Blog
-

ऊना सदर थाना में मनाया इंडियन ऑयल दिवस
ऊना/सुशील पंडित: 64वें इंडियन ऑयल दिवस के जश्न के मद्देनजर उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन ऊना के अधिकारियों ने पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अजय ठाकुर को सुविधा प्रदान की। वह भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान हैं और उन राष्ट्रीय टीमों का भी हिस्सा थे। जिन्होंने कबड्डी विश्व कप 2016 और एशियाई खेल 2014 में स्वर्ण पदक जीता था वर्तमान में ऊना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात हैं। स्वच्छ भारत अभियान के मद्देनजर ऊना सदर पुलिस थाने में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसके अलावा ऊना सदर पुलिस स्टेशन में पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और इंडियन ऑयल अधिकारियों द्वारा और पौधे लगाए गए। -

समाजसेवी हंसराज चंदेल ने तरंगला के उपस्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नियुक्त करनेकी करी मांग
पहाड़ी क्षेत्र के स्वास्थ्य केदो में स्टाफ का होना बहुत जरूरी: हंसराज चन्देलबददी/सचिन बैंसल: दुन विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। जिसमें की पहाड़ी क्षेत्र में भारी भरकम नुकसान हुआ है। लोगों के घर तहस नहस हो गए हैं और कृषि करने लायक भी भूमि नहीं बची हैं। दुन विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा पंचायत के समाजसेवी हंसराज चंदेल ने आपदा क्षेत्र का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने दाड़वा पंचायत के गांव तरंगला में स्वास्थ्य सुविधा देने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा देखा। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है इस आपदा की घड़ी में स्वास्थ्य केंद्रों पर कोई भी स्टाफ नहीं है ।उन्होंने सरकार से शीघ्र अति शीघ्र स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की नियुक्ति होना बहुत जरूरी है ।इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान ममता ठाकुर ,प्रधान अंजू भंडारी, जय सिंह ,पूर्व प्रधान गोपाल ठाकुर ,पुरानचंद बबलू ,वीर सिंह ओर महेंद्र सिंह मौजूद रहे। -

