Punjab News: सुखबीर बादल की बढ़ी मुश्किलें, इस केस में SIT ने जारी किया समन

Written by

in

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े बहिबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पंजाब के तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ऐसे में एसआईटी ने उन्हें 20 जुलाई को चंडीगढ़ में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक हाल ही में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बहिबल कलां गोलीकांड मामले में सुखबीर सिंह बादल की कथित भूमिका को लेकर अपना बयान दर्ज कराया था। इसके बाद एसआईटी ने जांच में तेजी लाते हुए उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। एसआईटी ने इस मामले में घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया है और कई गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं।

इसके अलावा कोटकपूरा के तत्कालीन अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला से भी पूछताछ की जा चुकी है। मनतार सिंह बराड़ से दो बार पूछताछ के बाद अब एसआईटी ने सुखबीर सिंह बादल को भी जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। उधर, इस मामले को लेकर सुखबीर बादल ने प्रतिक्रिया दी है कि मुझे जहां मर्जी बुला लें मैं वहां पेश हो जाऊंगा। बीते 10 साल से चालान तक पेश नहीं किया गया। आरोपियों को पकड़ने की बजाय राजनीति खेली जा रही है। अब चार माह के बाद असली आरोपी हम पकड़ेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *