Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Xiaomi ने Launch किए Smart TV Series के 2 दमदार Models

    Xiaomi ने Launch किए Smart TV Series के 2 दमदार Models

    Tech: Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी सीरीज़ के तहत दो नए मॉडल—43 इंच और 55 इंच—लॉन्च किए हैं। ये स्मार्ट टीवी न केवल शानदार 4K HDR डिस्प्ले के साथ आते हैं, बल्कि इनमें अत्याधुनिक ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो इनकी कीमत के हिसाब से इन्हें बेहद आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

    43 इंच मॉडल में 4K HDR डिस्प्ले दी गई है जो बेहतर रंगों और तेज़ विज़ुअल अनुभव के लिए डिज़ाइन की गई है। इस टीवी में Dolby Vision और DTS-HD ऑडियो सपोर्ट भी मिलता है, जिससे पिक्चर और साउंड क्वालिटी दोनों ही शानदार हो जाती है। साथ ही, यह Android TV प्लेटफ़ॉर्म पर चलता है और Google Assistant की सहायता से वॉयस कमांड्स भी सपोर्ट करता है। Xiaomi की PatchWall इंटरफ़ेस इस टीवी को और भी उपयोगी बनाती है क्योंकि इसके जरिए 700,000 घंटे से ज्यादा की ऑनलाइन कंटेंट तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है।

    55 इंच मॉडल इन सभी फीचर्स को और भी बड़े स्क्रीन अनुभव के साथ पेश करता है। इसकी बड़ी स्क्रीन पर 4K HDR तकनीक से वीडियो देखना और भी आनंददायक हो जाता है। Dolby Audio और DTS-HD साउंड टेक्नोलॉजी इस मॉडल में भी मौजूद हैं, जिससे यह होम थिएटर जैसी फील देता है। इस स्मार्ट टीवी में भी Android TV OS और Google Assistant का सपोर्ट मौजूद है, जिससे यूजर इंटरफेस बेहद आसान और इंटेलिजेंट बनता है।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों ही टीवी में HDMI, USB, और Wi-Fi जैसे सभी आधुनिक विकल्प मौजूद हैं, जिससे गेमिंग कंसोल, सेट टॉप बॉक्स या अन्य डिवाइसेज़ को आसानी से जोड़ा जा सकता है। इन स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत ₹22,999 रखी गई है, जो कि इस फीचर सेट के हिसाब से काफी किफायती मानी जा रही है।

    Xiaomi का यह नया लॉन्च उन उपभोक्ताओं के लिए बेहद आकर्षक साबित हो सकता है जो कम बजट में बेहतर विज़ुअल और ऑडियो अनुभव के साथ स्मार्ट फीचर्स की तलाश में हैं। टीवी प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन डील हो सकती है, खासकर इस गर्मियों की सेल के दौरान।

  • पैरामिलिट्री से रिटायर्ड संगठन ने कहा, संकट के माहौल में हम भी देश सेवा के लिए तैयार

    पैरामिलिट्री से रिटायर्ड संगठन ने कहा, संकट के माहौल में हम भी देश सेवा के लिए तैयार

    पाकिस्तान के खिलाफ की जमकर नारेबाजी 

    ऊना/ सुशील पंडित: पाकिस्तान द्वारा जम्मू के पहलगाम में की गई आतंकी घटना का मुंहतोड़ जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट करके दिया है। मोदी सरकार द्वारा यह एक बड़ी कार्रवाई की गई है इसके बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है, खासकर पंजाब प्रांत की सीमाओं के साथ पाकिस्तान की सीमा पर लगातार चौकसी बढ़ाई जा रही है।

    देश में बन रहे संकट के माहौल के बीच में पैरामिलिट्री फोर्स से रिटायर्ड हुए लोगों ने भी एक बार फिर इस माहौल में देश सेवा के लिए खुद को तैयार किया है। जिला प्रशासन के पास पैरामिलिट्री फोर्स से रिटायर हुए जवानों ने संकट के इस दौर में देश सेवा के लिए  फिट रहने की बात कही है ।उन्होंने कहा कि उन्होंने कई वर्षों तक पैरामिलिट्री  फोर्स में रहकर देश की सेवा की है अब रिटायर्ड हो चुके हैं, लेकिन उनको जो ट्रेनिंग दी गई है वह आज भी उन्हें याद है और इसलिए वह एक ट्रेड एक्स सोल्जर हैं ।

