सभी कामगार काम पर लौटे
सोमवार को उत्पादन शुरू हुआ
बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी की एक निजी नामी धागा उद्योग में हड़ताल समाप्त हो गई है। सोमवार को कंपनी में उत्पादन शुरू हो गया है। कामगारों को इस साल भी बोनस 8.33 फीसदी ही दिया जाएगा। इस बोनस को लेकर कामगारों व प्रंबधकों के बीच में समझौता हो गया है। 25 अक्तूबर की रात को कामगार बोनस को लेकर भडक़ गए थे। कामगार 14 फीसदी बोनस की मांग कर रहे थे लेकिन कंपनी प्रंबधक 8.33 फीसदी ही देने को तैयार थे। कामगारों का कहना था कि उन्हें पहले 14 फीसदी ही बोनस मिलता था लेकिन अब उन्हें पिछले साल यह कह कर कम दिया था कि कंपनी घाटे में चल रही है। और पिछले साल भी दोबारा से बढ़ा कर देने की आश्वासन दिया गया था।
जिस पर कामगार भडक़े थे। लेकिन उसी दिन कंपनी प्रंबधक व ट्रेड यूनियन के नेता भारतीय मजदूर संघ के राज्य उद्योग प्रभारी गोपाल चौधरी व निक्का राम ने प्रंबधकों की मांग मान ली थी। उसके बाद समझौता पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर भी हो गए थे। और कंपनी के नेताओं ने लड्डू भी बांट दिए थे। लेकिन कंपनी के आईआर कनिष्ठ अधकिारियो ने मामले में दबाने की बजाए उल्टी तूल दे दी। जिससे कामगार समझौता होने के बाद भी भडक़ गए। और पथराव करना शुरू कर दिया जिससे दो कामगार जख्मी भी गए। कंपनी के सीनियर आईआर , कार्यकारी अध्यक्ष एवं यूनियन के पदाधिकारियों को मध्य दोबारा वार्ता शुरू हुई और सौहार्द पूर्ण वातावरण में कंपनी को चलाने का फैसला लिया। इसी फैसले के तहत सोमवार को कंपनी दोबारा से चालू हो गई।