Blog
-

Iphone 17 के लॉन्च से पहले चीन का घटिया कदम, भारत से वापिस बुलाए 300 इंजीनियर
नई दिल्ली: एप्पल बनाने वाली फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रूप नाम की कंपनी ने तमिलनाडु स्थित एक कारखाने से करीबन 300 इंजीनियर वापिस बुला लिए हैं। हाल ही के महीनों में यह दूसरा ऐसा कदम उठाया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत में एप्पल की विस्तार की गति पर नए सवाल उठाए जा रहे हैं। ये इंजीनियर फॉक्सकॉन की युजान टेक्नोलॉजी यूनिट में काम करते थे। यह पुराने आईफोन मॉडल के लिए इनक्लोजर और डिस्पले मॉड्यूल बनाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन कर्मचारियों को अब चीन में वापिस भेज दिया गया है और तमिलनाडु में स्थित फॉक्सकॉन ने उनकी जगह में ताइवनी इंजीनियर बुलाना शुरु कर दिए हैं हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि कर्मचारियों को घर में क्यों भेजा गया है। -

Jalandhar News: प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat को पूर्व मुख्यमंत्री आए याद, देखें वीडियो
केंद्र सरकार के राशन काटने को लेकर कर रहे थे बातचीत
जालंधरः पंजाब में 8 लाख राशन कार्ड को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार के बीच तकरार बढ़ गई है। राज्य के 23 जिलों में आज AAP के विधायक व मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार को घेरेंगे। इसी के चलते आज जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की तरफ से जालंधर के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के साथ जो धक्का कर रही है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही मोहिंदर भगत ने कहा कि भाजपा का पंजाब में कोई भी आधार नहीं है। भाजपा तो पंजाब में एक्जिस्ट ही नहीं करती तो भाजपा के बारे में चर्चा भी करना सही नहीं होगा।— Encounter India (@Encounter_India) August 24, 2025
इस दौरान मीडिया से बात करते-करते कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल याद आते नजर आए। दरअसल, उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नाम लेना था, लेकिन गलती से उन्होंने प्रकाश सिंह बादल का नाम ले लिया। हालांकि बाद में उन्होंने भगवंत सिंह मान का नाम ले लिया और अपनी बातचीत जारी रखी। -

Jalandhar News: गैंगस्टर लक्की पटियाल के 2 गुर्गे गिरफ्तार, पोजेवाल मर्डर में हैं नामजद
जालंधरः पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मुंबई से खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर लक्की पटियाल के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण रोर्माजारा और जसकरनदीप सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने हाल ही में एसबीएस नगर के पोजेवाल कस्बे में एक व्यक्ति की हत्या की थी। जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों आरोपियों ने यह हत्या अमेरिका में बैठे अपराधी जसकरण कन्नू के इशारे पर की। पुलिस के मुताबिक हाल की दुश्मनी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि जसकरण कन्नू पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाल का करीबी सहयोगी है।
-

Punjab News: टैंकर ब्लास्ट हादसे की CCTV आई सामने, जान बचाकर भागते दिखे लोग
होशियारपुरः जिले के गांव मंडियाला में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ था। शुरुआत में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हुए थे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान शनिवार रात तक 5 लोगों की मौत हो गई। आज सुबह 2 और घायलों ने दम तोड़ दिया है। इस तरह अब मरने वालों की कुल संख्या 7 हो गई है जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में दोनों महिलाओं के पति भी मारे गए हैं। मरने वालों में जसविंदर कौर, इनके पति मनजीत सिंह, आराधना वर्मा, इनके पति धर्मेंद्र वर्मा, विजय (मध्य-प्रदेश ग्वालियर), सुखजीत सिंह और बलवंत राय वर्मा शामिल हैं। बलवंत राय मेडिकल स्टोर चलाते थे।
वहीं घायलों में बलवंत सिंह, हरबंस लाल, अमरजीत कौर, सुखजीत कौर, ज्योति, सुमन, गुरुमुख सिंह, हरप्रीत कौर, कुसुमा, भगवान दास, लल्ली वर्मा, सीता, सुषमा, अजय, संजय, राघव, पूजा, अभी आदि शामिल हैं। इनमें भगवान सिंह, सुषमा देवी, सीता, विजय और अजय मध्य प्रदेश में ग्वालियर के रहने वाले हैं अन्य लोकल रहने वाले हैं।
वहीं अब घटना के बाद एक सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें टैंकर हादसाग्रस्त होने के बाद पहले गैस का रिसाव होना शुरू होता है जिसके बाद कुछ लोग भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। बाद में देखते ही देखते आग एक ही दम फैल जाती है और सभी जगह डरावना मंजर देखने को मिलता है। कई लोग सो रहे थे जो बुरी तरह से झुलस गए।
-

Viral Video में दिखा Deepveer की बेटी दुआ का चेहरा, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही है। वह अपना पूरा समय बेटी दुआ की परवरिश पर लगा रही हैं। दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा भी नहीं दिखाया है। पब्लिक में एक्ट्रेस जब भी आती हैं तो बेटी का चेहरा कवर करके चलती है हालांकि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुआ का चेहरा देखा जा सकता है। दीपिका और रणवीर के फैंस उस व्यक्ति पर भड़कर रहे हैं जिसने यह वीडियो अपलोड किया है।वीडियो में दिखा चेहरा
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें बेटी का चेहरा दिख रहा है। दीपिका को जब पता चला कि उनका और बेटी का वीडियो बनाया गया है तो वो अनकम्फर्टेबल हो गई। उन्होंने उस शख्स को वीडियो बनाने से मना किया। वीडियो में दुआ दीपिका की गोदी में बैठी हुई नजर आ रही है। लोग बता रहे हैं कि यह रणवीर सिंह की कॉर्बन कॉपी है। जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है फैंस इसको अपलोड करने वालों पर गुस्सा निकाल रहे हैं।भड़के यूजर्स ने किए कमेंट
यूजर्स सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकालते हुए दिख रहे हैं। एक ने लिखा कि – ‘आज दुआ का चेहरा पहली बार देखा मैं उम्मीद करता हूं कि पैपाराजी सिड और कियारा की बेटी का चेहरा उनकी परमिशन के बिना न दिखाए। ये बहुत ही खराब है। अपनी बेटी की प्राइवसी की सुरक्षा करना उनकी च्वाइस है’।
एक ने लिखा कि – ‘इससे पहले अनुष्का और विराट के बच्चों के साथ ऐसा हुआ और अब दीपिका-रणवीर की बेटी के साथ क्या आपके पास मोरल और एथिक्स नहीं है। दीपिका बिल्कुल भी कमफर्टेबल नहीं लग रही है। आपको उनकी प्राइवसी की इज्जत करनी चाहिए’।I saw the Dua’s face today I hope Paps never film baby Sidki without Sid or Kiara’s permission, it’s really disgusting. It’s their choice to protect their daughter’s privacy until they want to share it with us they can’t respect nothing
— Acarys (@Acarys2) August 23, 2025earlier it was with Virushka and now Deepveer don’t u all hve some moral & ethics Deepika clearly not comf showing Dua’s face so can u all respect their privacy & fgs stop sharing her pics maintain some decorum
— Aman (@AmanDVSJ) August 23, 2025 -

Punjab News: Distributory Channel में आई दरार, लोगों के घरों और फसलों में घुसा पानी, देखें वीडियो
फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के स्वाय राय उतार गांव के पास डिस्ट्रीब्यूटरी चैनल में दरार आने से किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई। लक्ष्मण नहर से निकलने वाली इस डिस्ट्रीब्यूटरी चैनल में दरार आने से किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है और पानी गांव के घरों में घुस गया है। बुवाई के कई घंटे बीत जाने के बावजूद नहर विभाग इस काम को पूरा करने नहीं पहुंचा है।
दूसरी ओर लोग खुद ही दरार को भरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पानी की तेज गति के कारण यह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि दो हफ्ते पहले भी इसी जगह से एक दरार आई थी, लेकिन ठीक से बांधा न जाने के कारण यह फिर से टूट गई है, जिससे किसानों की लगभग 100 एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है।
पीड़ित किसानों का कहना है कि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए और उन अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जो समय पर इन दरारों की सफाई नहीं करते और ऐसी दरारों के कारण आए दिन किसानों की फसलें बर्बाद होती हैं।
-

Highway पर कार की बोनट पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, कटा 28,500 का चालान, देखें वीडियो
दानिश: हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के हाइवे पर एक युवक द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में युवक कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करता दिख रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार का 28 हजार 500 का चालान किया है।
दरअसल, एक वीडियो में एक युवक कार के बोनट पर बैठकर स्टंट कर रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीओ यातायात राहुल यादव ने यातायात प्रभारी छविराम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद यातायात प्रभारी ने कार का 28,500 रुपये का चालान काटा।
सीओ यातायात ने कहा कि पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील करती है। फिर भी कुछ लोग सड़कों पर वाहनों से स्टंटबाजी करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
-

Jalandhar News: बिजली चोरी के 33 केस पकड़े, इतने लाख का वसूला जुर्माना
जालंधर: जालंधर सर्कल के 5 डिवीजनों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 1242 बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 33 उपभोक्ता बिजली चोरी और दुरुपयोग करते पकड़े गए, जिन पर कुल 8.53 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। सीधी चोरी के 13 मामलों में 6.95 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। अन्य 20 मामले मंजूरशुदा लोड से अधिक लोड का इस्तेमाल कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे मामलों में ट्रांसफार्मर और सिस्टम को नुकसान पहुंचता है।
मॉडल टाउन डिवीजन में सबसे ज़्यादा 3.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 343 कनेक्शनों की जांच के दौरान सीधी चोरी के 8 मामले पकड़े गए। पूर्वी डिवीजन में 2.50 लाख रुपए, कैंट में 1.41 लाख रुपए, फगवाड़ा में 85 हज़ार रुपए और पश्चिमी डिवीजन में 20 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया गया। उप मुख्य अभियंता गुलशन चुटानी ने बताया कि उमस और गर्मी के दिनों में एसी का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली चोरी बढ़ जाती है। इसलिए सभी एसी संचालकों को विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
-

Jalandhar News: इस इलाके में नशा तस्करों की Building पर चला पीला पंजा, DCP Manpreet Dhillon का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधरः पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के सार्थक परिणाम मिल रहे है। इसी मुहिम के तहत जालंधर नगर निगम ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के साथ तालमेल कर रविवार को गोपाल नगर में नशा तस्कर 2 भाइयों की एक गैरकानूनी इमारत को गिरा दिया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि गोपाल नगर इलाके में प्रह्लाद कुमार और सोमनाथ उर्फ मन्ना पुत्र प्रेम कुमार निवासी एन.एन 1472 की अवैध संपत्ति गिराई गई।
प्रह्लाद कुमार और सोमनाथ दोनों नशा तस्कर हैं, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत 10 मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई ड्रग माफिया के लिए एक सख्त संदेश है। सीपी धनप्रीत कौर ने कहा अगर किसी को नशा तस्करों संबंधी कोई जानकारी मिलती है तो वह व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 के माध्यम से जानकारी सांझा कर सकते है। जिसमें सूचना देने वालों की पहचान गोपनीयता रखी जाएगी।
वहीं इस कार्रवाई को लेकर डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत की जा रही है। हमें नगर निगम की ओर से एक लेटर मिला था। जिसमें बताया गया था कि शहर में एक गैरकानूनी इमारत बनाई गई है जो नशा तस्करों की ओर से तैयार की गई है। जिसके संबंध में आज भारी पुलिस फोर्स के साथ निगम प्रशासन के साथ पहुंचे है। यह बिल्डिंग गैरकानूनी है। जिसकों तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आरोपी प्रह्लाद पर कुल 6 केस दर्ज है। जिसमें 4 एनडीपीएस और 2 मारपीट के केस दर्ज है। वहीं उसके भाई सोमनाथ पर 4 एनडीपीएस के केस दर्ज है। प्रह्लाद कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। जो अभी शहर में नहीं है। अगर उसकी सूचना मिलती है तो तुरंत उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
-

Punjab News: किसान नेता सुख गिल पर लगे लाखों के घोटाले के आरोप, गुरु घर पहुंचा पीड़ित परिवार, देखें वीडियो
मोगाः सुख गिल पर पैसों के घोटाले का मामला सामने आया है। दुखी होकर पीड़ित परिवार गुरु घर पहुंचा और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी देते पीड़ित परिवार के मुखिया निवासी पिंड सदर कोट, मोगा ने बताया कि किसान नेता सुख गिल ने उनसे 16 लाख 50 हजार का घोटाला किया है। उन्होंने बताया कि सुख गिल ने पहले उनसे 18 लाख रुपए लिए थे जिसमें से उसने डेढ़ लाख रुपए वापिस दे दिए, लेकिन साढ़े 16 लाख रुपए वापिस नहीं दिए। उन्होंने कहा कि अगर गुरु ग्रंथ साहिब की हाजिरी में मैं झूठ बोलू तो मेरा कुछ न रहे और अगर वह झूठ बोले तो उसको उसके किए की सजा मिले।
उन्होंने किसान जत्थेबंदियों को साथ देने की भी अपील की। उसने कहा कि वह ये नहीं चाहते कि उन्हें किसान जत्थेबंदियों से निकाला जाए, लेकिन उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। उन्होंने डीजीपी पंजाब, एसएसपी मोगा से भी मदद की गुहार लगाई। एसपी (एच) के पास कई महीनों से केस लगाया गया है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी सबूत और वीडियो हैं। अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मै लाइव होकर आत्महत्या कर लूंगा जिसकी जिम्मेदार सुखविंदर सिंह सुख गिल, सूबा प्रधान तोतेवाल, कुलविंदर सिंह गिल, पूर्ण सिंह गिल, दलजीत कौर व अन्य होंगे। उन्होंने भाणा सिद्धू को भी गुहार लगाई कि वह उनको इंसाफ दिलाएं।
बता दें, सुख गिल ने वीडियो डालकर पीड़ित परिवार को गुरुद्वारे जाकर सोगंध उठाने की बात कही थी जिसके बाद पीड़ित परिवार लेकर गुरु घर पहुंचा और इंसाफ की मांग की है और प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।