Home Himachal>Baddi स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने मंत्रोच्चारण से किया भूमिपूजन

स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने मंत्रोच्चारण से किया भूमिपूजन

0
स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने मंत्रोच्चारण से किया भूमिपूजन

स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड का हिमाचल में छटी इकाई का भव्य आगाज

बददी, सचिन बैंसलः हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के बल्याणा में स्टीलबर्ड हाईटेक इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को अपने छठे उद्योग की स्थापना का भूमिपूजन किया। करीब 115 बीघा भूमि पर स्थापित होने वाले इस अत्याधुनिक उद्योग से क्षेत्र के लगभग 1800 युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उद्योग के भूमिपूजन शुभारंभ अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। करीब 250 करोड रुपये की लागत से बनने वाले इस नए कारखाने का भूमिपूजन उनके सानिध्य में हवन-पूजन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया जिसके उपरांत उद्योग का विधिवत शिलास्थापन किया गया।

उद्योग के प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि स्थापना समारोह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बल्याणा में स्थापित किया जा रहा यह नया उद्योग आधुनिक तकनीक से युक्त होगा और क्षेत्र के औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड का यह नया संयंत्र प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। समारोह में उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here