Blog

  • उपमुख्यमंत्री ने 49वें राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की

    उपमुख्यमंत्री ने 49वें राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की

    हर क्षेत्र के विकास के लिए तैयार किया जाएगा रोड मैप – मुकेश अग्निहोत्री 

    ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के 49वें राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब और हरियाणा का ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश का भी अधिकार है। उन्होंने कहा कि शहर में हिमाचल की 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसे हासिल करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हर क्षेत्र में रोड मैप तैयार किया जा रहा है ताकि यहां के लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाई जा जा सके। उन्होंने कहा कि डॉ  यशवंत सिंह परमार का बसाया हुआ यह प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने जो विकास का मॉडल स्थापित किया है उसे निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के लोगों का विकास और कल्याण करना है। प्रदेश सरकार का पहला ऐतिहासिक फैसला 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का रहा, जिससे अब सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांगे्रस सरकार ने 10 गारंटियों का वायदा किया है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है और आगामी 5 वर्षों में इन सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिसका कोई भी नहीं है उसकी हिमाचल सरकार है। प्रदेश के 6 हजार अनाथ बच्चों को हिमाचल प्रदेश सरकार ने गोद लिया है जिनके रहने, खाने पीने इत्यादि की समस्त व्यवस्थाएं सरकार द्वारा की जाएंगी। 

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग विकास के प्रति समर्पित है। प्रदेश के सबसे लंबे पुल हरोली-रामपुर पुल पर लाइटों का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका  है। अब इस पुल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के विकास एवं उनके उत्थान के लिए भी प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। पूरे प्रदेश के मंदिरों का समग्र विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। माता चिंतपूर्णी मंदिर की भव्यता को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए गऐ हैं जिसके तहत बड़़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मारकों के संरक्षण एवं भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में डीजल की गाड़ियों की खरीद नहीं की जाएंगी। परिवहन विभाग मे 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पहला बेड़ा शामिल किया जा चुका है। प्रदेश के हर स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, इस दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग मे गाड़ियों के पंजीकरण के घोटाले के सम्बंध मे जांच के आदेश दिए जा चुके है ताकि फर्जी पंजीकरण का पर्दाफाश हो कर उन पर जुर्माना लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हिमाचल पथ परिवहन विभाग मे 300 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम में कार्यरत कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख से पहले वेतन मुहैया करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। 

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला में सिंथेटिक ड्रग्स का नामोनिशान मिटा देंगे जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जाए। नशे में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद् प्रदेश में साहित्यक, सांस्कृतिक एवं निःस्वार्थ समाज सेवा के अनेक कार्य कर रही है, जो समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। परिषद् द्वारा लड़कियों की शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई, जिसे अब प्रदेश सरकार को हस्तांतरित कर दिया गया है। संस्था द्वारा महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए महिला प्रशिक्षण संस्थान, निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृतियां व स्कूल कॉलेज की फीस में सहायता, विधवा महिलाओं को हर माह राशन, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ जागरूकता, असहाय रोगियों को वित्तीय सहायता, रोगी वाहन सेवा, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन एवं जागरूकता कार्यक्रमों सहित अनेकों अन्य सेवा के प्रकल्पों के माध्यम से कार्य कर रहा है, जो एक सराहनीय पहल है।

    इस अवसर पर उन्होंने परिषद द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। निदेशक पंजाब केसरी मीडिया समूह अभिजय चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां हमारी शान है। उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़े-लिखें, आगे बढ़ें और समाज में अपना नाम कमाएं ताकि वे अपने पांव पर खड़ी हो सकें। हिमोत्कर्ष संस्था इस कार्य को बखूबी से आगे बढ़ा रही है। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र कंवर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया। 


    हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार -2022’

    डॉ सुशील चैधरी, संस्थापक अध्यक्ष, आई केयर अस्पताल नोएडा  को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता (श्रेष्ठ नेत्र आयुर्विज्ञान) पुरस्कार-2022, डीआईजी विमुक्त रंजन को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार (शौर्य) 2022, नवनीत शर्मा,  राज्य सम्पादक दैनिक जागरण को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार -2022, डॉ रविन्द्र  वात्सयान, आयुर्वेदिक  चिकित्सक लुधियाना को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता आयुष  आयुर्विज्ञान पुरस्कार -2022, विशाल भारद्वाज, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता श्रेष्ठ युवा प्रतिभा पुरस्कार-2022 प्रदान किये गए। 

    ’हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कार’

    ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव को हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री उत्कृष्ट लोक सेवक पुरस्कार-2022, गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट ऊना को हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री उत्कृष्ट सामाज सेवी संस्था पुरस्कार-2022 और वीरेंद्र शर्मा विर मोहाली, लेखक एवं साहित्यकार को हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री श्रेष्ठ लेखन, साहित्य एवं  संस्कृति पुरस्कार-2022 से नवाजा गया। उप मुख्यमंत्री ने हिमोत्कर्ष मेधावी छात्रवृति प्रकल्प’ के तहत हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में दसवीं कक्षा मे जिला उना के अव्वल रहने वाले 20 मेधावी विद्यार्थियों को नगद 1-1 हजार रुपये  के साथ मेडल से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री ने  डॉ एचके गोयल स्मारक हिमोत्कर्ष नर्सिंग छात्रवृति योजना के तहत जिला की 15 नर्सिंग छात्राओं को नगद 2-2 हजार रुपये के साथ मेडल से सम्मानित किया। इसके अलावा हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत 62 विधवा महिलाओं को तीन-तीन माह का राशन वितरित किया गया।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कुष्ठ आश्रम ऊना को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक ओपी रतन, जिला कांग्रेस प्रधान राणा रंजीत सिंह, वीरेंद्र धर्माणी, अविनाश कपिला, विनोद बिटटू, विजय डोगरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, कर्नल डीपी वशिष्ठ, अमर शहीद कै.अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • दुबई से आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग…

    दुबई से आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग…

    तिरुवनंतपुरम : दुबई से तिरुवनंतपुरम आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान (फ्लाइट नंबर आईएक्स540) के नोज व्हील में तकनीकी खराबी आने के बाद रविवार सुबह एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार सभी 156 यात्री सुरक्षित हैं।

    पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर अनुरोध किया। जिसके बाद एयर इंडिया के विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। ‘इमरजेंसी’ की घोषणा के चलते एयरपोर्ट पर सारे इंतजाम किए गए।

    एयरपोर्ट के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे को साफ कर दिया गया और विमान आसानी से एयरपोर्ट पर उतर गया। एयरपोर्ट के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इस घटना के कारण किसी भी उड़ान का मार्ग नहीं बदला गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशक घटना की जांच करेंगे।

  • बद्दी में मनाई गई छत्रापति शिवाजी की 393वीं जयन्ती

    बद्दी में मनाई गई छत्रापति शिवाजी की 393वीं जयन्ती

    5 दर्जन से अधिक मराठा परिवारों ने लिया हिस्सा

    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी में रवीवार को छत्रापति शिवाजी महाराज का 393वाँ जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर देश भक्ति गीत के साथ शुरू हुआ । जिसमें नन्हें नन्हें बच्चों ने छत्रापति शिवाजी की जीवनी की सुन्दर प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । मंच संचालन महेश माली ने किया वहीं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नितिन पाटील रहे । मुख्य अतिथि आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर आर्य तथा विशिष्ट अतिथि अमरावती वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव एवं अजय कुमार रहे । मुख्य वक्ता के तौर पर मंजली माली ने विस्तार से छत्रापति शिवाजी के जीवन का परिचय देते हुए कहा कि शिवाजी महाराज जबरदस्त और शक्तिशाली शासकों में से एक थे जिन्होंने एक मजबूत और अजेय मराठा राष्ट्र की नींव रखी ।

    उनकी कई विजयों के कारण, वह मराठाओं के महान योद्वा और नायक माने जाते हैं । उन्होंने कहा कि अपने बुद्वि बल, शौर्य और कुशलता के चलते उन्होंने मुगलों के नाकों तले चने चबा दिए । कहा कि शिवाजी महाराज ने हिन्दू सम्राज्य की स्थापना उस समय की जब चारों ओर मुगलों के अत्याचार से देश भय और आतंक के साये में जी रहा था । उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज ने 16 वर्ष की आयु में, अपनी पहली जीत टाॅमा किले पर कब्जा कर के प्राप्त की और 17 साल की उम्र में इसे जारी रखते हुए, उन्होंने कोंडाना किलों और रायगढ़ का अधिग्रहण किया । सबसे प्रसिद्व और प्रमुख लड़ाइयों में अफजल खान के विरुद्व प्रतापगढ़ की लड़ाई, पावन खिंड की लड़ाई, कोल्हापुर की लड़ाई, और विशालगढ़ की लड़ाई शामिल है । उसने अपनी उत्कृष्ठ सेनाओं, गति बुद्विमत्ता और सरासर नियोजन के साथ ये सभी युद्व और लड़ाइयां जीते । लेकिन कभी भी मुगलों के आगे हार नहीं मानी।उन्होंने बताया कि शिवाजी धार्मिक मान्यताओं के घनी थे ।

    अपने धर्म की उपासना वो जिस तरह से करते थे । शिवाजी ने अपना राष्ट्रीय ध्वज नारंगी रखा था, जो हिंदुत्व का प्रतीक हैं. इसके पीछे एक कथा है, शिवाजी रामदास जी से बहुत प्रेम करते थे, जिनसे शिवाजी ने बहुत सी शिक्षा ग्रहण की थी. एक बार उनके ही साम्राज्य में रामदास जी भीख मांग रहे थे, तभी उन्हें शिवाजी ने देखा और वे इससे बहुत दुखी हुए, वे उन्हें अपने महल में ले गए और उनके चरणों में गिर उनसे आग्रह करने लगे, कि वे भीख ना मांगे, बल्कि ये सारा साम्राज्य ले लें । स्वामी रामदास शिवाजी की भक्ति देख बहुत खुश हुए, लेकिन वे सांसारिक जीवन से दूर रहना चाहते थे, जिससे उन्होंने साम्राज्य का हिस्सा बनने से तो इंकार कर दिया, लेकिन शिवाजी को कहा, कि वे अच्छे से अपने साम्राज्य को संचालित करें और उन्हें अपने वस्त्रा का एक टुकड़ा फाड़ कर दिया और बोला इसे अपना राष्ट्रीय ध्वज बनाओ, ये सदेव मेरी याद तुम्हे दिलाएगा और मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा ।

    कार्यक्रम में युवा कवी अंकित परमार ने आजस्वी कविता ‘‘गजब की सादगी है तेरे शहर में, हवाओं में ताजगी है तेरे शहर में, जब से आया हूं यहीं का हो गया हूं, अब तो नाराजगी है मेरे शहर में’’ कहकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नीतिन पाटील, महेश माली, मंजिली माली, वैशाली पाटील, अरूणा कोलेकर, शीतल पाटील, स्वाती पाटील, अर्चना सोनवणे, जयवंत कोलेकर, मनीष पाटील, दिनेश पाटील, संदीप सोनवणे, शंकर बचाव, सुरेश सैनी, सुभाष जसवाल, कपिल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

  • प्रदेश भर से यूनियनों और जथेबंदियों ने मांगों को लेकर लगाया धरना, देखें वीडियो

    प्रदेश भर से यूनियनों और जथेबंदियों ने मांगों को लेकर लगाया धरना, देखें वीडियो

    बैरिकेडिंग, वाटर कैनन, पुलिस की टुकड़ियां तैनात

    चंडीगढ़/ प्रवेश: पंजाब स्तरीय महा रैली का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 39 की अनाज मंडी में किया गया । इस महा रैली में पंजाब प्रदेश भर से यूनियनों एवम् जथेबंदियों ने हिस्सा लिया । इस महारैली का मुख्य उद्देश्य लंबे अरसे से लंबित पड़ी मांग है । यूनियनों के प्रधान और आयोजकों के बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मांगों को लेकर पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने जनता से बड़े बड़े वादे कर रखे थे । आम आदमी पार्टी सरकार बने काफी समय हो चुका है परंतु मान सरकार के वादे आधार में लटके हुए है । उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने पंजाब के कच्चे कर्मचारियों को अब तक लारे में लगा कर रखा हुआ है।

    यदि उनकी इस महारैली का पंजाब के मुख्यमंत्री ने संज्ञान ना लिया तो यह महारैली विधानसभा की ओर कूच करेगी । साथ ही जैसे जैसे विधानसभा सत्र चलेग वैसे वैसे मोहाली में यह महारैली अपना विधानसभा चालू करेगी और सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत करवाएगी । पंजाब स्तरीय महा रैली का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 39 की अनाज मंडी में किया गया । इस महा रैली में पंजाब प्रदेश भर से यूनियनों एवम् जथेबंदियों ने हिस्सा लिया । इस महारैली का मुख्य उद्देश्य लंबे अरसे से लंबित पड़ी मांग है । यूनियनों के प्रधान और आयोजकों के बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मांगों को लेकर पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने जनता से बड़े बड़े वादे कर रखे थे । आम आदमी पार्टी सरकार बने काफी समय हो चुका है परंतु मान सरकार के वादे आधार में लटके हुए है । उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने पंजाब के कच्चे कर्मचारियों को अब तक लारे में लगा कर रखा हुआ है।

