Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ

    ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ :  ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਸੋਸਾਇਟੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮੂਹ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਢੁੱਕਵੇਂ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਐਸਡੀਐਮ ਜ਼ੀਰਾ ਸ੍ਰ. ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਰਾਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਕੋਵਿਡ ਪ੍ਰਬੰਧਨ, ਐਮ.ਸੀ.ਐਚ., ਟੀਕਾਕਰਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਗਤੀ ‘ਤੇ ਚਰਚਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬਿਹਤਰ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਉਪਲਬੱਧ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰਾਂ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਸ਼ਵ ਸਿਹਤ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਐਸ.ਐਮ.ਓ. ਡਾ.ਮੇਘਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਨੇ ਐਮ.ਆਰ. ਉਣਮੁਲਣ ਸਬੰਧੀ ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਪ੍ਰਗਤੀ ਬਾਰੇ ਵਿਸਤ੍ਰਿਤ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ। 

    ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾਕਟਰ ਰਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਆਲਿਟੀ ਐਸ਼ੋਰੈਂਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਧੀਨ ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਮਾਪਦੰਡਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ’ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਚਾਰ ਸਿਹਤ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਐਵਾਰਡਾਂ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਐਵਾਰਡ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਐਸ.ਡੀ. ਜ਼ੀਰਾ, ਅਰਬਣ ਪੀ.ਐਚ.ਸੀ. ਬਸਤੀ ਟੈਂਕਾਂ ਵਾਲੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, ਪੀ.ਐਚ.ਸੀ. ਨੂਰਪੁਰ ਸੇਠਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲਥ ਐਂਡ ਵੈਲਨਸ ਸੈਂਟਰ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੇ ਹਾਊਸ ਵੱਲੋਂ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। 

    ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਡਿਪਟੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਰਜਿੰਦਰ ਮਨਚੰਦਾ, ਸਹਾਇਕ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ.ਸੁਸ਼ਮਾ ਠੱਕਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਅਫ਼ਸਰ ਡਾ.ਮੀਨਾਕਸ਼ੀ ਅਬਰੋਲ ਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ  ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • डॉ मीनू जोशी भारद्वाज को मिला वूमेन ऑफ वंडर पुरस्कार

    डॉ मीनू जोशी भारद्वाज को मिला वूमेन ऑफ वंडर पुरस्कार

    ऊना/ सुशील पंडित : नई दिल्ली में  डॉ मीनू जोशी भारद्वाज को मिला वूमेन ऑफ वंडर पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना मैहतपुर से डॉ मीनू जोशी भारद्वाज को वूमैन ऑफ वंडर पुरस्कार से उनकी उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया| नई दिल्ली के जनपथ स्थित वेस्टेंड कोर्ट के सभागार में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के कार्यक्रम में श्री मनोज तिवारी जी सांसद, ऋतु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, श्याम जाजू, स्वामी कपिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा द्वारा सम्मानित किया गया |

    डॉक्टर मीनू को यह पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने की उत्कृष्टता कर्तव्य परायणता को देख कर दिया गया है संपूर्ण भारत से अलग-अलग राज्यों से 50 प्रतिभावान महिलाओं का चयन किया गया था| ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान डॉक्टर मीनू जोशी को जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में डॉक्टर के पद  पर नियुक्त है उनको प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था| सलूट तिरंगा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव चौहान बजरंगी व महासचिव सुरेश चंद सोनी ने बताया की राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा देशभर में राष्ट्रवादीता को लेकर प्रखरता से अपनी बात रखता है संपूर्ण भारत में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

  • FBI की Goldy Brar और उसके साथियों पर बड़ी कार्रवाईः हथियारों सहित 16 युवक गिरफ्तार

    FBI की Goldy Brar और उसके साथियों पर बड़ी कार्रवाईः हथियारों सहित 16 युवक गिरफ्तार

