Home Himachal>Baddi पंजाबः क्रिकेट ग्राउंड में मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप,देखें वीडियो

पंजाबः क्रिकेट ग्राउंड में मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप,देखें वीडियो

0

अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के रामतीर्थ रोड बाईपास के पास यूआईटी विभाग और अन्य आवासीय इलाकों में उस समय दहशत फैल गई, जब विभाग के पास क्रिकेट मैदान में मानव कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही छात्र, शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी यूआईटी विभाग की ओर आने-जाने लगे तो विभाग के क्रिकेट ग्राउंड में एक मानव कंकाल उन्हें नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत जीएनडीयू अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही जीएनडीयू सुरक्षा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आवारा कुत्ते मानव कंकाल को घसीट रहे थे।

जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जिला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने मानव कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीएनडीयू और इसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ श्मशान घाट की भी गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने की भी बारीकी से जांच की जा रही है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने इस मानव कंकाल को कब्जे में लेकर मौके से कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना से आसपास के इलाकों में भय और आशंका का माहौल देखा जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here