Home Himachal>Baddi पंजाबः इस नेता ने मजीठिया पर लगाए गंभीर आरोप, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

पंजाबः इस नेता ने मजीठिया पर लगाए गंभीर आरोप, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

0
पंजाबः इस नेता ने मजीठिया पर लगाए गंभीर आरोप, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

अमृतसरः लोकसभा क्षेत्र में अकाली दल के बड़े चेहरे तलबीर सिंह गिल ने बीते दिन पार्टी को बड़ा झटका देते हुए सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। आप पार्टी में शामिल होने के अगले दिन ही तलबीर गिल ने अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजी सिंह मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए है। तलबीर का आरोप है कि अमृतसर से अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी को मजीठिया हराने की तैयारी कर रहे है। उनका आरोप है कि उन्होंने मजीठा हलके में झूठ बोलकर मजीठिया को पहली बार चुनाव 24 से 25 हजार की लीड से जीताया था। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मजीठिया नहीं चाहते कि कोई भी उनसे आगे निकले। इसी के कारण वह अकाली दल छोड़कर आप पार्टी में शामिल हुए है। वहीं तलबीर गिल ने एसजीपीसी के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए है। उनका कहना हैकि एसजीपीसी के अधिकारियों का डोप टेस्ट होना चाहिए। उनका आरोप है कि अधिकारियों द्वारा नशे का सेवन किया जाता है। 

वहीं तलबीर ने कहाकि इस चुनाव में वह मजीठा हलके से उनकी लीड को कम करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे अकाली दल पार्टी खत्म होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहाकि वह पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल के साथ मिलकर पंजाब के मुद्दों को हल करवाएंगे। तलवीर गिल ने दावा किया कि हम निश्चित रूप से कुलदीप सिंह धारीवाल को जीत दिलाएंगे। तलवीर गिल ने कहा कि पंजाब में ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर सिर्फ राजनीति की जाती है। उन्होंने कहा कि अगर बिक्रम सिंह मजीठिया ने मेरा अकेले का फोन उठाया होता तो शायद आज उन्हें आज किसी अकेले अकेले आदमी को फोन करने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि आज बिक्रम सिंह मजीठिया ने मेरे हलके की कमान संभाल ली गई है और पहली मीटिंग भी उनके साथ हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें आस है कि उनके हलके के लोग उनके साथ खड़ें रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here