    देश में जब संकट का माहौल बन रहा है तो वह भी देश सेवा के लिए तैयार है इसलिए रिटायर्ड पैरामिलिट्री फोर्स के संगठन के सदस्यों ने इकट्ठे होकर अपना ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सेवा प्रशासन ले सके ।

  • Jalandhar News: CP Dhanpreet Kaur ने इन चीजों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनजर सार्वजनिक आपात स्थिति को छोड़कर , साइलेंस जोन में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हार्न बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के तहत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए सार्वजनिक स्थानों, जहां लाउडस्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम या कोई भी ध्वनि उत्पन्न करने वाले स्रोत का प्रयोग किया जा रहा हो, की सीमाओं पर आवाज की मात्रा को क्षेत्र के लिए निर्धारित मात्रा के अनुसार ही रखने के आदेश दिए गए हैं।

    आदेशों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक (सार्वजनिक आपातकालीन मामलों को छोड़कर) मैरिज पैलेसों एवं होटलों में ढोल या भोंपू, कोई भी आवाज करने वाला उपकरण, एम्पलीफायर,डी.जे. आदि नहीं बजाएगा। इसी प्रकार, प्राइवेट साउंड सिस्टम का शोर स्तर निजी सीमा क्षेत्र के लिए निर्धारित शोर मानकों के 5 डी.बी. (ए) से अधिक नहीं होगा।

    आदेशों में यह भी कहा गया है कि म्यूजिक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में यह सुनिश्चित किया जाए कि आवाज किसी भी समय वाहन के बाहर सुनाई न दे। यदि इन आदेशों का उल्लंघन पाया गया तो साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया जाएगा। यह आदेश 05.07.2025 तक लागू रहेगा।

  • जारी रहेगा Operation Sindoor, PM Modi ने अधिकारियों को किया अलर्ट

    जारी रहेगा Operation Sindoor, PM Modi ने अधिकारियों को किया अलर्ट

    पाक ने पंजाब और राजस्थान की सीमा पर F-16 और JF-17 के अलावा तैनात किए एयरक्राफ्ट: सूत्र

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में टॉप अफसरों के साथ मीटिंग की। पीएम ने विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से कहा कि अपनी मिनिस्ट्री के ऑपरेशंस का विस्तार से रीव्यू करें। साथ ही जरूरी सिस्टम, हर समय तैयार रहने, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और इंटरनल कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल के लिए कहा है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि सेना ने जो शौर्य और पराक्रम दिखाया है, उसके लिए बधाई देता हूं। पाकिस्तान और पीओके में जो आतंक के ठिकानों को नेस्तोनाबूत किया है। उसका में सलाम करता हूं। क्वालिटी वर्क क्या होता है, इसका नजारा हमने कल देखा। ऑपरेशन सिंदूर किस सटीकता से किया गया, ये काबिले तारीफ है। बिना सिविलियंस को नुकसान पहुंचाए आतंकियों को मारना काबिले तारीफ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी चल रहा है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-वीरवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किया। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने वीरवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब और राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने बड़ी संख्या में एयरफोर्स के F-16 और JF-17 के अलावा अन्य एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। F-16 और JF-17 लाहौर के आसमान में उड़ान भर रहे हैं।
  • बड़ी कारवार्ईः ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया आतंकी अब्दुल रउफ अजहर

    बड़ी कारवार्ईः ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया आतंकी अब्दुल रउफ अजहर

    नई दिल्लीः पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारत की ओर से चलाए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जैश-ए-मुहम्मद का बड़ा आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर भी शामिल था। जिसे भारत ने मार गिया है। इसकी पुष्टि वीरवार को अधिकारियों ने की है। जिसमें उन्होंने कहा कि अजहर IC-814 कंधार अपहरण का मास्टरमाइंड और संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित जैश प्रमुख मसूद अजहर का भाई था।

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग और उसके 4 गुर्गों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा हैकि ये वही अब्दुल रउफ अजहर है जो पाकिस्तान की परस्ती में वहां छिपा हुआ था और आए दिन भारत को लेकर जहर उगलता रहता था। लेकिन भारतीय सेना ने उसका काम खत्म कर दिया है। इस पर जल्द ही और भी अपडेट आने की संभावना है कि उसे किस आतंकी कैंप में मारा गया है। जानकारी के मुताबिक ब्दुल रउफ अजहर उस कुनबे का है जिसका कमांडर मसूद अजहर है।

    रऊफ को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी संरक्षण लंबे समय से मिला हुआ था। वह रावलपिंडी सहित पाकिस्तान में खुलेआम सक्रिय रहा है। अमेरिका ने 2010 में उस पर प्रतिबंध लगाए और भारत ने उसे संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकी सूची में शामिल करने की बार-बार कोशिश की जिसे चीन ने वीटो किया था। इतना ही नहीं यही रऊफ अजहर 1999 के कंधार हाईजैक IC-814 का मास्टरमाइंड भी था।

    जिसमें इंडियन एयरलाइंस के विमान को काठमांडू से दिल्ली जाते समय हाईजैक किया गया था। इस हाईजैक का मकसद उसके भाई मसूद अजहर को भारतीय जेल से रिहा कराना था। रऊफ ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया था। जब भारतीय विमान को अमृतसर, लाहौर, दुबई होते हुए कंधार ले जाया गया था। हाईजैकर्स ने 176 यात्रियों और 15 क्रू मेंबर्स के बदले मसूद अजहर, मुश्ताक जरगर और उमर शेख की रिहाई की मांग की थी। अब सेना ने उसका बदला भी ले लिया है।

  • Punjab News: Airbase के साथ लगते इलाकों में धमाकों की आवाजों बाद हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: Airbase के साथ लगते इलाकों में धमाकों की आवाजों बाद हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत-पाक में बढ़ रहे तनाव के चलते पंजाब में हाईअलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगर किसी तरह की कोई भी गतिविधि कहीं पर होती है तो पुलिस तुरंत चौकस हो जाती है। वहीं आज सुबह करीब 5:00 बजे एयरबेस के साथ लगते कुछ गांव में लोगों ने धमाकों की आवाज सुनी। इस दौरान आसमान में कुछ लाइट्स भी देखी गई। जिसके चलते पुलिस भी हरकत में आई और पूरे इलाके में पुलिस द्वारा सुबह से ही सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 5:00 बजे आसमान में लाइट्स और धमाके की आवाज सुनी है।

    एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि जब भी कभी पुलिस को बेड एलिमेंट्स या फिर बेड ऑब्जेक्ट का पता चलता है तो इलाके में सर्च चलाई जाती है। उसी कड़ी के तहत मिली जानकारी के चलते इलाके में सच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह शांति बनाए रखे। अगर किसी तरह का कोई भी शक्ति व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    बता दें कि आज ही पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले को लेकर भारत सरकार ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि पाक ने बीती रात 15 से ज्यादा शहरों पर हमले की कोशिश की गई। अवंतिपोरा, श्रीनगर में हमले की कोशिश, जम्मू, पठानकोट में भी हमले की कोशिश की गई। वहीं जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, अमृतसर में बठिंडा, श्रीनगर, फलौदी, भुज में भी हमले की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने पाक के हमले को नाकाम किया। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। वीरवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले और मोर्टार दागे। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकांश लोग सीमावर्ती इलाकों को वीरवार को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं।

    इससे पहले 6-7 मई की रात भारत ने मिसाइल हमले में पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी ठिकानों पर भीषण बमबारी से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। पाकिस्तान भारत से इस हमले का बदला लेने की धमकी दे रहा है। इधर भारतीय सेना भी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंप ने पाकिस्तान पर भारत के हमले पर बयान देते हुए कहा कि भारत ने जैसे के साथ तैसा किया।

  • Haryana News: BBMB के मुद्दे और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर CM Nayab Saini का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: BBMB के मुद्दे और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर CM Nayab Saini का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेकने के मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे। जहां गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर उन्होंने सरबत के भले की अरदास की। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर गुरुओं ने हमें जो संदेश दिया है, उसी पथ पर हम अग्रसर है। इस दौरान बीबीएमबी मुद्दे को लेकर कहा कि अपनी राजनीतिक रोटियों को सेकने के लिए भेदभाव किया जा रहा है। हम पंजाब का पानी नहीं मांग रहे, बल्कि अपने हिस्से का पीने का पानी मांग रहे है।

    हाइकोर्ट के आदेशों को लेकर कहा कि हाईकोर्ट के फैसले को ना मानना संवैधानिक पीठ का अपमान है। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह पूर्वक यह कहूंगा, संविधान सर्वश्रेष्ठ है। संविधान का सम्मान करना उसको मानना यह हमारा कर्त्तव्य है। हाइकोर्ट के फैसले को ना मानते हुए वहां पर जाकर ताला लगा देना गलत है। हरियाणा के लोगो को पीने के पानी की काफी दिक्कत आ रही है। पूर्व में अज्ञेय नीचे डैम का पानी था, तब भी हरियाणा को पूरा पानी मिला, लेकिन आज ऐसी क्या दिक्कत हो गई है, जिसके चलते विवाद हो रहा है।

    भगवंत मान अपनी राजनीति को चमकाने के लिए पानी को रोककर बैठे है, यह संवैधानिक पीठ का अपमान है। राजनीति करने के लिए और भी बहुत मुद्दे है, पीने के पानी पर राजनीति मत कीजिए। वहीं पाकिस्तान द्वारा हमला किए जाने के बाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुख्यमंत्री नेक हा कि आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया। जिसके बाद अब सेना के नौजवानों को बहुत बधाई देता हूं, जिन्होंने आतंकियों पर कड़ा वार किया है।आज देश के अंदर इस प्रकार की स्थिति पैदा हुई है, जिसमें समूचा देश एकजुट है।

  • Rawalpindi Stadium पर ड्रोन अटैक की खबर, रद्द होगा पाकिस्तान सुपर लीग? वीडियो वायरल

    Rawalpindi Stadium पर ड्रोन अटैक की खबर, रद्द होगा पाकिस्तान सुपर लीग? वीडियो वायरल

    लाहौरः भारत और पाकिस्तान के बीच अब तनाव और बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तानी आतंकियों के पहलगाम में कायराना हमले के बाद भारत ने दुश्मन मुल्क को ऐसा जवाब दिया है जिसके बाद वो कांपने लगा है। बुधवार तड़के पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करके ले लिया। इसमें दर्जनों आतंकी मारे गए. इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया है। उसके बाद वीरवार को एक के बाद एक दर्जनों ड्रोन हमलों से पूरा पाकिस्तान दहल उठा है। कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी जैसे शहरों में भी धमाके होने की खबर हैं।

    रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के बगल में हुए धमाके ने सबको हैरान कर दिया है। यहीं पर गुरुवार को पाकिस्तान सुपर लीग का मैच होना है। मुकाबले में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। कराची के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और पेशावर के कप्तान बाबर आजम हैं। इस धमाके के बाद अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट को रोकने का फैसला नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर कोई फैसला हो सकता है।

    कराची किंग्स में वॉर्नर के साथ-साथ मोहम्मद नबी, जेम्स विंस, टिम साइफर्ट जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, पेशावर में टॉम कोहलर कैडमोर, ल्यूक वूड, अल्जारी जोसेफ, मैक्स ब्रायंट विदेशी प्लेयर हैं। पाकिस्तान में अब खिलाड़ियों की सुरक्षा खतरे में है. ऐसे में ये प्लेयर जल्द से जल्द स्वदेश लौटना चाह रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने तो अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अपील भी कर दी है।

  • Punjab News: 10 किलो हेरोइन, 1 लाख की ड्रग मनी सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 10 किलो हेरोइन, 1 लाख की ड्रग मनी सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं काउंटर इंटेलिजेंस ने नार्को-तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार यह मॉड्यूल विदेशी तस्कर जस्सा द्वारा संचालित किया जा रहा था।

    आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी गुरपदर सिंह और साजन के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

    डीजीपी ने कहा कि मुख्य आरोपी जस्सा पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित है। उसके खिलाफ एसएसओसी (स्पेशल सेल ऑफ ऑपरेशन), अमृतसर में एक एफआईआर दर्ज है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके पीछे के पूरे तस्करी गिरोह की जांच में जुटी हुई है।