Blog

  • पंजाब : मामूली कहासुनी के बाद 2 पक्षों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना :  डाबा रोड पर 2 पक्षों में गैंगवार हुई है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 लोग गोली लगने से घायल हो गए। गैंगवार की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जैन कॉलोनी के बार दोनों पक्ष पहले हुए झगड़े के राजीनामा को लेकर पहुंचे थे।

    इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दी। गोली लगने से दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है दोनों पक्षों को मारपीट से बचाने के दौरान घायल हुए इलाके के पोमी गोयल ने बताया कि मारपीट करने वाले एक-दूसरे को जानते हैं। आज सुबह कबीर नगर इलाके के बाबा और उनके भाई लड्डू और कॉलोनी के हंस महाजन के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच किसी चीज से तमंचे से फायर हो गया। इस बीच जहां दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर रहे थे, वे भी घायल हो गए। जबकि बाबा और उसका भाई लड्डू भी घायल हैं। जिसे अस्पताल ले जाया गया।

  • पंजाब : सुखपाल खैहरा को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला 

    सुल्तानपुर: कपूरथला कोर्ट ने आज एक मामले में सुखपाल सिंह खैहरा को जमानत दे दी है। इसकी पुष्टि खैहरा के वकील कंवलजीत सिंह और रजत ढिल्लों ने की है। दरअसल, महिला द्वारा धमकी देने के आरोप में खैहरा खिलाफ सुभानपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

  • मकर संक्रांति को देश के अन्य-अन्य हिस्सों में इन नामों से जाना जाता है, इस तरह मनाया जाता है यह त्योहार 

    मकर संक्रांति: यह का पर्व भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, साथ ही इसके मनाने का तरीका भी हर राज्य में थोड़ा अलग होता है. आज हम आपको मकर संक्रांति का पर्व किस राज्य में कौन से नाम से जाना जाता है और कैसे मनाया जाता है,उस बारे में बताएंगे. तो आइए जानते हैं 

    मकर संक्रांति पर्व इस राज्य में इस नाम से जाना जाता है

    पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में इसे मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है. इस दिन लोग तिल गुड़ का दान करते हैं ।

    उत्तर भारत में तो इसे खिचड़ी  के नाम से जाना जाता है. इस दिन लोग उड़द और दाल की खिचड़ी बनाते हैं. इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके सूर्य को अर्ध्य देकर, तिल गुड़ और उड़द का दान करते हैं। वहीं, पोंगल तमिलनाडु में मकर संक्रांति को के रूप में जाना जाता है. इस राज्य में यह पर्व पूरे 4 दिन मनाया जाता है. जिसमें पहले दिन भोगी

    पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल शामिल है. इस दिन चावल को गुड़ के साथ उबालकर डिश तैयार की जाती है. 


    गुजरात में इस पर्व को उत्तरायण के नाम से जाना जाता है. इस दिन मनाया जाने वाला ‘काइट फेस्टिवल’ पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है. इस दिन लोग अपने-अपने छतों पर रंग-बिरंगी पतंग उड़ाकर इस त्यौहार का आनंद लेते हैं.


    माघ साजी के नाम से जाना जाता है. इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं. इस दिन लोग स्नान करके पूजा पाठ करते हैं फिर रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर उन्हें खिचड़ी, घी और मिठाईयां उपहार में देते हैं।

    पूर्वात्तर राज्य में इसे बिहू के नाम से जाना जाता है. इस दिन से असम में सारे शुभ कार्यो की शुरूआत हो जाती है. 

  • जालंधर: BAL HOSPITAL के पास हुआ भयानक हादसा, देखें LIVE

    जालंधर : अमृतसर हाईवे पर भयानक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। मिली खबर के अनुसार जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बल अस्पताल के नजदीक आगे जा रही ट्राली में कार टकराने से कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार ट्राली के अंदर तक घुस गई और कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और 2 व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ।

    लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे हुए लोगों के शवों को बाहर निकाला। शव बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गए है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना-1 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।

  • पंजाब : 50 लाख की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    फिरोजपुर : सिटी पुलिस ने नशा तस्कर को 50 लाख रुपए की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की जा रही है, तांकि यह पता लगाया जा सके आरोपी कहां से यह नशा लेकर आता था। कहां इसे सप्लाई करता था। एसआई परमजीत कौर ने बताया कि वह पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो कि पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और एकाएक पीछे मुड़कर वहां से भगाने का प्रयास करने लगा।

    पुलिस पार्टी को आरोपी के ऊपर शक होने पर आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 97 ग्राम हेरोइन नशा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम लखबीर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र हरमेश सिंह निवासी जलालवाला टिब्बा थाना सदर फिरोजपुर बताया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। 

  • पंजाब : Gun House में हुई चोरी के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूर : गन हाउस में चोरी के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 24 घंटों के अंदर अंदर 16 हथियारों की चोरी के मामले में 5 आरोपियो को काबू कर लिया है। आरोपियों से 14 हथियार और 30 कारतूस बरामद कर लिए है। उन्होंने बताया कि चोरों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए निहंग सिंघो के पहरावे में थे। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक कटर, हथौड़ा और लोहे की रोड भी बरामद की है। डीआईजी ने कहा कि गन हाउस के मालिक पर भी करवाई होगी क्योंकि उसने कोई भी चोंकीदार नहीं रखा था।

    गौरतलब है कि डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने हथियार की दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यह हथियार लाइसेंस की दुकान डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के सामने चंद कदम की दूरी पर है। एसएसपी संगरूर सतिंदर सिंह चहल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि हथियार लाइसेंसी दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि असला लाइसेंस दुकान के लिए जो गाइड लाइंस होती है क्या इनकी ओर से उनको फॉलो किया गया है, वह भी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

