Blog

  • गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 47 डिग्री के पार

    गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 47 डिग्री के पार

    नई दिल्लीः उत्तर पश्चिम भारत में भयंकर गर्मी पड़ने से लोग परेशान है। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान से आग बरस रही है। राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा। इसके साथ ही दिल्ली में 14 साल बाद इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। दिल्ली के साथ  हरियाणा के सिरसा में भी पारा 47.1 डिग्री तापमान रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिन में भीषण गर्मी से राहत मिलती नज़र नहीं आ रही। वहीं पंजाब में लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

    मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। इसने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है। उसके बाद हल्की आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है।

  • जालंधरः कांग्रेस सहित विपक्ष को झटका, अकाली दल ने सीनियर वाइस चेयरमैन सहित कई नेताओं को पार्टी में किया शामिल, देखें Live

    जालंधरः कांग्रेस सहित विपक्ष को झटका, अकाली दल ने सीनियर वाइस चेयरमैन सहित कई नेताओं को पार्टी में किया शामिल, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष को आज शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल ने बड़ा झटका दिया है। इस दौरान कांग्रेस- आप पार्टी सहित विपक्ष को झटका देते हुए सीनियर वाइस चेयरमैन सहित कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। इस दौरान मोहिंदर सिंह केपी ने भार्गव कैंप से कांग्रेस आप और भाजपा नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल आज जालंधर दौरे पर आए हुए है। इस दौरान सुखबीर बादल ने जालंधर दौरे पर विपक्ष को झटका देते हुए पार्टी में कई नेताओं को शामिल करके पार्टी को मजबूत किया। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि वह विपक्ष से आए नेताओं को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को भी पार्टी में अन्य नेताओं की तरह प्यार मिलेगा।

    इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने निशाना साधते हुए कहाकि अन्य पार्टियां धर्म को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल पार्टी सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि परकाश सिंह बादल जब सीएम बने तो सभी नेशनल पार्टियों को लगता था कि बादल साहिब उनके साथ है। जबकि परकाश सिंह बादल धर्म को साथ लेकर चलने वाले सीएम थे। उन्होंने कहा कि जो पार्टियों धर्म के नाम पर एक भाई को दूसरे भाई के साथ लड़ाने का काम कर रही है, अकाली दल पार्टी ऐसा होने नहीं देंगी। सुखबीर बादल ने कहाकि परकाश सिंह बादल के सीएम रहते पंजाब ने तरक्की की थी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी युवाओं को नौकरी देने की ओर जोर दे रही है।

    सुखबीर बादल ने कहा कि नेशनल पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने जीएसटी के जरिए पंजाब की पॉवर को भी अपने पास ले लिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि अब जीएसटी का पैसा पहले नेशनल के पास जाता है और वह 2 से 3 माह अपने पास रखते है और उसके बाद पंजाब का पैसा वापिस उन्हें मिलता है। बादल ने कहा कि, मैं लोगों को विश्वास दिलवाता हूं कि जालंधर लोकसभा सीट पर पर अकाली दल बाकी पार्टियों से अच्छा काम करेगी। बीजेपी ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जा कर लिया है। आरएसएस जैसा संगठन गुरुद्वारा चला रहे हैं, ये पंजाबीयत के खिलाफ है। सरकार द्वारा एनएसए का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि, हर पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। पंजाब में चार मुख्य पार्टी चुनाव लड़ रही है। मगर पंजाब की आवाज उठाने के लिए सिर्फ शिअद आगे आई है। बाकी पार्टी पंजाब के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए काम कर रही हैं।

    सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के पास अपनी कैपिटल तक नहीं है। कोई भी पार्टी पंजाब के लिए काम नहीं कर रही है। बादल ने कहा कि, पंजाब के दरिया के पानी पर सिर्फ पंजाब का हक है। मगर पंजाब के पानी को अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है। ये सिर्फ पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। उस पानी पर सिर्फ अपना हक है। बादल ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने आधा पानी राजस्थान और हरियाणा को दे दिया था। सिर्फ 25 प्रतिशत पानी पंजाब को मिल रहा है। इससे मार सिर्फ पंजाबी को पड़ रही है। अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हम पंजाब का पानी बचाएंगे।

  • एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से भारी मात्रा में नोट बरामद, बंडल देख अधिकारी रह गए हैरान, देखें वीडियो

    एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से भारी मात्रा में नोट बरामद, बंडल देख अधिकारी रह गए हैरान, देखें वीडियो

    गुवाहाटीः असम के गुवाहाटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से राज्य की विजिलेंस एवं एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी की है। छापेमारी में टीम को इंजीनियर के घर से काफी मात्रा में नोटों के बंडल मिले हैं। एएनआई के मुताबिक, हेंगराबाड़ी स्थित पीएचई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से लाखों रुपये बरामद किए हैं। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का नाम जयंत गोस्वामी बताया जा रहा है। इंजीनियर के घर की तलाशी के दौरान असम की डायरेक्टोरेट ऑफ विजिलेंस एवं एंटी करप्शन की एक टीम ने 79 लाख से ज्यादा रुपए नकद बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, एंटी करप्शन टीम ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी के घर से कुल 79,87,500 रुपए बरामद किए हैं। टीम ने इन पैसों को जब्त कर लिया है।

    आज दोपहर ही पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) की उत्तरी लखीमपुर डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी को एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। टीम ने गोस्वामी को गुवाहाटी के हंगेराबारी के धृति प्रवा होटल में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद, टीम ने हंगेराबाड़ी में जयंत गोस्वामी के आवास पर छापेमारी में समय बर्बाद न करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया। इसी अभियान के दौरान टीम को इंजीनियर के घर से कुल 79,87,500 रुपए बरामद किए हैं।

  • फगवाड़ा : खेतों में नाड़ को लगाई आग गोदाम में पड़ी गेहूं तक पहुंची, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : खेतों में नाड़ को लगाई आग गोदाम में पड़ी गेहूं तक पहुंची, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : गेहूं का सीजन खत्म हो चुका है। खेतों में बच्ची नाद को किसानों द्वारा आग लगने से कई बार गंभीर हादसे हो जाते है। ऐसा ही हादसा होते-होते बच गया। गांव चक हकीम की स्थित सरकारी गोदाम में खुले में पड़ी गेहूं की बोरियों को पास वाले खेत में से नाड़ में लगी आग की चिंगारी से बारदाने को आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व गोदाम में स्थित कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।

    गोदाम में पड़ी 2 लाख के करीब बोरी आग की चपेट में आते-आते बच गई। जानकारी देते अमृत पाल सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला कि नाड़ में लगी आग फैलने से गोदाम में पड़ा वारदाना वह गेहूं की बोरियों की चक्के में आग लग गई। जिसे पानी डालकर समय पर बुझा दिया गया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में शिकायत की जाएगी। ताकि आग लगाने वाले पर कानूनी कार्रवाई हो सके।

  • पंजाबः विवादों में घिरी सेंट्रल जेल, एक और कैदी का रील बनाने का वीडियो हुआ वायरल

    पंजाबः विवादों में घिरी सेंट्रल जेल, एक और कैदी का रील बनाने का वीडियो हुआ वायरल

    फरीदकोटः सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा जेल के अंदर खुलेआम मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिस कैदी का वीडियो सामने आया है उसकी पहचान राजन के रूप में हुई है। जो फिरोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जिसने जेल में आराम से बैठकर सिगरेट पीते हुए न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि उसे अपने सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया।

    जो एक बार फिर जेल प्रशासन द्वारा मोबाइल फोन के खिलाफ सख्ती की पोल खोल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनी फरीदकोट जेल के अंदर मोबाइल फोन पहुंचने को लेकर एक कैदी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही थी। जिसके बाद एक और कैदी का वीडियो सामने आने से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    पुलिस की जानकारी के मुताबिक अंजू बाला नाम की महिला जो बिलासपुर की रहने वाली है और उसका पति एक मामले में फरीदकोट जेल में है और अंजू बाला फर्जी दस्तावेजों पर मोबाइल फोन और सिम कार्ड की खरीद करती थी। इसके बाद वह फरीदकोट जेल में बंद अपने पति सुखचैन सिंह के पास पहुंचाती थी और सुखचैन सिंह जेल में दूसरे कैदियों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था।

    यह मामला पुलिस के ध्यान में आने के बाद जिला पुलिस ने अंजू बाला और उसके पति सुखचैन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि अंजू बाला को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जेल में बंद उसके पति सुखचैन सिंह को भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। जेल के अंदर उसके पास मोबाइल फोन कैसे और किसकी मदद से पहुंच रहे थे।

  • ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी वापिस लौटे घर, सुनाई आपबीती

    ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी वापिस लौटे घर, सुनाई आपबीती

    नई दिल्ली: मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह सोढ़ी घर वापस लौट आए हैं। वह करीब 25 दिन के बाद आज वह खुद ही वापस घर लौट आए हैं। परिवार वालों ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की FIR दर्ज करवाई थी, वापस लौटने पर सोढ़ी से पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उन्होंने बताया की वो धार्मिक यात्रा पर दुनियादारी छोड़कर घर से निकल गए थे। वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके, लेकिन उनको अहसास हुआ कि घर वापस लौट जाना चाहिए तो वो घर वापस लौट आए।

