पहला वीडियो चंडीगढ़ रोड पर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के पास स्थित एक खाले खंडहर का है। यहां काली टी-शर्ट और जींस पहने युवक नशे में पूरी तरह धुत दिखाई दे रहा है। नशे का असर इस कदर था कि वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था। वह बार-बार खंडहर की दीवार का सहारा लेकर उठने की कोशिश करता, लेकिन हर बार लड़खड़ाकर नीचे गिर जाता। वह काफी समय तक उठने की कोशिश करता रहा। लेकिन उठ नहीं पाया। किसी ने उसकी इस हरकत को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है ताकि उसे ढूंढकर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा सके। साथ ही, पुलिस उससे यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर इस इलाके में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर कौन है। दूसरा वीडियो में शहर के सबसे व्यस्त समराला चौक पर गुलाबी टी-शर्ट और ब्लैक लोअर पहने युवती झूमती दिखी। वह पहले तो काफी देर तक सड़क किनारे अजीबोगरीब स्थिति में घुटनों के बल बैठी रही। जब वह खड़ी हुई, तो वह पूरी तरह से अनकंट्रोल थी। उसका अपने शरीर पर रत्ती भर भी काबू नहीं था और वह बिना किसी सहारे के हवा में आगे की तरफ झुकी रही। गाड़ियों के शोर और लोगों की भीड़ के बीच वह पूरी तरह से सुध-बुध खो चुका थी। वहीं तीसरे वीडिया थाना 7 के अधीन आते ताजपुर रोड स्थित इलाके का है। जिसकी वीडियो राहगीर द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। वायरल वीडियो में नौजवान सड़क पर खड़ा है और कुछ देर बाद वह झूमने लग जता है। इस दौरान भांगड़ा डालने के बाद वह आगे चला जाता है। वहीं दूसरे वीडियो में वह पूरा तरह से लड़खड़ा रहा है। इस दौरान वह किसी अन्य व्यक्ति के गले लगता है और उससे बातें करने लग जाता है। जिसके बाद नौजवान वहां से चला जाता है।
Blog
-

Punjab News: झूमते हुए युवक-युवतियों के 3 वीडियो वायरल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में झूमते हुए युवक और युवती के 3 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। दरअसल, पहला वीडियो खाली खंडहर का है, जहां एक युवक बेसुध हालत में दीवार के सहारे गिरता-संभलता नजर आ रहा है। दूसरा वीडियो समराला चौक का है, जिसमें एक युवती बीच सड़क पर काफी देर तक नशे की हालत में झूमती दिखाई दे रही है। वहीं तीसरा वीडियो ताजपुर रोड पर स्थित थाना 7 के अधीन आते इलाके की है। जिसमें सड़क पर युवक झूमता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस 2 युवकों और एक युवती की पहचान करने में जुटी है। हालांकि स्थानीय लोगों को भी उक्त युवकों और युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए कहा है कि इनकी पहचान करके इन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा। इसी साथ ही उससे पूछताछ कर नशा सप्लाई करने वालों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। दरअसल, लोग इसे जॉम्बी ड्रग से जोड़ रहे हैं। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टी नहीं की है। -

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : Dr. Arvind Sharma
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के स्वागत में गोहाना रेलवे जंक्शन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ऐतिहासिक संचालन से पूर्व गोहाना रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को आयोजित ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान के तहत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीता शर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की तथा श्रमदान कर रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथि का स्वागत सर्वोच्च परंपरा रही है। हम प्रतिदिन अपने घर की साफ-सफाई करते हैं, लेकिन जब कोई विशिष्ट अतिथि आने वाला होता है तो पूरे उत्साह और समर्पण के साथ घर को सजाते-संवारते हैं। 17 जुलाई को जब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पहली बार गोहाना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, तब यह केवल एक ट्रेन का आगमन नहीं होगा, बल्कि आधुनिक भारत के इतिहास का स्वर्णिम क्षण होगा। इसी भावना के साथ आज रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है। मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस परियोजना से गोहाना को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक पहचान भी मिलेगी और यह शहर आधुनिक एवं स्वच्छ परिवहन व्यवस्था की नई पहचान बनेगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली इको-फ्रेंडली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर जींद में विशाल इको-फ्रेंडली रैली का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि इस स्वदेशी, प्रदूषण-मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल ट्रेन को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह है और लोग इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए उत्सुक हैं। डॉ. शर्मा ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले, तो देश को स्वच्छ और विकसित बनाने का लक्ष्य और अधिक तेजी से पूरा किया जा सकता है। -