ऊना स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने जिलावासियों को दी बधाई
राहत पुनर्वास एवं विकास वर्तमान सरकार का मुख्य एजेंडा: डिप्टी सीएमहरोली विस में हर माह आयोजित होगा हरोली मिलन कार्यक्रम: मुकेश अग्निहोत्रीऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करके विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। यह बात उप मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के स्थाापना दिवस के अवसर पर हरोली विस में आयोजित हरोली मिलन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हर माह की पहली व दो तारीख को हरोली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए सभी गांवों में पैदल यात्रा करके लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री जिला ऊना की स्थापना दिवस पर ऊना वासियों को बधाई दी तथा प्रण लिया है कि विकास के क्षेत्र में जिला को निरंतर प्रगति की ओर ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला ऊना माता श्री चिंतपूर्णी के नाम से काफी विख्यात है। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में देश के दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का कार्य किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को माता श्री चिंतपुर्णी के दर्शन करने में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन आसानी से हो सके इसके लिए सुगम दर्शनी प्रणाली शुरू की गई है जिसे लोगों को काफी सुविधा हो रही है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में आगामी पांच सालों में होने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों का खाका तैयार कर लिया गया है। हरोली कॉलेज के भवन का कार्य शुरू हो चुका है। आईपीएच का आधुनिक सुविधा से लैस विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा जिसका कार्य आरंभ कर दिया गया है। खड्ड गांव में इंडोर स्टेडियम निर्मित करने की स्वीकृति मिल चुकी है। बल्क ड्रग पार्क के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध करवानें के लिए बीत क्षेत्र में 32 करोड़ रूपये की लागत से 12 टयूबवैलों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जबकि पाइप लाईन बिछाने के कार्य को लेकर भी टैंडर हो चुका है। उन्होंने बताया कि गोंदपुर और बाथू के सबस्टेशन को अपग्रेड करने के लिए 15 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी गई है ताकि स्तरोन्यन का कार्य शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि बीत क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रूपये की लागत से पुरानी पाईपों को बदलने का कार्य प्रगति पर है।मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली विस क्षेत्र के विकास को पंख दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सलोह व कर्मपुर में चौक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरोली-रामपुर पुल पर आगंतुकों की सुविधा के लिए दो रेनशेल्टर निर्मित किए गए है जबकि सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुल को हाईटैक करने की दृष्टि से यहां सीसीटीवी कैमरें स्थापित करने हेतू ऊना पुलिस को 35 लाख रूपये की राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि टाहलीवाल और पोलियां में दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में 75-75 लाख रूपये खर्च करके नो एक्सिडेंट प्वांइट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजुआना से पोलियां के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा जिस पर 15 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इस सड़क के बनने से बल्क ड्रग पार्क को लाभ होगा। इसके अतिरिक्त पंजुआना और बालीवाल के मध्य बल्क ड्रग पार्क का प्रशासनिक ब्लॉक बनाया जाएगा जिसमें पानी की योजना के लिए 10 करोड़ रूपये तथा 11 करोड़ रूपये हरोली विस क्षेत्र के पानी को रिचार्ज़ करने के लिए खर्च किए जाएंगे। बाथू स्थित राजीव गांधी सामान्य सुविधा केंद्र का डेढ़ करोड़ रूपये खर्च करके सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंडोगा स्कूल को 50 लाख रूपये विकासात्मक कार्य के लिए जारी किए गए हैं। एक करोड़ रूपये की लागत से गोंदपुर बुल्लां में निरीक्षण हट, 10-10 लाख रूपये की लागत से गोंदपुर बुल्लां व कांगड़ के तालाबों का सौंदर्यीकरण तथा कांगड़, कुठार व गोंदपुर जयचंद इत्यादि क्षेत्रों में रेन शेल्टरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजावर में सहकारिता संस्थान का निर्माण किया भी जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि सिंचाई एवं पेयजल की लगभग 15 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के कारण काफी नुक्सान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का केवल राहत पुनर्वास एवं विकास मुख्य एजेंडा है और इस एजेंडे पर ही सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जलग्रां निवासी ठेकेदार कुलबिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में उपमुख्यमंत्री को 51 हजार रूपए का चैक भेंट किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रणजीत सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, अध्यक्ष हरोली ब्लाक कांग्रेस कमेटी विनोद बिट्टू, प्रधान ग्राम पंचायत बाथ सुरेखा राणा, प्रधान ग्राम पंचायत धर्मपुर सुभद्रा, प्रधान ग्राम पंचायत कांगड नीलम, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जीएस राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग पुनीत शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। -

बाहरी राज्यों की बसों पर टैक्स बढ़ाने पर संचालकों ने जताया रोष
टैक्स कम न किया तो रोक देंगे बसे6 सितंबर को खड़ी कर दी जाएंगे बसेंबददी/सच्ची बैंसल। बीबीएन पेसेंजर को-अपरेटिव सोसायटी ने सरकार की ओर से बाहरी राज्यो की निजी बसों पर टैक्स लगाने का विरोध जताया है। अभी तक हिमाचल सरकार की ओर से कोई पालिसी न होने से बाहरी राज्य की बसें बिना टैक्स के ही आ रही थी।सोसायटी के प्रधान जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीबीएन में दो सौ अधिक बसें कामगारों को लाने व छोड़ने का कार्य करती है। यह बसें पंचकूला, पिंजौर, कालका व चंडीगढ़ से कामगारो को लेकर बीबीएन में आती है। अभी तक इन बसों पर बहुत कम टैक्स था, लेकिन अब सरकार ने सीधा 60 हजार रुपये मासिक कर दिया है। इतना टैक्स देने में निजी बस आपरेटर सक्षम नहीं है। अगर सरकार ने टैक्स माफ नहीं किया तो 6 सितंबर को सभी बसें पुल पार खड़ी हो जाएगी। कंपनियों में कामगार नहीं पहुंचेगे। इसके बारे में उन्होंने बीबीएनाईए को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार अगर टैक्स लगाना चाहती है तो पड़ोसी राज्य हरियणा व चंडीगढ़ की तर्ज पर टैक्स लागये। लेकिन सरकार का एक दम से 60000 टैक्स लगाना सरासर बस ऑपरेटरों के साथ अन्याय है। इस मौके पर बग्गा सिंह, राकेश राणा, पवन सिंह, बलविद्र सिंह, बरजिंद्र, नरेश चौहान, लक्की, जितेंद्र राणा, संजीव कुमार, ओमप्रकाश, निर्मल, बलजीत, चरण सिंह, रघुबीर सिंह, देशराज, अवतार, जोगिंद्र सिंह, प्रेम चंद, सोनी, तरसेम लाल, ज्ञानेंद्र, मुख्तयार सिंह, सुरेंद्र, और अमर खठाना आदि उपिस्थत रहे। -

भारतीय जनता पार्टी ऊना मंडल ने कार्यकारिणी का किया विस्तार
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ऊना मंडल के प्रधान हरपाल सिंह गिल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है विशेष आमंत्रित सूची में अरनियाला लोअर से डॉ .दर्शन पाल सैनी, अरनियाला अपर से हरजी राम सैनी, रक्कड कॉलोनी से प्रेम सागर, आर.डी. अग्निहोत्री, टब्बा से रामपाल, कमल शर्मा, अवतार सिंह काकू, रामपुर से हरभजन सिंह गुलेरिया डॉक्टर सुरेश शर्मा ,राज मनोहर ठाकुर, कुठार खुर्द से मोहनलाल, कुठार कलां से मलकीत चंद, जनकौर से संजय सिंह लंबरदार, प्रकाश ठाकुर, सुनेहरा से अश्वनी शर्मा, वारसडॉ से राजकुमार फौजी, वहडाला से केसर सिंह, भडोलियां कलां से नरेश कुमार ,देहलॉअप्पर से परमजीत सिंह पम्मी, सरदार निर्मल सिंह, देहलॉ लोअर अविनाश मैनन ,संत कुमार ,मंगत राम सोनी, बड़ेहर से पिशोरी लाल शर्मा ,ज्ञानचंद मट्टू, झुडोवाल से स्वराज पाल, नंगड़ा से सुरेंद्र सिंह, हरीश गर्ग, फतेहपुर से चंद्रभान,रविंद्र कुमार धीमान, जगतार सिंह, सासन से सुरेंद्र चौधरी ,करनैल सिंह, लमलेहडा से राहुल देव शर्मा, राजीव कुमार, उदयपुर से मास्टर सुखदेव सिंह, चढ़तगढ़ से ठेकेदार सुभाष चंद्र, रायपुर सहोडा से अम्बिका दत्त, बलवंत ठाकुर,मास्टर रामचंद्र ,मास्टर सुचा राम चौधरी, मैतपुर से सतपाल शर्मा ,जखेड़ा से डॉ.शशि पाल ,विजय घग्गा, फतेवाल से जगिरी लाल, अजोली से जीवन कुमार, अनिल बंटू, मलूकपुर से हरदयाल सिंह, हरबंस सिंह, मैहतपुर बसदेडा,अश्विनी जैन, अमृतलाल भारद्वाज ,संजीव सोनी, वीनेवाल से अमरीक सिंह ढिल्लों ,मलाहत से नरेंद्र दुबे, सुनेहरा से मदनलाल जगोता जनकौर से समता देवी, ऊना के वार्ड नंबर 1 से सुरजीत सैनी, वार्ड नंबर 3 से हरि चंद संधू,वार्ड नंबर 4 से दिनेश सैनी ,वार्ड नंबर 2 से संतोख सिंह अरोड़ा और इस श्रेणी में भाजपा समर्थित जिला परिषद के सदस्य, बीडीसी के सदस्य ,भाजपा समर्थित प्रधान उप प्रधान और भाजपा समर्थित नगर परिषद के सदस्य इस श्रेणी में अपेक्षित रहेंगे और जह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है और मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया की ऊना मंडल की बैठक 3 सितंबर रविवार को 10:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय दीप कमल में रखी गई है इस बैठक में विशेष रूप से ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी उपस्थित रहेंगे और इस बैठक में मंडल एवंम जिला के पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहेंगे। -