    गुरुचरण सिंह (51 वर्ष) को 22 अप्रैल की शाम को यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचे। पालम में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर संपर्क नहीं होने पर स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 26 अप्रैल को पालम पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 365 (भारत से बाहर ले जाने या गुप्त रूप से कैद करने के इरादे से अपहरण करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा कि एक पुलिस दल को अभिनेता के मोबाइल फोन से उनकी लोकेशन का पता लगाने का काम सौंपा गया था। अधिकारी ने कहा कि उनका मोबाइल फोन 22 अप्रैल की रात 9.22 बजे से बंद पाया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, उनका अंतिम स्थान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबड़ी में पता चला था, जहां वह आईजीआई हवाई अड्डे के पास से किराए पर लिए गए ई-रिक्शा में पहुंचे थे।

  • ईयरफोन बना काल,  रेलवे ट्रैक पर मिले 2 बहनों के शव, एक लापता

    ईयरफोन बना काल, रेलवे ट्रैक पर मिले 2 बहनों के शव, एक लापता

    नई दिल्ली : जिले में एक बार फिर ईयरफोन दो बहनों का काल बन गया है। यहां बरहन थाना क्षेत्र में कान में ‘ईयर फोन’ लगाने के कारण ट्रेन की चपेट में आकर 2 सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं उनके साथ आ रही उनकी तीसरी बहन अब भी लापता है। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि तीन बहनें भागवत कथा सुनकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। घटनास्थल से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। वहीं दोनों मृतकों के कान में ईयरफोन लगे हुए थे। 

    थाना बरहन के प्रभारी निरीक्षक राजीव राघव ने बताया कि तीनों सगी बहनें देर रात भागवत सुनकर घर लौट रही थीं। उन्होंने कहा कि गांव नगला छबीला के पास गुरुवार की देर रात दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अरुणाचल सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर दो बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों के कान में मोबाइल का ‘ईयरफोन’ लगा पाया गया। पुलिस को संदेह है कि ईयरफोन लगाने के कारण उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी और वे ट्रेन की चपेट में आ गईं।  वहीं पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक मोबाइल फोन भी मिला है। इसके अलावा पुलिस तीसरी युवती के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

    प्रभारी निरीक्षक राजीव राघव ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव देखे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों शवों की पहचान गोहिला गांव निवासी महेश वाल्मीकि की पुत्री किरन (22) और सरिता (20) के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीनों बहनें किरन, सरिता और शिवानी (18) एक साथ भागवत कथा सुनने के लिए गई थीं। फिलहाल पुलिस शिवानी की तलाश कर रही है।

  • चुनाव प्रचार दौरान युवक ने कांग्रेस नेता कन्हैया को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

    चुनाव प्रचार दौरान युवक ने कांग्रेस नेता कन्हैया को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के साथ मार-पिटाई की कोशिश का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 17 मई की शाम करीब 6 बजकर 53 मिनट पर पुलिस को जानकारी मिली। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार उस्मानपुर में बैठक में आए थे। जिसकी मेजबानी AAP पार्षद छाया शर्मा कर रही थी। चुनाव प्रचार चल रहा था. जैसे ही कन्हैया कुमार निकले, तभी एक शख्स ने उन्हें माला पहनाई और स्याही फेंककर थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना में पार्षद के साथ भी बदसलूकी की गई। पुलिस के मुताबिक मारपीट की कोशिश की गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    सासंद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ रहे चुनाव कन्हैया

    बता दें कि कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस और इंडी गठबंधन के साझा उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला पिछले 10 साल से सांसद भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी से है। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर एक साथ 25 मई को वोटिंग होनी है। जिसके लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवार जान लगाए हुए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रचार जोरों पर चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक कन्हैया कुमार आज शाम करीब 4 बजे चुनाव प्रचार के लिए समर्थकों के साथ उस्मानपुर इलाके में गए हुए थे। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कन्हैया कुमार को पहले माला पहनाता है और उसके बाद थप्पड़ जड़ देता है. उसके ऐसा करते ही समर्थकों में अफरा-तफरी मच जाती है। गुस्साए समर्थक आरोपी को पकड़ लेते हैं और उसकी जमकर धुनाई कर डालते हैं।

    माला पहनाने के बहाने जड़ा थप्पड़

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कस्टडी में लेकर चली गई। आम आदमी पार्टी की पार्षद छाया शर्मा ने इस घटना पर पुलिस में शिकायत दी है। छाया शर्मा ने लिखा कि शाम को करतार नगर के सत्यनारायण भवन में सांसद प्रत्याशी की लोगों के साथ छोटी बैठक थी। उस मीटिंग के बाद बाहर से करीब 7-8 लोग आए। उनमें से 2 लोग माला पहनाने के बहाने आगे बढ़े और कन्हैया कुमार के गले में माला डालकर थप्पड़ मार दिया।

