Blog

  • Jalandhar News: लॉटरी की दुकान से लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: लॉटरी की दुकान से लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    तेजधार हथियार और कैश बरामद

    जालंधर, ENS: नार्थ हलके में लॉटरी की दुकान पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, श्री देवी तालाब मंदिर के पीछे शाह सिकंदर रोड पर लॉटरी की दुकान में हुई लूट की वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हुई थी। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने कार्रवाई करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्णजीत सिंह उर्फ नन्ना व कर्ण सिंह निवासी कोट बाबा दीप सिंह नगर और शुभम नारंग उर्फ लंडन निवासी बशीरपुरा के रूप में हुई है। जिनसे दातर, लोहे का रॉड और लूटा गया कैश बरामद किया गया है।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि 3 संदिग्ध गुज्जापीर में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपियों ने लॉटरी में हुई लूट की वारदात कबूली। पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्णजीत पहले ही पुलिस 2 केसों में वांटेड था। जांच में गैरकानूनी शॉप लुधियाना के गुरदीप सिंह की बताई गई है।

    पूछताछ में तीनों लुटेरों ने माना कि उन्हें पता था कि शाह सिकंदर रोड पर लॉटरी की आड़ में सट्टेबाजी हो रही थी। इसलिए तीनों 13 नंवबर को लूट करने गए थे। वहां से करीब 9 हजार रुपए लूट कर ले गए थे। थाना-8 के एसएचओ यादविंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये तीनों लुटेरे ट्रेस करके पकड़े है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को और खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि कुछ दिन पहले लॉटरी की दुकान पर तेजधार हथियारों के साथ आरोपियों ने हमला किया था। इस दौरान आरोपी दुकानदार और ग्राहकों से नगदी छीनकर फरार हो गए थे।

  • बेटा न होने की वजह से महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

    बेटा न होने की वजह से महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव पूवोवाल में दो बेटियां की मां ने फंदा लगाकर जान दे दी। परंतु मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है , जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल निवासी गाँव डंगोली ने शिकायत में आरोप लगाया कि  इसकी वहन वीना देवी की शादी अक्तूवर 2010 में हरजीत सिंह पुत्र वलवन्त सिंह, गाँव पूवोवाल के साथ हुई थी तथा इसकी वहन की दो वेटियां हैं ,जिससे हरजीत सिंह व उसके परिवार के सदस्य वलवंत सिंह, श्रीमति परमजीत पत्नी वलवंत सिंह इसकी वहन को पुत्र को जन्म न देने की वजह से प्रताडित करते थे । बीते रोज इन्हें पता चला कि इसकी वहन वीना देवी की मौत हो गई है । जिस पर यह पूवोवाल पहुंचे तो वीना देवी मृत अवस्था में पायी गई ।

    उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग न तो वीना देवी को कहीं अस्पताल लेकर गये,  न ही पुलिस को सूचित किया । इन्हें हरजीत सिंह व इसके माता पिता ने कहा कि वीना देवी ने फंदा लगा लिया है । जबकि इन्हें सन्देह है कि हरजीत सिंह व उसके परिवार के सदस्यों ने सोची समझी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है ।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरजीत सिंह, वलवंत सिंह, श्रीमति परमजीत के खिलाफ वीएनएस  की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • दून विधानसभा में की गई घोषणाएं दो साल में पूरी नहीं होगी-डा. सचदेवा

    दून विधानसभा में की गई घोषणाएं दो साल में पूरी नहीं होगी-डा. सचदेवा

    सिर्फ तीन साल की नाकामियों पर पर्दा ड़ालने के लिए आईवाश

    बद्दी:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दून विधानसभा के एक दिवसीय दौरे पर जिला भाजपा प्रवक्ता एससी मोर्चा भाजपा डा संदीप कुमार सचदेवा ने सवाल उठाए हैं। उन्होने कहा कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटियां दी थी उसमें एक भी पूरी नहीं हुई। अब मुख्य मंत्री हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर विकास व आत्म निर्भरता का झूठा अलाप कर रहे हैं। संदीप ने कहा कि प्रदेश सिर से पैर तक कर्जे में डूबा हुआ और मुख्यमंत्री किस आधार पर दावा कर रहे हैं कि 2027 तक प्रदेश आत्म निर्भर हो जाएगा जबकि सरकार ने कर्ज लेने के सारे रिकार्ड तोड दिए हैं।

    उन्होने कहा कि दो साल में हमारा प्रदेश आत्म निर्भर व विकसित कैसे बनेगा यह रोड मैप कहां है और किसने बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2032 तक हर व्यक्ति के हाथ में पैसे होंगे लेकिन तब तक हर व्यक्ति के उपर और ज्यादा कर्ज चढ़ चुका होगा। उन्होने कहा कि दून विधानसभा में बहुत सारी गरीब महिलाएं है और अगर सबको नहीं देने तो उनको ही मुख्यमंत्री 1500-1500 रुपये दे देते।

    दून को कुछ नया नहीं दिया-डा संदीप

    डा संदीप ने कहा कि जयराम ठाकुर ने पटटा में लोक निर्माण का एक्सईएन आफिस दिया था जिसको डी नोटिफाईड करके पुन: खोलने की घोषणा की गई है। अस्पताल का निर्माण भाजपा सरकार के समय शुरु हुआ था और उसका सिर्फ फीता मुख्यमंत्री व विधायक ने काटा है। जिला प्रवक्ता एससी मोर्चा ने कहा कि जो जो सीएम ने दून में बडी बडी घोषणाएं की है उसके लिए पहले तो बजट नहीं आएगा और यह ऐसे प्रोजेक्ट हैं और जो सरकार अपने बचे हुए दो साल के कार्यकाल में पूर्ण नहीं कर पाएगी क्योंकि यह समस्त बडे काम पांच साल में भी पूर्ण नहीं होंगे, और सिर्फ पटिटकाएं लगाने के फेर में राजनीति चमकाई गई है।

    जिला प्रवक्ता ने कहा कि बददी व दून की समस्त सडक़ों का बुरा हाल है और लोग इनको लेकर धरना प्रदर्शन व मुंडन तक करवा चुके हैं और तीन साल में सडक़ें ही नहीं सुधरी तो सीएम के वादे पूरे होने पर भी संशय है। संदीप ने कहा कि साई रोड से एक दो दिन के लिए रेहडियां हटाई ताकि सीएम की जनसभा हो सके लेकिन स्थिति फिर वही की जस से तस हो गई। मुख्यमंत्री की सभा स्थल पर कब्जे हटाए गए तो उसी शाम को दोबारा स्थापित हो गए ।

  • CISCE का 68वां वार्षिक सम्मेलन खत्म, 2000 से ज्यादा स्कूलों के प्रिंसिपल हुए शामिल, देखें वीडियो

    CISCE का 68वां वार्षिक सम्मेलन खत्म, 2000 से ज्यादा स्कूलों के प्रिंसिपल हुए शामिल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: 68वां एजीएम और राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन चंडीगढ़ में सफलापूर्वक खत्म हो गया है। यह सम्मेलन काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स से संबंधित 2000 से ज्यादा स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रमुखों की उपस्थिति में किया गया था। यह तीन दिनों का सम्मेलन (19-21 सितंबर) बिल्डिंग स्ट्रॉन्गर स्कूल्स टुगेदर की थीम पर आधारित था।

    सम्मेलन एकेएम रिजॉर्ट्स जीरकपुर में आयोजित किया गया था। इसमें देशभर के शैक्षणिक नेतृत्व को एक मंच पर लाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग में उभरते हुए रुझानों, कौशल-आधारित पाठ्यक्रम, समावेशी शिक्षण प्रणालियों, प्रौद्योगिकी एकीकरण और वैश्विक शिक्षा मॉडल पर सामूहिक विमर्श का मौका दिया गया।

    सम्मेलन ने देशभर के शैक्षणिक नेतृत्व को एक मंच पर लाते हुए स्कूल शिक्षा में उभरते रुझानों, कौशल-आधारित पाठ्यक्रम, समावेशी शिक्षण प्रणालियों, प्रौद्योगिकी एकीकरण और वैश्विक शिक्षा मॉडल पर सामूहिक विमर्श का अवसर दिया।

    इस उद्घाटन सत्र में राज्यसभा सांसद और प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. अशोक मित्तल ने संबोधन किया। वहीं 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस, विक्रमजीत सेना मुख्य अतिथि के रुप में सम्मेलन की अध्यक्षा करने वाले हैं।

    सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों ने थीमैटिक चर्चाओं, विशेषज्ञ प्रस्तुतियों, परामर्श सत्रों और कार्यशालाओं ने सहभागिता की। इनका उद्देश्य सीआईएससीई स्कूलों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रशासनिक दक्षता, शिक्षक विकास, विद्यार्थी कल्याण और आधुनिक शिक्षण परिवेश को मजबूत करना था।

    भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षाओं की परिषद के वरिष्ठ नेतृत्व ने पूरे सम्मेलन में खास भूमिका अदा की। सीआईएससीई के चेयरमैन डॉ. जी. इम्मानुएनल ने कहा कि – शिक्षा तभी विकसित होती है जब नेता उद्देश्य के साथ एकजुट होते हैं। सहयोग और प्रगतिशील नीतियों के जरिए से हम ऐसे स्कूल बना रहे हैं जहां हर बच्चे के पास सफलता की शक्ति होगी।

    इस मौके पर सीआईएससीई के द्वारा विकसित आठ जरुरी नीतिगत दस्तावेजों, हैंडबुक्स और संसाधन सामाग्रियों का भी औपचारिक विमोचन किया गया। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण था डेरोजियो अवॉर्ड्स 2025 का वितरण इसके अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों और संंस्थानों को सम्मानित किया गया।

    सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी और सचिव डॉ. जोसेफ इमैनुएल ने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसे छात्रों को तैयार करना है जो सिर्फ दुनिया से प्रतिस्पर्धा नहीं करते बल्कि उसमें योगदान भी देते हैं। ऐसे युवा जो वैश्विक दृष्टि से सोचते हैं जिम्मेदारी से काम करते हैं और अवसर तथा नवाचार के जरिए से समाज को आगे बढ़ाते हैं।

    आयोजन क्षेत्र की सचिव निर्मल कौर ने देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सामूहिक प्रोजेक्ट्स और सतत सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। सार्थक संवाद, ठोस संकल्पों और भविष्य उन्मुख कार्ययोजनाओं के साथ 68वां एजीएम और राष्ट्रीय सम्मेलन पूरा हुआ। सम्मेलन ने आने वाले सालों में देशभर के सीआईसएससीई स्कूलों की दिशा तय करने वाला शैक्षणिक मार्ग प्रशस्त किया तथा शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति परिषद की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाया।

  • चिंतपूर्णी आए लुधियाना निवासी युवकों ने दुकानदार से मारपीट, मामला दर्ज

    चिंतपूर्णी आए लुधियाना निवासी युवकों ने दुकानदार से मारपीट, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित:चिंतपूर्णी मंदिर पंजाब के लुधियाना से आए युवकों ने दुकानदार से मारपीट कर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार निवासी गांव कोटली डा0 भरवाई त0 अम्ब जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रात: के समय यह भरवाईं शिव मन्दिर के पास अपनी दुकान में झाडू दे रहा था तो मनजिन्द्र सिंह पुत्र वलजीत सिंह, गगदीप पुत्र वहादुर सिंह,  प्रदीप सिंह पुत्र वलजीत सिंह निवासी लुधियाना (पंजाब) मोटरसाईकिल संख्या (पीवी 56 इ 7784) पर सवार होकर मेरी दूकान पर आए और चाय बनाने वारे इससे पूछने लगे।

    जिस पर इसने कहा कि यह प्रसाद की दुकान है यहां चाय नही वन पायेगी तथा इसके द्वारा मना करने पर उपरोक्त युवक इसके साथ बहसबाजी करने लग पड़े । जब इसने उन्हें जाने के लिए कहा तो उन लोगों ने इसकी दुकान के बाहर सडक पर इसका रास्ता रोक कर इसके साथ मारपीट की । जिससे इसे चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना चिन्तपुर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पुलिस और आतंकी के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

