Blog

  • महाविद्यालय, बंगाणा में एनसीसी रैंक वितरण समारोह का आयोजन

    महाविद्यालय, बंगाणा में एनसीसी रैंक वितरण समारोह का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में आज एनसीसी रैंक वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर रहे। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सिकंदर नेगी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चयनित कैडेट्स को नई रैंकों से सम्मानित किया गया।

    इसमें अंडर ऑफिसर कैडेट कौशल, सार्जेंट कैडेट आरव, वंश कांगू, अनामिका, कॉर्पोरल कैडेट रोहित ठाकुर, कृति, कृतिका राणा तथा लांस कॉर्पोरल कैडेट ऋषिका, ललिता और स्वस्तिक को रैंक प्रदान किए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि एनसीसी रैंक प्राप्त करना केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। कैडेट्स को अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता के साथ कॉलेज व समाज का नाम रोशन करना चाहिए। सी.टी.ओ. डॉ. विनोद कुमार ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व का विकास करती है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने सभी कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह समारोह कैडेट्स के लिए प्रेरणास्पद और यादगार रहा, जिसने उनमें और अधिक उत्साह एवं समर्पण की भावना का संचार किया।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में फन गेम का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में फन गेम का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में फन गेम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को शिक्षा के साथ साथ तनाव मुक्त करते हैं जिनसे बच्चों को नया सीखने को मिलता है ,इनके माध्यम से बच्चे शिक्षा में भी रुचि लेते हैं, जिनसे उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बताया कि इस तरह की पहल शिक्षा में रुझान पैदा करती है। इस आयोजन में एम.बी.ए , एम.सी.ए , बी.बी ए , बी.सी.ए, बी. ए, बी.कॉम , बी. एस. सी, पीजी क्लासेज ,बी.वॉक एन सी सी, एन एस एस, रोवर्स & रेंजर्स के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    इस आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा खाने पीने से लेकर खेल संबंधित अनेक स्टॉल लगाए गए। इनके द्वारा कॉलेज के बच्चों ने गेम खेलने के साथ साथ खाने पीने का भी आनंद लिया। इस प्रकार से अनेक प्रतियोगिताएं भी कराई गई। प्रतियोगिताओं का वर्णन इस प्रकार है। लेमन रेस, सेक रेस, ग्लास पिक अप, एप्पल ईटिंग, पुश अप, बैलून ब्लोइंग, व इसके साथ साथ रस्सा कसी व अन्य में लड़के एवं लड़कियों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को कॉलेज की प्राचार्या ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिसमें लेमन रेस ( गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर काजल द्वितीय स्थान पर जाह्नवी, तृतीय स्थान पर श्रेया रहे।

    सेक रेस ( गर्ल्स ) में प्रथम स्थान पर प्रियंका, द्वितीय स्थान पर महक, तृतीय स्थान पर पूजा रहे। सेक रेस ( बॉयज में प्रथम स्थान पर नितिन, द्वितीय स्थान पर अभिषेक, तृतीय स्थान पर रोहित रहे। ग्लास पिक अप ( गर्ल्स ) में प्रथम स्थान पर नंदिनी , द्वितीय स्थान पर शिवानी , तृतीय स्थान पर रमनजीत कौर रहे। ग्लास पिक अप ( ब्वॉयज) में प्रथम स्थान पर सुमित , द्वितीय स्थान पर आशुतोष, तृतीय स्थान पर साहिल रहे। एप्पल ईटिंग ( गर्ल्स ) में प्रथम स्थान पर खुशी राणा रहे। एप्पल ईटिंग ( ब्वॉयज) में प्रथम स्थान पर नितिन, द्वितीय स्थान पर पंकज, तृतीय स्थान पर सत्यम कालिया रहे। बैलून ब्लोइंग ( गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर नेहा, द्वितीय स्थान पर कनिका, तृतीय स्थान पर वीना रहे। बैलून ब्लोइंग ( ब्वॉयज) में प्रथम स्थान पर अनमोल, द्वितीय स्थान पर निखिल, तृतीय स्थान पर आर्यन रहे। पुश अप ( ब्वॉयज ) में प्रथम स्थान श्रवण, द्वितीय स्थान पर लक्ष्य, तृतीय स्थान पर राहुल रहे। इस मौके पर कॉलेज के समस्त टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे ।

  • Punjab News: Sajjan Singh Cheema ने राणा गुरजीत पर किया पलटवार, देखें वीडियो

    Punjab News: Sajjan Singh Cheema ने राणा गुरजीत पर किया पलटवार, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधी: खडूर साहिब से कांग्रेस नेता जीरा के द्वारा राणा गुरजीत सिंह को रावण कहने का मसला अभी ठंडा नहीं हुआ था। इसी दौरान सुल्तानपुर लोधी में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के दौरे को लेकर राणा गुरजीत सिंह ने भी तंज कस दिए।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਰਾਣਾ ਗੁਰਜੀਤ ਤੇ AAP ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ, ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਸਿਆਸੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਿਆ


    राणा गुरजीत सिंह के इन बयानों पर आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राणा गुरजीत बढ़ती उम्र के साथ सठिया चुके हैं। यह बात उनकी पार्टी के ही नेता कह रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मंत्री और सीएम मान खुद इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।

    कांग्रेस सरकार के समय न तो कोई नेता इन क्षेत्रों का दौरा करने के लिए आया। जबकि उस समय राणा इसी महकमे के मंत्री थे। तब लोगों को राहत क्यों नहीं दी गई। राणा गुरजीत सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं और कुछ भी नहीं।

  • आईआईआईटी ऊना में 7वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

    आईआईआईटी ऊना में 7वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), ऊना ने आज दिनांक 23 अगस्त 2025 को अपना 7वां दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया, यह संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है । इस अवसर पर एक पीएच.डी. शोधार्थी और 135 बी.टेक. स्नातकों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

    लोकसभा के सांसद (हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) अनुराग सिंह ठाकुर ने IIIT उना के 7वें दीक्षांत समारोह  में अतिथि के रूप में   उपस्थिति दी और स्नातक छात्रों, उनके गर्वित अभिभावकों तथा समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने दीक्षांत समारोह को एक शैक्षिक यात्रा में मील का पत्थर बताते हुए राष्ट्रीय योगदान की महत्ता पर बल दिया। 23 अगस्त 2023 को भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 लैंडिंग की वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने इस दिन को अब ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाए जाने की प्रतीकात्मक महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण में प्रगति, जैसे कि आदित्य-एल1 और विक्रम-S मिशनों के साथ-साथ रक्षा उत्पादन और निर्यात में उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

    इस युग को ‘सुनहरा युग’ और युवाओं को ‘सुनहरी पीढ़ी’ करार देते हुए उन्होंने भारत के विकासशील स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना की, जिसमें 1.85 लाख से अधिक स्टार्टअप्स हैं, जिनमें 48% महिलाओं द्वारा संचालित हैं। उन्होंने छात्रों से अपने ऋषि, पितृ, शिक्षक और राष्ट्र ऋण का सम्मान करने की अपील की और उन्हें राष्ट्र के प्रति सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में एक शक्तिशाली संदेश दिया: “भविष्य एक उपहार नहीं है, बल्कि एक मसौदा है जिसे आपके संपादन की आवश्यकता है।” उन्होंने अपना उत्साहवर्धक भाषण “जय भारत, जय हिमाचल” के नारे के साथ समाप्त किया।

    प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे, अध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच (NETF) एवम् पूर्व अध्यक्ष एआईसीटीई, ने स्नातक छात्रों, पदक विजेताओं और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने IIIT ऊना की पिछले एक दशक में हुई तेज़ प्रगति की सराहना की, जो 2014 में पीपीपी मोड में अपनी स्थापना से लेकर आज एक सजीव और पर्यावरण-अनुकूल परिसर बन चुका है, इस परिसर में 800 छात्र और 35 संकाय सदस्य निवास करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के महत्व पर बल देते हुए संस्थान के नवाचार, बहुविषयी शिक्षा, मूल्य-आधारित शिक्षा और सतत विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

    प्रो. सहस्रबुद्धे ने तेज़ी से बदलते तकनीकी परिदृश्य, यानी एआई, रोबोटिक्स, ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग, पर विचार व्यक्त किए और छात्रों के लिए आजीवन सीखने वाले और ज़िम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्र और आदित्य मिशनों का उल्लेख देते हुए विज्ञान, अर्थव्यवस्था, रक्षा और अंतरिक्ष में भारत के वृद्धिशील वैश्विक नेतृत्व पर प्रकाश डाला। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम और  प्रगतिशील जीईआर का का अभिनंदन करते हुए, उन्होंने स्नातकों से समावेशी विकास की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया, ताकि डिजिटल और शैक्षिक असमानताओं को दूर किया जा सके।” उन्होंने छात्रों को यह संदेश दिया कि वे संस्थान से जुड़े रहें, मानव मूल्यों को अपनाएं और व्यक्तिगत उत्कृष्टता के साथ राष्ट्र की प्रगति में भागीदारी निभाएं। उन्होंने अपनी शुभकामनाओं के साथ ‘जय हिंद’ के शब्दों से समापन किया।”

    अपने वक्तव्य में, प्रोफेसर मनीष गौर, निदेशक, IIIT ऊना ने पीएच.डी. शोधार्थी एवं  स्नातक छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की l उन्होंने उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान सामने आई चुनौतियों का उल्लेख किया, और उनकी दृढ़ता और समर्पण की सराहना की। प्रो. गौर ने पीएच.डी. शोधार्थियों और बी.टेक स्नातकों की भूमिका को IIIT ऊना के भावी प्रतिनिधियों के रूप में रेखांकित किया, और उन्हें इसके उत्कृष्टता मानकों को बनाए रखने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

    कुल 136 छात्रों ने दीक्षांत समारोह में भाग लिया, जिनमें 1 पीएच.डी. अभ्यर्थी, कंप्यूटिंग स्कूल से 55 बी.टेक छात्र, इलेक्ट्रॉनिक्स स्कूल से 47 बी.टेक छात्र, और सूचना प्रौद्योगिकी से 33 बी.टेक छात्र सम्मिलित थे। बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) में शुभम झा ने 9.37 सीजीपीए के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया, हर्षिल दीप सिंह ने 9.18 सीजीपीए के साथ रजत पदक अर्जित किया, और यश कमल सक्सेना ने 9.03 सीजीपीए के साथ कांस्य पदक हासिल किया। बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) में अक्रोश विक्रम शुक्ला ने 9.76 सीजीपीए के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया, इसके बाद केशव कुमार अग्रवाल ने 9.42 सीजीपीए के साथ रजत पदक और ऋषव मिश्रा ने 9.12 सीजीपीए के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। बी.टेक (सूचना प्रौद्योगिकी) से दीपक ने 9.29 सीजीपीए के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया, अनुराग टंडन ने 8.51 सीजीपीए के साथ रजत पदक और साहिल ने 8.48 सीजीपीए के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। यह अवसर स्नातकों, उनके परिजनों और IIIT ऊना परिवार के लिए अत्यंत गर्वपूर्ण था; यह उनकी वर्षों की साधना का प्रतीक था। IIIT ऊना के कुलसचिव गौरव टंडन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

