Blog

  • शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री 16 अगस्त को प्रातः 11 बजे रावमापा धुसाड़ा में साईंस लैब का लोकार्पण करेंगे। तदपश्चात दोपहर 12 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज चौकी मिनार (चिंतपूर्णी) के भवन का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जनसमस्याएं सुनंेगे तथा पार्टी वर्करों के साथ मीटिंग करेंगे।
  • जालंधर: 9 वर्षीय बच्चे से कुकर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: 9 वर्षीय बच्चे से कुकर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात के थाना नूरमहल में 9 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना नूरमहल के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां ने बताया कि उसका 9 वर्षीय बच्चा घर से दूर डेयरी के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी रशीद निवासी पत्ती सूरतीयां बंढाला लालच देकर उसे अपने साथ ले गया। 
    जब वह तीन घंटे बाद वापस आया तो उसका पेट पीछे से खून से सना हुआ था।  उसने जब बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि उसकी पीठ और पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। वह उसे बाथरूम में ले गई। वहां कपड़े उतार कर देखा तो बच्चे की पीठ से खून बह रहा था। जब उसने प्यार से पूछा तो बच्चे ने बताया कि रशीद ने क्विक कार वॉश में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया।

    पुलिस ने धारा 377 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रशीद पुत्र गालिबद्दीन निवासी पत्ती जोधा बंढाला थाना नूर महल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। वही पीड़ित बच्चे का भी नूरमहल सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है।

  • जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे मुख्यातिथि

    जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे मुख्यातिथि

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना के खेल मैदान में हर्षोंउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह मे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बत्तौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। उन्हांेने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रातः 10.45 पर शहीद स्मारक ऊना में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। प्रातः 11.02 बजे ध्वज़ारोहण के उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगें तथा भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत शिक्षा मंत्री जिलावासियों को अपना संदेश देंगे। 
    उपायुक्त ने बताया कि समारोह में जिला के विकास को प्रदर्शित करने वाली कृषि, बागवानी, डीआरडीए, जल शक्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा भाषा एवं संस्कृति विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति, नशे पर अधारित स्किट, लोक कला एवं संस्कृति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगें।
    उन्हांेने जिलावासियों से आग्रह किया है कि स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी कार्यक्रम में शामिल होने का आहवान किया।
  • पंजाबः संतोख सिंह कत्ल केस का मुख्य शूटर गोपी डल्लेवालिया गिरफ्तार

    पंजाबः संतोख सिंह कत्ल केस का मुख्य शूटर गोपी डल्लेवालिया गिरफ्तार

    मोगाः मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने मोगा पुलिस के साथ साझे तौर पर कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवाळिया को गिरफ़्तार किया है, जोकि संतोख सिंह कत्ल कांड में मुख्य शूटर था। यह जानकारी आज डी.जी.पी. गौरव यादव ने देते हुए बताया कि मुलजि़म गोपी डल्लेवालिया, जोकि जालंधर के गाँव डल्लेवाल का रहने वाला है, गोरू बच्चा गिरोह का मैंबर है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े से एक पिस्तौल और पाँच कारतूस भी बरामद किए हैं।  
    यह कार्यवाही पंजाब पुलिस द्वारा तीन शूटरों, जिनकी पहचान निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा और जसकरन सिंह उर्फ करन के रूप में की गई थी, को गिरफ़्तार करने से 15 दिनों के बाद अमल में लाई गई। पुलिस ने उनके कब्ज़े से अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन .32 कैलीबर पिस्तौलों समेत 10 जिंदा कारतूस और एक हुंडयी वर्ना कार बरामद की थी। बताने योग्य है कि चार हमलावरों ने मोगा में 16 जुलाई, 2023 को संतोख सिंह के घर में घुसकर उसका कत्ल कर दिया था।  
     डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूत्र मिलने के उपरांत ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान की समूची निगरानी अधीन ए.जी.टी.एफ. की टीम ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर गोपी डल्लेवालिया को जालंधर के महतपुर क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति चार आपराधिक मामलों में दोषी है और उसको 2016 के गुराया कत्ल कांड में भगौड़ा करार दिया गया था।  
     अधिक विवरण साझे करते हुए ए.आई.जी.ए. जी.टी.एफ. सन्दीप गोयल ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाईंड हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।  
     इस सम्बन्धी केस एफ.आई.आर. नं. 155 तारीख़ 16/07/2023 को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा में पहले ही दर्ज है।

  • पंजाबः सरकारी हस्पताल में Xray मशीन का प्रिंटर खराब, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकारी हस्पताल में Xray मशीन का प्रिंटर खराब, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    मोगाः एक और पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सभी सेवाए देने के लिए बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे है। लेकिन जमीनी हकीकत की कुछ ओर ही बयां कर रही है। शायद इसके बारे में उच्च अधिकारियों को नहीं पता लेकिन मीडिया कर्मी अस्पतालों की कमियों के बारे में बता रहे है। वहीं मोगा के सरकारी अस्पताल की बात की जाए तो यहां पर रोजाना अस्पताल में करीब 700 से 800 मरीज अपना चेकअप करवाने आते है। वहीं बहुत से मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो कि मरीजों के लिए भारी समस्या है। क्योंकि अस्पताल में एक्सरे मशीन तो लगी हुई है लेकिन एक्सरे का प्रिंट निकलने के लिए मशीन कई दिनों से खराब चल रही है। 