    यदि उनकी इस महारैली का पंजाब के मुख्यमंत्री ने संज्ञान ना लिया तो यह महारैली विधानसभा की ओर कूच करेगी । साथ ही जैसे जैसे विधानसभा सत्र चलेग वैसे वैसे मोहाली में यह महारैली अपना विधानसभा चालू करेगी और सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत करवाएगी । वहीं एक तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। बैरिकेडिंग, वाटर कैनन, पुलिस की टुकड़ियां तैनात दिखाई दी । लेकिन महज 100 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़  में प्रवेश करने हेतु द्वार खुला नजर आया जहां से प्रदर्शनकारी आराम से आ जा रहे है । 
    गौरतलब है की इस रास्ते से महज़ 50 मीटर दूरी पर पंजाब सरकट हाउस है । जहां पंजाब सरकार के कई मंत्रियों के निवास है ।

  • Money Plant लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो लाभ की बजाए हो सकता है नुकसान

    Money Plant लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो लाभ की बजाए हो सकता है नुकसान

    वास्तु टिप्स : वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का खास महत्व होता है। आर्थिक स्थित सही करने के लिए वास्तु में मनी प्लांट के कुछ खास नियम बताए गए हैं। वास्तु में मनी प्लांट को भी खास माना गया है। पैसों की तंगी दूर करने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है।

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा लगाने के कुछ खास नियम होते हैं। अगर इन वास्तु नियमों का पालन ना किया जाए तो फायदे की बजाए घर में इसके नुकसान देखने को मिलते हैं। मनी प्लांट लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु में दिशा का विशेष महत्व होता है। मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

    वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है, व्यक्ति वैसे-वैसे तरक्की करता है. ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पौधे की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। इसकी बेल नीचे आने पर धन हानि होती है। मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता कि किसी बाहरी व्यक्ति की नजर पड़ने पर मनी प्लांट का विकास रुक जाता है। इसका असर घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इस पौधे को हमेशा घर के अंदर ही लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का लेन-देन करना अशुभ होता है। ऐसा करने पर शुक्र ग्रह क्रोधित होते हैं और व्यक्ति को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

  • बीजेपी कार्यकर्ता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

    बीजेपी कार्यकर्ता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

    अंबाला : अंबाला जिले के कैंट क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता राजीव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अनीता बाल-बाल बच गई। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी अनीता को छाती में चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार सुबह दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एनएच-1 अंबाला कैंट के सामने हुआ। मृतक की शिनाख्त पानीपत निवासी राजीव के रूप में हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक राजीव और अनीता दोनों बीजेपी कार्यकर्ता हैं। सुबह राजीव अपनी पत्नी अनीता के साथ पानीपत से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। गाड़ी अनीता चला रही थी। जैसे ही वे अंबाला कैंट नेशनल हाईवे पर स्थित एनएच-1 के पास पहुंचे तो हाईवे पर खड़ी ट्रक से उनकी गाड़ी जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे में घायल हुई अनीता ने बताया कि टक्कर लगने से गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे, लेकिन गंभीर चोटें लगने के कारण उसके पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में अनीता को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल अंबाला कैंट पहुंचाया। जहां अनीता का ईलाज चल रहा है।

  • जेलकर्मियों ने जिंदा शख्स को फ्रीजर में किया बंद, मौत

    जेलकर्मियों ने जिंदा शख्स को फ्रीजर में किया बंद, मौत

    नई दिल्लीः दुनिया भर की कई ऐसी जेलें हैं जो अपनी खूंखार बर्बरता के लिए फेमस हैं। इसी में से एक है अमेरिका की अलबामा जेल, इस जेल से आए दिन कई ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिसमें मौत के तरीकों को सुनकर ही इंसान की रूह कांप जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब एक इंसान को फ्रीजर में बंद कर दिया गया और उसकी मौत हो गई।

    दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक हत्‍या के आरोपी एंथनी मिशेल नामक शख्स को इस जेल में बंद किया गया था। उस पर यह भी आरोप है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने दो हफ्ते पहले ही उसे गिरफ्तार किया था। उसे जेल लाया गया और अचानक उसकी मौत की खबर सामने आई। जब उसकी मौत के बारे में खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

    आरोप है कि जेल‍कर्मियों ने शख्स की पिटाई की थी और फिर उसे घसीटते हुए ले जाकर फ्रीजर में बंद कर दिया गया था। इतना ही नहीं जांच में यह भी पाया गया कि जेलकर्मियों ने उसे सजा देने के लिए फ्रीजर में डाल दिया। कई घंटों के बाद में जब फ्रीजर को खोला गया तो उसकी बॉडी बर्फ की तरह जम चुकी थी।