पंजाबः कांग्रेस ने 74 पदाधिकारियों का किया ऐलान, देखें लिस्ट
लुधियानाः जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पदाधिकारियों की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस (पीपीसीसी) अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वाड़िंग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय तलवाड़ ने 74 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। तलवाड़ ने अपनी सूची में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। तलवाड़ ने कहा कि आने वाले समय में दूसरी सूची भी जारी की जायेगी।






-

पंजाब भर में पटवारियों ने किया यह ऐलान, देखें वीडियो
मोगा : पंजाब में पिछले लंबे से पटवारियों की भर्ती को लेकर पटवारी संघर्ष कर रहे है। पंजाब में 3193 सर्कल का अतिरिक्त चार्ज पटवारियों को दिया गया है। पंजाब में उनका काम बंद कर दिया है। वही अगर जिले की बात की जाए तो जिले के 133 सर्कल इस समय खाली पड़े है। वही जो भी इन सर्कल में काम किया जाता था वह आज से बंद कर दिया है।
जहा पर उनकी ड्यूटी है वहां पर काम किया जा रहा है। सरकार पटवारियों पर क्रप्शन का दोष लगा कर अपने किए वायदों से मुकर रही है। नए नए कानून बना कर पटवारी लोगों को परेशान कर रही है। वही जब तक सरकार इन खाली स्थानों पर यूथ को रखा नही जाता। हम एकस्ट्रा सर्कलरों पर काम नही करेगें।
-

चलती कार में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्की मोड़ के समीप वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि वैन में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि वैन में शॉट सर्किट हुआ। हालांकि असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। शॉट सर्किट के बाद चलती वैन में आग धुंआ उठने लगा। जिसे देखते हुए वैन में सवार सभी लोग बाहर निकल गए। जितने में वैन से लोग बाहर निकले उतने में आग लग गई।
देखते ही देखते पूरी वैन आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि यह वैन जाबली से परवाणू की ओर जा रही थी। इस दौरान वैन में एक ठेकेदार के मजदूर थे जो कार्य करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही चक्कीमोड़ में भूस्खलन के कारण जाम में फंसी तो वैन में धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। धुंआ उठता देख वैन में बैठे सभी सवार अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। वैन में आग लग जाने के बाद कुछ देर तक यातायात को भी एहतियात के तौर पर रोका गया। वहीं, अग्निशमन विभाग परवाणू को इसकी सूचना दी गई। कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
-

पंजाब : सरकारी अस्पताल में इंसानियत हुई शर्मसार, देखें वीडियो
फिरोजपुर : मोहल्ला क्लीनिकों पर भले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुविधा उपलब्ध करने के बड़े-बड़े दावे करते हो लेकिन उनके दावे कितने सही है वह फिरोजपुर के मलांवाला सरकारी अस्पताल में घटी इस शर्माना घटना से साफ जाहिर होता है। सिविल अस्पताल में घटी यह शर्मनाक घटना जिसमें एक महिला ने अस्पताल के दरवाजे के आगे ही खुले आसमान के नीचे फर्श पर ही बच्चें को जन्म दे दिया। परिवार के मुताबिक उनकी बेटी गर्भवती थीं देर शाम जब उसको दर्द होना शुरू हुआ तो उसको लेकर वह मलांवाला के सिविल अस्पताल में गए, जहां अस्पताल बंद पड़ा था। इसी दौरान उनकी बेटी की दर्द ज्यादा शुरू हो गई।
जिसने वही फर्श पर ही बच्चों को जन्म दे दिया। वह काफी समय तक वहां पड़ी रही।लेकिन कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आया। काफी देर बाद वह अपनी बेटी को उठाकर किसी तरह वापस घर ले गए जहां प्राइवेट किसी को बुलाकर उन्होंने उसका इलाज करवाया। वही इस शर्मसार कर देने वाली घटना का मामला पंजाब कांग्रेस ने भी अपने मंच से उठाया है कांग्रेस ने इसे शर्मनाक घटना बताया है और सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार जो दावे स्वास्थ्य सुविधा को लेकर पंजाब में कर रही है यह घटना उसकी असल सच्चाई बयान करती है
-