    Punjab News: पुलिस और आतंकी के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

    लुधियाना। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, पुलिस और आतंकी के बीच एनकाऊंटर हुआ है, जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना है। जानकारी अनुसार यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग की सूचना है।

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा मौके पर पहुंच रहे हैं। मुठभेड़ में कितने लोग घायल हुए हैं, इस संबंधी अभी सूचना नहीं मिली है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक दिन पहले कुछ आतंकी हेंड ग्रेनेड के साथ पकड़े थे। उन्होंने कहा कि यह टेरर मॉड्यूल था। जो पाकिस्तान ISI के सपोर्ट से चल रहे थे। इन्होंने कोई बड़ी वारदात करनी थी। साथ ही सीनियर अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के आदेश दे दिए हैं।

    मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं। कुछ हेंड ग्रेनेड मिलने की भी सूचना है। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अभी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है।

     

  • Punjab News: PRTC बस ने स्कूटी सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC बस ने स्कूटी सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, पंजाब रोडवेज बस ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ये हादसा होशियारपुर चौक पर फ्लाईओवर के ऊपर हुआ है। बस जालंधर की तरफ आ रही थी इसी दौरान स्कूटी सवार बस के नीचे आ गया, जिससे हादसा हो गया। जिसके बाद आस-पास से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरी-तफरी मच गई। लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    CLICK HERE TO WATCH VIDEO

    घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया। बस और स्कूटी को सड़क के किनारे करवाकर ट्रैफिक सुचारू किया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि 22 वर्षीय युवक अभिनम कुमार को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जालंधर अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मामले संबंधी जानकारी हासिल की है। पुलिस ने घटना संबंधी बताया कि डायल 112 पर काल आई थी। इसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। मामले संबंधी जानकारी हासिल कर घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले संबंधी छानबीन की जा रही है, जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।    
  • कलयुगी बेटों ने नहीं दिया पिता की अर्थी को कंधा, सामाजिक संस्था करेगी अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    कलयुगी बेटों ने नहीं दिया पिता की अर्थी को कंधा, सामाजिक संस्था करेगी अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    पंचकूला: मनीमाजरा के रहने वाले अशोक कुमार की मौत के बाद उनके बेटों ने अस्पताल में आकर पिता की बॉडी लेने से मना कर दिया। इसके अलावा बेटों ने पुलिस के द्वारा किए गए फॉन कॉल भी नहीं उठाए। यह मामला इंसानियत को शर्मसार कर रहा है। अब एक सामाजिक संस्था उनका अंतिम संस्कार करेगी।

    जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार को उनका छोटा बेटा विजय सेक्टर-6 के अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आया था। उन्हें भर्ती करवाने के बाद वह अचानक अस्पताल से गायब हो गया। इसके बाद वह रजिस्ट्रेशन कार्ड पर अपने बड़े भाई का नंबर लिखकर चला गया।

    अस्पताल स्टाफ के अनुसार अशोक कुमार इलाज के दौरान दो दिनों तक अपने बेटों को बुलाने के लिए कहते रहे परंतु वह नहीं आए। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान 10 नवंबर को उनकी हालत खराब हो गई और थोड़ी देर बाद मृत्यु हो गई।

    अस्पताल प्रबंधन ने मौत की जानकारी सेक्टर-6 चौकी को दी। चौकी इंचार्ज भर्तू राम और मनीमाजरा के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर आनंद पांडे ने रजिस्ट्रेशन कार्ड पर दिए गए दोनों बेटों के नंबर पर कई बार फोन किया। उन्हें बताया कि उनके पिता की मौत हो गई है।

    वह बॉडी लेने के लिए अस्पताल आ जाए परंतु अधिकारियों के अनुसार, दोनों बेटों ने साफ तौर पर बॉडी लेने से मना कर दिया। वह दोनों अस्पातल भी नहीं आए। जब बेटों ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया तो पुलिस ने मामले की जानकारी एक स्थानीय सामाजिक संस्था को दी।

    संस्था ने मानवता के आधार पर आगे आकर अशोक कुमार का अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी ली है।अब यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि समाज में रिश्ते बदल रहे हैं और अब बच्चे अपने पिता को भी स्वीकार करने से मना कर रहे हैं।

  • Punjab News: लावारिस लाश के मामले में सफाई इंस्पेक्टर सस्पेंड

    Punjab News: लावारिस लाश के मामले में सफाई इंस्पेक्टर सस्पेंड

    फगवाड़ा। जिले के स्थानीय सिविल अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी जिसमें एक लावारिस लाश का अंतिम संस्कार करने के लिए शव वाहन का नहीं बल्कि कूड़े वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, शर्मनाक मामले पर पंजाब सरकार ने कठोर कार्रवाई की है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार ने सफाई निरीक्षक (स्वच्छता निरीक्षक) हितेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा में एक अनाम मृतक देह का अंतिम संस्कार के लिए ले जाना था, लेकिन प्रशासन की ओर से मर्यादा के साथ व्यवहार करने की बजाय शव को अस्पताल से श्मशान तक कचरा वाहन में रखकर ले जाया गया। इस घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया। सरकार ने इस अमानवीय व्यवहार के मद्देनजर तुरंत कार्रवाई की है। निलंबित किए गए सफाई निरीक्षक हितेश कुमार के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस और शूटर के बीच चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और शूटर के बीच चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर। जिले के छेहरटा थाना इलाके में 18 नवंबर की सुबह हुए वरिंदर सिंह के मर्डर केस को सुलझाते हुए पुलिस ने दो शूटर – जोबनप्रीत उर्फ ​​जोबन और सुखबीर सिंह उर्फ ​​सुख, महल कलानौर के रहने वाले गिरफ्तार किए हैं। दोनों की उम्र करीब 22 साल है और दोनों बेरोजगार बताए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मर्डर की जांच के दौरान पता चला कि मुख्य साजिश निशान सिंह नाम के एक व्यक्ति ने रची थी, जिसका अपनी पत्नी अर्शप्रीत कौर के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था।

    अर्शप्रीत कौर वरिंदर सिंह की भतीजी है और वह उसे कानूनी मदद दे रहा था। बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहे झगड़े के दौरान, विदेश में बैठे निशान सिंह ने युवा शूटरों को यह लालच दिया कि अगर वे ऐसा करते हैं तो उन्हें ‘दुबई में सेटल’ करवा दिया जाएगा। दोनों शूटरों को पिस्तौल भी दी गई थी। हत्या बहुत पास से की गई, जिससे वरिंदर सिंह की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने सबसे पहले निशान सिंह के भाई-बहन—गुरलाल और परमजीत कौर, जो तरनतारन के रहने वाले हैं—को गिरफ्तार किया, क्योंकि वे दोनों उसके फेवर में थे और बच्चे की कस्टडी को लेकर बनाए जा रहे दबाव में शामिल थे।

    पिस्तौल बरामदगी के दौरान शूटर ने पुलिस पर की फायरिंग
    शूटर जोबन से पूछताछ में पता चला कि उसने घटना के लिए जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया था, वह छेहरटा थाने के इलाके में कहीं छिपाई हुई थी। जब पुलिस पार्टी उसकी निशानदेही पर रिकवरी के लिए पहुंची, तो आरोपी ने अचानक लोडेड पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली हेड कांस्टेबल गुरिंदर सिंह के कान के बहुत पास से निकल गई, लेकिन वह बच निकला।

    मुख्य साजिशकर्ता को जल्द किया जाएगा गिरफ्तारः पुलिस कमिश्नर
    जवाबी कार्रवाई में SHO लवप्रीत ने गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। आरोपी को तुरंत अस्पताल भेजा गया और दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और कहा कि केस पूरी तरह से सॉल्व हो गया है और अब मुख्य साजिशकर्ता निशान सिंह की तलाश टॉप प्रायोरिटी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।