जालंधरः लड़के की चाह में पिता ने हैवानियत की हदें की पार, बच्ची का किया मर्डर

जालंधर (वरुण)। जालंधर जिले के गांव फोलड़ीवाल में एक पिता द्वारा हैवानियत की हदें पार करते हुए नवजात की हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना सदर के प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि दीपावली की रात सिविल अस्पताल जमशेर से उन्हें सूचना मिली की 6 महीने की बच्ची मृत अवस्था में जमशेर लाई गई है, जिसे मोर्चरी में रखवाया गया है। 

इसी दौरान मृत बच्ची की मां बिजली ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पति अर्जुन उसकी बच्ची को पसंद नहीं करता था और बेटे की चाह में उसने नवजात बच्ची की गांव फोलड़ीवाल में स्थित पानी वाली टंकी के पास कुएं पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने अर्जुन पुत्र आसीन रसीह पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया गया है, जिसकी जांच के लिए मैडिकल करवाया गया है। मैडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पिता के ऊपर बनती कारवाई की जाएगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *