Home Himachal>Baddi पंजाबः अब इस जगह संयुक्त किसान मोर्चा ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

पंजाबः अब इस जगह संयुक्त किसान मोर्चा ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

0

अमृतसरः हरियाणा की सीमा से होकर दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों पर बीते दिन पुलिस द्वारा किए गए हमले के दौरान किसान युवक की मौत हो गई। जिसको लेकर पंजाब भर में किसानों में रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने अमृतसर-दिल्ली मुख्य मार्ग व ढिलवां टोल प्लाजा पर 2 घंटे तक मुख्य मार्ग जाम किया गया। इस दौरान नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोग परेशान होते दिखे।

इस बातचीत के दौरान किरती किसान यूनियन के नेता तरसेम सिंह बन्ना मल और बलविंदर सिंह भुल्लर जिला अध्यक्ष किरती किसान यूनियन और राज्य कमेटी सदस्य ने कहा कि सबसे पहले वे आज के ट्रैफिक जाम के लिए आम जनता से माफी मांगना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे आम जनता को बिल्कुल भी परेशान नहीं करना चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार लगातार किसानों पर अत्याचार कर रही है, इसके साथ ही कल दिल्ली मार्च के दौरान हुई युवक की मौत के बाद उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने आज मृतक किसान युवाओं को श्रद्धांजलि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here