Blog

  • 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया

    50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला बरनाला के सहकारी सभा, तपा में तैनात इंस्पेक्टर हर्ष बंसल को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को सहकारी सभा, तपा से सेवानिवृत्त सचिव जंग सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के विरुद्ध इस समय विभागीय जांच चल रही है। आरोपी इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता की सेवानिवृत्ति संबंधी बकाया राशि जारी कराने तथा जांच का फैसला उसके पक्ष में करने के बदले 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह सौदा 50,000 रुपये में तय हुआ। रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो, रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

    इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना, पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • बटूही और लम्लैहड़ी अप्परली में एससी-एसटी शिक्षा ऋण योजना बारे ग्रामीण किए जागरूक

    बटूही और लम्लैहड़ी अप्परली में एससी-एसटी शिक्षा ऋण योजना बारे ग्रामीण किए जागरूक

    ऊना,सुशील पंडित:  हिमाचल प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं को तकनीकी विषयों और व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा ऋण योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना के अंतर्गत 75 हजार रुपये तक का ऋण ब्याज मुक्त तथा 75 हजार से 1.5 लाख रुपये तक का ऋण 4 से 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध करवाने का प्रावधान है।

     योजना के तहत छात्र के माता-पिता या अभिभावक को सह-ऋणी बनना आवश्यक है। यह सुविधा केवल उन्हीं परिवारों के छात्रों को दी जाती है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम है। इस योजना के माध्यम से डिप्लोमा और डिग्री कोर्सेज जैसे जेबीटी, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, एक वर्षीय होटल मैनेजमेंट, एमबीए, जीएएमएस, एमएस, नर्सिंग आदि पाठ्यक्रमों के लिए भी ऋण सुविधा उपलब्ध है। ऋण की वसूली कोर्स पूर्ण होने के दो वर्ष बाद अथवा नौकरी मिलने पर, जो पहले हो, से शुरू हो जाती है।

    यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नाट्यदल पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने वीरवार को अभियान के दूसरे चरण के तीसरे दिन ऊना उपमंडल के बटूही और लम्लैहड़ी अप्परली में आयोजित गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को दी।

    कलाकारों ने बताया कि शिक्षा ऋण योजना आर्थिक रूप से कमजोर एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान कलाकारों ने नशा निवारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर बुराई है, जिससे दूर रहकर ही एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

    आगामी जन जागरूकता कार्यक्रमों का शेडयूल

    पूर्वी कलां मंच जलग्रां टब्बा द्वारा 17 जुलाई को ऊना के जखेड़ा और बहडाला लोअर तथा 18 जुलाई को परोइयां कलां और पनसाई में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर बटूही पंचायत प्रधान गुरदयाल सिंह, लम्लैहड़ी अप्परली के प्रधान अशोक कुमार, उप प्रधान रामपाल, बटूही के उप प्रधान कमलेश कुमार, वार्ड सदस्य रीना कुमारी, रजंना कुमारी, अंजू वाला, रजंना देवी, मोनिका देवी, मलकीयत सिंह, यमुना देवी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

     

     

  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

    शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

     

  • IIIT ऊना ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, एआईसीटीई समर्थन् इंटर्नशिप में देशभर में सबसे अधिक सहभागिता

    IIIT ऊना ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, एआईसीटीई समर्थन् इंटर्नशिप में देशभर में सबसे अधिक सहभागिता

    ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करते हुए एआईसीटीई समर्थन्: इंटर्नशिप कनेक्ट कार्यक्रम 2026–27 में देशभर में सर्वाधिक सहभागिता का रिकॉर्ड बनाया है। संस्थान में एक माह तक चले इस शोध-आधारित इंटर्नशिप कार्यक्रम का बुधवार को भव्य समापन समारोह के साथ समापन हुआ।

     15 जून से 15 जुलाई तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (PM-USPY) के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।

    एआईसीटीई समर्थन् योजना के तहत 100-100 सीटों वाले चार चयनित संस्थानों—आईआईआईटी ऊना, एनआईटीटीटीआर भोपाल, आईआईआईटी भागलपुर और आईआईआईटीडीएम—में आईआईआईटी ऊना ने 70 प्रशिक्षुओं के नामांकन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक सहभागिता दर्ज की। इस उपलब्धि के साथ संस्थान ने इस योजना में भाग लेने वाले सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य मेजबान संस्थानों को पीछे छोड़ दिया।

    इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्यों के विद्यार्थी शामिल हुए, जो देशभर के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत हैं। इससे आईआईआईटी ऊना की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और मजबूत शोध वातावरण का भी पता चलता है।

    इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), क्वांटम कंप्यूटिंग, डेटा साइंस, लो-पावर वीएलएसआई डिज़ाइन, सिग्नल प्रोसेसिंग, फेडरेटेड लर्निंग, बायोमेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंग, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, पार्टिकल फिजिक्स और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक शोध क्षेत्रों में कार्य किया। साथ ही उन्हें Python, R, MATLAB और Simulink जैसे सॉफ्टवेयर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

    प्रतिभागियों ने EduNavigate AI, InternMe, KisanMitra, Catch-Up Immunization Engine और मूक-बधिरों के लिए कैमरा आधारित हैंड जेस्चर रिकॉग्निशन सिस्टम जैसी नवाचारी परियोजनाएं विकसित कीं। इसके अलावा क्वांटम आधारित EEG वर्गीकरण और बायोमेडिकल सिग्नलों से शोर हटाने पर आधारित दो शोध-पत्र भी तैयार किए गए।

    समापन समारोह में आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि शोध इंटर्नशिप विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करती है तथा उन्हें उच्च शिक्षा और उद्योग जगत में बेहतर अवसरों के लिए तैयार करती है। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. तनु वाधेरा ने किया। कार्यक्रम की सफलता में संस्थान के विभिन्न संकाय सदस्यों और मार्गदर्शकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Dr Baljit Kaur ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद

    Dr Baljit Kaur ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद

    चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज मोहाली स्थित अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से विशेष संवाद किया तथा उन्हें कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने सफलतापूर्वक विभिन्न पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

    कार्यक्रम का शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, सांसद मलविंदर सिंह कंग तथा विधायक कुलवंत सिंह ने उपस्थित होकर सर्वजन कल्याण की अरदास की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि संस्थान के भवन के विकास तथा आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1.35 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

    विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों की शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज में बैंक पी.ओ., ए.ए.ओ., पंजाबी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफी तथा आई.ए.एस. और पी.सी.एस. परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है तथा नियमानुसार उन्हें छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। डॉ. बलजीत कौर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।

    इस अवसर पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ संस्थान के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में संस्थान से जुड़े प्रशासनिक विषयों, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा संस्थान के समग्र विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज में संचालित कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने कौशल का विकास कर सकें और बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

    इस अवसर पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव वी.के. मीना, निदेशक विम्मी भुल्लर तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: सतलुज फिल्म और कांग्रेस विवाद पर बिट्टू  आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सतलुज फिल्म और कांग्रेस विवाद पर बिट्टू आया बयान, देखें वीडियो

    राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर जमकर साधे निशाने

    जालंधर, ENS: पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा लगातार फिल्म को लेकर एतराज जताया जा रहा है। वहीं आज रवनीत बिट्टू ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज सिंह ने शहीद हुए वीरों के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि जत्थेदार द्वारा घटना के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहाकि मैंने अविंदर सिंह बराड़ को लेकर जिक्र किया था, लेकिन किसी ने सिख के बारे में नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि बराड़ की फिल्म क्यों नहीं दिखाई गई। बिट्टू ने कहा कि मैंने अटवाल साहिब के मारे जाने की बात की। उन्होंने जसवंत सिंह खालड़ा ने कहा कि आतंवादियों के विपरीत धरने लगाते थे। बिट्टू ने कहाकि यह अज्ञात शव नहीं थे, यह वह शव थे, जिन्हें खालड़ा साहिब को फोन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के नाम लिस्ट में दर्ज है। जिसमें किसी के पिता का नाम दर्ज था और किसी के व्यक्ति का नाम दर्ज है। उन्होंने कहा कि फिल्म को सभी को दिखा दिया गया। ऐसे में अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा शहीद लोगों की अरदास की गई और उनके द्वारा इस मामले को लेकर कमिशन बनाने की अपील की है। ऐसे में इस मामले को लेकर आगे कोई बात नहीं रह गई और इसे खत्म कर दिया जाना चाहिए। कांग्रेस में विवाद को लेकर कहा कि राहुल गांधी को कोई नहीं पूछ रहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ वह भी यहीं आदमपुर एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सभी सासंदो और विधायकों को लताड़ लगाई थी और कहा था कि बाजवा ही प्रधान रहेंगे। इसमें कैप्टन अमरेंद्र की बात नहीं होगी। लेकिन जहाज चढ़ने के बाद किसी ने उनकी बात को नहीं माना था। जिसके बाद बाजवा को प्रधानगी से उतारना पड़ा था। ऐसे में अब फिर से भूपेश बघेल गुड्डा गुड्डी की बात करके चले गए। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यहां पर कोई गुड्डे-गुड्डी की बात होती है और ना ही कोई उसके गुड्डे-गुड्डी की बात को समझता है। उन्होंने कहाकि यह कांग्रेस है, मैं हनी सेठी और नूरां सिस्टर्स से माफी मांगता हूं, जैसे उनके विवाद चल रहे है, ऐसा ही कांग्रेस का हाल है। उन्होंने चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, राजा वडिंग को लड़ने की अपील की और कहा कि वह जिम में जाने से पहले जो प्रोटिन लिया जाता है, वह उनकी पार्टी द्वारा भेज दिया जाएगा। चुनावों से पहले अपने घर भरने की बात की जा रही है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को विकसित भारत में देखना चाहते है। बिट्टू ने कहा कि वह पंजाब को बर्बाद नहीं होता देखना चाहते।    
  • मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

    मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

    पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष ज़िलों में शामिल

    चंडीगढ़: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की माँवां धियां सत्कार योजना के तहत लुधियाना सबसे अधिक लाभार्थियों वाला ज़िला बनकर उभरा है। इस योजना के तहत ज़िले में 7.4 लाख लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। लुधियाना के बाद पटियाला में 5.3 लाख, अमृतसर में 4.9 लाख, जालंधर में 4.8 लाख, गुरदासपुर में 4.4 लाख और होशियारपुर में 4.2 लाख लाभार्थी योजना से जुड़े हैं। राज्य में सबसे कम रजिस्ट्रेशन मालेरकोटला ज़िले में दर्ज किया गया है, जहाँ 1.3 लाख लाभार्थी योजना से जुड़े हैं। पूरे पंजाब में 14 जुलाई 2026 तक कुल 68.9 लाख लाभार्थियों का इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर जैसे ज़िलों में अधिक रजिस्ट्रेशन के पीछे कई कारण हैं, जिनमें अधिक आबादी, मज़बूत प्रशासनिक नेटवर्क और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति अधिक जागरूकता शामिल हैं। उन्होंने कहा, “योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी मिलकर काम कर रही है।” अधिक रेजिस्ट्रेशनों के पीछे बड़ी जनसंख्या एक प्रमुख कारण है। इन ज़िलों में शहरी और ग्रामीण आबादी अधिक है, विधानसभा क्षेत्रों की संख्या अधिक है और पात्र परिवारों की संख्या भी अधिक है, जिससे लाभार्थियों की संख्या स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। लुधियाना, अमृतसर और जालंधर जैसे बड़े शहर रोज़गार, शिक्षा और आजीविका के अवसरों के लिए आसपास के ज़िलों के लोगों को भी आकर्षित करते हैं, जिससे यहाँ रहने वाली आबादी में वृद्धि होती है। इन ज़िलों में परिवार ज़्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों से संबंधित हैं, जिससे बेटियों वाले परिवारों को सहायता प्रदान करने वाली कल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों की संख्या बढ़ती है। जन्म पंजीकरण, आधार नामांकन, बैंक ख़ातों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की बेहतर व्यवस्था ने भी अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में मदद की है।ज़िला प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ स्थानीय निकायों (लोकल बॉडीज़) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पात्र परिवारों को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया है। अधिकारियों ने आवेदनों के वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया, जिससे लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है। इसके विपरीत, मालेरकोटला जैसे कम आबादी वाले ज़िलों में लाभार्थियों की संख्या कम दर्ज की गई है। कम जनसंख्या और पात्र परिवारों की अपेक्षाकृत संख्या के कारण इन ज़िलों में पंजीकरण भी कम रहा है।

    ज़िला-वार दर्ज किए गए लाभार्थी

    क्रम संख्या ज़िला लाभार्थी (लाख में) 1 अमृतसर 4.9 2 बरनाला 1.6 3 बठिंडा 3.8 4 फ़रीदकोट 1.8 5 फ़तेहगढ़ साहिब 1.5 6 फ़ाज़िल्का 2.9 7 फ़िरोज़पुर 2.5 8 गुरदासपुर 4.4 9 होशियारपुर 4.2 10 जालंधर 4.8 11 कपूरथला 1.7 12 लुधियाना 7.4 13 मालेरकोटला 1.3 14 मानसा 2.4 15 मोगा 2.6 16 पठानकोट 1.8 17 पटियाला 5.3 18 रूपनगर 1.8 19 एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 1.7 20 एस.बी.एस. नगर (नवांशहर) 1.6 21 संगरूर 3.6 22 श्री मुक्तसर साहिब 2.7 23 तरनतारन 2.6 कुल दर्ज किए गए लाभार्थी: 68.9 लाख
  • Jalandhar News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पंजाब के 30 हजार करोड़ के बजट के आकंड़े किए जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पंजाब के 30 हजार करोड़ के बजट के आकंड़े किए जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री कल हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे, पीएम जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम लगभग 11:30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम चंडीगढ़ में दोपहर करीब 1:45 बजे वे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ पीएम चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में उन्नत मातृ एवं शिशु केंद्र और उन्नत तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्‍सप्रेसवे पैकेज 1 से 6 को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 20 राज्यों में 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।

    मामले की जानकारी देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहाकि पंजाबवासी देश के प्रधानमंत्री द्वारा कल कैंट रेलवे स्टेशन के उद्धघाटन किए जाने को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने केंद्र द्वारा पंजाब के बजट को लेकर आकंड़े जारी किए है। बिट्टू ने कहाकि 30 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट अभी चल रहे है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले भाजपा सरकार द्वारा 25 गुणा बजट केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाया गया। बिट्टू ने कहाकि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की तर्ज पर 1800 करोड़ रुपए के पंजाब में बन रहे है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए अब मोहल्ला क्लीनिक भी दिखाई नहीं दे रहे। बिट्टू ने कहा कि 122 प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। जिसमें अंडर ब्रिज और ओवरब्रिज शामिल है। यह 2 हजार 231 करोड़ रुपए का बजट है। उन्होंने कहा कि हिस्टोरिकल प्रोजेक्ट में कादियां ब्यास में विपक्ष द्वारा एक पैसा नहीं दिया गया, लेकिन भाजपा द्वारा कादियां लाइन के लिए एक हजार 445 करोड़ रुपए केंद्र द्वारा दिए गए।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अगुवाई में 764 करोड़ रुपए की लाइन बनकर तैयार हो रही है। 50 सालों से किसी पार्टी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मालवे को राजधानी चंडीगढ़ के साथ नहीं जोड़ा गया था। राजपुरा-मोहाली लाइन 443 करोड़ में बनकर तैयार होगी। वहीं रामामंडी से सद्धा सिंह वाला दमदमा साहिब तक एक हजार 118 करोड़ रुपए में लाइन बनकर तैयार होगी। उन्होंने कहाकि कैंट रेलवे स्टेशन 125 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हो रहा है। इससे अकेली ट्रेनें ही नहीं रेलवे स्टेशन पर चलेंगी, बल्कि इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हाईवे प्रोजेक्ट भी अभी पेंडिंग है जो चल रहे है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना को लेकर कहा कि एक हजार 205 करोड़ रुपए के बन रहे है। यह 14 डिजिटल का हेल्थ कार्ड है। इसमें 35.80 लाख लोग इसका फायदा ले रहे है। उन्होंने कहा कि 835 अस्पताल में इस कार्ड के जरिए लोग ईलाज करवा सकते है। प्रधानमंत्री किसान योजना की रजिस्ट्रेशन 13 हजार से ज्यादा किसानों ने की है।

    बिट्टू ने कहा कि 3 हजार से अधिक पैसे किसानों में खाते में डाले जाते है। ऐसे में 4 हजार 377 करोड़ रुपए जनधन योजना में पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लाखों करोड़ रुपए खातों में डाला जा चुका है। वहीं पानी योजना के तहत 17.50 लाख नई टैब लगाई गई है, इसके लिए 5 हजार 773 करोड़ रुपए केंद्र की ओर फंड पंजाब को जारी किया गया। आग्रेनाइजड वर्कर को 60 हजार के करीब स्कीम का पैसा दिया गया। स्मार्ट सिटी के लिए 2 हजार 517 करोड़ रुपए पंजाब को फंड जारी किया गया। शिक्षा अभियान योजना के तहत केंद्र द्वारा 3 हजार 452 करोड़ रुपए पंजाब को फंड दिया गया। उन्होंने कहाकि कुछ डाटा उनके द्वारा मीडिया के समक्ष रखे गए है। बिट्टू ने कहाकि कल जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन, मोहाली रेलवे स्टेशन, श्री मुक्तसर साहिब रेलवे स्टेशन और श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन का कल पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्धाघटन किया जाएगा।

  • मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद

    मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद

    कैबिनेट मंत्री सौंद ने सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचकर घायल मनरेगा कर्मचारी का जाना हालचाल

    चंडीगढ़/खन्ना (लुधियाना): पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं खन्ना विधानसभा क्षेत्र से विधायक तरुनप्रीत सिंह सौंद बीती रात सिविल अस्पताल, खन्ना पहुंचे और घायल मनरेगा कर्मचारी सौदागर सिंह तथा डीएसपी खन्ना विनोद कुमार का हालचाल जाना। उन्होंने सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनिंदर सिंह भसीन को निर्देश दिए कि दोनों का निःशुल्क एवं सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, मनरेगा कर्मचारी यूनियन के संरक्षक वरिंदर सिंह, अध्यक्ष गुरसेवक सिंह तथा अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले लगभग 20 दिनों से मनरेगा कर्मचारियों के साथ लगातार बातचीत और बैठकें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति का मुख्य कारण केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को बंद कर नई योजना लागू करना है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने अपने जीवन के कई वर्ष मनरेगा योजना के लिए समर्पित किए हैं और नई व्यवस्था में उन्हें उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि मनरेगा कर्मचारियों ने नई योजना के अंतर्गत कार्य करने की इच्छा जताई है, बशर्ते उनकी जायज़ मांगों को स्वीकार किया जाए। सौंद ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार और मनरेगा कर्मचारियों के बीच कोई मतभेद नहीं है तथा पंजाब सरकार संवाद के माध्यम से हर समस्या का समाधान चाहती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के स्पष्ट निर्देश हैं कि मनरेगा कर्मचारियों की बात पूरी सहानुभूति के साथ सुनी जाए और उनकी जायज़ मांगों का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि वे आज चंडीगढ़ में अपनी बैठकों के बाद तुरंत खन्ना पहुंचे और मनरेगा कर्मचारियों के साथ एक घंटे से अधिक समय तक बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों के संबंध में लिखित आश्वासन देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी सभी जायज़ मांगों का संवैधानिक एवं सहानुभूतिपूर्ण ढंग से समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर मनरेगा कर्मचारी यूनियन, पंजाब के संरक्षक वरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मनरेगा कर्मचारी पिछले 18 वर्षों से मनरेगा योजना के अंतर्गत सेवाएं दे रहे हैं और उनकी मुख्य मांग सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद स्वयं सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ सिविल अस्पताल, खन्ना पहुंचे तथा घायल कर्मचारियों के निःशुल्क और बेहतर उपचार के निर्देश डॉक्टरों को दिए। वरिंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद के आवास पर उनकी मांगों को लेकर लगभग एक घंटे तक विस्तृत बैठक हुई। बैठक में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर जायज़ मांगों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने तथा उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए और सकारात्मक समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी जायज़ मांगों का समाधान आपसी बातचीत के माध्यम से किया जाएगा और मनरेगा कर्मचारी यूनियन कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा दिए गए आश्वासन से पूरी तरह संतुष्ट है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया, उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) खन्ना स्वाति टिवाणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. मनिंदर सिंह भसीन सहित सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
  • Punjab News: पेट्रोल पंप के पास नौजवान को पहले किया किडनैप, फिर गोलियां मारकर किया कत्ल

    Punjab News: पेट्रोल पंप के पास नौजवान को पहले किया किडनैप, फिर गोलियां मारकर किया कत्ल

    होशियारपुरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला थाना गढ़शंकर के अंतर्गत बीणेवाल इलाके से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ गनी पुत्र दिलबाग सिंह निवासी भवानीपुर मजारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह गनी गदीवाल पेट्रोल पंप के पास अपने दोस्त सूरज के साथ खड़ा था।

    इस दौरान एक इनोवा कार में आए युवकों ने उसे अगवा करके ले गए। जिसके बाद कुछ समय बाद घायल अवस्था में शीला देवी स्कूल के पास सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। बाद में राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पैरों पर गोलियों के और सिर में तेजधार हथियारों के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।