  • ‘बिग बॉस की विनर को मिली चमचमाती ट्रॉफी और इतना प्राइज मनी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : ‘बिग बॉस तमिल 7’ काफी समय से सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। वहीं सभी का इंतजार खत्म हो चुका है। ‘बिग बॉस तमिल सीजन 7’ के विनर का अनाउंसमेंट हो गया है। टीवी एक्ट्रेस अर्चन रविचंद्रन ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। एक्ट्रेस ने इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी। वहीं मणिचंद्र रनर अप हैं इस शो कीं। माया रियलिटी शो की सेकेंड रनर अप बनीं। शो 1 अक्टूबर, 2023 को 18 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था। बाद में 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने चैलेंजिंग टास्क जीते और माया, मणि, विष्णु और दिनेश फाइनलिस्ट बने। ‘बिग बॉस तमिल 7’ को पॉपुलर एक्टर कमल हासन ने होस्ट किया। इस सीजन में सबको मात दीं और शो की विनर अर्चना रविचंद्रन बनीं।

    अर्चना रविचंद्रन को ट्रॉफी के साथ और 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली है। ग्रैंड फिनाले में एलिमिनेट हो चुके हो कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस भी देखने को मिली है। शानदार डांस की वीडियो औऱ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। टॉप 5 में पहले बाहर होने फाइनलिस्ट विष्णु विजय रहे हैं। ‘बिग बॉस तमिल 7’ को जाने-माने सुपरस्टार कमल हासन ने होस्ट किया था। एक्टर ने लगातार सातवीं बार शो को होस्ट किया है। ये शो ‘बिग बॉस तमिल सीजन 7’ विजय टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था और साथ ही साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम हुआ है।

     इस सीजन को लेकर काफी हलचल देखने को मिली है। ‘बिग बॉस तमिल 7’ में अनन्या राव, विजय वरुमा, मणि, पूर्णिमा, प्रदीप, युगेंद्रन, विचित्रा, रवीना, विनुषा, ऐशु निक्सन, आरजे ब्रावो, अन्नभारती, कूल सुरेश, सरवनन, अक्षय, गण बाला और बावा चेल्लादुराई जैसे कंटेस्टेंट्स इस शो का हिस्सा रहे है। शो में सभी ने अपने शानदार गेम से सबका दिल जीत लिया है।

  • बम धमाके में सेना के 5 जवानों की हुई मौ’त 

    नई दील्ली :  पाकिस्तान के बलुचिस्तान प्रांत से बम धमाके की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सेना की एक गाड़ी पर बम हमला किया गया है। इस हमले में 5 पाकिस्तानी सैनिकों के मरने की जानकारी मिली है। इस इलाके में पिछले कई दशकों से सेना के खिलाफ स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इलाके में आतंकवादियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया गया है। सेना ने कहा है कि हमले में मारे गए सैनिकों की उम्र 23 से 25 बर्ष के बीच थी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने सैनिकों की मौत पर शोक जताया है।

    पाकिस्तान के कुछ सीनेटर ने सुरक्षा को देखते हुए चुनाव टालने की मांग की है। बलूचिस्तान का इलाका अफगानिस्तान और ईरान से सटा है। यहां रहने वाले लोगों की दशकों से शिकायत है पाकिस्तान की सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार करती है। इस वजह से इलाके में सरकार की खिलाफ लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है।

  • जालंधरः भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर : चाइना डोर के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले सप्ताह चाइना डोर के 110 गट्टू बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि मकर संक्रांति के पवित्र त्योहार पर पतंग उड़ाने की एक लोकप्रिय परंपरा है, जिस दौरान नुकीली और खतरनाक डोर, जिन्हें आमतौर पर चाइना डोर के नाम से जाना जाता है, का उपयोग अधिक किया जाता है।  हालाँकि उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से पंजाब सरकार द्वारा पतंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कमिश्नरेट पुलिस जालंधर अवैध पतंगों की बिक्री को रोकने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। स्वपन शर्मा ने बताया कि चाइना डोर की बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि त्योहार से पहले इस डोर की बिक्री पर और अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन निगरानी का उपयोग करके कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में ऐसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की आसानी से पहचान करने और उनका पता लगाने में सक्षम है।

    श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि इस अभियान के दौरान ड्रोन तकनीक कानून लागू करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी उपकरण साबित हुई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान 110 चाइनीज डोर बरामद किए गए और 2 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि 100 गट्टू चाइना डोर की बरामदगी के बाद एफआईआर नंबर 02 दिनांक 01-01-2024 और दूसरी  एफआईआर नंबर 25 दिनांक 12-01-2024 धारा 188 आईपीसी के तहत थाना रामा मंडी जालंधर में 10 गट्टू चाइना डोर बरामद होने पर दर्ज की गई है। स्वपन शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा और जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : कैबिनेट मंत्री मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस जारी

    चंडीगढ़ : कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा की संगरूर कोर्ट में सजा के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस मामले में नोटिस भेज पक्ष रखने को कहा है। मामले में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। गौरतलब है कि अमन अरोड़ा को 21 दिसंबर 2023 को पारिवारिक झगड़े में दोषी करार दिए जाने के बाद दो साल की सजा सुनाई गई थी।

    मंत्री अरोड़ा ने इस सजा पर रिव्यू के लिए संगरूर कोर्ट में में याचिका दायर की है। वहीं, दूसरी तरफ कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा द्वारा अमृतसर में झंडा फहराने की रस्म अदा करने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके खिलाफ एडवोकेट डॉ. एचसी अरोड़ा की तरफ से सरकार को नोटिस भेजा गया। गौरतलब है कि अमन अरोड़ा को 21 दिसंबर 2023 को पारिवारिक झगड़े में दोषी करार दिए जाने के बाद दो साल की सजा सुनाई गई थी।