Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ SOI ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਤੋਂ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਅਕਸੈ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਰਮਾਨੇ ਨੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਐਸਓਆਈ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫੇ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਮਾਨ ਸਮਾਨ ਨਹੀਂ ਦਿਤਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ ਇਸਤੀਫਾ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ। ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ 30 ਹੋਰ ਯੂਥ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਇਸਤੀਫਾ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਈ ਵਾਰ ਮੈਂ ਆਪਣੀ ਗੱਲਬਾਤ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਕੋਲੇ ਰੱਖਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਕੋਲੇ ਜਾਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਉੱਥੇ ਮੈਨੂੰ ਮਿਲਣ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਲੈਕਸ਼ਨਾਂ ਵੇਲੇ ਹਰ ਪਾਰਟੀ ਯੂਥ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਕਰ ਦਿੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਪਰਚੇ ਕਰਵਾ ਦਿੰਦੀ ਹੈ।

    ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਦੇ ਬਾਅਦ ਪਿੱਛੇ ਹੱਟ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਮੈਂ ਪਿਛਲੇ 10 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਐਸਓਆਈ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸੀ। ਮੈਂ ਪੂਰੀ ਮਿਹਨਤ ਨਾਲ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤ ਕੀਤਾ, ਯੂਥ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ। ਮੈਂ ਹੋਰ ਵੀ ਯੂਥ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਕਿਸੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਨਾ ਹੋਣ। ਇਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਜਿੰਦਗੀ ਬਰਬਾਦ ਹੈ। ਅੱਜ ਮੈਂ ਐਸਓਆਈ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਤੋਂ ਇਸਤੀਫਾ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਮੈਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਨਹੀਂ ਹੋਵਾਂਗਾ। ਮੈਂ ਆਪਣਾ ਇਸਤੀਫਾ ਐਸਓਆਈ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

  • जालंधरः दिन दहाड़े तेजधार हथियार और Gun Point पर हुई लूट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके से कुछ दिनों में चोरी की वारदातों में बढ़ौतरी देखने को मिली है। आज सुबह ही थाना 5 के अंतगर्त तेजधार हथियार के बल व्यक्ति से सोने की चैन और नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। हालांकि वह मामला थमा नहीं था कि उसके बाद वेस्ट हलके में एक अन्य वारदात का मामला सामने आ गया। यह मामला न्यू देओल नगर से सामने आया है। जहां सुबह सुबह 5.30 बाइक सवार लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राहुल निवासी न्यू मॉडल हाउस ने बताया कि वह सुबह बस स्टैंड से सवारी लेकर आ रहा था। इस दौरान वह जैसे ही शैलर के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार 3 लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल उसे रोक लिया।

    जिसके बाद तेजधार हथियार निकालकर उससे 1500 से 2 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। इस दौरान उक्त लुटेरों ने पिस्तौल निकाल ली और उसकी ऑटो में बैठी सवारी पर तान दी। जिसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल के बल उससे 2 हजार रुपए छीन लिए और घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस की ढीली कार्रगुजारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा कि घटना को लेकर उसने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत सुबह 9 बजे दे दी थी। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते उसके फोन को ट्रेस करने की कोशिश करती तो लुटेरों काबू किए जा सकते थे। पीड़ित के अनुसार उसका फोन 11.30 बजे तक ऑन रहा। जिसके बाद फोन बंद हो गया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿਛੋੜਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਪੰਦਰਵਾੜੇ ਦੀ ਆਰੰਭਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰੋਪੜ : ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਪਿਤਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਸਿੰਘਾ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸ਼ਹੀਦੀ ਪੰਦਰਵਾੜੇ ਦੀ ਅੱਜ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿਛੋੜਾ ਸਾਹਿਬ ਤੋ ਆਰੰਭਤਾ ਹੋ ਗਈ । ਆਰੰਭਤਾ ਮੋਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਆਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਸੁਲਤਾਨ ਸਿੰਘ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਧਾਰਮਿਕ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤਾ ਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਸੰਗਤਾ ਨੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੀ। ਇਤਿਹਾਸ ਦੇ ਪੰਨਿਆਂ ਤੰਗ ਨਜ਼ਰ ਮਾਰੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਆਨੰਦਗੜ ਦਾ ਕਿਲਾ ਛੱਡਣ ਤੋ ਬਾਅਦ ਪਹਾੜੀ ਰਾਜਿਆਂ ਤੇ ਮੁਗਲ ਫੋਜਾ ਵੱਲੋ ਖਾਧੀਆ ਕਸਮਾਂ ਤੋੜ ਕੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਸਿੰਘ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।ਇਸ ਅਸਥਾਨ ਤੇ ਪੁੱਜਣ ਸਮੇ ਰਾਹ ਵਿੱਚ ਪੈਂਦੀ ਸਰਸਾ ਨਦੀ ਪੂਰੇ ਊਫਾਨ ਤੇ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਦੋਰਾਨ ਜੰਗ ਲੜਦਿਆਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਇੱਥੋਂ ਤਿੰਨ ਹਿੱਸਿਆਂ ਚ ਵੰਡਿਆ ਗਿਆ। ਮਾਤਾ ਗੁਜਰੀ ਜੀ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਨਾਲ ਕੁੰਮਾ ਮਾਸ਼ਕੀ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਗੰਗੂ ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਦੇ ਨਾਲ ਮੋਰਿੰਡਾ ਵੱਲ ਚੱਲੇ ਗਏ ਤੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਡੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਤੇ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਰੋਪੜ ਤੋ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ, ਸ਼੍ਰੀ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਆ ਗਏ। ਜਦ ਕਿ ਗੁਰੂ ਕੇ ਮਹਿਲ ਦਿੱਲੀ ਵੱਲ ਚਲੇ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰੀ ਜੀ ਤੇ ਚਾਰੋ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਸਿੰਘਾਂ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਹਰ ਸਾਲ ਸ਼ਹੀਦੀ ਪੰਦਰਵਾੜਾ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਾਰੇ ਸਮਾਗਮ ਤੇ ਸਾਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਇਹ ਵੈਰਾਗਮਈ ਦਿਨ ਸਾਦੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

  • पंजाबः बेअदबी की घटनाओं पर Sukhbir Badal ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के 103 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर बातचीत की। सुखबीर बादल ने पहली बार अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं पर सिख कौम से सार्वजनिक तौर से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने अन्य विरोधी अकाली दलों को एक झंडे के तले एकजुट होने की अपील भी की है।

    सुखबीर बादल ने कहा कि एकजुट होकर ही दुश्मन हुकमराम के अत्याचारों का मुकाबला किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब स्थित गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में रखवाए गए श्री अखंड साहब पाठ के भोग के बाद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संबोधित भी किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व मंत्री अनिल जोशी समेत लीडरशिप मौजूद रही।

    बता दें मंगलवार को इस मौके पर अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल समेत अन्य नेता गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले हरमिंदर साहिब में श्री अखंड साहब पाठ किया। पाठ के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी वहां मौजूद रहीं। बादल ने पाठ के बाद झूठे बर्तन साफ किए और जूतों की भी सेवा की।

  • कोरोना ने फ‍िर से दी दस्‍तक! मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

    नई दिल्लीः दक्षिण पूर्व एशिया की कई सरकारें कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए अभी से उपाय करने शुरू कर दिये हैं। जिसमें एयरपोर्ट पर तापमान स्कैनर और लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। सरकारों का लक्ष्य है कि इस प्रकार के प्रीकाॅशन से वे वायरस को फैलने को रोक सकते हैं। इस प्रकार के उपायों से इन देशों के लोग बहुत चिंतित है उन्हें डर सता रहा है कि कहीं एक बार फिर से 2020 का वह दौर नहीं लौट आए। जो कि महामारी की शुरुआत में हुआ था। इस बीच सिंगापुर के वाईस प्रेसिडेंट लाॅरेंस वोंग ने कहा कि ये सब झूठ और अफवाह है कि एक बार फिर 2020 का दौर लौट आएगा। उधर आंकड़े तो कुछ ये ही गवाही दे रहे हैं।

    सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो 2 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में कोविड के कुल मामले 32 हजार हो गए जोकि पिछले सप्ताह तक 22 हजार के आसपास थे। बयान जारी करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि आंकड़ों में वृद्धि के कई कारण है। जिसमें लोगों की कम हो रही रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ त्योहारी सीजन में लोगों का घुमने जाना है। बता दें कि सिंगापुर में कोविड के मामले वायरस जेएन 0.1 वेरिएंट के है। जो कि बीए 2.86 वेरिएंट फैमिली का है। फिलहाल सिंगापुर में 60 प्रतिशत कोविड मामलों के लिए यही वायरस जिम्मेदार है। स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार ने बुधवार को बताया कि इंडोनेशिया में अधिकारियों ने कुछ स्थानों पर जांच के लिए थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं।

    इनमें जकार्ता का इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बाटम नौका टर्मिनल भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इंडोनेशियाई लोगों से आग्रह किया है कि वे उन क्षेत्रों की यात्रा स्थगित कर दें जहां कोविड-19 मामलों में वृद्धि हो रही है। वहीं उधर मलेशिया में एक सप्ताह में कोविड के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं। 2 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 6,796 मामले सामने आए है। जो कि पिछले सप्ताह तक महज 3 हजार ही थे। मलेशिया में अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

  • फगवाड़ा : महिला ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : महिला के जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गांव भाबियाना में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिसे परिजनों की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतका की पहचान कुलदीप कौर पत्नी सतपाल सिंह वासी भाबियाना के तौर पर हुई है।

    जानकारी के मुताबिक महिला की जहरीला पदार्थ खाने की कोई भी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया था। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • पंजाब: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विक्की के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः माछीवाड़ा रोड में देर रात सीआईए टीम ने एनकाउंटर में गैंगस्टर सुखदेव को ढेर कर दिया था। वहीं इस गोलीबारी में गैंगस्टर विक्की की मौत हो गई थी। जिसका शव सिविल अस्तपाल में रखा गया था। वहीं आज सिविल अस्पताल में गैंगस्टर विक्की का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

    दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद गैंगस्टर विक्की की बॉडी लेने उसका परिवार सिविल अस्पताल पहुंच गया है। वहीं इस मामले को लेकर जब विक्की के पिता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विक्की को उनके परिवार ने 7 से 8 साल पहले ही बेदखल कर दिया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके विक्की को बेदखल करने का कारण यह था कि वह शुरू से ही लड़ाई झगड़े करता रहता है। विक्की के पिता ने कहा कि उनको पंजाब पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर के बारे में कुछ भी नहीं पता है। क्योंकि बेदखल करने के बाद वह विक्की से कभी नहीं मिले।

  • फगवाड़ा : नशे को लेकर जिला पुलिस प्रमुख वत्सला गुप्ता का आया बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : जिला पुलिस प्रमुख वत्सला गुप्ता ने कहा के बाहरी लोगों को पीजी व किराए पर रखने वाले मकान मालिक अपने किराएदारों की पूरी सूचना तुरंत अपने पुलिस थानों में दें, नहीं तो मकान मालिकों व पी.जी मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी वात्सला गुप्ता पुलिस परिसर में नशा मुक्त पंजाब के संबंध में करवाए गए समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा में बहुत बड़ी गिनती में बाहरी लोग रह रहे है, पर उनकी सूचना पुलिस के पास बहुत कम है। बाहरी लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन के लिए कपूरथला में अलग से ऑफिस तैयार किया गया है। जिसके चलते आप विदेशी लोगों की वेरिफिकेशन फगवाड़ा में न होकर कपूरथला में होगी। उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन करवाने वाले व्यक्ति को खुद कपूरथला में पेश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन के इस प्रयास से अपराध को रोकने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए लोग पुलिस का सहयोग करें। क्योंकि नशा समाज में कोहड़ के तौर पर फैला हुआ है। जिसे रोकने के लिए पुलिस की जिम्मेदारी के साथ लोगों की भी जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा कि नशे में समाज विरोधी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। अगर किसी को कोई शक है तो सही जानकारी देकर एक गुप्त पत्र उन्हें भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग के बिना कोई भी मुहिम सफल नहीं हो सकती। इसलिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए नशे को समाप्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने साफ किया के कोई भी व्यक्ति उन्हें नशे वाले के समर्थन में फोन ना करें। इस समारोह को एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह गिल ने लोगों से सहयोग की मांग करते हुए कहा कि फगवाड़ा में किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जा रहा। उनका यह प्रयास रहता है सभी को न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा कि हर अच्छे नागरिक को पुलिस थानों में सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर कुछ लोगों ने आरोप लगाए कि फगवाड़ा में सरेआम नशे का कारोबार चल रहा है। इस अवसर पर आप नेता जोगिंदर सिंह मार्ग पूर्व परिषद सरपंच पंच किसान नेता सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता मौजूद थे।

  • बड़ी लापरवाहीः पुलिस को धक्का देकर कैदी हुआ फरार, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाज के लिए लाया गया कैदी पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। उसे रात को करीब 1:30 बजे अंबाला सेंट्रल जेल से लाया गया था। उसने जेल में शीशा निगल लिया था। उसे गंभीर हालत के चलते अस्पताल लाया गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए दाखिल कर दिया था।

    लेकिन उसके कुछ समय बाद ही वह पुलिसकर्मी को धक्का मार कर फरार हो गया। उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। जानकारी के अनुसार वह निहंग सिख बताया जा रहा है।अंबाला पुलिस ने इस मामले में चंडीगढ़ के सेक्टर-34 पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के बाद कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी कैदी के खिलाफ पुलिस गिरफ्त से भागने का मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस कैमरों की रिकॉर्डिंग के हिसाब से आरोपी किधर भागा है। इसकी जांच कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੰਸਦ ਭਵਨ ‘ਚ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ‘ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ Harsimrat Badal ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ 103ਵਾ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਜਿੱਥੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਬੀਤੇ ਸਮੇਂ ਹੋਈ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਈ ਸੰਗਤਾਂ ਕੋ ਮਾਫੀ ਵੀ ਮੰਗੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਉੱਤੇ ਸਵਾਲੀਆਂ ਨਿਸ਼ਾਨ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਦੇ ਦੌਰ ਜਾਰੀ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੁੰਦੀ ਤਾਂ ਹੁਣ ਤੱਕ ਮੋਰਚੇ ਖੁੱਲ ਜਾਣੇ ਸੀ। ਉਹਤੇ ਹੀ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਵਾਣਾ ਦੀ ਮਾਫੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 20 ਤਰੀਕ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਬਾਰੇ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਹੋਏ ਹਸਤਾਕਸ਼ਰਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹ ਜਰੂਰ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦੀ ਭਵਨ ਪਹੁੰਚਣਗੇ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਵਾਣਾ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਨੂੰ ਮਾਫ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਤਕੜੀ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਤਕੜੀ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਉੱਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹ ਉਸ ਦਾ ਬੁਖਲਾਹਟ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਂਗੂੰ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਸੁਰਜੀਵਤ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੰਸਦ ਭਵਨ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਕਾਫੀ ਦੁਖਦਾਈ ਘਟਨਾ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਸੰਸਦ ਭਵਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਮਲਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸੰਸਦ ਭਾਵਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੀ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਸਵਾਲੀਆਂ ਨਿਸ਼ਾਨ ਉਸ ਉੱਤੇ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਜੇ ਕੋਈ ਹਮਲਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਕਾਫੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਦੂਸਰੇ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਹੁਣ ਦਰਕਨਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਹੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਕੱਦਵਰ ਨੇਤਾ ਹੁਣ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਵਾਸਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਜਦੋਜਹਿਦ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।