Home Himachal>Baddi पंंजाबः गोली मारकर युवक की ह+त्या, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

पंंजाबः गोली मारकर युवक की ह+त्या, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

0

अमृतसर: बटाला रोड पर रहने वाले सोनू नाम के नौजवान की गोली मार कर हत्या किए जाने के बाद उसके परिवार द्वारा उसके कातिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसके तहत पुलिस द्वारा उसके कातिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोनू अपने ससुराल में ही रह रहा था और वहां सोनू को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि हमने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी है। जहां एक तरफ कोड-आफ-कंडक्ट लगने के बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा अपने लाईसैंस हथियार जमा करवाने की बात की गई है, वहीं आज ही अमृतसर में गोलियां चलने की वारदात सामने आ गई।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

सोनू के परिवार की तरफ से अपने बेटे के इंसाफ के लिए पुलिस से गुहार लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सोनू के ससुराल वालों ने उनको अपने बेटे के अंतिम सस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया। उनको शक है कि सोनू का जानबूझ कर कत्ल किया गया है। एसएचओ सदर द्वारा सोनू के परिवार को आश्वासन दिया गया कि धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो भी परिवार की ओर से बयान दर्ज करवाया जाएगा उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here