Blog

  •  जालंधरः मामला ढन्न मोहल्ले में हुई UP पुलिस की रेड का

    आप नेता दिनेश ढल्ल के भाई अमित ढल्ल पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: नार्थ हलके के इंचार्ज दिनेश ढल्ल के भाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आप नेता के भाई अमित ढल्ल के खिलाफ यूपी में एफआइआर दर्ज हुई है। दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक सिगरेट बनाने की एक नकली कंपनी खोलकर यूपी में सिगरेट व्यापारी के साथ करोड़ रूपए की धोखाधड़ी के आरोपों में आप नेता का भाई अमित फंसा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित ढल्ल की गिरफ्तारी के लिए कल यूपी पुलिस जालंधर आई थी।

    बताया जा रहा है कि मामला ज्यादा सामने न आने के कारण दिनेश ढल्ल ने प्रेस वार्ता रखकर अपना पक्ष साफ किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यूपी पुलिस का उनके या उनके किसी के साथ कोई संबंध नहीं है और ना ही पुलिस वालों पुलिस वालों द्वारा उनके मोहल्ले में रेड की गई। लेकिन आज यूपी में अमित ढल्ल और जालंधर के कुछ युवकों पर हुई एफआईआर की कॉपी सामने आने पर इस बात का खुलासा हुआ है।

    इस एफआईआर से यूपी में की गई करोड़ों रुपए की ठगी का खुलासा हो गया। यूपी में मैसेज स्टील ट्रेड कंपनी के कुणाल गर्ग ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया की मेष राशि लेवल वन इंडिया नाम से फार्म बनवाकर अभिनव होंडा यू कॉलोनी न्यू जीटीबी नगर दीपक होंडा, अमित ढल्ल, पुरुषोत्तम सोनी, पीयूष जैन, चंदन शर्मा, करुणा व अन्य ने उनके सिगरेट देने के लिए उसे एक करोड़ 10 लख रुपए अपने खाते में डलवाए। इस मामले को लेकर यूपी की पुलिस जालंधर बीते दिन आई थी।

  • जल्द ही नजर आएगा चांद, जाने चंद्रोदय का समय 

    जालंधर (ens) :हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है।. इस व्रत में सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को देखकर छलनी से अपने पति को देखती हैं साथ ही दीर्घायु के लिए कठोर उपवास भी रखती हैं. करवा चौथ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब गुजरात हिमाचल प्रदेश राजस्थान और तमाम कई राज्यों में बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है।  इन सभी जगह पर करवा चौथ का चांद कब निकलेगा और चांद की झलक कब देखने को मिलेगी इसका इंतजार  हर किसी को है। निचे दी गई सूचि में जानिए आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद.

    चंडीगढ़ – 8 बजकर 10 मिनट
    जालंधर – 8 बजकर 14 मिनट  
    अमृतसर- 8 बजकर 15 मिनट
    पटियाला- 8 बजकर 13 मिनट
    खन्ना –  8 बजकर 12 मिनट
    गुरदासपुर – 8 बजकर 18 मिनट

  • जालंधरः पूर्व PM की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान कैंप

    जालंधर, ENS: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस जालंधर नॉर्थ की तरफ से रक्तदान कैंप लगाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी पहुंचे। अवतार हैनरी ने कहा कि एक मजबूत और प्रगतिशील भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया व सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कार्यशैली एवं दूरदर्शिता से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श, इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि है।

    इस अवसर पर करण कपूर ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन देश की आयरन लेडी इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि के मौके पर किया गया है। इंदिरा गांधी एक दूरदर्शी नेता थीं। जिन्होंने अपने अंतिम सांस तक देश की सेवा की और देश सेवा करते हुए अपना अमूल्य बलिदान दिया, जिसे युगों-युगों तक याद किया जाएगा। ऐसी महिला विरले ही जन्म लेती हैं उनके आदर्श को लोगों को आत्मसात करने की आवश्यक्ता है।

    इस मौके पर जनरल सेक्टरी यूथ कांग्रेस पंजाब दीपक खोसला, गौरव शर्मा नोनी, सोनू रंधावा, पूर्व पार्षद रवि सैनी, विकास तलवाड़, शुभम अरोड़ा, मनु कपूर, सजन सहोता, हनी, दीपक शर्मा, अरुण शर्मा, गुरविंदर सिंह, चक्सित, गगन, अक्की भानु, दर्शन सिंह, लाडी, रजत सहगल, सिदांत सहगल, विशु कपूर मौजूद रहे।

