जालंधरः 20 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार 

जालंधर, ENS: एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार उर्फ लड्डू निवासी गड़ा जालंधर के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान अर्बन स्टेट रेडलाइट के नज़दीक सिंह सभा गुरुद्वारा के पास मौजूद थी, जहा उन्हें गुप्त सूचना मिली संदीप कुमार अवैध शराब को गाड़ी में रखकर गड़ा की तरफ आ रहा है, जिसके बाद उनकी टीम में नाकेबंदी कर आरोपित को गाड़ी सहित बीस पेटी अवैध शराब बरामद गिरफ्तार कर आरोपित के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *