Blog

  • इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स

    इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स

    Ayurvedic Tips: बदलता मौसम साथ में संक्रमण और कई बीमारियां लेकर आता है, इससे बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसीलिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करना अच्छा रहता है। साथ ही इस मौसम में अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं।आयुर्वेद का मानना ​​है कि, हमें पाचन को मजबूत बनाए रखना चाहिए। ऐसा इसलिए है ताकि हम जो खाना खाते हैं ,वह आसानी से पच जाए. बहुत अधिक या बहुत कम खाने से हमारा पाचन खराब हो सकता है।आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए किन आयुर्वेदिक टिप्स को आज़माना चाहिए।

    आयुर्वेदिक सुपरफूड्स

    – आंवला 

    – खजूर 

    – शुद्ध मक्खन या घी

    – गुड़

    – तुलसी के पत्ते

    – हल्दी

    – अदरक

    काढ़ा या हर्बल चाय

    मुलेठी, तुलसी, दालचीनी, अदरक, लौंग, हल्दी, गिलोय और काली मिर्च से बना काढ़ा या हर्बल चाय में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले गुण होते हैं।एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर, काढ़ा या हर्बल काढ़ा न केवल प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। पाचन स्वास्थ्य में सहायता करता है, और श्वसन वायरस से भी लड़ता है।यह सूजन को कम करता है, बढ़ती उम्र को धीमा करता है, और वजन घटाने में भी मदद करता है।

    ऑयल पुलिंग थेरेपी

    आपका मुंह सैकड़ों जीवाणुओं का मेजबान है।जहां आपके मुंह में कुछ बैक्टीरिया फायदेमंद होते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं। जो आपके स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ऑयल पुलिंग थेरेपी आपको इन बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है।ऑयल पुलिंग बैक्टीरिया को दूर करने के लिए अपने मुंह में तेल डालकर की जाने वाली एक प्राचीन प्रथा है। यह मौखिक स्वच्छता को बढ़ावा देता है, और बीमारियों और संक्रमणों को दूर रखता है।आप नारियल के तेल, तिल के तेल या अरिमेदी थैलम के साथ ऑयल पुलिंग का अभ्यास कर सकते हैं।

  • पंजाब : कबाड़ी की दुकान की आड़ में बेच रहा था गाय का मीट, देखें वीडियो

    पंजाब : कबाड़ी की दुकान की आड़ में बेच रहा था गाय का मीट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : मनीमाजरा के आईटी पार्क थाने के अंतर्गत पड़ते न्यू इंदिरा कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला आया है। जिसमें एक घर के अंदर 70 से 80 किलो गाय का मीट फ्रिज के अंदर रखा हुआ पाया गया। आरोपी की पहचान सलीम निवासी मेरठ और हाल निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा के तौर पर हुई है। समाज सेविका विवेक कुमार ने बताया कि हमको सूचना मिली थी। कि एक घर में गाय का मीट बिकता है। तभी हमने पुलिस को सूचित किया और जैसे हम न्यू न्यू इंदिरा कॉलोनी में 1903 मकान नंबर में गए।

    तो वहां पर पहले से ही पुलिस मौजूद थी और कार्रवाई चल रही थी। आरोपी के घर के अंदर से एक फ्रिज मिला। फ्रिज में 70 से 80 किलो गाय का मीट मिला। समाजसेवी का विवेक कुमार ने बताया कि इसने अपने मकान के आगे एक कबाड़ी की दुकान खोल रखी है। जिसके अंदर काफी वर्कर काम करते हैं। इसने कबाड़ की दुकान की आड़ में यह मीट का व्यापार चलाया हुआ था। आईटी पार्क के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जांच अभी जारी है।

  • सेहत के लिए लाभकारी है गुड़ की चाय

    सेहत के लिए लाभकारी है गुड़ की चाय

    Benefits Of Jaggery Tea : आमतौर पर हम चाय में चीनी मिलाकर पीते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चीनी की जगह अगर गुड़ का प्रयोग किया  
    जाए तो कैसा रहेगा? चीनी की तुलना में गुड़ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं,  जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं।  गुड़ की चाय पीने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऊर्जा लेवल बढ़ता है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है।  नियमित रूप से गुड़ की चाय पीने से सेहत के कई लाभ मिलते हैं. आइए जानते हैं गुड की चाय के कुछ अन्य फायदे। 

    पाचन तंत्र मजबूत 

    गुड़ की चाय पाचन क्रिया को मजबूत करने में लाभदायक होती है। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।  गुड़ में पाए जाने वाले फ्रुक्टोज और फाइबर आसानी से पच जाते हैं, और पेट को हल्का रखते हैं। यह एसिडिटी को कम करके पेट संबंधी जलन और अल्सर जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।  गुड़ में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक गुण आंतों में स्वस्थ बैक्टीरिया का विकास करते हैं। यह पाचन एंजाइम्स के उत्पादन को भी बढ़ाता है। इस प्रकार गुड़ की चाय पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में एक प्राकृतिक और असरदार उपाय है। 

    एनीमिया से राहत 

    एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जहां शरीर में रक्त की कमी हो जाती है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक जैसे खनिज पाए जाते हैं।  ये खनिज एनीमिया में कम होने वाले रक्त के घटकों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाने में भी सक्षम होता है। इसके अलावा गुड़ की चाय एनीमिया के कारण होने वाली कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद कर सकती है।  

    वजन कम करनें मदद करता है 

    चीनी की जगह गुड़ की चाय पीने से वजन कम हो सकता है।  गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स जैसे कि कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करते हैं। गुड़ की चाय का सेवन करने से पेट भरा रहता है, और भूख कम लगती है।  जिससे कैलोरी इनटेक कम होता है। यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है जो वजन नियंत्रण के लिए बहुत जरूरी है।  गुड़ में मौजूद फाइबर पेट को भरा रखकर भूख कम करता है। 

  • पंजाब : तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    मोहाली : एयरपोर्ट रोड पर स्थित सीपी -67 मॉल के ठीक सामने एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनवर निवासी गांव सोहाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सचर ले जा रहे टिप्पर ने अनवर के एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण टिप्पर का पिछला टायर अनवर के ऊपर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब सवा 8 बजे का बताया जा रहा है। टक्कर के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी।

    जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के बेटे गुफरान ने बताया कि उसके पिता की मनौली में नाई की दुकान है। वह रात को दुकान से घर आ रहे थे। घर से थोड़ी दूर टिप्पर ने उनके एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने टिप्पर कब्जे में ले लिया है। उसके नंबर से चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बड़ा हादसा: खाई में गिरी  बस, 8 की मौत, 35 घायल

    बड़ा हादसा: खाई में गिरी बस, 8 की मौत, 35 घायल

    तमिलनाडु : ऊटी-मेट्टुपालयम घाट रोड पर शनिवार शाम एक बस के खाई में गिर जाने से आठ पर्यटकों की मौत हो गई और 40 से अधिक अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मारापालम के पास 9वें हेयरपिन मोड़ के पास हुई जब 57 पर्यटकों को लेकर एक बस कोयंबटूर जिले के मेट्टुपालयम जा रही थी।

    थेनकासी के पर्यटकों के साथ यह हादसा तब हुआ जब वे दिन भर विभिन्न पर्यटक स्थलों की यात्रा के बाद शाम को ऊटी से लौट रहे थे। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और परिणामस्वरूप, वह 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और यात्रियों को बचाया। घायलों को कुन्नूर सरकारी लॉली अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से आठ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान वी. नितिन, 15, एस. मुरुगेसन, 65, एस. बेबीकला, 36, देवीकला, 42, जया, 50, थंगम, 64, आर. कौसल्या, 29 और पी. मुप्पीदथी, 67 के रूप में की गई। घायलों का इलाज चल रहा है और उनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। थेनकासी से 57 पर्यटकों का एक समूह एक दिवसीय दौरे पर ऊटी आया था और विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद शाम को वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में मौसम बहुत खराब था और सड़कें फिसलन भरी थीं। कोहरे के कारण दृश्यता भी खराब रही।

    पुलिस को संदेह है कि ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पर्यटकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पर्यटन मंत्री के.रामचंद्रन को बचाव अभियान की निगरानी करने और घायलों के लिए सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


  • पंजाब : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    पंजाब : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़ : सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्कूलों के समय में बदलाव होने का मामला सामने है। बताया जा रहा है कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी इसलिए मंगलवार यानी 3 अक्तूबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों का नया समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक होगा।

    यह समय 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। 1 नवम्बर से 29 फरवरी तक प्राइमरी स्कूल का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक रहेगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3.20 बजे तक रहेगा। हालांकि इस मामले में शिक्षा मंत्री का कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कहां जा रहा है इस माह की शुरुआत से ही स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा।

  • आज शाम 6 बजे तक नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीलर्स ने किया हड़ताल का एलान 