    नई दिल्लीः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ पर अमेरिका खुफिया एजेंसी एफबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। एफबीआई ने कार्रवाई करते हुए 16 युवकों को नशा तस्करी और अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है, जबकि गोल्डी बराड़ एफबीआई की गिरफ्त से भागने में कामयाब रहा है। हालांकि इस पूरी घटना को लेकर भारत में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    बताया गया है कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई को 2 सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। एफबीआई घटना से पहले से ही पूरे गैंग को फॉलो कर रही थी। एफबीआई ने पहले 2 युवकों पवित्र सिंह और संदीप सिंह को हथियारों और नशे के साथ गिरफ्तार किया। सूचना है कि गोल्डी बराड़ भी मौजूद था, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। एफबीआई ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 16 युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल अब एफबीआई की कोशिश गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए है। वे गोल्डी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। अमेरिकी पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए मामले में गोल्डी बराड़ का नाम भी दर्ज किया गया है।

    एफबीआई गोल्डी बराड़ से जुड़े संगठनों की जानकारी भी हासिल कर रही है। गोल्डी बराड़ को भारी मात्रा में हवाला राशि कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर आदि के अलावा भारत से मिलती है। एफबीआई पैसों की मूवमेंट पर भी नजर रखे हुए है और जानकारियां हासिल की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी पुलिस जल्द ही गोल्डी बराड़ को भी हिरासत में ले सकती है।

  • छपरोह कलां क्रिकेट प्रतियोगता में फ्रैंड्स इलेवन बनी विजेता

    छपरोह कलां क्रिकेट प्रतियोगता में फ्रैंड्स इलेवन बनी विजेता

    कृष्ण पाल ने बांटे ईनाम,नशे से दूर रहने, खेलों के रुचि वढ़ाने का दिया संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के छपरोह कला में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। जिसमें जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके विजेता टीम को ईनाम बांटे। इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगता में  कुल बारह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमे बल्लेबाज विशाल ने 53 रन बनाए जिसमे छह छक्के व तीन चौके लगाए। कुरियाला टीम कुल अस्सी रन ही बना सकी। फ्रेंड्स इलेवन ने बारह ओवर 113 रन बनाए थे। जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    वेस्ट बैट्समैन विशाल,, वेस्ट बोलर शशि कुमार, मैन ऑफ द सीरीज नन्नू कुमार रहे। विजेता टीम को ट्राफी व इक्यावन सौ रुपए ओर उपविजेता टीम को ट्राफी व इकतीस सौ रुपए ईनाम दिया।  मुख्यतिथि किशन पाल शर्मा ने कहा कि छपरोह कलां में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता के लिए हम आयोजकों को शुभकामनाएं देते हैं व कामना करते हैं कि कुटलैहड़ के युवा नशे से दूर रहें व खेलों में क्षेत्र का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे नशे की तरफ युवाओं का भागना चिंताजनक है। इसलिए नशे का त्याग कर युवा वर्ग पढ़ाई के साथ- साथ खेलों में रुचि बढ़ाये।  इस मौके पर पूर्व प्रधान अजय रोमी,विनोद पुरी , प्रीतम चंद, रमेश चंद, सुनील ठाकुर, विजय कुमार,सोहन लाल, गुरमीत, राज कुमार, राहुल ठाकुर, रणजीत सिंह,, रोहित ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, अमित शर्मा, विश्व कुमार, मुनीश ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।  
     

  • पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रेलवे मार्ग किया जाम, देखें वीडियो

    पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रेलवे मार्ग किया जाम, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल शर्माः  किसान जत्थे बंदियों की ओर से आज रेलवे का चक्का जाम करने का एलान किया गया था। जिसको लेकर आज पंजाब में अलग-अलग जगहों पर किसान जथेबन्दीओं की ओर से पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रेलवे का चक्का जाम कर दिया। ऐसा ही देखने को मिला पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर, जहां संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चक्का जाम कर दिया और पठानकोट पर खड़ी कामाख्या एक्सप्रेस कटरा ट्रेन जोकि किसान जत्थे बंदियों द्वारा दिए गए धरने के कारण 4:00 बजे तक खड़ी रहेगी।


