Blog

  • फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक ने बागवानों को दी सलाह

    फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक ने बागवानों को दी सलाह

    कोहरे से आम एवं पपीतें के पौधे ज्यादा प्रभावित होते हैं – केके भारद्वाज

    बागवान समय रहते बरतें एहतियात


    ऊना/ सुशील पंडित : सर्दियों में फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज ने बागवानों को विशेष एहतियात बर्तने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कोहरे से छोटे तथा बडे़ फलदार पौधे काफी प्रभावित होते हैं। इससे बागवानों को नुक्सान हो सकता है। उन्होंने जिला के बागवानों को कोहरे से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है ताकि फलदार पौधों को कोहरे से बचाया जा सके। उन्होंने बागवानों को शीघ्र कोहरे से बचाव प्रक्रिया को अपनाने का आहवान किया है। उप निदेशक ने बताया कि सर्दी के मौसम में निचले क्षेत्रों में कोहरा पड़ना आम बात है। लेकिन कोहरे की वजह से पौधों पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकना आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि फलदार पौधों में खासतौर पर आम एवं पपीता के पौधों पर कोहरे के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते हवा में मौजूद नमी बर्फ के कण में बदल जाती है। कम तापमान की वजह से पौधों की कोशिकाएं फट जाती हैं। कोहरे के प्रभाव से फल खराब हो जाता है व फूल झड़ने लगते हैं। कई बार आने वाले वर्षों में भी फलदार पौधे कम पैदावार देते हैं। आम एवं पपीता इत्यादि पौधों पर कोहरे का प्रभाव अधिक पाया गया है। 


    बागवान कोहरे से बचाव के यह उपाय अपनाएं – भारद्वाज
    भारद्वाज ने बताया कि सब्जियों पर भी इसका असर पड़ता है, जिससे कभी-कभी शत प्रतिशत सब्जी की फसल नष्ट हो जाती है। उन्होंने बागवानों को कोहरे से बचाव के लिए उपाय अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि फल पौधों का चयन (मुख्यता आम व पपीता के पौधे) कोहरे से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में न लगाएं। छोटी आयु (4-5 वर्ष तक) के पौधों को घास या सरकण्डे से ढक दें तथा दक्षिण पश्चिम दिशा में धूप एवं हवा के लिए खुला रखें। कोहरा पड़ने की संभावना होने पर पौधों पर पानी का छिड़काव करें। हो सके तो बगीचे को सिंचित करें। पौधों के दौर को घास से ढक कर रखें। उन्होंने बताया कि अनुमोदित मात्रा में पौधों में पोटाश खाद दें जिससे उसकी कोहरा सहने की क्षमता बढ़ती है। सर्दियों से पहले या सर्दियों के दिनों में पौधों में नाईट्रोजन खाद न डालें। उन्होंने बताया कि फल पौधों की नर्सरियों को कोहरे से बचाने के लिए घास (छपर) या छायादार जाली से ढकें। इसके अतिरिक्त बागवानों से से आग्रह किया कि नये बगीचों की स्थापना के लिए अपने नजदीकी विषय विशेषज्ञ (बागवानी) या बागवानी विकास अधिकारी या बागवानी प्रसार अधिकारी की सलाह लें। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही पुनः गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अपने फल-पौधों का बीमा करवायें ताकि बागवानों को उपज में होने वाली सम्भावित क्षति से होने वाले आर्थिक नुक्सान की भरपाई की जा सके।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, शीशा तोड़कर निकाला बाहर, देखें वीडियो