    आज शाम 6 बजे तक नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीलर्स ने किया हड़ताल का एलान 

    राजस्थान:  पेट्रोल पंप डीलर्स आज हड़ताल पर रहेंगे। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक करीब 7 हजार पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की ब्रिकी नहीं होगी। डीलर्स राज्य में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को कम करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि राजस्थान सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो वे 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे पहले 15 सितंबर को भी पेट्रोल पंप डीलर्स हड़ताल कर चुके हैं। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ते हुए वैट पर सरकार ने 10 दिन में समाधान करने के लिए कहा था। 13 दिन बाद भी समाधान नहीं निकला है। इससे परेशान होकर उन्होंने आज सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। 

    राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया- हमारे साथ 15 सितंबर को सचिवालय में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें हमारी पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वैट समेत कई मांगों पर 10 दिनों में समाधान की बात कही गई थी। बातचीत के 13 दिन बाद भी किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। सरकार के रवैये से परेशान होकर एसोसिएशन एक बार फिर से हड़ताल पर जाने को मजबूर है।
    भाटी ने कहा- डीलर्स गुरुवार से प्रत्येक जिले में ज्ञापन दे रहे हैं। साथ ही अब रात 8 से 10 बजे तक पंप की लाइट बंद कर बिक्री नहीं की जा रही। इस पर भी यदि राजस्थान सरकार सुनवाई नहीं करती है तो 1 अक्टूबर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी संज्ञान नहीं लिया जाता है तो 2 अक्टूबर से डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

  • महंगाई का झटका: 209 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

    महंगाई का झटका: 209 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

    नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 209 रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको 1731.50 रुपये चुकाने होंगे। जानकारी के मुताबिक, ये बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर ही लागू होगी। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बता दें कि 30 अगस्त को केंद्र सरकार ने आम लोगों को महंगाई से राहत देते हुए घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो गई थी।

    बता दें कि इससे पहले तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 1 सितंबर को 158 रुपये की कटौती की थी। अगस्त में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 100 रुपये की कटौती की थी। केंद्र सरकार की ओर से घरेलू सिलेंडरों पर 200 रुपये की कटौती का सबसे ज्यादा लाभ उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिल रहा है। उन्हें पहले से घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही थी, केंद्र की ओर से 200 रुपये की कटौती के बाद उन्हें घरेलू सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिल रही है। योजना के लाभार्थियों को घरेलू सिलेंडर अब 703 रुपये में मिल रहा है।

  • आज का राशिफल, 1 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 1 अक्टूबर 2023

    मेष: भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।
    वृष: कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।
    मिथुन:चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।
    कर्क: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।
    कन्या: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिकध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।
    तुला: पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।
    वृश्चिक: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    मकर: सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
    कुंभ: कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।
    मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।
  • जालंधरः शराब, नशीला पदार्थ और चोरी के मामले 4 गिरफ्तार

    जालंधरः शराब, नशीला पदार्थ और चोरी के मामले 4 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS : थाना रामांमडी की उप चौकी दकोहां पुलिस ने न्यू दशमेश नगर के पास दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 75 ग्राम हेरोइन नामक नशीला पदार्थ बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी निवासी संतोषी नगर और करन निवासी बाजीगर मुहल्ला रामांमडी के रूप में हुई है।

    थाना रामामंडी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दकोहां टीम के एसआई मदन कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान न्यू दशमेश नगर के पास मौजूद थे, वहां उन्हें नगलशामा चौक की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने रोककर तलाशी ली तो सुखविंदर से  40 ग्राम और करन 35 ग्राम हेरोइन नामक नशीला पदार्थ बरामद बरामद हुआ है पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसी तरह एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। आरोपित की पहचान प्रिंस निवासी तारा सिंह एवनयू बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई निशान सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस निवासी बस्ती बावा खेल अवैध शराब सफ़ाई का काम करता है और वह गाड़ी में सवार होकर अवैध शराब को लेकर फगवाड़ा से जालंधर की तरफ आ रहा है जहां उनकी टीम ने गाखलां गेट के पास नाकेबंदी के दौरान पुलिस को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसी तरह थाना सात की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से अलग अलग कंपनियों के पांच मोबाइल फ़ोन बरामद किए है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सोहन लाल को मीठापुर निवासी बबलू ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, इसके बाद उनकी टीम के एएसआई सोहन लाल ने मामला दर्ज कर जाँच के दौरान आरोपी को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग अलग कंपनियों के पाँच मोबाइल फ़ोन बरामद किए है।