     
    इस बारे में बात करते हुए प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब व केंद्र सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है। पंजाब सरकार किसानों को गेहूं की खराब हुई फसल का मुआवजा देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन अभी तक किसानों को अपनी खराब फसल का मुआवजा नहीं मिला। वहीं केंद्र सरकार भी कट लगाकर किसानों पर और बोझ डाल रही है। जिसके रोष के चलते हमने आज पठानकोट से जम्मू रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है जो कि 4:00 बजे तक जाम रहेगा।

    वही इस बारे में जब यात्रियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से जो धरना दिया गया है सरकार को इनकी मांगे माननी चाहिए और आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए। 

  • तलमेहड़ा के लालसाही में 13 लाख की चोरी,पुलिस ने मौके का लिया जायज़ा

    तलमेहड़ा के लालसाही में 13 लाख की चोरी,पुलिस ने मौके का लिया जायज़ा

    पुराने घर मे सोया था परिवार नए घर में रखे थे जेवरात ओर नकदी,

    गांव के मध्य घर में कैसे हुई चोरी,पुलिस कर रही जांच

    ऊना सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव लालसाही में अज्ञात लोगों ने बीती देर रात सतीश शर्मा पुत्र गुरदास राम व उसके छोटे भाई विजय शर्मा के घर से 13 लाख की नकद राशि व आभूषण चुरा लिए। जिसमें सतीश शर्मा के बड़े वेटे पुनित शर्मा के कमरे से चोरों ने मंगलसुत्र सहित अन्य आभूषण चुरा लिए।  विजय शर्मा के कमरे से उसकी पत्नी के गहने व नकद 45 हज़ार रुपए चुराए। बताते चले कि उक्त परिवार के पास दो मकान हैं जो बिल्कुल आमने सामने है। बीते एक सप्ताह से इलाके में भीषण गर्मी के चलते उक्त परिवार पुराने घर में सो रहे थे।

    उक्त परिवार के नए घर मे महिलाओं के गहने ओर नकदी रखी हुई थी। चोरों ने उक्त परिवार के नए मकान में पहले किसी नुकीली लोहे की राड से ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। और घर के अंदर बनाई गई सभी अलमीरा को तोड़ कर उनमें से नकदी ओर गहने चुराकर भाग निकले। जब सुबह उक्त परिवार ने नए मकान में चोरी का मंजर देखा। तो उन्होंने स्थानीय पंचायत व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर जायज़ा लिया और ब्यान कलमबद्ध किये है। ज्ञात रहे कि उक्त परिवार का घर गांव के मध्य है। और यह किसे मालूम था। कि उक्त परिवार एक सप्ताह से अपने पुराने मकान में सो रहा है। क्या उक्त शातिरों को पता था कि उक्त परिवार ने अपने गहने और नकदी अलमारी में रखी हुई है।

    तलमेहड़ा के लालसाही गांव में चोरी की वारदात हर किसी की जुबान से यही ब्यान कर रही है। कि यह शातिर कोई बाहर का नहीं बल्कि यह घटना किसी भेदी व्यक्ति की है। क्योंकि जिस प्रकार इस चोरी की घटना को गांव के मध्य बने घर मे दिया गया है। क्या यह शातिर पैदल थे? या फिर गाड़ी या मोटर साइकिल पर थे? उक्त पीड़ित परिवार के घर के साथ अन्य परिवारों के घर है। और सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग लोग घर बाहर बरामदे में सोए हुए थे। फिर भी 13 लाख की चोरी की घटना बहुत कुछ ब्यान कर रही है। भक्ति पुलिस जांच कर रही है।