    वहीं इस मामले को लेकर मरीजों का कहना है कि कई बार उन्हें रात के समय प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ता है लेकिन वहां एक्सरे वाले कमरे बंद होते है और बहुत सी परेशानी होती है। वहीं जब इस समस्या के बारे में एसएमओ डाक्टर सुखप्रीत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह समस्या उनके ध्यान में है और इस मशीन के कुछ पार्ट्स नहीं मिल रहे है। अभी और कम्पनियों को आर्डर भेजे गए है, जल्दी ही इस मशीन को ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मरीजों की समस्या का हल निकाला जा रहा है।

  • सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने कुटलैहड के मतोह में 33 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने कुटलैहड के मतोह में 33 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    ऊना/सुशील पंडित: प्रयास संस्था के द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय साँसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के गाँव मतोह ग्राम पंचायत सिहाना मे डॉ अंजू के नेतृत्व में स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सुविधा घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया | 
    इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान 33 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं 20 लोगों के रक्त की भी जांच भी नि:शुल्क की गई । मरीजों को दवाईयों का वितरण भी किया गया | केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से साँसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा यह स्वास्थ्य जांच सुविधा कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र की जनता को उपलब्ध करवाई जा रही है |यह शिविर गांव पंच कुसुम लता और महिला मण्डल से शकुन्तला देवी के सहयोग करवाया गया।
  • ਜਲੰਧਰ: ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਗੋਲਕ ‘ਚੋਂ ਪੈਸੇ ਲੇ ਚੋਰ ਫਰਾਰ, ਘਟਨਾ CCTV ’ਚ ਕੈਦ 

    ਜਲੰਧਰ: ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਗੋਲਕ ‘ਚੋਂ ਪੈਸੇ ਲੇ ਚੋਰ ਫਰਾਰ, ਘਟਨਾ CCTV ’ਚ ਕੈਦ 

    ਨਕੋਦਰ: ਦੋਨਾਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਲੋਟਾ ਖੋਹਾਂ ਅਤੇ ਚੋਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਨਕੋਦਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਸਰਾਏ ਖ਼ਾਮ (ਕੱਚੀ ਸਰਾਂ) ਨੇੜੇ ਗਿੱਲ ਖਾਨਪੁਰ ਢੱਡਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ  ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋ ਕੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲਕ ’ਚੋਂ ਪੈਸੇ ਚੋਰੀਂ ਕਰਨ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵਾਪਰੀ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਉਥੇ ਲੱਗੇ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ ਕੈਮਰੇ ’ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਕੈਮਰੇ ’ਚ ਵਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਹੋਣ ਲਈ ਉਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਇੱਕ ਖਿੜਕੀ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਤੋੜ ਕੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋਇਆ ਪਹਿਲਾਂ ਗੋਲਕ ਵਿੱਚੋਂ ਪੈਸੇ ਕੱਢੇ ਅਤੇ ਫਿਰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਅੱਗਿਓਂ ਸ਼ਸਤਰ ਚੁੱਕ ਲਏ। ਜੋ ਕਿਰਪਾਨ ਉਹਨਾਂ ਚੁੱਕੀ ਸੀ ਉਹ ਉੱਥੇ ਹੀ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਦਿੱਤੀ ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ, ਸਰਪੰਚ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਇਹ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਜਿਸ ਦਾ ਸਾਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਣ ਤੇ ਅਸੀ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਤੁਰੰਤ ਥਾਣਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐੱਸ ਐਂਚ ਓ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਸੋਮ ਨਾਥ पंजाब में महिलाओं के लिए खुला ‘पहला’ शराब का ठेकाਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਲੈਂਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः कैबिनेट मीटिंग में सीएम मान ने लिए अहम फैसले, सड़क सुरक्षा बल को मिली हरी झंडी

    पंजाबः कैबिनेट मीटिंग में सीएम मान ने लिए अहम फैसले, सड़क सुरक्षा बल को मिली हरी झंडी

    चंडीगढ़ : सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की बहुमूल्य जान बचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रालय ने राज्य में ‘सड़क सुरक्षा बल’ के गठन को हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में निर्णय आज दोपहर पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने यह व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेट ने इस बल को शुरू करने की सहमति दे दी है और यह बल 5500 किलोमीटर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों की सुरक्षा करेगा। मंत्रालय का मानना ​​है कि पिछले कुछ दशकों में पंजाब में सड़क बुनियादी ढांचे में वृद्धि हुई है और यातायात में भी काफी वृद्धि हुई है। राज्य में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को मिलाकर 72078 किमी लंबा सड़क नेटवर्क है, जिसमें से 4025 किमी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग हैं, जो कुल सड़क नेटवर्क का 5.64 प्रतिशत है।

