Blog

  • सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति की बाइक से टक्कर, घायल

    सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति की बाइक से टक्कर, घायल

    ऊना/ सुशील पंडित:  पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत ओकटेब शोरूम के पास पैदल जा रहा व्यक्ति, बाइक की टक्कर से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु पहले अम्व अस्पताल लाया गया जहां से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है।वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में आयुष शुक्ला पुत्र श्याम पाल निवासी प्रताप नगर अम्व- नैहरी चौक, डाकघर व तहसील अम्व जिला ऊना ने बताया कि 14 जनवरी 26 को रात के समय यह हिमालयन ढाबा अम्व की तरफ से अपने घर प्रताप नगर अम्व की तरफ अपने मासड भरतभूषण, मासड के वेटे आर्थव व वहन तनवी शुक्ला के साथ आ रहा था तो जैसे ही ये OCTAVE शो रुम के सामने पंहुचे तो पीछे ऊना की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल A/F जिसे पंकज भारद्धाज पुत्र ओमदत निवासी गांव व डाकघर तलाडा तहसील फतेहपुर, जिला कांगडा चला रहा था,ने पीछे से आकर सड़क किनारे चले हुए मेरे मासड भरत भूषण को टक्कर मार दी । जिससे इसके मासड भरत भूषण को चोटें आई है।

    जिन्हें आगामी उपचार हेतु CH अम्ब से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया । वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोटरसाईकिल चालक पंकज भारद्वाज के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है ।

     

     

  • जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 17 को, सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 17 को, सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

    ऊना/सुशील पंडित: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ऊना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन 17 जनवरी, शनिवार को प्रातः 10.30 बजे किया जाएगा।हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक जिला परिषद सम्मेलन कक्ष ऊना में आयोजित होगी।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि बैठक में जिला ऊना में क्रियान्वित की जा रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Jalandhar News: NIT की 21वीं Convocation में शामिल हुए राज्यपाल GulabChand Kataria, बांटी डिग्रीयां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: NIT की 21वीं Convocation में शामिल हुए राज्यपाल GulabChand Kataria, बांटी डिग्रीयां, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आज जालंधर पहुंचे। राज्यपाल डॉ. बीर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में 21वीं कन्वोकेशन में शामिल हुए। उन्होंने बोड ऑफ गर्वनर जेएस यादव के साथ मिलकर कॉन्वोकेशन की शुरुआत की।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया का नेतृत्व पंजाब करता है पर हालात यह है कि यहां पर नशा बहुत फैल गया है। नशा करने वालों से वैर नहीं उनसे प्यार से बात करें और उन्हें समझाएं कि जो इस दलदल से बाहर आए। देश में अनपढ़ता और बेरोजगारी फैल रही है उसे खत्म करना बेहद जरुरी है।

    एनआईटी में ऐसी फैकल्टी बनाई जाए जो अनपढ़ लोगों को ऐसे शिक्षित करें कि वह अपने स्वरोजगार के लिए काम कर पाएं या उसे बढ़ा सकें। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि भारत की ताकत संदेश दुनिया तक पहुंचा है।

    बॉर्डर क्षेत्रों की स्थिति आज भी चुनौतीपूर्ण है और वहां अच्छी शिक्षा नहीं पहुंच रही। विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि वे अपने ज्ञान का इस्तेमाल वहां के लोगों की मदद के लिए करें। कटारिया ने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9:30 बजे से मौसम साफ होने का इंतजार कर रही थी।

    राष्ट्रपति समारो में आकर छात्रों को डिग्रीयां देना चाहती थी परंतु जालंधर में घना कोहरा होने के कारण उन्हें उड़ान की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने इस पर अफसोस भी जताया है कि उनके आग्रह पर वो खुद समारोह में शामिल हुए।

    इस दौरान राज्यपाल ने अंडर ग्रेजुएट 2021 से 2025, पोस्ट ग्रेजुएट 2023 से 25 बैच और पीएचडी करने वाले 1452 विद्यार्थियों को डिग्रीयां दी। इसमें 1011 अंडरग्रेजुएट (बीटेक), 238 पोस्टग्रेजुएट (एमटेक), 21 (एमबीए) , 90 एमएससी और 92 पीएचडी विद्यार्थी और 31 अवॉर्ड दिए गए। इसमें 30 विषयवार अवॉर्ड और एक ओवरऑल बीटेक टॉपर अवॉर्ड भी शामिल थे।

     

     

  • Punjab News: Mann सरकार के बाद अब मानहानि केस में उलझा Punjab Kesari Group

    Punjab News: Mann सरकार के बाद अब मानहानि केस में उलझा Punjab Kesari Group

    Chander Aggarwal द्वारा दायर Criminal Defamation Case में Punjab Kesari के विजय चोपड़ा सहित 8 डायरेक्टर कोर्ट में तलब जालंधर: पंजाब केसरी ग्रुप की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पंजाब सरकार की कार्यवाही के बाद अब नामी बिजनेसमैन Chander Aggarwal द्वारा दायर एक मानहानि केस में माननीय अदालत ने ग्रुप के 8 लोगों को सम्मन जारी करके कोर्ट में तलब किया है। मामले की जानकारी के अनुसार साल 2023 मे भ्रामक खबरे प्रकाशित करने के मामले में नामी बिजनेसमैन चंद्र अग्रवाल का नाम बदनाम करने और अखबारी सुर्खियां बटोरने के मामले में ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास जालन्धऱ द्वारा Punjab Kesari Group के मुख्य संपादक Vijay Kumar Chopra, डायरेक्टर अविनाश चोपड़ा, अमित चोपड़ा, अभिजय चोपड़ा, आरुष चोपड़ा, मनीषा अरोडा, रिचा शर्मा एवं संजय कुमार गुप्ता को 28 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होने के लिए तलब किया गया है। मामले संबंधी मिली जानकारी अनुसार बिजनेसमैन चंद्र अग्रवाल एक नामी बिल्डर हैं तथा Jalandhar के 66 फुट रोड पर रियल एस्टेट के बड़े प्रौजेक्ट चला रहे हैं। जिसे बदनाम करने के उद्देश्य से एक विवादित रहे ऐप में चंद्र अग्रवाल का नाम जोड़कर बिल्डर लॉबी में झूठी एवं निराधार खबरें प्रकाशित की गई तथा इन्वैस्टरों को डराने का प्रयास किया गया था। भ्रामक खबरों का क़ड़ा संज्ञान लेते हुए बिजनेसमैन चंद्र अग्रवाल ने पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ कानूनी जंग छेड़ दी और पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा, अविनाश चोपड़ा डायरेक्टर, अमित चोपड़ा डायरेक्टर, अभिजय चोपड़ा डायरेक्टर, आरुष चोपड़ा डायरेक्टर, मनीषा अरोड़ा डायरेक्टर, रिचा शर्मा डायरेक्टर एवं संजय कुमार गुप्ता सी.एफ.ओ. के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया। जिसके चलते 28 जनवरी 2026 को रचना बाहरी ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फस्टर् क्लास, जालन्धर की अदालत में पेश होने के लिए सम्मन जारी किए गए हैं।

    इस मामले में पहले माननीय Punjab and Haryana High Court मे पंजाब केसरी समूह द्वारा पेटीशन वापिस ले ली गई थी। अब दोबारा इस मामले में पंजाब केसरी ग्रुप ने माननीय हाई कोर्ट रिव्यू पटिशन दायर की गई है, जिसकी सुनवाई जल्द होने वाली है।

  • भारत की Economy बनी मजबूत, IMF ने की तारीफ, पाकिस्तान को लगेगा झटका!

    भारत की Economy बनी मजबूत, IMF ने की तारीफ, पाकिस्तान को लगेगा झटका!

    नई दिल्ली: भारत आर्थिक विकास के मोर्च पर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। अब दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवा दी है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 2047 तक पीएम नरेंद्र मोदी ने विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य तय किया है। अब इसी बीच अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी भारत की आर्थिक मजबूती को खुलकर स्वीकार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी अब भारत की वैश्विक विकास को एक अहम स्तंभ बताया है। जनवरी में जारी होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक से पहले आईएमएणप की प्रवक्ता ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अहम बात की है।

    भारत का भरोसा हुआ मजबूत

    आईएमएफ ने मजबूत घरेलू उपभोग के आधार पर वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का आर्थिक वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईएमएफ की प्रवक्ता ने कहा कि भारत की तीसरी तिमाही के नतीजे भी उम्मीद से कहीं अच्छे हैं। ऐसे में जनवरी में आने वाले WEO अपडेट में भारत की ग्रोथ अनुमान संशोधित हो सकता है। इससे यह साफ हो गया है कि भारत की विकास दर को लेकर आईएमएफ का भरोसा और मजबूत हो गया है। संयुक्त राष्ट्र ने भी भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर पूर्वानुमान में बड़ा संशोधन किया है। वित्त वर्ष 2026 के लिए ग्रोथ अनुमान भी 4.4% से बढ़ाकर 6.6% और 2027 के लिए 6.7% की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। यूएन के मुताबिक, निजी उपभोग में तेजी और सार्वजनिक निवेश में भारी बढ़ोतरी के कारण यह सुधार किया गया है। इसके अलावा अमेरिका में हाई टैरिफ का भारतीय निर्यात पर असर भी सीमित रहने का आकलन किया गया है।

    वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

    विश्व बैंक ने घरेलू मांग और कर सुधारों के दम पर चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। जून से यह 0.9 प्रतिशत ज्यादा हो जाएगा। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक आर्थिक संभावनाएं में यह कहा गया है कि 2026-27 में ग्रोथ 65% तक धीमी हो जाएगी। यह अनुमान इस आधार पर लगाया है कि अमेरिका पर 50% आयात शुल्क लागू ही रहेगा। इसके बाद रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि दर बनाकर रखेगा।

    भारत पर नहीं पड़ा टैरिफ का असर

    विश्व बैंक के अनुसार, अमेरिका में होने वाले कुछ निर्यातों पर हाई टैरिफ होने के बाद भी भारत की वृद्धि दर पर बड़ा असर नहीं हुआ है। इसका कारण है मजबूत घरेलू मांग, निर्यात में विविधता और निजी उपभोग में सुधार, भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिकी की हिस्सेदारी करीबन 12% है। रिपोर्ट में यह आगे बोला गया है कि वित्त वर्ष 207-28 में ग्रोथ 6.6% तक पहुंच जाएगी।    
  • Jalandhar News: डीसी दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुए किसान, किया जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डीसी दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुए किसान, किया जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में किसानों ने भारी संख्या में इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर हमला बोला। किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा का कानून खत्म न किया जाए और जो बिजली संशोधन और बीज बिल है उसे भी रद्द किया जाए।

    किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने MGNREGA स्कीम का नाम बदलकर पंजाब में MGNREGA स्कीम खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब सरकार MGNREGA स्कीम में 10% देती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 40% कर दिया है और न तो पंजाब सरकार अब 40% देगी और न ही पंजाब के गांवों में MGNREGA स्कीम लागू होगी। इसके तहत पंजाब के गांवों में MGNREGA खत्म हो जाएगी।

    किसान नेता ने यह भी कहा कि आज किसानों ने स्टूडेंट संघर्ष मोर्चा और दूसरे किसान संगठनों के साथ मिलकर चार बिलों को लेकर पंजाब के अलग-अलग डीसी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इसी तरह हमारी बात नहीं सुनती है तो आने वाले समय में बड़ा विरोध प्रदर्शन हो सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार इन चार बिलों को लेकर किसानों की बात नहीं सुनती है तो आने वाले समय में किसान दिल्ली की तरह फिर से प्रदर्शन करेंगे।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब में शिष्टाचार उल्लंघन के बाद SGPC हुई सख्त, नए आदेश लागू, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब में शिष्टाचार उल्लंघन के बाद SGPC हुई सख्त, नए आदेश लागू, देखें वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर के आसपास शिष्टाचार के उल्लंघन का एक वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था जिसमें एक मुस्लिम युवक सरोवर के पास वजू करता नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) हरकत में आ गई है। इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए SGPC के चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा और कड़ी की जाएंगी और शिष्टाचार बनाए रखने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जाएंगे।

    मन्नन ने कहा कि उन्होंने पहले भी सेवादारों और संबंधित स्टाफ के साथ 2 खास मीटिंग की हैं। उन्होंने माना कि कभी-कभी भारी भीड़ के कारण ऐसी गलतियां सेवादारों की नजर से बच जाती हैं। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु, खासकर वे लोग जिन्हें सिख सिद्धांतों और शिष्टाचार की पूरी जानकारी नहीं है, अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं। उन्होंने साफ किया कि दरबार साहिब की तरफ पीठ करके फोटो लेना या रील बनाना सिख तहजीब के खिलाफ है और यह बहुत भद्दा भी लगता है।

    चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि कमेटी इस मुश्किल मुद्दे पर सोच रही है कि क्या श्रद्धालुओं के लिए कोई खास जगह तय की जा सकती है जहां वे तहजीब का उल्लंघन किए बिना यादगार फोटो ले सकें। घंटा घर की तरफ से अंदर आते ही श्रद्धालुओं को अलर्ट करने के लिए और इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने अपने सेवकों को भी हर समय अलर्ट रहने का निर्देश दिया है ताकि भविष्य में ऐसा कोई वीडियो या तस्वीर सामने न आए जिससे सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार लड़की की कटी दोनों टांगे, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार लड़की की कटी दोनों टांगे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के माहिलपुर कस्बे में एक भयानक सड़क हादसे में लड़की की दोनों टांगे कटने का मामला सामने आया है। जब लड़की स्कूटर पर सवार होकर अपने घर से माहिलपुर की तरफ आ रही थी तो माहिलपुर के मेन चौक पर उसके पीछे आ रहे एक ओवरलोड बजरी से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी स्कूटर कंट्रोल से बाहर हो गई और वह ट्रक के टायरों के नीचे आ गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। राहगीरों की मदद से उसे सिविल हॉस्पिटल माहिलपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका फर्स्ट एड देना शुरू किया और लड़की को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    डॉ. बलजिंदर कुमार ने बताया कि उनके पास सुबह करीब 9 बजे एक्सिडैंट केस आया था। इस दौरान लड़की की टांगे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और उसकी हड़ियां भी बुरी तरह टूट चुकी हैं। उन्होंने लड़की को प्राथमिक उपचार देकर PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया है, ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके। दूसरी ओर पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बता दें, माहिलपुर इलाके के लोगों को ओवरलोडेड टिपरों की वजह से रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर जमा हुए लोगों ने बताया कि ओवरलोडेड टिपरों की वजह से रोजाना सड़क हादसे होते रहते हैं और इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है और अगर पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन की बात करें, तो वे भी टिप्परों का कोई चालान नहीं काटते। लोगों ने मांग की कि इन ओवरलोडेड ट्रकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • घर की रसोई में मिला महिला का शव, पति पर लगे गंभीर आरोप

    घर की रसोई में मिला महिला का शव, पति पर लगे गंभीर आरोप

    अजमेरः शहर के एक घर में 51 साल की महिला की घर में मौत का मामला सामने आया है। महिला के गले पर चोट के निशान थे। बेटा घर आया तो ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर रसोई में मां का शव मिला। बेटे ने अपने पिता पर ही मां की हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

    जानकारी देते बेटे अजय सिंह ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करता है। वह गुरुवार सुबह 9:30 बजे के करीब मां से बात करने के बाद ऑफिस चला गया था। दोपहर में बहन का कॉल आया। उसने कहा कि मां का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। वह शाम को घर पहुंचा तो ताले लगे हुए थे। इसके बाद बाइक पर रिश्तेदारों के पास गया लेकिन मां का कुछ पता नहीं चला।

    वह वापस घर आया और ताले तोड़कर अंदर गया। तब तक किराएदार भी घर आ गए थे। उन्होंने बताया कि मां ने उनके फोन से पिता से बात की थी। फोन पर ही दोनों का झगड़ा हो गया था। इस बीच बहन का वापस कॉल आया। उसने कहा कि घर में अच्छे से देख। वापस देखा तो रसोई में फर्श पर मां पड़ी थी। हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    बेटे ने अपने पिता पर हत्या करने का शक जताया है। बेटे का कहना है कि करीब 2 महीने से पिता उसकी मां को परेशान कर रहे थे। मां पर गलत आरोप लगाए जा रहे थे। बार-बार मां से 22 लाख रुपए की डिमांड की जा रही थी। आए दिन शराब के नशे में मां को प्रताड़ित करते थे। बेटे ने कहा कि अगर मां सुसाइड करती तो घर के बाहर ताला कैसे लग गया? उन्होंने कहा कि उनके पिता ने ही मां की हत्या की है।

    एएसआई सतनारायण ने बताया कि महिला मोहिनी देवी (51) पत्नी भागचंद का अपने माखुपुरा स्थित घर में शव मिला था। पुलिस को जेएलएन हॉस्पिटल से घटना के बारे में पता चला था। महिला के बेटे अजय सिंह ने हत्या का शक जताते हुए शिकायत दी है। महिला का पति झगड़े के बाद 31 दिसंबर को घर से निकल गया था। रिश्तेदारों को कहता था कि बेटे और पत्नी ने उन्हें मारकर घर से निकाल दिया है। घटना वाले दिन भी फोन पर पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था। पति ड्राइवर था जिसने लंबे से काम छोड़ रखा था।

  • Honey Singh ने वायरल वीडियो पर फैंस से मांगी माफी, बोले – ‘मेरी बात गलत तरह से फैलाई गई’

    Honey Singh ने वायरल वीडियो पर फैंस से मांगी माफी, बोले – ‘मेरी बात गलत तरह से फैलाई गई’

    मनोरंजन: बॉलीवुड और पंजाबी रैपर यो-यो हनी सिंह अपने गानों के साथ फैंस के दिलों पर छा गए हैं। बीच में कुछ सालों तक दूर रहने के बाद अब एक बार फिर रैपर ने कमबैक कर लिया है। फिर से हनी सिंह अपने गानों के साथ फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। अब हाल ही में वीडियो हनी सिंह दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में आए। उन्होंने ऑडियंस को संबोधित करते हुए कुछ आपत्तिजनक बातें कह दी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अब फैंस से माफी मांगी है।

    मैं माफी मांगता हूं

    हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने विवादित बयान पर बात की है। उन्होंने कहा कि सुबह से उनका एक वीडियो एडिट करके वायरल किया जा रहा है। उन्होंने वायरल वीडियो की पूरी कहानी अपने शब्दों में बयान किया है। हनी सिंह ने कहा कि – ‘मैं शो पर सिर्फ एक गेस्ट था। शो पर जाने से दो दिन पहले मैं कुछ गायनेकोलॉजिस्ट और कुछ सेक्सोलॉजिस्ट के साथ मेरा लंच था’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मैंने उनकी भाषा में समझाया

    आगे हनी सिंह ने कहा कि – ‘उनसे बातचीत के दौरान वो मुझे बताते हैं कि आजकल का यूथ सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों से पीड़ित है। ये चीज बहुत ज्यादा चल रही है लोग अनसेफ सेक्स कर रहे हैं। जब मैं शो पर गया तो मैंने जेन-जी ऑडियंस देखी मेरी सोच थी कि मैं जैन जी को उन्हीं की भाषा में एक मैसेज दे दूं कि आप अनसेफ तरीके से सेक्स न करें लेकिन मैंने सोचा कि मैं ओटीटी की भाषा में जिस तरह आजकल भाषा चल रही है उसमें बात करुं ताकि उन्हें ज्यादा समझ आए’।

    लोगों को बुरा लगा उसके लिए माफी मांगता हूं

    हनी सिंह ने कहा कि – ‘लेकिन कई लोगों को वो बुरा लगा मैं आप सभी से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरी भाषा बुरी लगी। मेरा किसी को भी ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। इंसान गलती का एक पुतला है मैं कोशिश करुंगा कि ऐसा दोबारा न हो मैं अपनी जुबान पर काबू रखूंगा कि जब भी कुछ बोलूं तो सोच-समझकर बोलूं। मुझे ख्याल रहेगा कि ये बात एडिट करके गलत तरीके से फैलाई जा सकती है’।

    क्या बोले थे हनी सिंह?

    हनी सिंह ने कहा था कि – ‘देखो दिल्ली में ठंड है और ऐसे मौसम में कार में ## करने का मजा ही कुछ और है’। इसके बाद उन्होंने कुछ बातें भी कही और एक गाली और अपशब्द भी इस्तेमाल किया। हनी की ऐसी बातें सुनकर फैंस ने उन्होंने ट्रोल किया जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी है।