    इससे पहले भी बंगाणा उपमण्डल में हो चुकी दर्जनों चोरियां,जनता में दहशत,

    बताते चले कि इससे पहले भी उपमण्डल बंगाणा में दर्जनों चोरियां हो चुकी है। कुछ शातिर पुलिस की गरिफ्त में आ चुके है। और कुछ शातिर अभी भी खुली हवाओं में घूम रहे है। और ऐसी बारदातों से जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्योंकि हर कोई हर समय घर पर नहीं होता और ऐसे शातिर मौके का फायदा उठाकर घर से पैसे गहने अन्य सामान लेकर रफू चक्कर हो जाते है। थाना प्रभारी बाबू राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायज़ा लिया और ब्यान कलमबद्ध करके जांच में जुट गई है। और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

  • एक्शन में प्रशासनः काटे जाएंगे 400 बिजली कनेक्शन, बकाएदारों की सूची जारी

    एक्शन में प्रशासनः काटे जाएंगे 400 बिजली कनेक्शन, बकाएदारों की सूची जारी

    नादौनः हिमाचल प्रदेश के विद्युत उपमंडल नादौन में 400 बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी है। समय पर बिजली बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। अगर समय से बिजली बिल जमा नहीं किया गया तो इन 400 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिये जायेंगे। 

    बिजली बोर्ड के नादौन अनुमंडल के 400 उपभोक्ताओं के साथ करीब 14 लाख फंसे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया है, वे 29 अप्रैल तक लंबित बिलों का भुगतान कर दें, अन्यथा बिना पूर्व सूचना के उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा। विद्युत सब डिवीजन एसडीओ नादौन दिनेश चौधरी ने यह चेतावनी जारी की है।

    उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ता 29 अप्रैल तक अपने बिल का भुगतान कैश काउंटर या लोकमित्र केंद्र या ऑनलाइन करें, अन्यथा बिना पूर्व सूचना के उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिल तय समय में जमा करा दें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

  • पंजाबः नान-कुलचे खा रही महिला पर चाकू से किए कई वार, देखें वीडियो

    पंजाबः नान-कुलचे खा रही महिला पर चाकू से किए कई वार, देखें वीडियो

    बठिंड़ाः एसएसपी ऑफिस के 100 मीटर दूरी पर स्थित नान कुलचे की रेडी पर नान खा रही महिला पर एक व्यक्ति ने चाकू से कई वार कर दिए उसे गंभीर जख्मी करने के बाद भागने लगा तो आसपास के लोगों ने युवक को धर दबोचा और मौके पर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।

    महिला गंभीर घायल होने के बाद सड़क पर गिर पड़ी जिसे आसपास के लोगों ने बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है महिला की पहचान गीता के तौर पर हुई है, जबकि उसे चाकू मारने वाले व्यक्ति का नाम अजय है, जिसे थाना सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला को चाकू क्यों मारा इस मामले की पुलिस जांच कर रही है फिलहाल महिला को अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। 

    जानकारी अनुसार दोपहर 1:30 बजे के करीब गीता नामक महिला बठिंडा के एसएसपी ऑफिस के बाहर रोड पर किनारे नान कुलचे की रेडी पर नान खा रही थी। अचानक आए एक व्यक्ति ने लगातार चार पांच बार चाकू से महिला की छाती पर वार किये। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने तो नहीं आए एक जूस वाले ने खंजर मारने वाले युवक को पकड़ने का प्रयास किया जैसे ही वह भागा आसपास के लोगों ने भी हिम्मत दिखाई और उसको पकड़ कर काबू कर लिया और पुलिस को बुला कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि चाकू मारने वाले युवक अजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि महिला गर्भवती थी फिलहाल पुलिस ने गर्भवती होने की पुष्टि नहीं है कि आसपास के लोगों का कहना है कि जिस हिसाब से उसे चाकू मारे गए हैं उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

  • पंजाबः होटल, मैरिज पैलेस, रिसॉर्ट में शराब की बिक्री के रेट हुए तय

    पंजाबः होटल, मैरिज पैलेस, रिसॉर्ट में शराब की बिक्री के रेट हुए तय

    मोहाली: पंजाब सरकार के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने होटलों, मैरिज पैलेसों और रिजॉर्ट्स आदि में शादियों और अन्य समारोहों के लिए शराब की बिक्री के लिए रेट लिस्ट तय कर दी है। इससे अब आयोजनों के दौरान लोगों को उचित मूल्य पर शराब उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग के द्वारा भारत में बिकने वाली शराब के साथ विदेशी ब्रांड, शराब, जिन, वोदका आदि की सूची भी जारी की है। नई आबकारी नीति के तहत आबकारी विभाग द्वारा पत्र संख्या संयुक्त कमिशनर (आबकारी) 23/12-12 के माध्यम से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2023-24 के लिए विभाग द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार शराब बेची जानी चाहिए। पत्र में शराब के प्रति बॉक्स को बेचने का जिक्र किया गया है। जो कि इस प्रकार हैं।

    इसमें सोलन नंबर 1, ग्रीन लेबल, ए.सी.पी., ब्ल्यू डायमंड, ओल्ड मोंक रम, पान बनारसी, रोमनव वोडका, डी.एस.पी. ब्लैक, ब्ल्यू कारपेट, सिल्वर मून ड्यूट, मास्टर मोमैंट, पार्टी स्पैशल, ग्रांड अफेयर, इवनिंग मोमैंट, रॉयल जरनल, आफिसर्ज च्वाइज, ब्लैक हार्स, किंग गोल्ड, ब्लैक टाइगर इत्यादि की पेटी 3500 रुपए अधिकतम के दामों पर मिल सकेगी।  इसी तरह इम्पीरियल ब्लू, मैकडावल नंबर-1, ओ.सी. ब्लू, मैकडावल लग्जरी, पटियाला पैग, डिस्कवरी, सोलन नं-1, रशियन नाइट, वाइट एंड ब्लू की पेटी 4500 रुपए में उपलब्ध होगी। रॉयल स्टैग, रैड नाइट, रॉयल चैलेंज, एम.एम. वोडका, ऑल सीजन, स्टरलिंग बी-7, 8 पी.एम., ब्लैक, ग्रीन शैरी प्लेटीना, बकाडी ब्लैक, इम्पीरियल ब्लैक का दाम 6000 रुपए निधार्रित किया गया है। ओकेन ग्लो, एम.एम. फ्लेवर, रॉयल स्टैग बैरल, विस्किन क्राफ्ट का अधिकतम दाम 7000 रुपए पेटी रहेगा।  ब्लैंडर प्राइड, सिग्नेचर, पीटर स्कॉच, समीरन ऑफ वोडका, बकाडी रम, रॉकफोर्ड, क्लासिक, रॉकडव, स्टरलिंग बी-10, स्टार वॉकर, गोल्फर शॉट, ओल्डमांक सुप्रीम की पेटी 8000 के अधिकतम दाम पर मिल सकेगी। एंटीक्यूटी ब्लू, ब्लैंडर रिजर्व, रॉकफोर्ड रिजर्व, सिग्नेचर (पी), ओल्डमांक लिजेंट, ओकस्मिथ  गोल्ड की पेटी 9000 रुपए, वैट-69, पासपोर्ट, सूला वाइन का दाम 10 हजार अधिकतम फिक्स किया गया है। 

    वहीं, 100 पाइपर, ब्लैक एंड वाइट, ओल्ड समगलर, लॉसन, डैवर्स वाइट लेबल, जैकॉब क्रेक वाइन 12 हजार रुपए, जबकि ब्लैक डॉग सैंचुरी, टीचर हाइलैंड, समथिंग स्पैशल 13 हजार रुपए पेटी मिल पाएगी। रैड लेबल, एब्सोल्यूट वोडका, वैलेंटाइन, ब्लैक एंड वाइट (12 साल), जीम बेम, जांपा वाइन चैंपियन के दाम 15000 रुपए पेटी रहेगा। ब्लैक डॉग गोल्ड, 100 पाइपर (12 साल), टीचर्ज 50, जैमसन्स, कैनेडियन क्लब, टीचर्ज ओरिजिनल, केमिनो टकीला, सूजा टकीला, शांबुका, जे.एंड बी. रेयर की पेटी का दाम 19,800 रुपए अधिकतम तय हुआ है। वहीं शिवास रीगल, जे.डब्ल्यू. ब्लैक लेबल, टीचर्ज गोल्डन, एर्डमोर, बैलवेडरा वोडका का दाम 28,600, जबकि जेलीनवीट (12 साल), गलेंडफीडीच (12 साल), जैक डेनियल, डबल ब्लैक, सिरोक वोडका, लेपहरोएग (10 साल), मंकी शोल्डर्ज, ग्रे-गोस वोडका का दाम 35000 रुपए पेटी तय हुआ है। इसी तरह से जे.डब्ल्यू. गोल्ड लेबल रिजर्व, टेलिस्कर, सिंगलटोन, ग्रलीन-15 साल, शिवास रीगल (18 साल) का दाम 44 हजार रुपए पेटी तय हुआ है। उपरोक्त दामों से अधिक दामों पर बिक्री करने पर प्रतिबंध रहेगा। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

  • पंजाब: रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, यात्री हुए परेशान

    पंजाब: रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, यात्री हुए परेशान

    प्रदर्शन के कारण शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें हुई प्रभावित

    अमृतसरः केंद्र सरकार की ओर से गेहूं की खरीद को लेकर लगाए गए कट के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के साथ संबंधित किसान संगठनों ने मंगलवार को अमृतसर के रेलवे स्टेशन पर धरना शुरू कर दिया। किसानों की ओर से यह धरना दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक दिया जाएगा। इस दौरान सुनाम में भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के नेतृत्व में इकट्ठा हुए किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के प्रतिनिधि जसविंदर सिंह लौंगोवाल, जसवीर सिंह मेदेवास ने कहा कि गेहूं पर 31.67 रुपये प्रति क्विंटल तक का क्वालिटी कट लगाकर केंद्र सरकार ने किसानों के जख्मों पर नमक छिड़का है। मौसम की मार की वजह से पहले ही गेहूं का झाड़ कम प्राप्त हुआ है। साथ ही फसल की क्वालिटी भी इस आपदा की भेंट चढ़ गई है लेकिन सरकार अब क्वालिटी कट के नाम पर किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई सरकारें करें। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार, कट के फैसले को रद्द करे।   

    किसानों के प्रदर्शन के चलते अमृतसर में सारी अप एंड डाउन ट्रेन बंद रहेगी।  भारतीय किसान यूनियन उगराहां ग्रुप की ओर से अमृतसर से पठानकोट जाने वाले ट्रैक पर कस्बा मजीठा के पास गांव तलवंडी में धरना दिया जा रहा है। जिसके चलते अमृतसर पठानकोट रेल ट्रैक भी पूरी तरह बंद है। किसानों की मांग है कि मौसम से प्रभावित हुई गेहूं की फसल के ऊपर लगाया गया रेट कट पूरी तरह रद्द किया जाए। फरीदकोट के रेलवे स्टेशन पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने ट्रैक पर धरना दिया। किसान केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के रेट में कटौती का विरोध कर रहे हैं। साथ ही मुआवजा न देने के लिए पंजाब सरकार को भी कोस रहे हैं।

    वहीं बठिंडा में किसानों ने ट्रेनें रोककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। खन्ना में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर बैठने का ऐलान किया लेकिन 12:30 बजे तक कोई भी किसान रेलवे ट्रैक पर नहीं पहुंचा, हालांकि पुलिस द्वारा मुकम्मल प्रबंध किए गए हैं। डीएसपी खन्ना करनैल सिंह पुलिस पार्टी के साथ स्टेशन पर मौजूद हैं। लुधियाना के नजदीक किसान संगठनों ने फिल्लौर और जगरांव में रेलवे ट्रैक जाम किए हैं। फिल्लौर में करीब 100 से 150 लोग मेन रेलवे लाइनों पर धरना देकर बैठे हैं। जबकि जगरांव स्टेशन पर 50 से 60 लोग रेलवे लाइनों पर बैठे हैं। प्रदर्शन के कारण शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लुधियाना स्टेशन पर ही रुकी हुई हैं।