    जलालाबादः फाजिल्का के जलालाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज धुंध के कारण बच्चों से भरी मिनी स्कूल बस सड़क हादसे में पलट गई। यह घटना जलालाबाद के गांव वैरोका और काठगढ़ के बीच लिंक रोड पर हुई। हादसे में दो स्कूली बच्चों को बस का शीशा तोड़कर स्कूली बच्चों को बाहर निकाला गया। बस 30 से 35 बच्चे मौजूद थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सामने से एक पिकअप आ रही थी, जो किन्नू तोड़ने के लिए लेबर लेकर जाने का काम करता है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    पिकअप गाड़ी की लाइटें नही चलती थी और तेज गति में थी, जब बस दुर्घटना स्थल के करीब पहुंची तो बस चालक ने बचाव के लिए बस को सड़क से नीचे उतार दिया। सड़क के किनारे जगह न होने के कारण बस खेतों में पलट गई। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में 30 से 35 स्कूली बच्चे मौजूद थे, जिनमें से गांव पालीवाला की एक बच्ची घायल हो गई।

    बता दें कि इस सड़क पर चलने वाली मिनी बसें काफी पुरानी और खराब हालत में हैं, लेकिन परिवहन विभाग इन पर ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले साल भी इस सड़क पर एक हादसा हुआ था, जिसमें तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। फिलहाल हादसे के बाद बस में सवार एक निहंग सिंह ने बस का शीशा तोड़कर स्कूली बच्चों को बाहर निकाला गया।

  • ग्राम पंचायत कलरूही में ईवीएम के बारे में किया जागरूक : जेई गौरव शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में आ रहे लोकसभा के चुनावों को लेकर हर जिले में ईवीएम के बारे में नये और पुराने वोटर को आधिकारी जागरूक कर रहे हैं। एसडीएम गगरेट ने विभिन्न विभागों से इंजीनियर को ईवीएम का प्रशिक्षण देकर विभिन्न पंचायत में 18 साल के हुए बच्चों और स्थानीय लोगों को ईवीएम में कैसे अपना मतदान करें इसकी विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। वीरवार को ग्राम पंचायत कलरूही के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंजीनियरों की टीम से जूनियर इंजीनियर पीडब्ल्यूडी से गौरव शर्मा को भेजा गया। गौरव शर्मा ने आए हुए सभी मतदाताओं को बताया कि ईवीएम भारत सरकार ने बनाई है और सही पारदर्शी बाली मशीन बनाई है। इसमें किसी भी प्रकार का मतदान करते समय वोट इधर उधर  या कोई भी इसमें हेराफेरी नहीं कर सकता। इस ईवीएम में आप जिस पार्टी को वोट करते हो उसी ही पार्टी को वोट जाता है और बैलेट पेपर पर भी उसी पार्टी का चिन्ह शप्प कर आता है। गौरव शर्मा ने बताया कि जब भी हम अपना मतदान करते हैं तो सबसे पहले हमें ईवीएम पर हरी लाइट आई हो तब हमें मतदान का बटन दबाना चहिए और तब तक हमें अपना स्थान नहीं छोड़ना चाहिए जब तक एक लंबी विप की आवाज आए। अगर लंबी विप की आवाज नहीं आए तो हमें ईवीएम के पास ही खड़े रहना है। अगर हम में से पहले अपना स्थान छोड़ देते हैं तो दूसरा मतदान देने वाला व्यक्ति वैलिड पेपर में यह देख सकता है। इसलिए हमें विप की आवाज आने से पहले अपना स्थान नही छोड़नी चाहिए। गौरव शर्मा ने बताया कि बात वैसे हमारे सरकार द्वारा जो आधिकारी मतदान के समय होते है वो पूरा ध्यान देते है। गौरव शर्मा ने आए हुए सभी विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों से वोट डलवाए और जागरूक किया। इस मौके पर बिएलओ व आंगनवाड़ी सहायक आरती देवी, स्कूल प्रिंसिपल राजिंदर पाल, ग्राम पंचायत कलरूही के चौकीदार राजिंदर कुमार, समाज सेवी राजीव बक्शी, आंगनवाड़ी हैल्पर मीना कुमारी स्कूल के सभी स्टाफ के साथ स्थानीय निवासी उपस्थिति रहे।
  • पंजाबः पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः अबोहर के राजीव नगर निवासी युवक ने बीती रात आत्महत्या कर ली। जिसका शव आज सुबह हनुमानगढ़ रोड पर नहर किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार राजीव नगर गली नंबर 21 निवासी अरूण आयु करीब 22 साल बीती रात घर से अचानक लापता हो गया था। 

    आज सुबह उसका शव हनुमानगढ रोड़ से गुजरती नहर के निकट एक पेड़ पर लटकता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सिटी टू की पुलिस को दी। जिस पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों सोनू ग्रोवर, बिट्टू नरूला और रवि की मदद से शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। युवक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया

  • पंजाब : पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रखा नींव पत्थर, देखें वीडियो

    मोगा : भूमि और जल संभाल विभाग की 54वीं वर्षगांठ के उपर पंजाब सरकार की ओर से किसानों को सहूलत देने के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लगाए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार के भूमि और जल संभाल विभाग की ओर से बड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नीव पत्थर पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा की ओर से किया गया। इस प्रोजेक्ट के लगने से मोगा शहर का हर रोज का 30 मिलियन लिटर सिवरेज के पानी को ट्रीट करके जिले के 4 गावों की 2500 एकड़ सिंचाई की भूमि को पानी सप्लाई करेगा।

    वही इस प्रॉजेक्ट से करीब 600 पानी की मोटर्स की बिजली की बचत होगी और इस तरह पंजाब में और भी प्लांट लगाए जाएंगे। जिससे किसानों को बहुत लाभ होगा। इस मौके भूमि और जल विभाग के पंजाब के अधिकारी और मोगा की एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट के एमएलए लाड़ी ढोस के अलावा पूरे जिले भर के आम आदमी पार्टी के वर्कर और 4 गावों के किसान माजूद थे।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियो में जिम में इकलौते बेटे की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के रिषी नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में जिम गए युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान सुखचेन सिंह उर्फ शैरी के रूप में हुई है। सुखचेन अमेजन में काम करता था। मृतक युवक की मां हरबंस कौर ने बताया कि वह उनका मांइकलौता बेटा था। उसकी अगले साल फरवरी महीने में शादी होनी थी। परिवार का आरोप है कि बेटे के शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान हैं। साथ ही मुंह से झाग निकल रही थी। मृतक की माता ने कहा कि उनके बेटे ने दो दिन पहले ऋषि नगर में बने एक जिम में एक्सरसाइज शुरू की थी। मां ने बताया कि जिम जाकर बेटे ने एक फोटो भी उन्हें भेजी थी और जिम की फीस डालने के लिए कहा था।

    कुछ देर बाद एक युवक ने घर आकर उनके किराएदार को बताया कि शैरी सीढ़ियों से गिर गया है। उसे डीएमसी अस्पताल लेकर गए हैं। मां हरबंस कौर ने बताया कि वह शहर से बाहर किसी शादी समारोह में गई हुई थी। जब वापस आकर उसने डीएमसी अस्पताल जाकर देखा तो बेटे की मौत हो गई थी।हरबंस ने बताया कि बेटे को जिम करने की आदत थी। पिछले 10 साल से वह कसरत करता था। इस जिम में गए अभी उसे 3 दिन ही हुए थे। उन्हें इलाके के लोगों ने भी बताया कि इस जिम में युवकों को ओवर वेट वजन उठाने के लिए जिम संचालक कोई चीज पानी में घोल कर पिलाता है। उन्हें संदेह है कि उनके बेटे को साजिश के तहत मारा है।

    उन्होंने कहा कि पहले तो जिम संचालक कहता था कि सीसीटीवी कैमरों में चेक कर सकते हैं, लेकिन जब सीसीटीवी चेक करने लगे तो उसका जवाब था कि कैमरे चल नहीं रहे। वह पिछले 29 साल से बेटे के साथ अकेली रहती हैं। उनका पति उनसे अलग रहता है। हरबंस ने कहा कि उनका पति भी उन्हें मारने की धमकियां देता रहता था। कई बार उसने उनसे मारपीट की भी कोशिश की है। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी कुमार ने कहा कि परिवार की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

  • जालंधरः मात्र 4 घंटों में लुटेरों ने तीसरी वारदात को दिया अंजाम

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में मात्र 4 घंटे में 3 वारदातों चोरों ने अंजाम दे दिया है। दरअसल, आज सुबह-सुबह तेजधार हथियार और पिस्तौल के बल पर दो वारदातों को लुटेरे अंजाम दे चुके हुए है। वहीं उसके कुछ घंटे के बाद दशमेश नगर में चोरों ने स्पोर्ट्स मार्किट गुलशन कुमार को निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि वह स्पोर्ट्स की फैक्टरी में 2 घंटे के लिए पार्टी की जॉब करता है। रोजाना की तरह आज वह सुबह करीब 6 बजे काम पर जा रहा था।

    इस दौरान स्पेंलडर बाइक पर सवार 3 युवकों ने उसकी बाइक को टांग मारी और गिरा दिया। जिसके बाद उक्त लुटेरे ने तेजधार हथियार के बल गुलशन कुमार से चांदी का कड़ा और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप के एएसआई भजन लाल को शिकायत दे दी है।   

    बता दें कि इससे पहले सुबह 7 बजे बस्ती दानिशमंदा में बाबूजगजीवन राम चौक से कुछ दूरी पर लुटेरों ने व्यक्ति से नगदी और सोने की चेन सहित अन्य सामान लूट लिया था। वहीं उसके बाद ऑटो सवार और सवारी को तेजधार हथियार और पिस्तौल के बल सुबह 5.30 बजे लूटेरों ने अपना शिकार बनाया था। हैरानी की बात यह है कि अभी तक पुलिस के हाथ एक भी वारदात को लेकर सफलता हाथ नहीं लगी है। जबकि तीनों वारदातों को अंजाम देने वाले बाइक सवार 3 लुटेरे ही शामिल है।  

  • ਪੰਜਾਬ : 16 ਸਾਲ ’ਚ ਇੱਕ ਛੋਟੇ ਚੋਰ ਤੋਂ ਬਣਿਆ ਗੈਂਗਸਟਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਮਾਛੀਵਾਡਾ ਕੁਹਾਡ਼ਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜੇਟਾ ਨੇੜੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ ’ਚ ਮਾਰਿਆ ਗਿਆ। ਮਾਛੀਵਾਡ਼ਾ ਵਾਸੀ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਵਿੱਕੀ ਨੇ 16 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਜ਼ੁਰਮ ਦੀ ਦੁਨੀਆ ਵਿਚ ਪੈਰ ਧਰਿਆ ਅਤੇ ਉਸਨੇ ਅਨੇਕਾਂ ਅਪਰਾਧਿਕ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਬਣ ਗਿਆ। ਮਾਛੀਵਾਡਾ ਇੰਦਰਾ ਕਾਲੋਨੀ ਦੇ ਵਾਸੀ ਤੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿਚ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਘਰ ਜਨਮੇ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਵਿੱਕੀ 7 ਭਰਾਵਾਂ ਵਿਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਸੀ ਅਤੇ 21-9-2007 ਵਿਚ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਉੱਪਰ ਮਾਛੀਵਾਡਾ ਥਾਣਾ ਵਿਚ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ। 2008 ਵਿਚ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਭੁੱਕੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਦੋਵਾਂ ਹੀ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿਚ ਉਹ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਜਮਾਨਤ ’ਤੇ ਬਾਹਰ ਆ ਗਿਆ । 2012 ਵਿਚ ਉਸ ਖਿਲਾਫ਼ ਫਿਰ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ। ਜਿਸ ’ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ 1 ਸਾਲ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਵੀ ਹੋਈ ਅਤੇ ਫਿਰ 2012 ਵਿਚ ਉਸ ਉੱਪਰ ਲੜਾਈ ਝਗੜੇ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਉਹ ਬਰੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸ ਖਿਲਾਫ਼ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਫਿਰ ਵਿਚ ਉਸਨੇ ਮੁੜ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ। 2018 ਵਿਚ ਉਹ ਕਿਸੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਅਦਾਲਤ ਵਲੋਂ ਭਗੌੜਾ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਸ ਖਿਲਾਫ਼ ਇੱਕ ਹੋਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ।

    ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਉਸ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਉਸ ਵਿਚ ਉਹ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਵਿੱਕੀ ਨੇ ਆਪਣੇ 16 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਅਪਰਾਧਿਕ ਸਫ਼ਰ ਵਿਚ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਨਹੀਂ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਖੰਨਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿਚ ਲੁੱਟ, ਖੋਹ ਅਤੇ ਕਾਤਲਾਨਾ ਹਮਲੇ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦਾ ਸੀ। ਪਰ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਉਹ ਪਿੰਡ ਪੰਜੇਟਾ ਨੇੜ੍ਹੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿਚ ਮਾਰਿਆ ਗਿਆ। ਗੈਂਗਸਟਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਵਿੱਕੀ ਦੀ ਅਪਰਾਧਿਕ ਛਵੀ ਤੋਂ ਉਸਦਾ ਪਿਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਹੁਤ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਸੀ। ਉਸਨੇ ਕਰੀਬ 12 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੀ ਸਕੀ ਭੂਆ ਦੀ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾ ਲਿਆ। ਜਿਸ ’ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬੇਦਖਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਛੋਟੇ ਭਰਾ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਨਹੀਂ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਬਲਕਿ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਸਮੇਤ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਉਸ ਨਾਲ ਕੋਈ ਸਬੰਧ ਨਹੀਂ ਸੀ।

  • बड़ी खबरः सुरक्षा में चूक के मामले में 15 सांसद सस्पेंड

    नई दिल्लीः संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में विपक्षी सांसद गृह मंत्री के बयान और आरोपियों के पास जारी करने वाले बीजेपी सांसद के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं। हंगामा करने और चेयर का अपमान करने के आरोप में अब तक विपक्ष के 15 सांसदों को सस्पेंड किया गया है। इससे पहले राज्यसभा से टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सस्पेंड किया गया था। जिन कांग्रेस सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड किया गया है, उनमें टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, एस जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस का नाम शामिल है। 

    शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों के लिए किया निलंबित 

    इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा लाया गया था, जिसे स्पीकर की कुर्सी पर विराजमान भर्तृहरि महताब ने पारित किया। इन सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया गया है। इस दौरान विपक्ष के सांसद लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देखे गए। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में टीएमसी ने कहा कि जवाबदेही से बचना बीजेपी का सबसे मजबूत पक्ष है।

    I.N.D.I.A गठबंधन की ये हैं मांगें

    • संसद की इस घटना को लेकर गुरुवार को I.N.D.I.A गठबंधन के दलों की बैठक भी हुई थी, जिसमें उन्होंने मांग की है-  
    • कल संसद में हुई बेहद गंभीर और खतरनाक सुरक्षा चूक पर दोनों सदनों में गृह मंत्री विस्तृत बयान दें और उसके बाद इसपर चर्चा हो। 
    • घुसपैठ करने वालों को विजिटर पास दिलवाने वाले BJP सांसद प्रताप सिम्हा के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई हो।
    • मोदी सरकार द्वारा इन पूरी तरह से वैध और उचित मांगों को मानने से इंकार करने के कारण आज सुबह लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई।
  • पंजाब : सीवरेज जाम की समस्या से लोग परेशान, देखें वीडियो

    बठिंडा : गुरु नानकपुरा मोहल्ला में सीवरेज जाम समस्या से मोहल्लानिवासी परेशान हो रहे हैं। गलियों में गंदा पानी जमा है। यहां रह रहे हजारों लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। मोहल्ला निवासियों को बीमारियों के फैलने का डर सता रहा। लोगों ने कहा कि शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम उनकी बात नहीं सुन रहा है। पिछले 4-5 दिनों से सीवरेज के गंदे पानी की अभी तक निकासी नहीं होने से मोहल्ला के लोग गंदे पानी से निकलने को मजबूर है। इस बारे में नगर निगम अधिकारी ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया और कहा कि जल्द ही सीवरेज का गंदा पानी निकलवाया जाएगा।