    इन मार्गों पर 144 गश्ती वाहन तैनात किए जाएंगे, जो नशे में गाड़ी चलाने और ओवरस्पीडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष उपकरणों से लैस होंगे। प्रत्येक वाहन 30 किमी के दायरे में गश्त करेगा। इन वाहनों की खरीद और इन पर लगने वाले आधुनिक उपकरणों की खरीद पर 30 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। सड़क सुरक्षा बल में 5000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनमें से 1200-1500 पुलिसकर्मी नए भर्ती किए गए पुलिस कर्मियों में से तैनात किए जाएंगे।कैबिनेट ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों के सम्मान में प्रत्येक जिले के प्रमुख पार्कों में शहीद स्मारकों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस स्मारक पर स्वतंत्रता आंदोलन या किसी भी युद्ध में शहादत देने वाले संबंधित जिले के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे जाएंगे ताकि हमारे युवा उनके महान योगदान के बारे में जान सकें। यह स्मारक हमारी भावी पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

    नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एनआरआई की सुविधा के लिए एक बड़े प्रयास में, कैबिनेट ने अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल के आगमन हॉल (पहुंच हॉल) में एक सुविधा केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा और टर्मिनल पर आने वाले सभी एनआरआई और अन्य यात्रियों को सहायता प्रदान करेगा। इस विशेष केंद्र में यात्रियों एवं उनके परिजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने का प्रयास किया जायेगा। यात्रियों/रिश्तेदारों को उड़ानें, टैक्सी सेवाएं, खोए हुए सामान सहायता सुविधाओं सहित अन्य सहायता प्रदान की जाएगी। यह केंद्र यात्रियों की इच्छा के अनुरूप उचित मूल्य पर टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने का काम करेगा। इसके अलावा, इस केंद्र में यात्रियों को पंजाब भवन या आसपास के स्थानों तक ले जाने में मदद करने के लिए वाहन भी होंगे। कैबिनेट ने राज्य में शासन को और बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को भी मंजूरी दे दी। इस निर्णय का उद्देश्य पंजाब को शासन में एआई के उपयोग में अग्रणी राज्य बनाना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। एआई सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या को कम करने, कर चोरी को रोकने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, लोगों की समस्याओं को अधिक प्रभावी ढंग से और अधिक हल करने में सहायक हो सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ‘ਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵਧਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਹੋਏ ਭਿਆਨਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ‘ਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵਧਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਹੋਏ ਭਿਆਨਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ‘ਚ ਪਿਆ ਪਾੜ੍ਹ 

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਪਹਾੜਾਂ ਵਿੱਚ  ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੇ ਕਾਰਣ ਅਤੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਕਾਫੀ ਵੱਧ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਖਤਰੇ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਵਾਧੂ ਪਾਣੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਅਤੇ ਨਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਛੱਡਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਪਿੰਡ ਮੇਂਹਦਲੀ ਕਲਾਂ ਪਾਸ ਤੋਂ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਪਾੜ੍ਹ ਪੈ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਚਾਰ ਪੰਜ ਸੌ ਏਕੜ ਦੇ ਕਰੀਬ ਫਸਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। 


    ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵੀ ਮੌਕੇ ਪਰ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਹਲਾਤਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਹਰ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੇ ਢੁਕਵੇਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨ ਦਾ ਅਸ਼ਵਾਸ਼ਨ ਦਿੱਤਾ। ਲੇਕਿਨ ਕਿਤੇ ਨਾਂ ਕਿਤੇ ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਨਾਖੁਸ਼ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਉਹੀ ਸਥਾਨ ਹੈ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਕੰਢੇ ਜਿੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਕਾਰਨ ਇਸੇ ਜਗਾਹ ਤੋਂ ਪਾੜ੍ਹ ਪਈ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਮਨਰੇਗਾ ਕਾਮਿਆਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜੋ ਨਾ ਕਾਫ਼ੀ ਸੀ। ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਬੋਰੀਆਂ ਲਾ ਕੇ ਕੱਚੇ ਕੰਮ ਨਾ ਕਰਕੇ ਪੱਥਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਬੰਨ੍ਹ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਸਾਡੀਆਂ ਕੀਮਤੀ ਜਮੀਨਾਂ ਅਤੇ ਘਰ ਬਰਬਾਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬੱਚ ਸਕਣ।

  • जालंधरः 7 मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार

    जालंधरः 7 मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना लोहियां की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे चोरीशुदा 7 मोटरसाइकिल बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी दाऊद उर्फ राहुल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया निजी बैंक के मैनेजर रणजीत सिंह ने उनकी टीम को शिकायत दी थी कि उसका मोटरसाइकिल चोरी हुआ है।
    जिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी दाऊद को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी किया हुआ मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपित के कब्जे 6 और चोरी किए हुए मोटरसाइकिल बरामद हुए। पुलिस आरोपी के अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके इससे गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है।