Home Himachal>Baddi पंजाब : होली पर मनचलों की आई शामत, देखें वीडियो

पंजाब : होली पर मनचलों की आई शामत, देखें वीडियो

0

अमृतसर : होली रंगों का त्योहार है। जिसे पूरे देश और दुनिया भर में लोग बड़े धूमधाम और अंदाज के साथ मनाते हैं। होली के त्योहार के मौके पर जहां देश-विदेश से लोगों की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है। वहीं अमृतसर और 4एस चौक की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जहां कुछ हुलड़बाज लोगों पर रंग फेंक रहे हैं और गुंडागर्दी कर रहे हैं।

जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और हुलड़बाजों की उठाक बैठके करवाई। जिसके बाद उन्होंने उनसे माफी मांगी और उन्हें छोड़ दिया। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि हम त्योहार के खिलाफ नहीं है। लेकिन अगर कोई भी व्यक्ति होली खेलता हुआ हुलड़बाजी करतै है तो, हम इसके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर 3-3, 4-4 युवकों को बैठाकर हंगामा कर रहे थे। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तो इनकी उठक-बैठकें करवाकर उन्हें माफ कर दिया है। अगर उन्होंने दोबारा ऐसा किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here