  • मंडी के आपदा प्रवाहित क्षेत्र का नेता प्रतिपक्ष ने किया दौरा

    मंडी के आपदा प्रवाहित क्षेत्र का नेता प्रतिपक्ष ने किया दौरा

    ज्यादा से ज्यादा और जल्दी से जल्दी प्रभावितों को मिले आपदा राहत: जयराम ठाकुर

    पूरे प्रदेश में फिर से आपदा का दौर, जनजीवन अस्त- व्यस्त 

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और इस दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के बाली चौकी भी पहुंचे।  पिछले दो दिनों की भारी बारिश में भारी यहांतबाही हुई है और दर्जनों घर बह गए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं की वजह से प्रदेश में आपदा का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूरा प्रदेश आपदा की चपेट में है। जिला किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मण्डी, चंबा, बिलासपुर के साथ-साथ ऊना में भी भारी बारिश की वजह से बहुत नुकसान हुआ है। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों को आपदा राहत सामग्री के साथ-साथ नगद धनराशि का वितरण भी किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया की मौसम विभाग की चेतावनी और स्थानीय प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक यात्राओं से बचें। जब तक मौसम सही नहीं होता तब तक नदी, नालों, खड्डों, असुरक्षित स्थानों पर न जाएं। साथ  ही उन्होंने प्रशासन से अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह भी किया।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की वजह से प्रदेश में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।उनके घर और जमीनें बह गई हैं। लोगों के बाग और फसलें नष्ट हो गई है। हजारों लोगों को विस्थापित होकर अपने रिश्तेदारों के यहां या किराए के मकानों में शरण लेनी पड़ी है। ऐसे में आपदा प्रभावितों को ज्यादा से ज्यादा और जल्दी से जल्दी सहायता की जानी चाहिए। आपदा के दौर में देर से मिली सहायता का कोई मतलब नहीं रहता है। जिनके घर चले गए और उनके रहने के लिए कोई जगह नहीं है उनके लिए बाद में मिली किसी भी सहायता का महत्व नहीं रहता। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति को देखते हुए लोगों की जल्दी से जल्दी और ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए। जिससे लोग प्रकृति की इस मार से बच सकें। नेता प्रतिपक्ष नेसभी आपदा प्रभावितों के मुद्दे को राज्य सरकार और  विधानसभा में उठाने और ज्यादा से ज्यादा मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में आपदा प्रभावितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जो आपदा डेढ़ महीने पहले मंडी और उसके आसपास के कुछ इलाकों तक ही केंद्र थी अब प्रदेश भर में विभिन्न रूपों में नजर आ रही है। किन्नौर, ऊना और चम्बा में भी इसका प्रकोप बढ़ रहा है। शिमला में मुख्यमंत्री आवास के ऊपर ही लैंडस्लाइड हुई और सैकड़ो लोग होटल में जाकर ठहरे। अभी भी खतरा वहां पर बना हुआ है। आपदा की वजह से ऐसी जगह पर तबाही हुई है, जहां पर कोई कभी सोच नहीं सकता था। सराज विधानसभा क्षेत्र में ही 12 से 14 हजार फीट की ऊंचाई से कटाव शुरुआ  हुआ जहां पर लोग ही न के बराबर रहते थे। आपदा के कारण और उससे बचाव के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हमें फिर से अध्ययन की आवश्यकता है। हमें नए स्तर पर नीतियां बनाकर उसे क्रियान्वित करनी होगी। जिससे आपदा के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके और लोगों के जान माल की क्षति रोकी जा सके। नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावितों से मिलकर उन्हें तत्काल प्रयोग में लाई जाने वाली राहत सामग्री का वितरण किया। जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा कंबल,  गद्दे, तिरपाल के साथ-साथ राशन और बर्तन की किट्स भी शामिल थी। इसके अलावा उन्होंने अपना घर, दुकान और पशु शाला गंवाने वाले 48 परिवारों को नगद आर्थिक सहायता भी प्रदान की। साथ ही सभी दानी सज्जनों का आभार भी व्यक्त किया।

  • Punjab News: इस कलाकार ने Jaswinder Bhalla को दी श्रद्धांजलि, याद में बनाई मूर्ति, देखें वीडियो

    Punjab News: इस कलाकार ने Jaswinder Bhalla को दी श्रद्धांजलि, याद में बनाई मूर्ति, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाबी हास्य कलाकार जसविंदर सिंह भल्ला का बीते दिनों निधन हो गया। कल मोहाली में उनका अंतिम संस्कार हुआ जिसमें कई कलाकारों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। पूरा फिल्म जगत और देश उनके निधन से शोक में डूब गया। फिल्म जगत उनकी कमी को कभी पूरा नहीं कर पाएगा, लेकिन उनकी कॉमेडी को देश भर में लोग याद रखेंगे। वहीं मोगा के घलकलां गांव के रहने वाले एक कलाकार ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मूर्ति बनाई है।

