Home Himachal>Baddi पंजाब: SDM दफ्तर का मुलाजिम 20,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब: SDM दफ्तर का मुलाजिम 20,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

0

अमृतसर: तहसील SDM 2  के दफ़्तर में तैनात मुलाजिम को विजिलेंस की टीम ने  रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर जिले के गाँव ठट्ठियां के निवासी अमृतपाल सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। 

विजिलेंस को शिकायत की पड़ताल के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता की नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की तरफ से अधिग्रहित की ज़मीन का 77,92,000 रुपए मुआवज़ा दिलाने के लिए मदद करने के बदले रिश्वत के तौर पर 30,000 रुपए की माँग की थी। 

विजीलैंस यूनिट अमृतसर द्वारा जाल बिछाया गया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here