Blog

  • जालंधर: चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर: चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार: पीओ स्टाफ की पुलिस ने चोरी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी गांव ढिलवा, रामा मंडी के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना रामामंडी में 15 सितंबर 2019 मुकदमा नंबर 191 आईपीसी धारा 452, 379बी के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत में आरोपी कुलदीप को 19 नवंबर 2022 को भगोड़ा घोषित कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसे घर से दबोचा है।

  • जालंधरः लाखों रुपए की फिरौती मांगने वालें 3 गिरफ्तार

    जालंधरः लाखों रुपए की फिरौती मांगने वालें 3 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना सदर नकोदर की पुलिस ने सोने का काम करने वाले सुनार से 8 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बबी पुत्र सोहनलाल निवासी गांव वाठ नूरमहल, बलविंदर कुमार उर्फ विक्की पुत्र हंसराज उर्फ करमचंद निवासी रविदास पूरा मेहतपुर और अमनप्रीत सिंह उर्फ अपना पुत्र बूटा बूटा सिंह निवासी खुरशैदपुर, नकोदर के रूप में हुई है।

    एसपीडी सरबजीत सिंह बाहिया और क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि थाना सदर नकोदर के प्रभारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह को अरविंदर कुमार निवासी गुरु नानक पुरा नकोदर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग उसे धमकी भरे कॉल कर उससे 8 लाखों रुपए की फिरौती मांग रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने टेक्निकल टीम के साथ मिलकर तीन व्यक्तियों को कपूरथला रोड उगी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिए है।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएंगा ताकि  आरोपियों से और बड़े खुलासे हो सके। बता दें कि पुलिस जांच में सामने आया कि कपड़ा व्यापारी टिमी चावला और उसके गनमैन की हत्या के बाद नकोदर में सभी व्यापारी डरे हुए है, जिसका फायदा उठाते हुए यह लोग भोले वाले लोगों को डरा कर उनसे फिरौती मांग रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी लोग लेबर का काम करते थे, फिरौती मांगने का काम उन्हें आसान लगता था, जिस कारण से इस राह पर चल पड़े थे।

  • अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल एक्टीविटीज से स्कूल पहुंचने पर मानसी राणा का किया स्वागत 

    अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल एक्टीविटीज से स्कूल पहुंचने पर मानसी राणा का किया स्वागत 

    ऊना/सुशील पंडित : पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत स्काउट एंड गाईड द्वारा कर्नाटक में अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी क्लचरल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में  लगभग देश विदेश से 32 विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया।  जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा की नवीं कक्षा की छात्रा मानसी राणा ने हिमाचल प्रदेश की तरफ़ से प्रतिनिधित्व किया। सोमवार को कर्नाटक से वापिस अपने स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन सहित सभी विद्यार्थियों ने मानसी राणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 

    प्रधानाचार्य सुभाष कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे विद्यालय के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे विद्यालय की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है और विद्यालय के साथ साथ अपने प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर मानसी के माता पिता के साथ साथ विद्यालय के अध्यापकों और क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जीवन मोदगिल ने कहा कि जिस प्रकार शैक्षणिक गतिविधियों में हमेशा प्रथम रहने वाली मानसी अन्य पठन पाठन क्रियाकलापों में भी लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही है उससे वह विद्यालय के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन गई है। उन्होंने अन्य बच्चों को भी मानसी राणा का अनुसरण करने की नसीहत दी। उन्होंने मानसी के पिता  राकेश राणा और माता सोनिया राणा को उनकी बेटी की इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा उन्होंने उम्मीद जताई कि अभिभावक होने के नाते बेटी के प्रति उनके योगदान के लिए उनकी सराहना भी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार मानसी बुलन्द हौसले के साथ कई और उपलब्धियां हासिल करेगी। इस अवसर पर मानसी राणा ने भी अपने विचार प्रकट किए। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय जहां अपने प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों को दिया वहीं उसने अपने माता पिता का भी धन्यवाद किया एक जिन्होंने हमेशा उसकी परवरिश में कभी भी लड़के लड़की का भेदभाव नहीं किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्कूल स्टाफ सदस्य  भी मौजूद रहे।

  • जालंधरः ज्वैलर से फिरौती मांगने के मामले में महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः ज्वैलर से फिरौती मांगने के मामले में महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): देहात पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह के 4 सदस्यों में से  3 को काबू किया है। हालांकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। काबू किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह और एसपी डी सरबजीत सिंह बाहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नकोदर में ज्वैलर से फिरौती को लेकर शिकायत आई थी। इसे लेकर एक क्राइम ब्रांच की एक टीम का गठन किया गया था।

    आरोपियों को कमल अस्पताल के पास से किया गिरफ्तार

    सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली को मुखबिर से फिरौती मांगने वाले गिरोह के बारे में पता चला। इसके बाद मां-बेटा राहुल उर्फ अमन पुत्र मेजर लाल निवासी आंवां मोहल्ला नकोदर और उसकी माता सुखविंदर कौर पत्नी मेजर लाल को जालंधर में कमल अस्पताल के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने नकोदर के एक ज्वैलर से 45 लाख रूपए की फिरौती मांगी थी। पैसे न देने पर सुनार समेत उसके सारे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी थी।

    आरोपी ज्वैलर संजीव को टिम्मी चावला जैसा हाल करने की देते थे धमकी

    आरोपी फर्जी सिम कार्ड से ज्वैलर संजीव के पास फोन करते थे। फोन करके उसके कहते थे कि कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला का हाल देख ले क्या हुआ। यदि पैसे न दिए तो उसका भी वही हाल करेंगे। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह का टिम्मी चावला को मारने वाले गिरोह से कोई संबंध नहीं है। इन्हीं के जरिए पुलिस ने गिरोह के तीसरे आरोपी और सुखविंदर कौर के दामाद सिमरनजीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र बलकार सिंह उर्फ बिट्टू निवासी मोहल्ला मल्लियां (जीरा, फिरोजपुर) तक पहुंची। अभी चौथा अरोपी जसकीरत सिंह उर्फ जसकरन उर्फ जस्सा पुत्र गुरनाम सिंह निवासी मोहल्ला ढेरियां शाहकोट, जालंधर फरार है।

    ज्वैलर की बिल्डिंग के स्थित सैलून में काम करता एक आरोपी

    पकड़े गए आरोपियों में अमन ज्वैलर संजीव की बिल्डिंग में बने एक सैलून में काम करता है। इसके अलावा शहर में और भी संजीव की इमारतें है जिनसे उन्हें मोटा किराया आता है। इसकी जानकारी अमन को थी। अमन को यह ही पता था कि संजीव डरपोक किस्म का इंसान है। इसी का फायदा उठाने के लिए अमन ने अपनी मां के साथ मिलकर फिरौती की सारी पटकथा लिखी। मां ने जाली दस्तावेजों पर सिम लिया। इसे बाद कालिंग की जिम्मेदारी जस्सा को सौंपी।

  • सीएम आवास के पास जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप

    सीएम आवास के पास जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप

    मोहालीः शहर के नयागांव से सटे चंडीगढ़ के आम के बाग सेक्टर 2 में जिंदा बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को बाग के अंदर लगे ट्यूबवेल के ऑपरेटर ने दी है।

    पुलिस ने डिफेंस और चंडीगढ़ के बम स्क्वायड टीम को भी जानकारी दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। बता दें कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हरियाणा और पंजाब के मुख्य्मंत्री के आवास, हेलीपैड और सचिवालय मौजूद है।

  • हवा में दो हेलीकॉप्टर की भयानक टक्कर में 4 की मौत, देखें वीडियो

    हवा में दो हेलीकॉप्टर की भयानक टक्कर में 4 की मौत, देखें वीडियो

    क्वीन्सलैंड: समुद्र के तट पर होने वाली दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के क्रम में एक और दर्दनाक हादसा ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है जहां दो हेलिकॉप्टर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में हवा में ही दो हेलिकॉप्टर्स की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान वहां नीचे काफी लोग मौजूद थे और वे सब इधर-उधर भागने लगे।

    समुद्र के व्यस्त बीच पर हादसा

    दरअसल, यह घटना ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड स्थित एक समुद्री बीच की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना एक मरीन थीम पार्क के पास हुई, जब दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हैरानी की बात यह है कि उस समय पार्क में काफी लोग थे। बताया जा रहा है कि एक हेलिकॉप्टर पर थीम पार्क का लोगो लगा हुआ था। एक नीचे उतर रहा था जबकि एक नीचे आ रहा था।

    मृतकों में एक हेलिकॉप्टर का पायलट

    इसी बीच दोनों आपस में टकरा गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में नष्ट हुए हेलिकॉप्टर का पायलट और तीन लोग शामिल हैं।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में एक हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्रैश हो गया। जबकि दूसरा हेलिकॉप्टर रेत के बीच उतारने में कामयाब रहा। जिससे उस हेलिकॉप्टर के किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो देखकर घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।

  • एयपोर्ट पर भारी मात्रा में सोना पकड़ा

    एयपोर्ट पर भारी मात्रा में सोना पकड़ा

    चंडीगढ़ः शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने दुबई से 1.60 करोड़ का सोना जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, दुबई से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की उड़ान शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे चंडीगढ़ पहुंची। कस्टम कमिश्नर लुधियाना वृन्दाबा गोहिल ने बताया कि कस्टम अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग व खुफिया जानकारी के आधार पर एक यात्री को रोका, जब वह ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने व्यक्तिगत और गहन तलाशी के दौरान यात्री द्वारा उसके अंडरवियर के अंदर चिपकाए गए 6 रैक्टेंगुलर पाऊच का पता लगाया, जिसमें से 2907 ग्राम सोना मिला, जिसका बाजारी मूल्य 1,59,07,104 रुपए बताया जा रहा है। कस्टम अधिकारियों द्वारा फिलहाल सोने को जब्त कर लिया गया है क्योंकि इसे अवैध रूप से भारत में आयात किया जा रहा था। मामले में आगे की जांच चल रही है।

  • जालंधरः डिस्पेंसरी के बाहर लोगों ने लगाया पक्का धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः डिस्पेंसरी के बाहर लोगों ने लगाया पक्का धरना, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के गढ़ा में स्थित डिस्पेंसरी के बाहर लोगों ने पक्का धरना लगा दिया है। दरअसल, विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार उनके अर्बन प्राइमरी सेहत केंद्र को तोड़कर मोहल्ला क्लीनिक बनाने जा रही है। जिसके विरोध में मोहल्ला निवासियों ने आज सुबह से ही मोहल्ला डिस्पेंसरी के सामने धरना लगा दिया। बातचीत दौरान मोहल्ला निवासियों ने बताया कि कल यहां पर पंजाब सरकार के कई बड़े कर्मचारी आए थे।

    जिनके द्वारा बात की जा रही थी कि यह मौजूद अर्बन प्राइमरी सेहत सेंटर को तोड़कर मोहल्ला क्लीनिक बनाए जायेंगे। जिसके बारे में जब इलाका निवासियों को पता लगा तो उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना लगा दिया। उनका कहना है कि इस डिस्पेंसरी में हमें सभी तरह की सुविधाएं मिल रही है। इसीलिए हमें मोहल्ला क्लीनिक नहीं चाहिए।

    उन्होंने यह भी बताया कि हमने पंजाब सरकार के नुमाइंदों को गढ़ा में पढ़ते एक और इलाके को में मोहल्ला क्लीनिक खोलने के बारे में भी बातचीत की थी। जहां पर वह मोहल्ला क्लीनिक बना सकते हैं, लेकिन पंजाब सरकार के नुमाइंदों का कहना है कि वह इसे ही तोड़कर मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। जिसके विरोध में आज सुबह से ही मोहल्ले के मौजूद सभी लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना लगा दिया है।

  • पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री के एक और करीबी ने किया सरेंडर

    पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री के एक और करीबी ने किया सरेंडर

    लुधियानाः अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में फंसे पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पीए इंदरजीत सिंह इंदी ने सोमवार को विजिलेंस के सामने सरेंडर कर दिया। पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे थे इंदरजीत सरेंडर कर सकता है। चार जनवरी को अदालत की तरफ से उसे भगोड़ा घोषित किए जाने की आशंका थी मगर नया साल चढ़ते ही सोमवार को इंद्रजीत ने सरेंडर कर दिया।

    सूत्र बताते हैं कि इंदरजीत टेंडर घोटाले का मुख्य सूत्रधार है और विजिलेंस की टीम पिछले काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा ने भी विजिलेंस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था उसके बाद से ही यह कहा जाने लगा था कि इंदरजीत भी जल्द ही सरेंडर कर देगा।

  • AAP के प्रदर्शन दौरान माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    AAP के प्रदर्शन दौरान माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के कंझावला मामले में एलजी (LG) दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने एलजी को बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने आप के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान लोग बैरिकेड को हटाने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस ने सभी को पीछे हटाया। इस दौरान आप विधायक आतिशी ने कहा कि पूरे मामले को लेकर एलजी की जिम्मेदारी बनती है। इसलिये उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। आतिशी ने कहा कि एलजी सिर्फ केजरीवाल सरकार के कामकाज को रोकने की कोशिश करते हैं। राजनीति करने में व्यस्त रहते हैं तो वो कानून व्यवस्था पर क्या ध्यान देंगे। केंद्र सरकार को ऐसे एलजी को हटा देना चाहिए।

    एलजी और पुलिस कमिशनर की करीब डेढ़ घंटा चली बैठक

    हालांकि एलजी विनय कुमार सक्सेना इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पल पल की जानकारी ले रहे है। एलजी विनय सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर को सुबह राजनिवास बुलाया जहां पर करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई। इससे पहले पीड़िता की मौत के बाद परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज सोमवार (2 जनवरी) को सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लड़की को एक कार में सवार पांच युवकों द्वारा कई किलोमीटर तक घसीटा गया था।

    मृतक युवती के परिजनों को साजिश का शक

    इवेंट प्लानर का काम करने वाली युवती के परिवार वालों को इस घटना में साजिश का शक है। परिजनों ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे घर से निकली थी 31 दिसंबर को और उसका फोन लगभग 10 बजे बंद पाया गया। मृतक की मां ने कहा, “मेरी रात करीब 9 बजे उससे बातचीत हुई, उसने कहा कि वह लगभग 3-4 बजे वापस आ जाएगी। हमें सुबह पुलिस ने उसकी दुर्घटना के बारे में सूचित किया। मुझे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और इंतजार कराया गया।”

    पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

    वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी सोमवार को पुलिस से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था और क्या आरोपी का आपराधिक इतिहास था। इस दर्दनाक घटना में महिला के कपड़े फटे हुए थे और बाद में उसका नग्न शरीर पुलिस को मिला। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।