Blog

  • कार पार्किंग को लेकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

    कार पार्किंग को लेकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

    गाजिबायादः उत्तर प्रदेश के गाजिबायाद में रोडरेज का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वारदात पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चलते बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद 5-6 अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टीला मोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जावली का रहने वाला 35 बर्षीय युवक अरुण अपने 2 दोस्तों के साथ मंगलवार रात खाना खाने के लिए गया हुआ था। कार पार्किंग को लेकर अरुण का अज्ञात युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद 5-6 अज्ञात युवकों ने अरुण के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। इस दौरान अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अरुण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर पड़े युवक पर एक युवक ईट से हमला कर रहा है। वारदात के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस रोड रेज सहित कई दूसरे एंगल से भी घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अरुण दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा कुंवर सिंह का बेटा था।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 दिन बाद मृतक ने करनी थी आर्मी ज्वाईन

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 दिन बाद मृतक ने करनी थी आर्मी ज्वाईन

    गुरदासपुर: जिले से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कस्बा दोरांगला के गांव तलवंडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ के साथ टकरा गई। दर्दनाक हादसे दौरान कार में 5 युवक सवार थे। जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक युवक गुरदासपुर में पार्टी करके देर रात वापिस लौट रहे थे।

    मरने वालों की पहचान रमनजीत सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी गांव मलूक चक्क और हरप्रीत सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव ताजपुर के रुप में हुई है। उक्त मृतक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ गुरदासपुर शहर में पार्टी करके देर रात को अपने घर लौट रहे थे। जब इनकी कार गांव तलवंडी के पास पहुंची तो कार चालक अपना संतुलन खौ बैठा और सड़क किनारे पेड़ के साथ जा टकराया।

    हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंची और कार व शवों को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मरने वाले युवकों में से एक युवक दो दिनों तक आर्मी में ज्वाईनिंग करने वाला था, जबकि दूसरा युवक कुछ ही दिनों के बाद विदेश जाने वाला था। उधर थाना प्रभारी जबरजीत सिंह ने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। जबकि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में नशे में धुत युवकों ने डॉक्टर से की मारपीट, फाड़े कपड़े

    पंजाबः सिविल अस्पताल में नशे में धुत युवकों ने डॉक्टर से की मारपीट, फाड़े कपड़े

    लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल में उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब नशे में धुत युवकों ने अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट की। घटना दौरान 5 से 6 युवकों ने डॉक्टर के कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं डॉक्टर ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो एक ने दांत से उसका हाथ काट दिया। बचाव के लिए आए सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मियों से भी आरोपी भिड़ गए।

    आरोपी संदीप ने हाथ में पहने हुए लोहे के कड़े से डॉक्टर के टेबल और केबिन के बाहर लगा शीशा तोड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर कुछ लोगों के साथ भी आरोपियों ने धक्का मुक्की की। इमरजेंसी में आकर आरोपियों ने पहले सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की थी और डॉक्टर के रूम में जाकर उनके साथ गलत व्यवहार किया। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह समझाने के लिए गए थे, लेकिन आरोपियों ने बात सुनने की बजाए उल्टा उनके ही गले पर हाथ डाल लिया और पहनी हुई शर्ट के बटन तोड़ दिए।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य फरार हुए आरोपियों की तलाश जारी है। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान धांधरां रोड निवासी सोहन सिंह, जगराओं के गांव चीमा निवासी राजवीर सिंह और बरोटा रोड के गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई। डॉ चरणकमल (फोरेंसिक एक्सपर्ट) ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में बतौर मेडिकल अधिकारी तैनात हैं। अस्पताल में वह बतौर नोडल अधिकारी इमरजेंसी के अंदर ड्यूटी दे रहे थे। रात करीब 12 बजे मेडिकल करवाने के लिए उनके पास उक्त तीन आरोपी आए थे। जिन्होंने शराब पी रखी थी।

  • ऋषि सुनक के पीएम बनने के बाद इन 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

    ऋषि सुनक के पीएम बनने के बाद इन 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

    लंदनः ब्रिटेन में लिज़ ट्रस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के कम से कम 10 सदस्यों ने ऋषि सुनक के नए प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। स्पूतनिक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को सुनक को सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी का प्रमुख चुना गया और देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया। वहीं मंगलवार को किंग चार्ल्स तृतीय ने सुनक को आधिकारिक रूप से इस पद पर नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने के लिए कहा।

