Punjab News: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस की औचक चैकिंग, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः शहर में अमन कानून की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी गुरदासपुर आदित्य की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में चेकिंग अभियान चलाया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले दोरांगला थाने के अधीन आते एक गांव के खेतों से पाकिस्तान ड्रोन बरामद हुआ था। इस मामले को लेकर एसएसपी आदित्य ने बताया कि उक्त केस में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि बॉर्डर से आ रहे नशे को रोकने के लिए विलेज डिफेंस कमेटी के साथ मीटिंग की जा रही है ताकि बार्डर पर से आने वाले नशे को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि वह सिटी रेलवे स्टेशन की खुद चैकिंग करने पहुंचे है। इस दौरान डॉग स्कवॉयड टीम, एंटी सबोटाज टीम, जीआरपी पुलिस के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बस स्टैंड में भी संदिग्ध व्यक्तियों की तालाशी ली गई। इसी के साथ शहर में भी स्पेशल नाकेबंदी की गई। उन्होंने कहा कि ऑप्रेशन प्रहार में चलाए गए अभियान के दौरान 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *