Blog

  • हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर भाइयों पर की फायरिंग

    पटना : हमलावरों द्वारा  प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले 2 भाइयों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नौबतपुर में हमलावरों के एक गिरोह ने देर रात 2 भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा भाई का इलाज एम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। दोनों प्रॉपर्टी डीलर थे।

    घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से गोली के 5 खोखे बरामद किए हैं। शेखपुरा गांव के जमीन कारोबारी जैनेंद्र शर्मा और विपेन्द्र शर्मा गांव के ही एक भोज में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। घर से महज कुछ दूरी पर ही घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

    गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया है। घटना की सूचना नौबतपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला जमीन विवाद का लग रहा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने गोली के 5 खोखे बरामद किए हैं। 

  • पंजाबः MP रवनीत बिट्‌टू की गिरफ्तारी से पहले गरमाया माहौल, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो 

    पूर्व मंत्री आशु को घर में किया नजरबंद

    लुधियानाः जिले में कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु आज अपनी गिरफ्तारी दे सकते है। दरअसल, उन्होंने कुछ दिन पहले हुई मीटिंग के बाद ऐलान किया था। वहीं आज बिट्टू की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर का घेराव कर लिया है। जिसके बाद एक बार फिर से माहौल गरमा गया है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के घर में थाना प्रभारी पहुंच गए। जहां बताया जा रहा है कि पुलिस ने भारत भूषण आशु को नजरबंद कर लिया है। इस दौरान आशु किसी से फोन पर बात करते हुए भी दिखाई दिए। जिसमें वह कह कर रहे है कि उनके घर थाना प्रभारी आए है और उन्हें घर में बैठे रहने के लिए कह रहे है। वहीं पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी गई है। बता देंकि कुछ दिन पहले नगर निगम दफ्तर को ताला लगाए जाने के मामले में बिट्टू, आशु सहित 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद आज कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था।

    आज सांसद बिट्‌टू डीसी दफ्तर में अपने सैकड़ों कांग्रेसी वर्करों के साथ 12 बजे गिरफ्तारी दे सकते है। इस दौरान बिट्‌टू ने सभी वर्करों से अपील की है कि फिरोजपुर रोड पर फ्रेंड्स रिजेंसी की पार्किंग में पहुंचें। सासंद बिट्टू ने 11 बजे वर्करों को बुलाया है। यहां से वह सैकड़ों वर्करों के साथ डीसी दफ्तर कूच करेंगे। बिट्‌टू ने कहा कि सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजना चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे।

  • पंजाबः दिन दहाड़े Gun Point और तेजधार हथियार के बल पर कार सवार लुटेरे एक किलो सोना लूटकर हुए फरार, देखें वीडियो

    अबोहरः दिल्ली से कच्चा सोना लेकर आ रहे एक स्वर्णकार को आज सुबह अबोहर में पहुचते ही कार में आए कुछ लुटेरो ने गन प्वाईंट और कापे के बल पर किडनैप कर लिया। जिसके बाद उससे एक किलो सोना लूटकर लूटेरे फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी व सिटी वन की टीम मामले की जांच में जुट गए। खास बात यह रही कि इतनी बडी लूट की वारदात को लुटेरों ने सिटी टू से मात्र कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मंडी नंबर 2 स्थित अन्ना गोल्ड टेस्टिंग लेबोरेटरी का संचालक अन्ना मराठा जो कि दिल्ली से कच्चा सोना लाकर उसे संशोधित करके पूरी तरह तैयार कर फिर स्वर्णकारों को सोना सप्लाई करता है।

    वह अपनी दुकान के कर्मचारी सन्नी निवासी नई आबादी के साथ दिल्ली सोना लेने गया था। सन्नी के भाई दीपक ने बताया कि आज सुबह दिल्ली से श्रीगंगानगर आने वाली सरायरोहिला गाड़ी जब अबोहर स्टेशर पर रुकी तो उसका भाई नई आबादी के रास्ते अपने घर आ गया। जबकि अन्ना वहां से ई रिक्शा करके अपनी दुकान पर आ रहा था। इस दौरान जब वह लक्कड मंडी के निकट पहुंचा तो इतने में एक सफेद रंग की कार आई और उसमें सवार कुछ युवकों ने ई रिक्शा रुकवाकर अन्ना को पिस्टल और कापा दिखाते हुए किडनैप कर अपने साथ कार में बैठा लिया। इस दौरान लुटेरे उसे गोबिंदगढ टी प्वाइंट पर ले गए।

    जहां लुटेरों ने उससे एक किलो सोना छीनकर उसे वहीं छोडकर फरार हो गए। इसके बाद अन्ना ने इसकी जानकारी सन्नी को दी। सूचना मिलने पर सन्नी मौके पर आया और इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी सुखविंदर सिंह और थाना प्रभारी नवप्रीत सिह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि स्वर्णकार को बिना किसी मारपीट के उससे सोना लूटकर वहीं छोड़ जाना भी मामले की संदिग्धता की ओर इशारा कर रहा है।

  • रेलवे स्टेशन पर धू-धू-कर जली ट्रेन, अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

    काजीपेटः तेलगाना के काजीपेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत आग पर काबू पाने में जुट गए। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे धू-धू-कर जल गए। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। 

  • बेटी ने मां-बाप को कुल्हाड़ी से काटा, जाने मामला

    नई दिल्ली : एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। एक 27 साल की लड़की पर अपने ही माता-पिता की हत्या का आरोप लगा है। उसने कुल्हाड़ी से इन हत्याओं को अंजाम दिया। इससे कुछ दिन पहले ही वो सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो पोस्ट करने लगी थी। जिनमें खुद को ‘शैतान डॉल’ बताती थी। आरोपी लड़की का नाम क्लाउडिया डब्ल्यू बताया गया है। उसके माता-पिता का शव घर से मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

    मामला पोलैंड के ओस्ट्रोडा का है। पुलिस को दोनों पीड़ित खून से लथपथ मिले थे। क्लाउडिया अपने माता-पिता के साथ ही रहा करती थी।  उसने शुरुआत में अपना गुनाह कबूल कर लिया लेकिन बाद में इससे इनकार करने लगी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि उसने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए थे। क्लाउडिया ने कथित तौर पर खुद को ‘लिलिथ, शैतान डॉल’ बताया है।

    वीडियो के टाइटल में उसने लिखा, ‘नफरत का जादू- पुरानी भूली हुई राक्षसी साउंड.’ उसने पिंक कलर के बिकिनी टॉप में अपनी तस्वीर पोस्ट की. वहीं जिला अभियोजक का कहना है कि आरोपी लड़की मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी। उसने अपना ही इलाज बंद कर दिया था। पुलिस ने उसे हथकड़ी लगाने के बाद एक तस्वीर भी पोस्ट की है. उसके एक दोस्त का कहना है कि राजधानी वॉरसॉ में रहने के बाद से उसके व्यवहार में परिवर्तन आया है। वो ड्रग्स लेने लगी थी, उसे पुलिस ने घर के पास से गिरफ्तार किया है।

  • पंजाब की AAP सरकार ने पड़ोसी राज्य पर किया केस, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया समन

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर में स्थित ब्रिटिश निर्मित शानन हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के कब्जे और नियंत्रण में हस्तक्षेप को रोकने के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की तरफ से दाखिल मुकदमे में हिमाचल प्रदेश सरकार को समन जारी किया। शीर्ष अदालत ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा 01.03.2024 को पारित आदेश के संदर्भ में सभी पक्षों से यथास्थिति बनाए रखने के लिए भी कहा। लाइव लॉ के मुताबिक, यह आदेश न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की खंडपीठ ने पारित किया, जो संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत पंजाब के मुकदमे की सुनवाई कर रही थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि हिमाचल प्रदेश सरकार उसे मुकदमे की संपत्ति (यानी परियोजना) से बेदखल करने की कोशिश कर रही है। इस पर गलत तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