    विधि मंत्री ब्रैंडन लुईस ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, “सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले कैबिनेट मंत्रियों में से एक होने का सम्मान मिला। चार प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व में पांच विभागों में आठ मंत्री भूमिकाएं निभाई हैं। नए प्रधानमंत्री को हमारे सामने आने वाली कई चुनौतियों से निपटने के लिए बैक बेंच से मेरा समर्थन मिलेगा।”

    लुईस के अलावा, व्यापार मंत्री जैकब रीस-मोग, शिक्षा मंत्री किट माल्थहाउस, कार्य एवं पेंशन मंत्री क्लो स्मिथ, पर्यावरण मंत्री रानिल जयवर्धने, वेल्श मंत्री रॉबर्ट बकलैंड, पार्टी के अध्यक्ष जेक बेरी, विदेश कार्यालय में विकास राज्य मंत्री विक्की फोर्ड, मुख्य सचेतक वेंडी मॉर्टन और लेवलिंग अप सचिव साइमन क्लार्क ने भी अपने इस्तीफे की घोषणा की।

    उल्लेखनयी है कि सुनक 2022 में ब्रिटेन के तीसरे ऐसे नेता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है। जुलाई में बोरिस जॉनसन को सरकार के उप मुख्य सचेतक क्रिस्टोफर पिंचर के खिलाफ कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के कारण प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद सुश्री लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं, जो इस कुर्सी पर महज 44 दिन रहीं। सुश्री ट्रस ने 20 अक्टूबर को सरकार की नई आर्थिक योजना और इसके कार्यान्वयन के लिए सार्वजनिक ऋण में वृद्धि की संभावना को लेकर हो रहे आलोचना के कारण अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।

  • जालंधरः गगनेजा मर्डर केस में खुलासा, तिहाड़ जेल में बैठे मुकेश और गोगनी ने सप्लाई किए थे हथियार

    जालंधरः गगनेजा मर्डर केस में खुलासा, तिहाड़ जेल में बैठे मुकेश और गोगनी ने सप्लाई किए थे हथियार

    जालंधर/वरुणः महानगर में चर्चित गगनेजा हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सफलता हासिल की है। कुछ दिन पहले ही में देहात पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 5 पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ दो सगे भाइयों विजय राम व अजय राम को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी जालंधर में हथियार सप्लाई करने आए थे। दोनों सगे भाइयों से पूछताछ दौरान पता चला कि तिहाड़ जेल में बैठे मुकेश के संपर्क में थे। पुलिस ने मुकेश को दिल्ली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 4 दिन के लिए रिमांड पर लिया है।

    रिमांड के दौरान सामने आया कि बहुचर्चित जगदीश गगनेजा हत्याकांड में आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुकेश और उसका साथी गोगनी ही थे। गोगनी ने गिरफ्तार दोनों भाइयों को पहले भी हथियार सप्लाई किए थे। मगर जालंधर में दोनों भाई पहली बार हथियार देने आए थे। पुलिस ने जब गगनेजा की हत्या करने वालों को गिरफ्तार किया था, तब उनको हथियार सप्लाई करने वाले नहीं पकड़े जा सके थे।

    ऐसे में मुकेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बाद पुलिस ने गगनेजा हत्याकांड में बड़ा मामला हल किया है। पुलिस रिमांड के दौरान सामने आया कि मुकेश पंजाब के कई शहरों में हथियार सप्लाई कर चुका है। मुकेश देहात के कई हथियार तस्करों के संपर्क में पहले से ही था। ऐसे में अब पुलिस उन हथियार तस्करों के संबंध में पता करने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।

  • गाड़ी पर तिरंगा लगा देख भड़के खालिस्तानी समर्थक

    गाड़ी पर तिरंगा लगा देख भड़के खालिस्तानी समर्थक

    कनाडा: बंदी छोड़ दिवस पर कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में खालिस्तानी समर्थकों ने जहां जमकर नारेबाजी की वहीं भारत की शान तिरंगे का भी अपमान किया। कार में तिरंगा झंडा लेकर जा रहे भारतीयों के हाथ से तिरंगा छीन कर अपमान किया गया। दरअसल, भारत से ब्लैक लिस्टेड खालिस्तानी समर्थक कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बंदी छोड़ दिवस की रात को हाथों में  खालिस्तानी झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और खालिस्तान जिंदाबाद की  नारेबाजी करने लगे। इतने में जब वहां रहते भारतीयों को पता चला तो वह भी गाड़ियों में तिरंगे लेकर मौके पर पहुंच गए।

    गाड़ियों में लगे तिरंगे झंडे को देख कर खालिस्तानी समर्थक भड़क उठे और कारों के आगे खड़े हो गए, जोर-जोर से खालिस्तानी नारे लगाने लगे। कारों में बैठे भारतीय भी हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लग पड़े। खालिस्तानी सड़क पर खड़े थे जबकि तिरंगे लेकर भारतीय कारों में थे। खालिस्तानी समर्थक तिरंगे झंडे पर टूट पड़े। विदेशी धरती पर भी भारतीयों से मिली चुनौती पर बौखलाहट में खालिस्तान समर्थकों ने कारों की खिड़कियों से तिरंगा फहरा रहे लोगों के हाथ से राष्ट्रीय ध्वज छीन कर जमीन पर फेंक कर दिया। खालिस्तानियों ने विदेशी धरती पर  भारतीय तिरंगे का अपमान किया। जिससे कनाडा में रह रहे भारतीयों में खासा रोष है।

  • राशिफल (सोमवार 26 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (सोमवार 26 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: व्यापार-व्यवसाय में बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।

    वृष: यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।

    मिथुन: व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    कर्क: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।

    सिंह: शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कन्या: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

    तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।

    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

    धनु: आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

    मकर: यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभ: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।

    मीन: कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।

  • रिपेयरिंग के दौरान मोबाइल में हुआ धमाका, देखें वायरल वीडियो

    रिपेयरिंग के दौरान मोबाइल में हुआ धमाका, देखें वायरल वीडियो

    उत्तर प्रदेशः ललितपुर के कस्बा पाली से मोबाइल फोन की बैटरी फटने का एक वीडियो सामने आया है। पुराने बस स्टैंड के पास महेश चौरसिया नाम का शख्स अपनी मोबाइल रिपेयर की दुकान में फोन सही कर रहा था। फोन सही करते समय अचानक हुए इस हादसे ने सभी को डरा दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन शीशे के काउंटर पर रखा हुआ था और जब यह शख्स फोन की बैटरी को निकालने की कोशिश करता है तो इसकी बैटरी फट जाती है और इसमें से आग की लपटें निकलने लगती है। 

    फोन की दुकान में हुआ ये हादसा दुकान में लगे सीसीटीवी कैद हो गया। इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फोन की बैटरी फटने की इस घटना का वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान हैं। इस हादसे में दुकानदार और ग्राहक बाल-बाल बचे हैं जब फोन की बैटरी में आग लगती है तो ग्राहक और फोन की दुकान का मालिक जल्दी से पीछे हट जाते हैं। 

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में एनआईए ने पंजाबी सिंगर अफसाना खान को  किया तलब

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में एनआईए ने पंजाबी सिंगर अफसाना खान को  किया तलब

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड एक नया मोड़ आया है। मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाबी गायिका अफसाना खान को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तलब किया है। अफसाना खान से लगातार पूछताछ भी की गई है। मूसेवाला अफसाना खान को अपनी बहन मानते रहे हैं और अफसाना खान से राखी भी बंधवाते थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड के बारे में पंजाबी सिंगर अफसाना खान से पूछताछ होगी। इसके लिए एनआईए द्वारा अफसाना खान को सम्मन भी जारी हुई है। बताया जा रहा है दिल्ली एनआईए मुख्यालय में अफसाना खान से पूछताछ होगी। यह भी जानकारी मिली है सिद्धू मूसेवाला की हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक लारेंस गैंग व बाकी के पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि अफसाना खान बंबीहा गैंग के करीबी है। अफसाना खान का बंबीहा गैंग से क्या तालुकात है और कब-कब अफसाना की बंबीहा गैंग से बात हुई इन सभी बातों पर जांच एजेंसियां काम कर रही है।

  • जालंधरः लड़के की चाह में पिता ने हैवानियत की हदें की पार, बच्ची का किया मर्डर

    जालंधरः लड़के की चाह में पिता ने हैवानियत की हदें की पार, बच्ची का किया मर्डर

    जालंधर (वरुण)। जालंधर जिले के गांव फोलड़ीवाल में एक पिता द्वारा हैवानियत की हदें पार करते हुए नवजात की हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना सदर के प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि दीपावली की रात सिविल अस्पताल जमशेर से उन्हें सूचना मिली की 6 महीने की बच्ची मृत अवस्था में जमशेर लाई गई है, जिसे मोर्चरी में रखवाया गया है। 

    इसी दौरान मृत बच्ची की मां बिजली ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पति अर्जुन उसकी बच्ची को पसंद नहीं करता था और बेटे की चाह में उसने नवजात बच्ची की गांव फोलड़ीवाल में स्थित पानी वाली टंकी के पास कुएं पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने अर्जुन पुत्र आसीन रसीह पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया गया है, जिसकी जांच के लिए मैडिकल करवाया गया है। मैडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पिता के ऊपर बनती कारवाई की जाएगी।