E20 पेट्रोल विवाद मामला, कंज्यूमर फोरम ने कार कंपनी और डीलर पर लगाया भारी जुर्माना
रायपुर: देश भर में ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल, कई लोगों की वाहन खराब होने को लेकर शिकायते आ रही है। भारत में ई-20 पेट्रोल को लेकर नई बहस छिड़ गई है। इस बीच रायपुर के कंज्यूमर कोर्ट ने एक कार मालिक के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। कार मालिक ने आरोप लगाया था कि ई-20 पेट्रोल से उसकी कार को काफी नुकसान हुआ है। रायपुर निवासी डॉ प्रेमराज देब्ता ने कहा कि उन्होंने जून 2024 में नई ग्रैंड विटारा खरीदी थी। कार मालिक ने कंज्यूमर कोर्ट में दावा किया था कि ई-20 पेट्रोल भरवाने के बाद गाड़ी के इंजन में बार-बार समस्याएं आने लगीं, जैसे कि खराब माइलेज, मिसफायरिंग और गाड़ी की क्षमता में धीरे-धीरे कमी आने लगी।
शिकायत के अनुसार बार-बार सर्विसिंग के बावजूद ऐसी समस्याएं बनी रहीं और आखिरकार इंजन से जुड़े बड़े खर्च करने पड़े। विवाद इस बात को लेकर था कि क्या ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल या मैकेनिकल समस्याओं की वजह से गाड़ी में खराबी आ रही थी। गाड़ी बनाने वाली कंपनी और डीलर ने इस दावे का विरोध किया। उनका तर्क था कि यह मॉडल ई-20 फ्यूल के साथ पूरी तरह अनुकूल है। खराबी की वजहें सामान्य टूट-फूट, रखरखाव की समस्याएं और अन्य कारण थे, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं था। हालांकि कंज्यूमर कोर्ट कंपनी की बातों से सहमत नहीं हुई।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि उपभोक्ता ने सर्विसिंग के लिए बार-बार अधिकृत वर्कशॉप से संपर्क किया, लेकिन गाड़ी में वही समस्याएं बनी रहीं। आयोग ने पाया कि बार-बार मरम्मत की कोशिशों और खराबी बने रहने से उपभोक्ता का पक्ष मजबूत हुआ कि समस्या का असरदार ढंग से समाधान नहीं किया गया था। उपभोक्ता आयोग ने सबसे अहम बात कि ई-20 पेट्रोल पेट्रोल पंपों पर आम तौर पर मिलने वाला फ्यूल बन गया है, जिससे उपभोक्ताओं के पास कोई व्यावहारिक विकल्प नहीं बचा है। आयोग ने माना कि वाहन चालकों से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे ई-20 फ्यूल का इस्तेमाल न करें, जबकि दूसरे विकल्प उपलब्ध ही न हों।
वहीं, आयोग ने शिकायत को स्वीकार करते हुए कंपनी और डीलर को गाड़ी मालिक के मरम्मत के खर्च की भरपाई करने का निर्देश दिया। साथ ही मानिसक परेशानी और कानूनी कार्रवाई के दौरान खर्च हुई राशि के लिए मुआवजा देने का भी आदेश दिया। वहीं, इस आदेश के पालन के लिए उपभोक्ता आयोग ने एक समय सीमा तय की है। आयोग ने कहा कि 45 दिनों के अंदर नई ई20 फ्लूल पावर्ड कार शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराए। अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है तो उसे वाहन की पूरी कीमत समेत कुल 20 लाख 50 हजार 494 रुपए लौटाने होंगे। साथ ही मानसिक प्रताड़ना के लिए एक लाख रुपए और मुकदमे में खर्च के लिए 10 हजार रुपए देने होंगे। आयोग ने कंपनी को यह भी कहा है कि अगर तय समय में मुआवजा नहीं मिला तो उस पर ब्याज भी देना होगा।
-

मेवात विकास एजेंसी के Deputy CEO के लिए लिंक अधिकारी नामित
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मेवात विकास एजेंसी, नूंह के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डिप्टी सीईओ) की गैर-मौजूदगी में कार्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिंक अधिकारी नामित किए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह को लिंक अधिकारी-1 तथा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नूंह को लिंक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है। ये लिंक अधिकारी संबंधित अधिकारी के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनाव ड्यूटी पर रहने की स्थिति में तथा स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति या किसी अन्य कारण से पद रिक्त होने की स्थिति में कामकाज देखेंगे।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व नामित लिंक अधिकारियों को इसकी सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।
-

