Home Himachal>Baddi 4 फीसदी डीए देने पर तकनीकी कर्मचारी संघ ने जताया आभार

4 फीसदी डीए देने पर तकनीकी कर्मचारी संघ ने जताया आभार

0
4 फीसदी डीए देने पर तकनीकी कर्मचारी संघ ने जताया आभार

कर्मचारी हितैषी है प्रदेश की सुक्खू सरकार-सांख्यान

बददी/ सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश राज्य आई.टी.आई तकनीकी शिक्षा कर्मचारी संघ के  प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान चंद सांख्यान एवं महासचिव विशाल गौतम, उपप्रधान जितेंद्र सहित समस्त राज्य कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कर्मचारियों को दिए गए 4 फीसदी डी.ए तथा इस माह का वेतन 28 तारीख को देने पर आभार जताया है। राज्य के  संगठन व विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों की बहुत पुरानी लंबित मांगे पूरी हुई है और इससे साबित होता है कि यह सरकार कर्मचारी हितैषी है।

वहीं दूसरी ओर जिला सोलन इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व महासचिव महेश कुमार ने कहा कि हमारा संगठन सरकार द्वारा आई.टी.आई के लिए तैयार की गई योजनाओं को बच्चों तक पहुंचने में हर संभव प्रयास करेगा। संगठन ने कहा कि समस्त आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में पढ़ रहे छात्रों को उनके क्षेत्र में हुनरमंद बनाने के लिए वो शिद्दत से काम करेंगे ताकि बच्चे आगे चलकर स्वयं आत्मनिर्भर बन सके। हिमाचल प्रदेश राज्य आई.टी.आई तकनीकी शिक्षा कर्मचारी संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जल्द ही मुख्यमंत्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर अपना पक्ष रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here