  • जालंधरः इस इलाके में बिजली की तारों से झुलसा व्यक्ति, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अंतगर्त कमल विहार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेंट का काम करता व्यक्ति बिजली की हाईटेशन तारों की चपेट में आ गया। बताया जा रहा उक्त व्यक्ति घर के शीशे साफ कर रहा था। इस दौरान बिजली की तारों की चपेट में आकर झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान राजेश निवासी कमल विहार के रूप में हुई है। इस घटना के दौरान इलाके के कई घरों की लाइटें बंद हो गई। घटना के दौरान इलाका निवासियों ने घायल राजेश को ईलाज के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते हुए एएसआई रूपलाल मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

  • जालंधरः अलग-अलग मामलो में 5 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने अलग अलग मामलों में पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल और तीन मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलजिंदर सिंह को शिकायत मिली थी कि रतन नगर पानी वाली गली के पास चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे दो युवकों मोहल्ले के लोगों ने पकड़ा है, जिसके बाद उनकी टीम के एएसआई बलजिंदर सिंह रतन नगर से पुनीत निवासी नाखा बाला बाग और रोहन निवासी रतन नगर को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद किया। इसी तरह उनकी टीम के एएसआई हीरा सिंह ने साहिल उर्फ साली निवासी रानी बाग और अजय उर्फ गबरू निवासी न्यू रतन नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिना नंबरी एक मोटरसाइकल और तीन मोबाइल बरामद किए है।

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई परशोतम सिंह ने की राहुल निवासी गांव नाहला को एक मोटरसाइकिल और एक चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।

  • पंजाब: एक्साइज और टैक्सटेंशन की बिल्डिंग में लगी आग, देखें वीडियो 

    फिरोजपुर: पंजाब के जिला फिरोजपुर में आज बाद दोपहर एक्साइज और टैक्स डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड रूम में बिजली कि तार से शार्ट सर्किट होने से भयंकर आग लगने कि सूचना प्राप्त हुई हैं। जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट के स्टेनो जगजीवन सिंह ने बताया कि बाद दोपहर तकरीबन चार बजे उन्हें रिकॉर्ड रूम से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि देखते ही देखते रिकॉर्ड रूम में रखें रिकॉर्ड में भयंकर आग लग गई। इस दौरान डिपार्टमेंट के कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने की तमाम कोशिशें की गई, लेकिन आग नहीं बुझीं। जिसके बाद कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी में मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जिसके तहत इलाके कि बिजली भी बंद करवा दी गई है।

  • जालंधरः 20 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार उर्फ लड्डू निवासी गड़ा जालंधर के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान अर्बन स्टेट रेडलाइट के नज़दीक सिंह सभा गुरुद्वारा के पास मौजूद थी, जहा उन्हें गुप्त सूचना मिली संदीप कुमार अवैध शराब को गाड़ी में रखकर गड़ा की तरफ आ रहा है, जिसके बाद उनकी टीम में नाकेबंदी कर आरोपित को गाड़ी सहित बीस पेटी अवैध शराब बरामद गिरफ्तार कर आरोपित के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः नशा तस्कर और बांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस की अलग अलग टीमों ने दो मामलो में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना रामामंडी की उपचौकी दकोहा पुलिस ने 35 ग्राम हेरोइन नामक नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है और फतेहपुर चौकी की पुलिस टीम ने हत्या मामले में भगोड़ा चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्तौल और एक रौंद के साथ दबोचा है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जगप्रीत सिंह उर्द जग्गा निवासी थाना सदर,पट्टी जिला तरनतारन और रोहित कुमार उर्फ तूता निवासी गांव चांदपुर थाना पतारा के रूप में हुई है। फतेहपुर चौकी की पुलिस टीम ने हत्या मामले में भगोड़ा चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्तौल और एक रौंद बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जगप्रीत सिंह उर्द जग्गा निवासी थाना सदर,पट्टी जिला तरनतारन के रूप में हुई है।


