Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर ‘CASO’ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही। जहां अधिकारियों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तालाशी ली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं। इसी के चलते आज एसीपी अनिल भनोट की देखरेख में यह अभियान चलाया गया, जिसमें संदिग्ध लोगों की जांच-पड़ताल की गई और उनके बैग व सूटकेस की तलाशी ली गई।

अधिकारी ने कहाकि 4 टीमों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले रेलवे स्टेशन की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह युद्ध नशे के विरुद्ध, गैंगस्टर वार अभियान चलाया जा रहा है, इसी के चलते कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान पंजाब पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम के साथ मिलकर सांझा ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर में 24 घंटे नाकेबंदी की जा रही है। किसी को भी कानून को अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के साथ जीआरपी और आएपीएफ टीमें पूरी तरह से मुस्तैद है। इस दौरान उन्होंने कहाकि लोगों से अपील की है वह अपनी सुरक्षा के साथ लोगों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखें। अगर लोगों को कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो वह तुरंत पुलिस और जीआरपी पुलिस को सूचना दें। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *