बरोटीवाला,सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर में मंगलवार को स्कूल की अध्यापिका किरण लता की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के नव गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों, अध्यापकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संजीव पंवार को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं समिति की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष ज्योति देवी को चुना गया अध्यक्ष के इलावा कुल 10 सदस्य और चुने गए ।नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव पंवार ने स्कूल के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने तथा अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समिति विद्यालय की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास करेगा।