    मूर्तिकार मंजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वह अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी उन्हें सोशल मीडिया पर जसविंदर सिंह भल्ला के निधन की खबर मिली और वह तुरंत अपने घर आ गए। घर आकर उन्होंने अपने दिल के बेहद करीबी जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मूर्ति बनाने का फैसला किया और लगभग 4-5 घंटे में साथी के मिलकर मूर्ति बना दी। जहां फिल्म जगत में एक बड़ी क्षति हुई है, वहीं हर देशवासी उन्हें बचपन से ही प्यार करता है। उन्होंने बताया कि हम उनके कैसेट सुनते थे, उनसे मिलते भी थे और उनके बहुत करीब भी थे। आज हमने उनकी प्रतिमा बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और आने वाले समय में हम तय करेंगे कि प्रतिमा कहां स्थापित की जाएगी।

  • बच्चों को शराब पीने से टीचर को रोकना पड़ा महंगा, बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

    बच्चों को शराब पीने से टीचर को रोकना पड़ा महंगा, बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया में युवकों के एक समूह ने कथित तौर पर एक ड्राइंग शिक्षक की पिटाई कर दी। शनिवार सुबह सार्वजनिक रूप से शराब पीने का विरोध करने पर शिक्षक की बेरहमी से पिटाई की गई। जिसके बाद इस घटना के सिलसिले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कमरहाटी नगरपालिका वार्ड संख्या 31 के अंतर्गत नंदनगर इलाके में यह घटना हुई, जिससे पड़ोस में तनाव फैल गया। दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित की पहचान निरुपम पाल के रूप में हुई है, जो सुबह करीब छह बजे काली पूजा में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे चार युवकों और एक महिला को शराब पीते देखा। शिकायत के मुताबिक, जब पाल ने उन लोगों को ऐसा नहीं करने को कहा, तो उन्होंने कथित तौर पर उन (शिक्षक) पर हमला कर दिया। पाल के चेहरे, आंख और छाती पर चोट पहुंची है। पाल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। पाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने मुझे लात-घूंसे मारे, यहां तक कि मेरे चेहरे पर भी मारा। मेरी नाक और मुंह से खून बह रहा था। अगर स्थानीय लोग बीच-बचाव न करते, तो मेरी जान जा सकती थी।’’ सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर कई युवक, शिक्षक पर बार-बार हमला करते और लात-घूंसा चलाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि शिक्षक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। पाल ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है, क्योंकि उन्हें डर है कि वे उन्हें फिर से निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (युवको) मुझसे कहा कि तुम कौन होते हो हमें यह बताने वाले की क्या करना है और फिर वे मुझ पर हमला करने लगे। मुझे डर है कि वे भविष्य में भी मुझ पर हमला कर सकते हैं।’’ स्थानीय लोगों ने हमलावरों की तुरंत गिरफ़्तारी की भी मांग की है। एक निवासी ने कहा, ‘‘यहां ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं होती थीं। ऐसा लगता है कि आरोपी बाहरी लोग हैं। अगर एक शिक्षक को इस तरह पीटा जा सकता है, तो आम लोगों का क्या होगा? पुलिस को सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।’’
  • Punjab News: कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाले पुल की रक्षा राम भरोसे, देखें वीडियो

    Punjab News: कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाले पुल की रक्षा राम भरोसे, देखें वीडियो

    पठानकोट: पंजाब में इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ तबाही मचाई है । भारत-पाक सरहद से लेकर शहर और पहाड़ी इलाके तक हर ओर बरसात ने अपना कहर भरपाया है। जिले में लैंड स्लाइडिंग और पानी आने के कारण गांव का आपसी संपर्क भी टूट गया हैयदि बात जम्मू-कश्मीर को पूरे देश के साथ जोड़ने वाले एकमात्र चक्की दरिया पर बने हुए पुल की करें तो वह भी खतरे में नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले भी चक्की दरिया में ज्यादा पानी आने के कारण पुल के नीचे से प्रोटेक्शन बाल बह गई थी।

    वहीं आज फिर से चक्की दरिया में बहुत ज्यादा पानी आने के कारण इसके किनारों से मिट्टी खिसकती नजर आ रही है। जिस कारण रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी भी इस पुल का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं पुल के ऊपर से जो भी ट्रेनें गुजर रही हैं उनकी स्पीड भी विभाग  द्वारा कम कर दी गई है। इसके अलावा रेलवे कर्मचारी भी लगातार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

    स्थानीय लोगों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाला एकमात्र चक्की का दरिया पर बना रेलवे पुल इसका अस्तित्व खतरे में है। पुल के नीचे से लगातार मिट्टी का खिसकना किसी बड़ी आपदा को न्यौता दे रहा है। यदि प्रशासन ने इस ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। सिक्योरिटी ऑफिसर ने कहा कि रेलवे पुल के नीचे चक्की दरिया में ज्यादा पानी आने के कारण जहां इसके ऊपर से लोगों का आना-जाना ही बंद कर दिया गया है। ट्रेन भी अहिस्ता से गुजरा रही है। रेलवे अधिकारी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

  • गरीब रथ ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरी महिला, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान, देखें CCTV

    गरीब रथ ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरी महिला, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान, देखें CCTV

    कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर चल रही गरीब रथ ट्रेन नंबर (12593) पर महिला ने चढ़ने की कोशिश में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल , 65 साल की एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने लगी। महिला का बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे जा गिरी। वहां मौजूद RPF दरोगा सीपी सिंह ने देखा तो तुरंत बचाने के लिए दौड़ पड़े। प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने चिल्लाकर ट्रेन रुकवाई। दरोगा सीपी सिंह तत्काल ट्रेन की बोगी के नीचे घुस गए। एक मिनट के अंदर फंसी महिला को बचाकर बाहर निकाला।

    महिला को कई जगहों पर चोटें भी आईं हैं। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार रात 12.33 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन की है। बताया जा रहा है कि महिला इंजीनियर बेटे से मिलने भोपाल जा रही थीं। महिला का बड़ा बेटा हैलट में डॉक्टर है। कानपुर के रहने वाले राजवीर सिंह गंगवार, पत्नी महिमा के साथ छोटे बेटे से मिलने के लिए भोपाल जा रहे थे। प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर गरीब रथ भोपाल एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। तभी रात के करीब 12:33 बजे ट्रेन पहुंची। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ थीं। गरीब रथ भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज 3 मिनट है।

    ट्रेन में महिला चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच ट्रेन चल दी और वह फिसलकर नीचे गिर गई। उनके पति राजवीर सिंह ने बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री भी शोर मचाते हुए मदद को दौड़े। उसे आनन-फानन ट्रेन के नीचे से निकाला। महिला का बड़ा बेटा पियूष गंगवार हैलट हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं और छोटा बेटा भोपाल के किसी प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। ड्यूटी पर मौजूद RPF के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। ट्रेन लगातार चल रही थी, ऐसे में जवान नीचे गिरी महिला को बार-बार हिम्मत बंधाते रहे। जवान कह रहा था- घबराइए मत, एकदम किनारे बने रहिए। जवान ने कंट्रोल रुम में फोन करके जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन रुकी। करीब 1 मिनट तक ट्रेन महिला के ऊपर से गुजरती रही और वह किनारे दबकर पड़ी रहीं।

    ट्रेन रुकने के बाद RPF के सिपाहियों ने महिला को बाहर निकला। महिला खुद अपने पैरों पर चलकर बाहर आ गईं। उनके हाथ-पैर में हल्की चोटें आई थीं। RPF कर्मियों ने उन्हें तुरंत प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बने मेडिकल रूम में प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद उनके बेटे महिला को इलाज के हैलेट अस्पताल के लिए चले गए। घटना का पूरा वीडियो स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया है। उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला चलती ट्रेन के नीचे फंसी रही। RPF जवानों ने महिला को बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Jalandhar News: मलका चौक में ‘भाई दी हट्टी’ के सामने बंद पड़ा मकान गिरा

    Jalandhar News: मलका चौक में ‘भाई दी हट्टी’ के सामने बंद पड़ा मकान गिरा

    जालंधर: महानगर में सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुई है। इसके अलावा मकानों पर भी खतरा बना हुआ है। इसी बीच मलका चौक में भाई की हट्टी के सामने एक मकान गिर गया है हालांकि मकान गिरने से किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है परंतु एक साइड का रास्ता बंद हो गया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें मकान का मलबा गिरा हुआ दिख रहा है।

    भारी बारिश के चलते बिजली की तारें भी टूट गई है। गौरतलब है कि सुबह से हो रही भारी बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। जगह-जगह पानी भरा पड़ा है। लोगों को आने-जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।