Rawalpindi Stadium पर ड्रोन अटैक की खबर, रद्द होगा पाकिस्तान सुपर लीग? वीडियो वायरल

Written by

in

लाहौरः भारत और पाकिस्तान के बीच अब तनाव और बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तानी आतंकियों के पहलगाम में कायराना हमले के बाद भारत ने दुश्मन मुल्क को ऐसा जवाब दिया है जिसके बाद वो कांपने लगा है। बुधवार तड़के पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करके ले लिया। इसमें दर्जनों आतंकी मारे गए. इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया है। उसके बाद वीरवार को एक के बाद एक दर्जनों ड्रोन हमलों से पूरा पाकिस्तान दहल उठा है। कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी जैसे शहरों में भी धमाके होने की खबर हैं।

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के बगल में हुए धमाके ने सबको हैरान कर दिया है। यहीं पर गुरुवार को पाकिस्तान सुपर लीग का मैच होना है। मुकाबले में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। कराची के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और पेशावर के कप्तान बाबर आजम हैं। इस धमाके के बाद अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट को रोकने का फैसला नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर कोई फैसला हो सकता है।

कराची किंग्स में वॉर्नर के साथ-साथ मोहम्मद नबी, जेम्स विंस, टिम साइफर्ट जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, पेशावर में टॉम कोहलर कैडमोर, ल्यूक वूड, अल्जारी जोसेफ, मैक्स ब्रायंट विदेशी प्लेयर हैं। पाकिस्तान में अब खिलाड़ियों की सुरक्षा खतरे में है. ऐसे में ये प्लेयर जल्द से जल्द स्वदेश लौटना चाह रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने तो अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अपील भी कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *