Blog

  • पंजाबः सुबह-सुबह पुलिस ने इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    पंजाबः सुबह-सुबह पुलिस ने इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में असामाजिक और बुरे अंसरो के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत डीजीपी गौरव यादव के दिशानिर्देशों पर आज पंजाब के विभिन्न जिलों में ऑपरेशन  CASO चलाया जा रहा है। इसी के कड़ी चलते एसएसपी मोगा के जे. एलेनचेलियन के नेतृत्व में विरोधी गतिविधियों में लिप्त अंसरों को पकड़ने के लिए विभिन्न बस्तियो में भारी पुलिस फोर्स के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह ऑपरेशन आज सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। भारी पुलिस बल संख्या में बस्तियों में शक्की घरों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    वहीं एसएसपी मोगा ने बताया कि पंजाब भर में आज कासो आपरेशन चलाया जा रहा है। जिसमें  तस्करों और शक्की लोगों के घरों में तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह ऑपरेशन इसलिए चलाया जा रहा है ताकि नशे को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के तलाशी अभियान आगे भी चलते रहेंगे।

  • दर्दनाक हादसाः 2 बाइकों की भीषण टक्कर में एक की मौत

    दर्दनाक हादसाः 2 बाइकों की भीषण टक्कर में एक की मौत

    चंडीगढ़ः पंचकूला में सड़क हादसे में एक नौजवान युवक के मरने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विकास गांव बिरघग्घर में रूप में बताई जा रही है। मृतक युवक के भाई ने बताया मेरा भाई विकास सेक्टर 26 पुलिस लाइन में सफाई कर्मचारी का काम करता था। ड्यूटी करके घर वापिस आ रहा था। जैसे ही पुराना पंचकूला की लाइट्स तक पहुंचे, तो काले रंग की पल्सर सवार के साथ उसकी बाईक की टक्कर हो गई। इस हादसे में उसके भाई का सिर फुटपाथ पर जा टकराया। जिससे उसके भाई की मौत हो गई।

    मौके पर जांच अधिकारी राम लाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक युवक विकास स्प्लेंडर बाइक नंबर HR03Z2099 पर ड्यूटी से अपने घर जा रहा था। तभी पिंजौर तरफ से आ रहे पल्सर काले रंग की जिसका नंबर HR07AB8629 बाइक से मनीमाजरा की तरफ मुरा तभी टक्कर हुई और मौके पर ही विकास की मौत हो गयी और दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी चोटे लगी। लेकिन अभी तक पता नहीं लग पाया कि घायल युवक किस अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को शव सौंप दिया जाएगा।

  • जालंधरः इस मंदिर में भगवान गणेश जी पी रहे दूध, देखें Live

    जालंधरः इस मंदिर में भगवान गणेश जी पी रहे दूध, देखें Live

    जालंधर,ENS: दुर्गा कृष्णा नगर में मंदिर भगवान गणेश जी की मूर्ति द्वारा दूध पीने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आज जैसे ही श्रद्धालुओं ने गणेश जी की मूर्ति को दूध का भोग लगाया तो सब गणेश जी की मूर्ति को दूध पीता देख आश्चर्य जनक रह गए। जिसके बाद धीरे-धीरे मंदिर में लोगों का तांता लगना शुरू हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के पंडित जी ने बताया कि आज सुबह श्रद्धालु द्वारा गणेश जी की मूर्ति को दूध पिलाया गया। जिसके बाद धीरे-धीरे अन्य श्रद्धालु भी गणेश जी की मूर्ति को दूध पिलाने के लिए पहुंच रहे है। बता दें कि इससे पहले गोपाल नगर में स्थित मंदिर में नंदी जी की मूर्ति के दूध पीने का मामला सामने आया था। वहीं आज दुर्गा मंदिर में गणेश जी की मूर्ति द्वारा दूध पीने का मामला सामने आया है।

  • पंजाबः इस इलाके में पुलिस की रेड, मोहल्लों को सील कर ली कई घरों की तलाशी

    पंजाबः इस इलाके में पुलिस की रेड, मोहल्लों को सील कर ली कई घरों की तलाशी

    श्री मुक्तसर साहिबः नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सुबह तड़के पांच बजे नशा तस्करों के घरों में रेड मारी। टीम में एसपी, डीएसपी, थानों के प्रभारी नेतृत्व कर रहे थे। मुक्तसर शहर के कुछ मोहल्लों को सील कर घरों में तलाशी ली गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर भी संदिग्ध लोगों की तलाशी भी की गई है। वहीं, पुलिस ने बताया कि अभी भी नशा तस्करों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।

  • जालंधरः पैसों को लेकर ईंटों के भट्ठे पर हुआ खूनी टकराव, देखें Live

    जालंधरः पैसों को लेकर ईंटों के भट्ठे पर हुआ खूनी टकराव, देखें Live

    जालंधर,ENS: तोगड़ी रोड पर स्थित चन्नी नाम के ईंटों के भट्ठे पर पैसों को लेकर कर्मियों में खूनी टकराव होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पैसों के लेन-देन को लेकर भट्ठे में कर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक कर्मी ने अन्य दो कर्मियों पर कसी से हमला कर दिया। जिसके बाद हमले में घायल 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

    घायल व्यक्तियों की पहचान ठेकेदार पंकज और सुरिंदर के रूप में हुई है। जबकि हमला करने वाले कर्मी की पहचान माधव के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि अस्पताल में दोनों बेहोश पड़े हुए है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः दोमोरिया पुल में दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

    जालंधरः दोमोरिया पुल में दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

    जालंधर,ENS: दोमोरिया पुल के पास दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोमोरिया पुल के पास दुकान से चोर मोबाइल सहित अन्य सामान चुराकर भाग गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया दुकान के ताले टूटे हुए थे। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। हालांकि मालिक द्वारा कुछ जानकारी नहीं दी रही। उनका कहना है कि अभी जांच जारी है।

    हैरानी वाली बात यह है कि जिस दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है वहां से महज 200 मीटर दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है, लेकिन चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह पुलिस नाके की परवाह किए बिना वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसे में चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देना पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। 

  • 1.4 करोड़ की लैंड रोवर चलाते दिखे बाबा रामदेव,देखें वीडियो

    1.4 करोड़ की लैंड रोवर चलाते दिखे बाबा रामदेव,देखें वीडियो

    नई दिल्लीः बाबा रामदेव योग गुरु और बड़े बिजनेसमैन तो हैं ही, साथ ही उन्हें गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके काफिले में अलग-अलग कीमत वाली कई गाड़ियां मौजूद हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने महिंद्रा एक्सयूवी 700 एसयूवी को खरीदा था और अब उन्हें लैंड रोवर डिफेंडर 130 (Land Rover Defender 130) कार को चलाते देखा गया है। आपको बता दें कि इस गाड़ी की कीमत 1.41 करोड़ रुपए है।

    सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो अपलोड किया है जिसमें बाबा रामदेव लाल रंग की लैंड रोवर डिफेंडर 130 चलाते दिख रहे हैं। कार एकदम नई है, हालांकि यह गाड़ी बाबा रामदेव की है या नहीं, इस बारे में पुष्टि नहीं की जा सकती। बाबा रामदेव को यह कार चलाते देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट किए जा रहे हैं।

    बता दें कि लैंड रोवर डिफेंडर भारतीय बाजार में तीन वर्जन- डिफेंडर 90, डिफेंडर 110 और डिफेंडर 130 में आती है। लैंड रोवर के भारतीय लाइनअप में डिफेंडर 130 सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। डिफेंडर 130 दो इंजन विकल्पों – P400 पेट्रोल और P300 डीजल के साथ उपलब्ध है। P400 माइल्ड-हाइब्रिड इंजेनियम मोटर 400 पीएस का अधिकतम पावर आउटपुट और 550 एनएम का अधिकतम टॉर्क विकसित करने के लिए 6-सिलेंडर लेआउट को सपोर्ट करता है। लैंड रोवर एक डी300 6-सिलेंडर डीजल इंजन का विकल्प देती है, जो 650 एनएम अधिकतम टॉर्क के मुकाबले 300 पीएस का उत्पादन करता है।

    यह 8-सीटर एसयूवी है, भारतीय बाजार में अब तक का सबसे बड़ी 3-रॉ कार है। डिफेंडर 110 की तुलना में इसकी लंबाई 340 मिमी बढ़ाई गई है, जिससे अंदर जगह बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, डिफेंडर 130 में स्टैंडर्ड रूप में एक पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, साथ ही तीसरी पंक्ति के ऊपर दूसरा सनरूफ भी मिलता है। बाबा रामदेव के पास मौजूद अन्य कारों की बात करें तो उनके गैराज में लैंड रोवर डिस्कवरी, रेंज रोवर इवोक, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा एक्सयूवी700 और जगुआर एक्सजेएल होने की खबर है।

  • पंजाबः मामूली बात को लेकर स्कूल टीचर ने 5वीं के छात्र को मुर्गा बनाकर लगवाए मैदान के चक्कर, परिजनों ने किया हंगामा