    पुलिस बोली, मामले की चल रही है जांच

    पार्षद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इस हमले के बाद आरोपी उनकी चुन्नी पकड़कर कोने में ले गए और उनके परिवार को मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उन लोगों ने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं पर स्याही फेंकी, जिससे कई लोगों को परेशानी हुई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें पार्षद की ओर से कंप्लेंट मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः किसान आंदोलन में मारे गए किसान युवक को लेकर सीएम पर चन्नी ने साधा निशाना, देखें वीडियो 

    जालंधरः किसान आंदोलन में मारे गए किसान युवक को लेकर सीएम पर चन्नी ने साधा निशाना, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव प्रचार के लिए आज हलका फिल्लोर में पहुंचे थे।चुनाव प्रचार के चलते कई किसान नेता किसानों के साथ चन्नी से मुलाकात करने पहुंचे और चन्नी ने किसी झंडा लेकर किसान मजदूर एकता का नारा देते हुए किसानों की समस्याएं सुनी और आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर निशान साधा। जालंधर जिले के हल्का फिलोर में पढ़ते बड़ा गांव में चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे तो इस दौरान किसान नेता किसानों के साथ चन्नी से मिलने पहुंच गए और उन्हें अपनी समस्याएं बताई। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिए आज बड़ा गांव आए हैं और इस दौरान उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

    चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि किसान नेता किसानों के साथ उनसे मुलाकात करने आए और उनसे सवालात किया और और अपने नारे लगाकर जय जयकार की जिसकी उन्हें बहुत खुशी है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि किसान उनके कामों से काफी प्रभावित है और उनके बाद भाजपा वाला आया जिसके साथ उनकी बात बिगड़ गई थी।चन्नी ने कहा कि जो लीडर बुरे काम करेंगे लोग उनका डटकर विरोध करेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब सभी किसान यूनियन उनके पास आए थे और उन्होंने उनका स्वागत किया था और रेड कारपेट दिया था। किसने की सभी मांगे उसे समय हमने मान ली थी और जब अकाली दल की सरकार थी तो उन्होंने 8000 मुआवजा दिया था और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 12000 दिया था,लेकिन जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैं 17000 मुआवजा किसानों को दिया था।

    जब मोदी की किसानों के साथ बात हुई थी तब भी वह किसानों के साथ खड़े थे और इस सरकार ने तो बुरा हल करके रख दिया है।चन्नी ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री कहते है किसान वजह नही जगह ढूंढ रहे है। किसान आंदोलन के चलते जब हरियाणा पुलिस ने पंजाब में आकर गोलियां चलाई और उसमें हमारा एक नौजवान किसान मर गया तब भी पंजाब के मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा की लोकसभा हलका जालंधर में डेवलपमेंट का बहुत बुरा हाल है सड़कों की हालत खस्ता है तो वही सरकारी अस्पताल भी अच्छे नहीं है एम्स को यहां लेकर आएंगे और यहां चल रहे गैर कानूनी कारोबार को बंद करवाया जाएगा। 

  • पंजाब : इस इलाके में लोगो ने ‘NOTA’ के बोर्ड पकड़कर किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

    पंजाब : इस इलाके में लोगो ने ‘NOTA’ के बोर्ड पकड़कर किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

    लुधियाना : लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार फतेहगढ़ साहिब में पड़ने वाले इलाकों के लोगों से NOTA का बटन दबाने का मन बना लिया है। लोगो द्वारा   हाथों में NOTA के पत्र पकड़ कर नारेबाजी भी की गई। लोगो ने कहा कि आज तक किसी भी पार्टी के प्रत्याशी ने उनके क्षेत्र में आने की जहमत नहीं उठाई है।  हरदीप सिंह मुंडिया के विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इन इलाकों मुंडिया का ध्यान न देने पर भी लोगो मे रोष व्याप्त है।   

    एकत्रित हुए राकेश कुमार रिंकू, माहिद अली टिंकू, अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका यह क्षेत्र नूरवाला रोड के पास राधा स्वामी सत्संग हाउस से सटे घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं। जहां करीब 2500 लोग वोट करते हैं और लुधियाना निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पूर्व की सीमा लगती है।

    क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी के डॉ. अमर सिंह विजयी  को वोट दिए। वह पांच साल तक अपनी सीट का आनंद उठाते रहे क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अब एक बार फिर डॉ. अमर सिंह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। लेकिन अब इस बार उनके क्षेत्र के लोगों ने तय कर लिया है कि वे पिछले चुनाव में की गई गलती को नही दोहराएगे।