Home Himachal>Baddi पंजाब : CAA कानून का पहला केस, 30 साल बाद मिली नागरिकता, देखें वीडियो

पंजाब : CAA कानून का पहला केस, 30 साल बाद मिली नागरिकता, देखें वीडियो

0

अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 (CAA) लागू करने का ऐलान किया है। CAA को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार के इस फैसले से तीन देशों के गैर-मुस्लिम अप्रवासियों को भारतीय नागरिकता मिलेगी। जिसे लेकर अब गैर-मुस्लिम अप्रवासी सिखों और पिछले 30साल से अमृतसर में रह रहे सुरबीर सिंह में खुशी की लहर देखी जा रही है।

जो अफगानिस्तान के निवासी थे और अब उन्हें भारतीय नागरिकता मिल रही है। अब सुरबीर सिंह के परिवार में भी खुशी की लहर है। पत्रकारों से बातचीत में सुरबीर सिंह ने कहा कि वह अफगानिस्तान के मूल निवासी हैं और पिछले 30 साल से भारत में रह रहे है और भारत में रहने के बावजूद उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिल रही थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है वह बेहद सराहनीय फैसला है और इससे उन्हें भारत की नागरिकता मिल जाएगी।

बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल पहली बार 2016 में लोकसभा में पेश किया गया था। लोकसभा में पास होने के बाद यह बिल राज्यसभा में अटक गया था। 11 दिसंबर 2019 को सरकार ने एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून लोकसभा में पेश किया। इस बार ये बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास हो गया। 10 जनवरी 2020 को राष्ट्रपति ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here