     
    एडीसीपी आदित्य ने बताया कि थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर भारत मसीह की टीम के एएसआई फतेहपुर चौकी इंचार्ज विकटर मसीह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित जगप्रीत को गिरफ़्तार किया है। आरोपित जगप्रीत के खिलाफ 31 अगस्त 2021  को थाना सदर में मुक़दमा नंबर 135 आईपीसी धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, जिसमे जमानत के बाद अदालत में पेश ना होने के चलते आरोपित को 18 जनवरी 2022 को भगोड़ा क़रार कर दिया था,  जिससे उनकी टीम ने घर से दबोच कर उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया है।

    इसी तरह थाना रामा मंडी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दकोहा चौकी के सब इंस्पेक्टर मदन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान न्यू दशमेश नगर के पास मौजूद थे, जहा उन्हें नागलशामा चौंक की तरफ से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर अपनी जेब से लिफाफा फेंक वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब फेंके हुए लिफाफे को खोल कर देखा तो उसमे से 35 ग्राम हेरोइन नामक नशीला पदार्थ बरामद हुआ पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • बददी के अमरावती कालोनी में खड़ी गाड़ी में लगी आग

    पार्किंग में खड़ी गाड़ी में लगी आग 


    जल कर हुई राख


    बददी/ सचिन बैंसल: बददी के अमरावती अपार्टमेंट में पार्किंग के खड़ी एक गाड़ी पूरी तरह से जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। गाड़ी से जब धुआं निकलने लगा तो दमकल विभाग को मौके पर बुलाया। जिससे आग पर काबू पाया लेकिन गाड़ी पूरी तरह से नष्ट हो गई। बद्दी के अमरावती अपार्टमेंट में रहने वाले हमीरपुर जिले के भोरंज तहसील के पलाह गांव के प्रवेश कुमार ने अपने बेलेनो गाड़ी को अमरावती के पार्किंग में खड़ी की हुई थी। सांय चार बजे उसे गाड़ी से धुआं निकलने की सूचना मिली तो वह मौके पर गया। दब तक गाड़ी से लपटे उठ रही थी। उसने दकमल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन पवन कुमार, फायरमेन कमलेश और शेर सिंह मौके पर पहुंचे। पानी डाल कर आग पर काबू पाया गया। इस आग से दमकल विभाग ने साथ लगती गाड़ियों को सुरक्षित बचा लिया। आग से अगर गाड़ी में ब्लास्ट हो जाता है तो यहां पर अन्य गाड़ियां व कालानी को भी खतरा हो सकता था। लीडिंग फायर मैन पवन कुमार ने बताया कि गाड़ी से कोई ब्लास्ट नहीं हुआ। अन्यथा यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही कई गाड़ियां थी अगर  आग फैल जाती तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਗਰ ਕੋਂਸਲ ਸੁਤਾ ਪਿਆ ਕੁੰਬਕਾਰਨੀ ਨੀਂਦ, ਲੋਗ ਗੰਦਗੀ ਭਰੀ ਜਿੰਦਗੀ ਜਿਨ ਨੂੰ ਹੋਏ ਮਜਬੂਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ//ਅਨਮੋਲ: ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੀ ਤਾ ਡੇਂਗੂ ਅਤੇ ਚੀਕਣ ਗੁਣੀਆਂ ਵਰਗੀ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਆਪਣਾ  ਪੈਰ ਪਸਾਰਦੇ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਜੇ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਤਾ ਕੁੰਬਕਾਰਨੀ ਨੀਂਦ ਸੁਤਾ ਪਿਆ ਹੈ ਜਗਾ ਜਗਾ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ ਲਗੇ ਹੋਏ ਨੇ ਨਾਲੀਆਂ ਨਾਲ ਬਲੋਕ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਿੰਦਗੀ ਨਰਕ ਤੋਂ ਬਤਰ ਬਾਣੀ ਹੋਈ ਹੈ ਲੋਕਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਾਫੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕਰਮਚਾਰੀ ਸਫਾਈ ਲਈ ਨਹੀਂ ਦੇਖਿਆ ਲੋਕਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋ ਵੀ ਕੋਈ ਗਾਹਕ ਦੁਕਾਨ ਉਪਰ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਗੰਦਗੀ ਦਾ ਸਾਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਦੋ ਸਾਡੇ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਇ ਓ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਹੀ ਕਰਮਕਾਰੀ ਆਪਣੀ ਡਾਊਟੀ ਉਪਰ ਚਲੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਕੇਹ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਕੀਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਇ ਓ ਸਬੱਬ ਗੋਗਲੁਆ ਤੋਂ ਮਿਤੀ ਛੱਡਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