पंजाबः सरकार का बड़ा ऐलान, इस फंड पर लगाई रोक, पढ़ें पत्र
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा पंजाब की पंचायतों को भंग करने के बाद अब पंचायतों को दिए जाने वाले फंड को रोक दिया गया है। पंजाब सरकार द्वारा पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि पंचायतों के वेतन को छोड़कर सभी फंड रोक दिए गए हैं। पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद अब सरपंचों के पास गांवों के विकास के लिए फंड नहीं रहेगा। सभी विभागों और डीसी को पत्र जारी कर दिया गया है। यानी अब तत्काल प्रभाव से खजाना विभाग में फंड पर रोक लग गई है।

बता देंकि बीते दिन ही पंजाब में पंचायतें समय से पूर्व भंग करने के निर्णय पर पंजाब सरकार ने यू टर्न ले लिया था। इस निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि अब यह निर्णय वापस लेने का फैसला लिया गया था। इससे पहले पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इन्हें भंग करने पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने पूछा था कि आखिर किस अधिकार से पंचायतें भंग करने का निर्णय लिया गया। सरकार लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों से उनका अधिकार बिना किसी कारण कैसे वापस ले सकती है। पंचायतों के फंड पर लगाई रोक पर हाईकोर्ट ने पूछा था कि ऐसी स्थिति में बाढ़ राहत के लिए केंद्र से आए फंड का इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा।
पंजाब में तय समय से पहले पंचायतें भंग करने के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरजीत सिंह तलवंडी ने जनहित याचिका दाखिल कर इस फैसले को चुनौती दी थी। याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया कि पंजाब सरकार ने 10 अगस्त को एक अधिसूचना जारी कर राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को भंग कर दिया था। याची ने कहा कि यह अधिसूचना अवैध, मनमानी और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। ग्राम पंचायतें भंग कर निदेशक, ग्रामीण विकास और पंचायत-सह-विशेष सचिव को सभी अधिकार व शक्तियों का प्रयोग करने के लिए प्रशासक नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया। किसी भी समय चुनाव की घोषणा करने की शक्ति और पंचायतों को भंग करने का मतलब यह नहीं हो सकता कि संविधान की ओर से निर्धारित कार्यकाल को संबंधित प्राधिकारी की इच्छानुसार कम किया जा सकता है।
पंजाब सरकार ने कहा कि यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हाईकोर्ट ने इस पर पंजाब सरकार से पूछा कि क्या कोई सर्वे करने के बाद यह निर्णय लिया गया था और आखिर इस निर्णय से क्या जनहित जुड़ा है। इसका संतोषजनक जवाब न मिलने पर हाईकोर्ट ने कहा कि कैसे खुद के नियम बनाकर सरकार इस प्रकार का फैसला ले सकती है और चयनित प्रतिनिधियों से आखिर किस अधिकार के तहत शक्तियां वापस लेने का निर्णय लिया गया। सरकार के पास यह अधिकार ही नहीं है कि समय से पहले ही बिना किसी आधार के राज्य की सभी पंचायतें भंग कर दे। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद पंजाब सरकार ने इस याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए मोहलत मांगी थी। सरकार के इस फैसले के बाद पंचायत विभाग को भंग करने के मामले में बीते दिन देर शाम को 2 वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसरों पर गाज गिरी। पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आज के फैसले के बाद पंचायत विभाग के प्रधान सचिव धीरेंद्र तिवारी और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा को निलंबित कर दिया गया।