Blog

  • Punjab News: Audi कार का कहर, 4 लोगों को कुचला, 1 की मौत, देखें CCTV

    Punjab News: Audi कार का कहर, 4 लोगों को कुचला, 1 की मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में आज सुबह भामीयां रोड स्थित जी.के. एस्टेट में एक AUDI कार का कहर देखने को मिला जिसने करीब 3 से 4 लोगों को कुचल दिया। वहीं एक कुलचे-चने वाली रेहड़ी को भी कार ने टक्कर मारी जिससे रेहड़ी का सामान सड़क पर बुरी तरह बिखर गया और रेहड़ी चालक की मौत हो गई। घटना में अन्य लोगों को भी काफी चोटे आई हैं। मौके पर इलाके के लोगों ने कार ड्राइवर को घेर लिया। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि ऑडी कार का ड्राइवर नशे की हालत में था। कार का नंबर चंडीगढ़ का बताया जा रहा है।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से स्टेयरिंग अचानक घूम गया जिससे कई लोग गाड़ी की चपेट में आ गए। घटना में कुलचे-चने वाली रेहड़ी को काफी नुक्सान हुआ है और रेहड़ी चालक की अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई है जिसकी पहचान प्रेम शाह निवासी भामीयां कॉलोनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने इसके बाद कार चला रहे युवक को घेर लिया। वह नशे की हालत में था। वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया।

    इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने बताया कि घटना के करीब 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही AUDI कार के ड्राइवर को एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में बैठाकर फरार हो गया।

    एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रुम से सूचना मिली थी कि एक तेज रफ्तार AUDI कार ड्राइवर ने कई लोगों को कुचला है। पता चला है कि गाड़ी चंडीगढ़ की है। लोगों ने बताया कि कि एक रेहड़ी चालक और एक बुलेट बाइक सवार को कार से टक्कर लगी है। हादसे में किसी की मौत हुई या नहीं इस बारे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अस्पताल जाकर घायलों की जानकारी लेगें। कार का ड्राइवर फरार है उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: अस्थायी पुल उठने से India से टूटा इन 7 गांवों का संपर्क, देखें वीडियो

    Punjab News: अस्थायी पुल उठने से India से टूटा इन 7 गांवों का संपर्क, देखें वीडियो

    नाव ही एक मात्र सहारा, लोग बोले- 76 साल बीत जाने के बावजूद भी किसी ने नहीं ली सुध

    गुरदासपुरः सीमावर्ती कस्बा दीनानगर के अधीन आने वाले मकौड़ा पतन पर रावी नदी पर बना अस्थायी पुल उठाए जाने से 7 गांवों का संपर्क भारत से टूट चुका है। अब इन गांवों तक पहुंचने का एकमात्र सहारा नाव ही बचा है। आज़ादी के बाद इस रावी नदी के उस पार कुल 14 गांव बसे थे, पर आज़ादी के 76 साल बीत जाने के बावजूद इन गांवों की किसी सरकार ने सुध नहीं ली, जिससे कई लोग इन गांवों को छोड़ चुके हैं। इस समय रावी नदी के उस पार 14 में से 7 गांव ही मौजूद हैं। लोगों को रावी नदी पर पक्का पुल न होने के कारण कोई सुविधा नहीं मिलती, जिस वजह से आज भी देश की आज़ादी का इनके लिए कोई मतलब नहीं है। रावी नदी के दूसरी पार बसे लोगों ने बताया कि भारत-पाक सीमा के करीब लगभग दर्जन भर गांव के लोग कहने को तो भारत का हिस्सा हैं, लेकिन बरसात के दिनों में ये लोग खुद को असहाय महसूस करते हैं। आज़ादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी पुल के उस पार बसे 7 गांव के लोग खुद को गुलाम समझते हैं, क्योंकि जब भी यह अस्थायी पुल उठाया जाता है तो इन लोगों का संपर्क देश से टूट जाता है। बरसात के मौसम में नहरी विभाग द्वारा बनवाया गया पलटून पुल उठाया जाता है और लोगों को आने-जाने के लिए एकमात्र नाव पर निर्भर रहना पड़ता है। जब नदी में पानी का स्तर अधिक होता है तो कई बार नाव भी नहीं चल पाती और रावी के उस पार बसे ये 7 गांव एक द्वीप बन जाते हैं और फिर लोगों के आने-जाने का कोई साधन नहीं रहता। रावी नदी के उस पार बसे 7 गांव भरियाल, तुरबानी, रायपुर चिब्ब, मम्मी चकरंगां, कजले, झुम्बर, लसियां आदि के लोग अक्सर हर साल सरकार से पक्के पुल की उम्मीद रखते हैं, लेकिन कुछ नहीं मिलता।
  • Punjab News: पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल दरबार साहिब में हुईं नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल दरबार साहिब में हुईं नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा से सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल आज श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने पहुंची। उन्होंने श्री अखंड पाठ साहिब के भोग और गुरुद्वारा साहिब में नए अखंड पाठ साहिब के उद्घाटन में भाग लिया और गुरबाणी में शामिल हुईं।

    श्री दरबार साहिब में अखंड पाठ साहिब की यह श्रृंखला पिछले कई वर्षों से निरंतर चल रही है, जो क्षेत्रीय शांति, भाईचारे और दुनिया भर की साध संगत के कल्याण को समर्पित है। हरसिमरत कौर बादल ने गुरु घर की यात्रा के दौरान गुरबाणी सेवा सुनी। उन्होंने कहा कि गुरु घर में आने से व्यक्ति को भीतर से शांति मिलती है और यह सचखंड श्री हरमंदिर साहिब सिखों की आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र है। बीबी बादल ने संगत से मुलाकात की और सभी लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि हमें सदैव गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का पालन करना चाहिए, ताकि जीवन में सच्ची सिखी को अपनाया जा सके तथा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं पर ही चलना चाहिए।

  • खुदाई करते मजदूरों पर गिरी मिट्टी, महिला सहित 4 लोगों की दबने से मौत

    खुदाई करते मजदूरों पर गिरी मिट्टी, महिला सहित 4 लोगों की दबने से मौत

    राजस्थानः गहनौली थाना क्षेत्र के नगला जंगी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी की ढाह गिर गई और कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के वक्त मजदूर गड्ढे में उतरकर खुदाई कर रहे थे। मिट्टी चिकनी और कमजोर थी।

    अचानक मिट्टी गिरने से कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 3 महिला और एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, 2 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि जंगी के नगला के पास पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही है। साइट पर करीब 10 फीट की खुदाई हुई है। ये सभी लोग इसी गड्‌ढे में उतरे थे। मौके पर पहुंची जिला प्रशासन और ग्रामीणों ने मिट्‌टी में दबे 6 लोगों को बाहर निकाला था। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

    मृतकों की पहचान अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) के तौर पर हुई है। वहीं, दिनेश (38) पुत्र नाहर सिंह और जयश्री (50) पत्नी विजेंद्र घायल हैं।

  • Jalandhar News: इस इलाके में लगी Building में आग, मौके पर पहुंची Fire brigade, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में लगी Building में आग, मौके पर पहुंची Fire brigade, देखें Live

    जालंधरः महानगर के गाजी गुल्ला रोड पर सुबह अचानक एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घर बत्तरा पैलेस के मालिक का है। घर का मालिक परिवार सहित हरिद्वार गया हुआ है। लोगों ने सुबह घर से धुंआ उठता देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

    मौके पर मौजूद लोग घर का ताला तोड़ अंदर घुसे और आग बुझाने की कोशिश की। आग डायमंड डेकोरेटर की बिल्डिंग में लगी है। बताया जा रहा है कि परिवार भी इसी बिल्डिंग के ऊपरी फ्लोर पर रहता है। आग से नुक्सान का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर फायर टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। फायर टीम के अनुसार घर में सिलेंडर मौजूद है जिसके चलते लोगों को घर से दूर रहने को कहा जा रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार घर में जोरदार धमाका हुआ था। लोगों के अनुसार शार्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल आग बुझाने के बाद ही आग लगने का सही कारण सामने आएगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंच चुकी है। घर के शीशे तोड़कर आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे है।

  • Punjab News: युवक का आखिरी Six, फिर दुनिया को कहा अलविदा, देखें Video

    Punjab News: युवक का आखिरी Six, फिर दुनिया को कहा अलविदा, देखें Video

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा गुरुहरसहाय में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, इलाके की ग्राउंड में कुछ युवक क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इस दौरान एक युवक जबरदस्त सिक्स मारने के बाद अचानक बेसुध होकर गिर गया। आनन-फानन में उसके दोस्तों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

    जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के कस्बा गुरुहरसहाय का रहने वाले हरजीत सिंह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए इलाके के मैदान पर गया था। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। छक्का मारने के बाद वह अपने साथी के पास जाकर खड़े हो गए और अचानक बेसुध होकर नीचे गिर पड़े। उनके साथी उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह गुरुहरसहाय में कारपेंटर का काम करते थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

  • सड़क पार करते बुजुर्ग को गाड़ी ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया रोड जाम

    सड़क पार करते बुजुर्ग को गाड़ी ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया रोड जाम

    बिहारः नालंदा में सुबह सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीपुर के रहने वालेव रामचंद्र प्रसाद (65) के रूप में की गई है। हादसा हरनौत-गोनावां मुख्य रास्ते पर हुआ है। रामचंद्र प्रसाद पोआरी गांव साइकिल से दूध देने गए थे। जहां से लौटकर वह घर आ रहें थे। तभी सड़क पार करने के दौरान पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में चली गई।

    हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और मुआवजे की मांग की। जिससे आवाजाही बाधित हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अलीपुर गांव के पास सड़क ढलान लेती है। जिसके कारण गाड़ियों की रफ्तार ज्यादा रहती है। यही वजह है कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही।

    हरनौत थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश राय ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बूझाकर मामले को शांत करा लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। गाड़ी को जब्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

  • दवा लेने जार रहे 2 भाई पानी के तेज बहाव में बहे, मौत

    दवा लेने जार रहे 2 भाई पानी के तेज बहाव में बहे, मौत

    यूपीः सहारनपुर में मां की दवा लेने जा रहे 2 सगे भाइयों की सहंश्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई नदी पार कर रहे थे, तभी तेज बहाव के कारण डूब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान गांव निवासी हसीब के बेटे आहद (10) और सोहेल (8) के रूप में हुई है।

    बेटों का शव देखकर मां रो-रोकर बेसुध हो गई। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफना पर है। नदी 95 मीटर के पॉइंट पर बह रही है। यहां 126 मीटर पर खतरे का निशान है। अगर 31 मीटर पानी और बढ़ा तो नदी खतरे के निशान के ऊपर चली जाएगी। रामघाट क्षेत्र की करीब 25 दुकानों में पानी घुस गया है। यूपी में मानसून पुरी तरह सक्रीय है। 36 जिलों में भारी, जबकि 39 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान सोनभद्र में सबसे ज्यादा 43 मिमी बारिश हुई।

  • Punjab News: सरकार का एक्शन, मजीठिया मामले में विधायक कुंवर विजय प्रताप निलंबित

    Punjab News: सरकार का एक्शन, मजीठिया मामले में विधायक कुंवर विजय प्रताप निलंबित

    अमृतसरः आम आदमीं पार्टी ने अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप को 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है।बताया जा रहा है कि विधायक कुंवर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से निलंबित किया गया हैं।  आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) ने विधायक को निलंबित करने का फैसला लिया है।

    उन्होंने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस के एक्शन पर सवाल उठाए थे और यही हरकत उन्हें महंगी पड़ गई। कुंवर विजय प्रताप ने मजीठिया पर विजिलेंस के एक्शन की सार्वजनिक मंचों पर आलोचना की थी, जिसे आम आदमी पार्टी ने अपनी विचारधारा के खिलाफ माना और उनके खिलाफ एक्शन लिया।

    वहीं कुंवर विजय प्रताप पर कार्रवाई करके पार्टी ने अपने सभी सदस्यों, वर्करों, सांसदों और विधायकों को संदेश दिया है कि पार्टी विरोधी किसी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नशे के खिलाफ पार्टी का अभियान किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा और अगर कोई इस कैंपेन में राजनीतिक रूप से दखल देगा या विरोध करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुंवर विजय प्रताप को अभी पार्टी से सस्पेंड किया गया है और उनकी विधायकी बनी रहेगी।

  • Punjab News: निहंग बाणे वाले युवक ने पुलिस पर किया हमला, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग बाणे वाले युवक ने पुलिस पर किया हमला, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    2 पुलिसकर्मी घायल, महिलाओं पर भी लगे आरोप

    खरड़ः जिले में निहंग बाणे वाले युवक द्वारा हिमाचल पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल, हिमाचल पुलिस खरड़ से लूट की वारदात में शामिल एक निहंग बाणे वाले युवक को गिरफ्तार करने के लिए आई थी। निहंग ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया जिससे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि निहंग के साथ कुछ महिलाओं ने भी पुलिस पर हमला किया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    स्थानीय पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया और हिमाचल पुलिस निहंग को अपने साथ हिमाचल ले गई। खरड़ में हिमाचल पुलिस के बयानों के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, इन निहंगों ने हिमाचल में एक टोल प्लाजा से तलवार की नोक पर कर्मचारी से 55 हजार रुपए लूटे थे। इसी मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हिमाचल पुलिस मोहाली पहुंची और उसके बाद मोहाली के वाईपीएस चौक पर प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस की गई। जब उन्होंने उसे वाईपीएस चौक से गिरफ्तार करने की कोशिश की तो वह व्यक्ति मौके से भाग गया और उसे खरड़ के निजार चौक पर काबू कर लिया गया।