Home Himachal>Baddi पंजाब: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलिया

पंजाब: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलिया

0

अमृतसर: बाबा बकाला मे पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस दौरान दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए है।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बाबा बकाला साहिब में 2 संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपियों का  पीछा किया। इस दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस की गाड़ी देख फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों से जो हथियार मिले हैं वह गैर लाइसेंसी हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नही की है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here