    क्या है पूरा मामला

    विचाराधीन परियोजना हिमाचल प्रदेश में स्थित है और इसका वार्षिक कारोबार लगभग 200 करोड़ रुपये है। इसकी स्थापना 1925 में तत्कालीन मंडी रियासत में हुई थी, लेकिन इसे पंजाब सरकार को पट्टे पर दे दिया गया था। 1966 में जब पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों का पुनर्गठन हुआ, तो परियोजना पंजाब को आवंटित की गई। राज्य के पक्ष में 99 साल का पट्टा 2 मार्च, 2024 को समाप्त हो गया। हिमाचल प्रदेश के इस दावे की पृष्ठभूमि में कि वह इस परियोजना पर कब्ज़ा कर लेगा, वर्तमान मुकदमा पंजाब द्वारा दायर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि इसे भारत सरकार के सिंचाई और बिजली मंत्रालय द्वारा 1 मई, 1967 को जारी अधिसूचना के माध्यम से आवंटित किया गया था।

    राज्य का दावा है कि 1932 में इसकी स्थापना के बाद से ही परियोजना पर उसका कब्ज़ा, नियंत्रण और प्रबंधन रहा है। पंजाब सरकार ने याचिका के जरिए अंतरिम राहत के रूप में, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अस्थायी विज्ञापन-अंतरिम निषेधाज्ञा के लिए अपील की है, ताकि परियोजना के लिए यथास्थिति बनाए रखी जा सके। पंजाब राज्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह, अतिरिक्त महाधिवक्ता शादान फरासत और एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (एओआर) सिद्धांत शर्मा पेश हुए।

  • कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी, 44 पैसे पेट्रोल और 41 पैसे डीजल में हुई बढ़ौतरी 

    नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड बढ़कर 78.51 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 82.80 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। बिहार में पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 34 पैसे महंगा हो गया है।

    पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे महंगा हो गया है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 14 और डीजल 13 पैसे सस्ता हुआ है। राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में क्रमश: 18 और 16 रुपये की गिरावट है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दिख रही है।

    चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    – दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर।
    – मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
    – कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
    – चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर।

    इन शहरों में कितने बदले दाम

    – नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    – गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    – लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    – पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    – पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

    सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

    ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

    आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

  • स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को मारे थप्पड़, मौके पर पहुंची पुलिस

    नई दिल्ली : शादी की रस्मों में देरी होने पर दूल्हा और दुल्हन के बीच कहासुनी होने का मामला सामने आया है। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दुल्हन और दूल्हे में थप्पड़ मार दिए। यूपी के मेरठ में शादी के रस्मों में देरी होने की वजह से जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन में तकरार हो गई और दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों ने शादी से इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। यह मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का है जहां सोमवार को एक जोड़े का प्रेम विवाह होना था और विवाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन में तकरार हो गई।

    मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है और युवक भी उसी के साथ काम करता है। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों के परिजनों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने शादी कराने का फैसला लिया. सोमवार को युवक बारात लेकर मेरठ के दौराला इलाके में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि यहां शादी की रस्मों में थोड़ी देर हो गई जिसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई हालांकि उस वक्त बीच बचाव कर मामले को निपटा दिया गया लेकिन जयमाल के दौरान रस्मों में देरी होने के चलते दूल्हा और दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर था 

    बताया जा रहा है की इसी से नाराज दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया इसके बाद दूल्हे ने भी दुल्हन को थप्पड़ मार दिया और मामला बिगड़ता चला गया, मामला यहां तक बिगड़ गया की दोनों ने ही शादी से इनकार कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करायापुलिस के सामने दोनों ही पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद शादी में खर्च हुए पैसे वापस देने की बात कहते हुए समझौता कर लिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि थप्पड़बाजी की कोई बात नहीं है। दोनों पक्षों में विवाद हो गया था जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है है। अगर शिकायत की जाएगी तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: जिले में धारा 144 लागू, 5 लोगों के इकट्ठा होने पर लगी रोक

    मोगाः अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मोगा चारू मीता ने दंड संहिता की धारा 144 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला मोगा में कुछ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 30 अप्रैल 2024 तक लागू रहेंगे। जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने या बैठक करने, नारे लगाने, बिना पूर्व अनुमति के धार्मिक जुलूस निकालने और प्रचार करने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि केवल विशेष परिस्थितियों या अवसरों पर प्रबंधन के लिखित अनुरोध पर संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट से लिखित मंजूरी लेकर सार्वजनिक बैठकें और धार्मिक जुलूस बिना मंजूरी के निकाले जा सकते हैं। यह आदेश पुलिस/सेना, सैन्यकर्मी, ड्यूटी पर तैनात किसी सरकारी कर्मचारी, शवयात्रा, विवाह आदि पर लागू नहीं होगा।

    अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मोगा जिले के धर्मकोट उपमंडल में सतलुज नदी और आसपास के गांवों में असामाजिक तत्वों द्वारा नियमों के खिलाफ रेत और मिट्टी की अवैध निकासी की जा रही है। ऐसा करने से जहां नदी के बांधों और पुलों को खतरा है, वहीं जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। इसलिए सतलुज नदी के अंदर और बाहर सरकार द्वारा स्वीकृत खड्डों के अलावा सतलुज नदी के सभी गांवों के क्षेत्र में रेत और मिट्टी निकालने के लिए जेसीबी मशीनें, पॉपलाइन मशीनें, ट्रक और ट्रॉलियों को लेकर 500 मीटर के भीतर के दायरे पर लाने पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश शासन द्वारा खेतों से मिट्टी हटाने हेतु जारी किये गये निर्देशों पर लागू नहीं होगा।

    इसी प्रकार, साइकिल, रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा और ऐसे अन्य वाहन जिनमें आगे और पीछे की लाइटें नहीं हैं। ऐसे वाहनों को बिना लाल रिफ्लेक्टर, आई ग्लास या किसी अन्य चमकीले टेप फिट करवाए बिना चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे वाहन अक्सर दुर्घटना का कारण बनते हैं। इससे जहां जान-माल की क्षति होती है, वहीं आम जनता में अशांति व अशांति फैलने की आशंका रहती है। इसलिए वे अपने पीछे लाल रिफ्लेक्टर या कोई आई ग्लास या चमकीला टेप लगवाए बिना नहीं चलेंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य राजमार्ग सड़कों और संपर्क मार्गों पर मवेशी चराने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

    उन्होंने कहा कि ये जानवर सड़कों के आसपास चरते हुए यातायात को बाधित करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही इन जानवरों से वन विभाग की संपत्ति और किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना रहती है और पशुओं द्वारा सड़कों पर गंदगी भी पाई जाती है। अपर जिला दंडाधिकारी ने बताया कि जिन किरायेदारों को मकान मालिक अपने घरों में नौकर रखते हैं, उनकी सूचना जिले के संबंधित थाने में नहीं दी जाती है। इसलिए बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए जिले के सभी मकान मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने घरों में किरायेदारों और घरेलू नौकरों की जानकारी अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं और उनका पंजीकरण भी सुनिश्चित करें। ऐसा न करने पर मकान मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे को लेकर आई अहम खबर 

    चंडीगढ़ः किसान आंदोलन के विरोध के बीच 22 दिनों तक बंद रहने के बाद अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग मंगलवार को फिर से खोला गया है। हरियाणा सरकार ने अंबाला और चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच लगाए गए बैरिकेड हटा दिए हैं और वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। वहीं, अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन में बैठे प्रदर्शनकारी किसान स्थल पर अपना प्रदर्शन जारी रखा है। आंदोलनकारी किसान अपनी मांगों को लेकर 06 मार्च को फिर से दिल्ली चलो मार्च का आह्वान किया है और तैयार कर रहे हैं, जबकि किसान यूनियनों ने 10 मार्च रेल रोको ऐलान किया है। किसान 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन जाहिर करेंगे।

    बीते 13 फरवरी को पंजाब के अलग अलग जगहों से किसानों समर्थन मूल्य सहित कई सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली चलो मार्च के ऐलान पर राजधानी में प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर निकले थे। मगर पंजाब-हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाएं सील होने की वजह से किसान आगे नहीं बढ़ पाए, तब से वे इन दोनों बार्डरों पर अपना डेरा डालते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुए 21 दिन हो गए हैं। इन आंदोलनकारियों को सीमाओं पर रोक दिया गया है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की सीमाएं पहले से ही सील की जा चुकी हैं।