    जांच में यह बात भी सामने आई है कि जब उसको फ्रीजर से निकाला गया तो उसके हाथ की नाड़ी चल रही थी। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने कह दिया कि इसकी मौत हो चुकी है। शख्स के परिजनों का जेलकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने यह सब जानबूझकर किया है। जब जेल के सीसीटीवी फुटेज से सारी कहानी सामने आई तब जाकर परिजनों को सारी बात पता चली है।

  • श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 18 लोग हुए घायल

    श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 18 लोग हुए घायल

    बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलानपुर टोल प्लाजा के पास एक मिनी बस पलट गई। जिसके कारण बस में सवार 18 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने के लिए नागपुर और पुलगांव से मिनी बस में लोग गए थे। सीहोर से वापस नागपुर लौटते समय रविवार को सुबह करीब पांच बजे मिलानपुर टोल प्लाजा के पास मिनी बस चालक एक कार को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा और बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को दी। जिसके बाद एंबुलेंस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

    घायलों में यश (20), लक्ष्मी पति प्रकाश (52), प्रगति पति अंकुश (30) , सुनीता पति दिलीप (52), सोमा पति हनुमान (69), संदीप पिता दयाशंकर (40), नंदकिशोर पिता देवलाल (30), सीता देवी (62), सरिता पति उमेश केसरवानी (55), लखन लाल पिता मुन्ना लाल केसरवानी (62), उमेश केशरवानी (62), काजल केशरवानी (25), रानी (25), महेंद्र पिता सुकलप्रसाद (49), प्रकाश (40), दिलीप केशरवानी (66), संतोष (45), और राजेश (45) वर्ष शामिल हैं।

  • महिलाओं को थाने बुलाने पर सरकार सख्त, दिये आदेश

    महिलाओं को थाने बुलाने पर सरकार सख्त, दिये आदेश

    उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में महिलाओं को थाने बुलाने को लेकर सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। सरकार ने साफ कर दिया कि महिलाओं को थाने में बुलाकर पूछताछ ना की जाए। बहुत जरूरी होने पर उनसे उनके घर जाकर और परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ किया जाए। इसी के साथ केवल संदेह मात्र पर गिरफ्तारी भी नहीं करने को कहा गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने जिले के सभी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के लिए सर्कुलर जारी किया है।

    डीजीपी ने अपने सर्कुलर में सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का सख्ती से पालन होना चाहिए। जहां कहीं भी इसमें लापरवाही का मामला पाया जाएगा, संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गिरफ्तारी और पूछताछ के संबंध में सुप्रीम कोर्ट से कई बार रुलिंग आ चुकी है, ऐसे में आदेशों की पालना न करने में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी थानेदारों, विवेचकों के लिए जारी निर्देश में कहा है कि किसी हाल में महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने में नहीं बुलाया जाना चाहिए।

    सर्कुलर में डीजीपी ने कहा है कि किसी भी महिला की गिरफ्तारी केवल संदेह के आधार पर नहीं होनी चाहिए। जबतक उस महिला के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत ना हो, उसे थाने में नहीं बुलाया जाना चाहिए। यदि किसी अपराध में महिलाओं से पूछताछ जरूरी होने की दशा में उनके घर जाकर परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ हो सकती है।

  • Virat kohli ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड  

    Virat kohli ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड  

    नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय करियर में बड़ा रिकार्ड बनाया है। विराट कोहली ने टीम की दूसरी पारी के दौरान जब अपने 12वें रन को पूरा किया तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25000 रनों का आंकड़ा छूने वाले 6वें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए। वहीं कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं।

    विराट कोहली ने इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में बेहद कम पारियां खेलने वाले भी बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने जहां अपनी 577वीं पारी में अपने 25000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे तो वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग ने 588 पारी में इसे पूरा किया था। विराट कोहली ने सिर्फ 549 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया।

    कोहली ने 31313 गेंदों का सामना करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 25000 रन पूरे किए हैं। साल 2008 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने के बाद कोहली का क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। कोहली वनडे में जहां सबसे तेज 11000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर 27 शतकीय पारियां भी दर्ज हैं।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक सिर्फ 6 खिलाड़ी ही 25000 रनों की आंकड़ा पार करने में कामयाब हो सके हैं. इसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रिकी पोटिंग के अलावा कुमार संगकारा और महेला जयर्वधने और जैक कैलिस का नाम शामिल है. विराट कोहली 21वीं सदी में डेब्यू करने के बाद इस आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं।