पंजाब : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

चंडीगढ़ : सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्कूलों के समय में बदलाव होने का मामला सामने है। बताया जा रहा है कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी इसलिए मंगलवार यानी 3 अक्तूबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों का नया समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक होगा।

यह समय 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। 1 नवम्बर से 29 फरवरी तक प्राइमरी स्कूल का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक रहेगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3.20 बजे तक रहेगा। हालांकि इस मामले में शिक्षा मंत्री का कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कहां जा रहा है इस माह की शुरुआत से ही स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *