Home Himachal>Baddi पंजाबः गोल्डन गेट पर किसानों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंजाबः गोल्डन गेट पर किसानों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

0

अमृतसरः कुंडली बॉर्डर आंदोलन के दौरान किसानों के मंच पर हुए हमले के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने गोल्डन गेट अमृतसर पर धरना दिया। दरअसल, कृषि सुधार कानून को रद्द कराने के लिए किसान संगठनों द्वारा सिंघु बॉर्डर-कुंडली बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान 29 जनवरी को किसान मजदूर संघर्ष समिति के मंच पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उसी के रोष में हर साल किसानों जत्थबंदियों की ओर से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मां की जा रही है। जिसके चलते किसान संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंदेर की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया।

सरवन सिंह पंधेर और जर्मनजीत सिंह किसान नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान सिंघु कुंडली बॉर्डर के मंच पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और आरएसएस के शरारती अनंसरों ने पुलिस की मदद से सिंघु बॉर्डर पर हमला किया और मंच पर हवाई जहाज के जरिये पेट्रोल बम फेंके थे। उसके बाद अलग-अलग समय पर भाजपा के शरारती अनंसरों द्वारा काफी परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदीप खत्री और अमन डबास की पथराव करते हुए तस्वीरें मीडिया में आईं थी, लेकिन वहां के पुलिस प्रशासन ने नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके साथ ही यूपी के लखीमपुर कांड में अजय मिश्र ताहनी और आरएसएस के शरारती अनंसरों ने शांति से बैठे किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी थी। इस पूरी घटना का वीडियो प्रकाशित हुआ था। उनका आरोप है कि योगी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के झंडे तले अमृतसर के गोल्डन गेट पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय-समय पर किसानों से वादे किए, लेकिन हर बार विश्वासघात किया गया। इसलिए अब किसानों को भी विश्वासघात दिवस मनाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here