Punjab News: सुखबीर बादल की बढ़ी मुश्किलें, इस केस में SIT ने जारी किया समन
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े बहिबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पंजाब के तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ऐसे में एसआईटी ने उन्हें 20 जुलाई को चंडीगढ़ में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बहिबल कलां गोलीकांड मामले में सुखबीर सिंह बादल की कथित भूमिका को लेकर अपना बयान दर्ज कराया था। इसके बाद एसआईटी ने जांच में तेजी लाते हुए उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। एसआईटी ने इस मामले में घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया है और कई गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं।
इसके अलावा कोटकपूरा के तत्कालीन अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला से भी पूछताछ की जा चुकी है। मनतार सिंह बराड़ से दो बार पूछताछ के बाद अब एसआईटी ने सुखबीर सिंह बादल को भी जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। उधर, इस मामले को लेकर सुखबीर बादल ने प्रतिक्रिया दी है कि मुझे जहां मर्जी बुला लें मैं वहां पेश हो जाऊंगा। बीते 10 साल से चालान तक पेश नहीं किया गया। आरोपियों को पकड़ने की बजाय राजनीति खेली जा रही है। अब चार माह के बाद असली आरोपी हम पकड़ेंगे।
-

Punjab News: गरमाया E-20 पेट्रोल मामला, CM Mann ने PM Modi के सामने रखी 2 प्रमुख मांगें, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः ई-20 पेट्रोल को लेकर लगातार मामला गरमाया हुआ है। दरअसल, ई-20 पेट्रोल के कारण कई वाहन खराब होने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे थे। वहीं आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर एक वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार से लोगों के हित में फैसला लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों से लेकर अन्य वाहनों तक, बड़ी संख्या में लोग ई-20 पेट्रोल के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई वाहन चालकों की शिकायत है कि इससे उनके वाहनों के संचालन पर असर पड़ रहा है।सीएम मान ने कहा कि उनकी पहली मांग यह है कि लोगों को ई-20 पेट्रोल के साथ शुद्ध पेट्रोल का भी विकल्प दिया जाए, ताकि हर व्यक्ति अपने वाहन के अनुसार ईंधन चुन सके। वहीं दूसरी मांग ई-20 पेट्रोल के दाम तुरंत कम करने की है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आम लोगों की आवाज को केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए जन समर्थन अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक वाहन चालकों और नागरिकों की राय को एक मंच पर लाना है, ताकि सरकार को यह पता चल सके कि बड़ी संख्या में लोग इस विषय पर अपनी चिंताएं जता रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे stopE20petrol.com पर जाकर ऑनलाइन याचिका का समर्थन करें और अपनी सहमति दर्ज कराएं। उनका कहना था कि जितने अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ेंगे, उतनी ही मजबूती से जनता की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचेगी और सरकार पर इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेने का दबाव बनेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ई-20 पेट्रोल का मुद्दा सीधे आम लोगों के दैनिक खर्च और उनके वाहनों के संचालन से जुड़ा हुआ है। यदि लोगों को किसी नई व्यवस्था से परेशानी हो रही है तो उनकी चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की। हालांकि, मुख्यमंत्री की मांगों और उनके वीडियो संदेश पर केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
-

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें
नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला अस्पतालों और सभी सात राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही है ताकि लोगों को घर-द्वार के समीप ही बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला अस्पताल लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, कुल्लू, ऊना और सोलन, जिला अस्पताल किन्नौर, डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला तथा पालमपुर में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीनें भी लगाई जा रही हैं, जिससे विशेषज्ञ जांच और उपचार की सुविधाएं और अधिक बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि नैदानिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला अस्पताल नाहन और हमीरपुर, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर और सोलन तथा क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी है, जिनमें से 14 मशीनें प्राप्त हो चुकी हैं। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जांच के लिए इन मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इनका उपयोग छाती की जांच और टीबी की जल्द पहचान के लिए किया जाएगा, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना, आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में 256-स्लाइस हाई-एंड सीटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल एक्स-रे और 4डी अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एम्स, नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप सभी चिकित्सा उपकरणों की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के रेडियोलॉजी विभागों को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों की भर्ती की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है और शीघ्र ही सभी सात सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की खरीद की समीक्षा करते हुए प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को उपचार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव एम. सुधा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एनएचएम के मिशन निदेशक प्रदीप ठाकुर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
-

Punjab News: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस की औचक चैकिंग, SSP का आया बयान, देखें वीडियो
गुरदासपुरः शहर में अमन कानून की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी गुरदासपुर आदित्य की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में चेकिंग अभियान चलाया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले दोरांगला थाने के अधीन आते एक गांव के खेतों से पाकिस्तान ड्रोन बरामद हुआ था। इस मामले को लेकर एसएसपी आदित्य ने बताया कि उक्त केस में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि बॉर्डर से आ रहे नशे को रोकने के लिए विलेज डिफेंस कमेटी के साथ मीटिंग की जा रही है ताकि बार्डर पर से आने वाले नशे को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि वह सिटी रेलवे स्टेशन की खुद चैकिंग करने पहुंचे है। इस दौरान डॉग स्कवॉयड टीम, एंटी सबोटाज टीम, जीआरपी पुलिस के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बस स्टैंड में भी संदिग्ध व्यक्तियों की तालाशी ली गई। इसी के साथ शहर में भी स्पेशल नाकेबंदी की गई। उन्होंने कहा कि ऑप्रेशन प्रहार में चलाए गए अभियान के दौरान 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
-

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो
लुधियानाः पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर ‘CASO’ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही। जहां अधिकारियों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तालाशी ली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं। इसी के चलते आज एसीपी अनिल भनोट की देखरेख में यह अभियान चलाया गया, जिसमें संदिग्ध लोगों की जांच-पड़ताल की गई और उनके बैग व सूटकेस की तलाशी ली गई।
अधिकारी ने कहाकि 4 टीमों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले रेलवे स्टेशन की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह युद्ध नशे के विरुद्ध, गैंगस्टर वार अभियान चलाया जा रहा है, इसी के चलते कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान पंजाब पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम के साथ मिलकर सांझा ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर में 24 घंटे नाकेबंदी की जा रही है। किसी को भी कानून को अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के साथ जीआरपी और आएपीएफ टीमें पूरी तरह से मुस्तैद है। इस दौरान उन्होंने कहाकि लोगों से अपील की है वह अपनी सुरक्षा के साथ लोगों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखें। अगर लोगों को कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो वह तुरंत पुलिस और जीआरपी पुलिस को सूचना दें। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
-

Jalandhar News: निर्माणाधीन घर में करंट लगने से झुलसा मजदूर, हालत गंभीर, परिजनों का हंगामा, देखें Live
जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में स्थित गुरु नानक कालोनी में घर के निर्माण कार्य के दौरान मजदूर करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। हादसे में मजदूर सड़क पर गिर गया और उसे लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर देखते हुए दूसरे अस्पताल में रैफर किया जा रहा है। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है। परिजनों द्वारा मकान पर ईलाज की भरपाई को लेकर अपील की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए महिला शीला ने कहा कि वह ग्रोवर कालोनी की रहने वाली है।
उसके प्लाट में संतोष रहता है और वह बस्ती दानिशमंदा में स्थित गुरु नानक कालोनी में कोठी में पेंट का काम कर रहा था। इस दौरान कोठी में करंट लगने से मजदूर बुरी तरह से झुलस गया। घायल संतोष को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा उसे दूसरे अस्पताल में रैफर किया जा रहा है। वहीं महिला का कहना हैकि गंभीर हालत में अगर संतोष को कुछ हो जाए तो उसका जिम्मेदार मकान मालिक होगा। संतोष शादीशुदा है और उसकी जवान बेटी है। व्यक्ति का ट्रॉमा वार्ड में उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा जमकर हंगामा हो रहा है। महिला ने कहा कि एबुलेंस चालक का कहना है कि अगर मरीज को रास्ते में कुछ हो जाता है तो वह उसके जिम्मेदार नहीं है।
वहीं मकान मालिक विक्की ने बताया कि उसके घर निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में एक मिस्त्री और लेबर लगाई हुई थी। एक सप्ताह से वह काम कर रहा था। विक्की ने कहा कि शुरुआती में मजदूर को देखकर काम करने के लिए कहा गया था। दरअसल, पीछे दीवार से बिजली की तार गुजर रही थी। ऐसे में मजदूर को करंट लग गया और वह छत से गिर गया। वहीं घायल व्यक्ति के साथी ने कहा कि उन्हें मकान मालिक से ध्यानपूर्वक काम करने के लिए कहा गया था। साथी ने कहाकि तारों पर प्लास्टिक से कवर किया हुआ था। वहीं व्यक्ति ने कहा कि संतोष सुबह 9.30 बजे करंट लगने से सड़क पर गिरा हुआ था। इस दौरान उसने ऑटो करके उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आ गया। ऐसे में अस्पताल में जमकर हंगामा देखने को मिला।