    पंजाबः मामूली बात को लेकर स्कूल टीचर ने 5वीं के छात्र को मुर्गा बनाकर लगवाए मैदान के चक्कर, परिजनों ने किया हंगामा

    लुधियाना: हंबड़ा रोड पर पड़ते एक निजी स्कूल में अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने स्कूल के टीचर पर 5वीं कक्षा में पढ़ते उनके बच्चे को मुर्गा बनाकर मैदान में घुमाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हरकत के बाद बच्चा बेहोश हो गया। परिजनों ने आरोप लगाए कि उनके बच्चे की तबीयत खराब होने पर उन्हें बताया ही नहीं गया। पेरैंट्स का आरोप है कि पीटी अध्यापक ने बच्चे को सिर्फ इस बात के लिए सजा दे दी कि वह उस दिन सफेद की जगह काले शूज पहनकर स्कूल आ गया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यापक ने बच्चे से ग्राऊंड के चक्कर लगवाए। इस दौरान ग्राऊंड में 3 से चार 4 चक्कर लगाने पर उनका बच्चा बेहोश हो गया। बच्चा पिछले कुछ दिनों से ही बीमार था जिसे थोड़ा स्वस्थ होने पर स्कूल भेजा गया था । पेरैंट्स ने कहा कि जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो स्कूल प्रबंधन ने उसे ग्लूकोज पिलाया लेकिन जिममेदारी बनती थी कि पेरैंट्स को भी इस बारे सूचित किया जाता।

    इस दौरान माहौल गर्माता देख संबंधित पीएयू थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई। पेरैंट्स इस बात पर अड़े हुए थे कि स्कूल प्रबंधन उक्त गलती के लिए लिखित में माफी मांगें। उन्होंने कहा कि वह पिछले 2 दिनों से स्कूल आ रहे हैं लेकिन स्कूल लिखित रूप में गलती मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद के बाद दोनों पक्षों में आपसी राजीनामा करवा दिया गया है।

  • जालंधरः संतोखपुरा में मोबाइल छीनकर भाग रहा चोर काबू, देखें Live

    जालंधरः संतोखपुरा में मोबाइल छीनकर भाग रहा चोर काबू, देखें Live

    जालंधर,ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं दिन दहाड़े संतोखपुरा स्थित अंगूरा वाली बेल के पास दिन दहाड़े मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने चोर की खूब धुनाई की। मिली जानकारी के मुताबिक चोर लक्ष्मीपुरा से मोबाइल छीनकर भाग गया था। इस दौरान लोगों ने पीछा करते हुए चोर को काबू कर लिया।

    पीड़ित दुकानदार ने बताया कि  दर्शनलाल निवासी कोट किशन चंद से चोर मोबाइल छीनकर भाग गया था। इस दौरान अंगूरा वाली बेल के बाद चोर गली बंद में फंस गया और उसकी एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद लोगों ने चोर को काबू कर लिया। जिसकी लोगों ने खूब धुनाई की। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। वहीं मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मौके पर चोर से 2 अन्य मोबाइल भी बरामद किए है। चोर के कब्जे से 2 सीरींज भी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल में DJ लगाकर महिला स्टाफ ने डाला भांगड़ा 

    पंजाबः सरकारी अस्पताल में DJ लगाकर महिला स्टाफ ने डाला भांगड़ा 

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला स्टाफ ने सरकारी आदेश की अवहेलना कर सरकारी अस्पताल में भांगड़ा डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आसपास लाउडस्पीकर लगाने पर सख्त प्रतिबंध है, वहीं स्थानीय मंडी स्थित सरकारी अस्पताल में महिला कर्मचारी सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए तीज का त्यौहार मनाते हुए डीजे पर खूब भांगड़ा डाला गया।

    हद तो तब हो गई जब अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने महिला स्टाफ को ऐसा करने से रोकने की बजाय उनके साथ डांस करना शुरू कर दिया। इस संबंध में जब अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पामिल बंसल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मिशन इंदर धनुष 7 अगस्त को हो रहा है और इवेंट में एंट्री ऑनलाइन करनी होनी है।

    इसके लिए अस्पताल के सभी फील्ड स्टाफ की ट्रेनिंग रखी गई और ट्रेनिंग में प्रोत्साहित करने के लिए गर्भवती महिलाओं और नर्सिंग स्कूल की लड़कियों को भी बुलाया गया था। इसके बाद बहुत ही कम समय के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने सभ्याचारिक बोलियां डाली। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने किसी से इजाजत नहीं ली जो कि उनकी गलती थी। उन्होंने अपनी गलतियां भी मानते हुए कहा कि आगे से ऐसी बातों पर ध्यान दिया जाएगा।