Blog

  • पंजाबः आप विधायक और पुलिस अधिकारी में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    पंजाबः आप विधायक और पुलिस अधिकारी में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जैतो के आप विधायक अमलोक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में आप विधायक और सीएचडी पुलिस अधिकारी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वीडियो मेें देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी विधायक को सर कह कर बात कर रहा था और विधायक को कह रहा है कि मैं ऑन ड्यूटी पर हूं।

    इस दौरान विधायक ने पुलिस अधिकारी पर गाली देने के आरोप लगाए है। जब पुलिस अधिकारी ने पूछा कि मैंने आपको कौन सी गाली दी है। इतनी बाद के बाद गाड़ी में बैठे आप विधायक को गुस्सा आया और उन्होंने वीडियो बना रहे पुलिस अधिकारी का मोबाइल छीनना चाहा। जिसके बाद दोनों वीडियो में विधायक कह रहा है कि पुलिस अधिकारी ने उनकी पत्नी से बदतमीजी की। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। बता दें कि आप विधायक अमोलक सिंह का चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

    इस मामले को लेकर आप विधायक ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने उसे नाके पर रोका था। पुलिस अधिकारी ने पूछा कि कहां जा रहे हो, मैंने उन्हें कहा कि आप कागजात की जांच कर लो। इस दौरान मेरे गनमैन ने कहा कि ये विधायक हैं। आप विधायक का आरोप है कि पुलिसवाले ने कहा कि इनके जैसे 36 मैंने देखे है। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी मैं और मेरी पत्नी को आधे घंटे तक वहीं खड़े रखा। मैंने पहले कोई शिकायत नहीं की थी। लेकिन आज मैंने इसकी पूरी जानकारी एसएसपी को दे दी है। जब उनसे पूछा गया कि आपने पुलिस अधिकारी का फोन छीन लिया तो उन्होंने कहा कि मैंने कोई फोन नहीं छीना, मैंने उनसे फोन बंद करने को कहा। विधायक अमोलक ने कहा कि मैं कोई गैंगस्टर या अपराधी नहीं हूं।

    वहीं दूसरी और सब इंस्पेक्टर ने बताया कि ये पूरा मामला बीते दिन सेक्टर 22 का है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी ड्यूटी निभा रहा था। शाम को ट्रैफिक नियंत्रित करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैं विधायक को नहीं जानता था। वे मेरे पास आए और कहा कि वह वही है जिसने मुझे और मेरी पत्नी को पहले रोका था और इस दौरान उन्होंने मुझे धमकियां देनी शुरू कर दी। जब मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हें नहीं जानता तो उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस अधिकारी ने विधायक पर आरोप लगाए कि इस दौरान विधायक गाड़ी से उतरे और उन्होंने मेरी वर्दी को हाथ डाला। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विधायक ने मेरा मोबाइल छीन कर दूर फेंक दिया और जाते समय कहा कि मैं तुम्हें बताऊंगा कि नौकरी क्या होती है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मैंने लिखित शिकायत की है और पूरे मामले को अपने अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल

    श्री मुक्तसर साहिबः मदरस्सा पुल सुआ के पास देर रात युवती पर गोली चलाकर भागे सुक्खा दुन्नेके गैंग के दो गुर्गों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान गैंगस्टर अजय गूंबर की टांग पर गोली लग गई। जिसके बाद दोनों गैंगस्टरों को काबू कर लिया गया। पकड़े गए गैंगस्टरों की पहचान अजय गूंबर पुत्र गुग्गा सिंह निवासी भागसर व संदीप उर्फ सनी भिंडर के रूप में हुई है। गैंगस्टरों से दो पिस्तौल, एक मैग्जीन, 6 कारतूस, 2 खाली कारतूस व एक बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।
    मामले की जानकारी एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाल ही में श्री मुक्तसर साहिब में एक लड़की के पैर पर गोली मारने की घटना हुई, जिसमें लड़की घायल हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि इस घटना को गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल अजय गुम्बर ने अंजाम दिया है। पुलिस ने अजय गुंबर की तलाश में  गांव चक मदरसा के पास की घेराबंदी कर दी थी। इसी दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की और सामने से पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में अजय गुंबर के पैर में गोली लगी और उसका साथी सनी भिंडर भी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

    एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अजय गुंबर फिलहाल सुक्खा दानुके ग्रुप के लिए काम कर रहा था, वह लोगों से फिरौती मांगता था और दानुके और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच चल रही दुश्मनी के दौरान उसने अन्य वारदातों को अंजाम दिया था। फरीदकोट और मोहाली में ऐसी घटनाओं के मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार किया गया शख्स सन्नी भिंडर भी अमेरिका में रहकर मनी भिंडर के लिए काम करता था और वारदातों को अंजाम दे रहा था। इनके पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा, एक 32 बोर की पिस्तौल और एक रिवाल्वर बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस को जांच में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

  • जालंधरः सोए व्यक्ति को सांप डंसा, अस्पताल में भर्ती

    जालंधरः सोए व्यक्ति को सांप डंसा, अस्पताल में भर्ती

    जालंधर, ENS: मेहतपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सोए हुए व्यक्ति को सांप डंस लिया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान जोधा शाह पुत्र दताल शाह निवासी गांव मेहतपुर के रुप में हुई है। पीड़ित के साथ आए रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जोधा रात को सोया हुआ था। इस दौरान देर रात 1 बजे के करीब सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जालंधर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ट्रॉमा वार्ड में जोधा का उपचार चल रहा है।

  • प्रारंभिक शिक्षा इकाई बंगाणा ने सीएम राहत कोष में भेजा एक लाख एक हजार का चैक

    प्रारंभिक शिक्षा इकाई बंगाणा ने सीएम राहत कोष में भेजा एक लाख एक हजार का चैक

    ऊना/ सुशील पंडित: प्रारंभिक शिक्षा खण्ड बंगाणा इकाई ने राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में विधायक देवेन्द्र भुट्टो के माध्यम से एक लाख एक हजार का चैक भेजा। बंगाणा खण्ड प्रधान वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ के माध्यम से हमने सोमवार को सीएम राहत कोष में एक लाख एक हजार का चैक प्रदान किया।  इस आपदा की घड़ी में सरकार के साथ खड़े रहने का बचन दिया है। बहीं विधायक ने प्रारंभिक शिक्षा खण्ड बंगाणा इकाई का आभार प्रकट किया है। 
    इस मौके पर खण्ड बंगाणा प्रारंभिक शिक्षा इकाई के महासचिव किशोरी लाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान सुरिंदर धीमान, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,जिला सह सचिव रजनीश शर्मा,प्रेस सचिव राकेश शर्मा, सह सचिव रेणुका शर्मा, रोशन लाल,संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, पूर्व खण्ड अध्यक्ष मनोज राणा, राज पाल , रमेश बंगा, विजय मंदली, विकास मेहता रायपुर, अशोक रिट सतरूखा, गुलशन कोलका, राजेश नरयाल, राज कुमार, जसपाल ,संदीप  कुमार, जगदेव ककराना आदि उपस्थित रहे।
  • पंजाबः स्कूल में छुट्टी से पहले कार सवार हुड़दंगबाजो ने खड़े वाहनों को कुचला, देखें CCTV

    पंजाबः स्कूल में छुट्टी से पहले कार सवार हुड़दंगबाजो ने खड़े वाहनों को कुचला, देखें CCTV

    फिरोजपुरः शहर के प्रीत नगर के पास दिन दहाड़े सेंटरो कार सवार चार हुडदंग बाजो ने रास्ते में खड़े कई एक्टिवा और मोटरसाइकिल कुचलते हुए वहां से फरार हो गए। गनीमत यह रही के इस घटना के दौरान दोपहिया वाहनों के ऊपर कोई भी व्यक्ति, बच्चे या महिला मौजूद नहीं था। जिस तरह हुड़दंगबाजों ने कारनामा किया है ऐसे में कोई वाहन पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    गौर हो कि यह घटना उस समय की है, जब स्कूलों में से बच्चों को छुट्टी होती है और इसी रास्ते में काफी भीड़ होती है। दरअसल, अधिकतर स्कूली बच्चे इस रास्ते से ही गुजरते हैं। वहां जिन लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द इन हुड़दंग बाजो को अपनी गिरफ्त में ले और बनती कार्रवाई करें। उनका कहना है कि आज एक बड़े हादसे के होने से बाल-बाल बचा हुआ है। इस हादसे में कई की जाने जा सकती थी। 

  • पंजाबः ITI डीजल मैकेनिक युवक ने आत्महत्या कर पड़ोस की युवती के नाम लिखा सुसाइड नोट 

    पंजाबः ITI डीजल मैकेनिक युवक ने आत्महत्या कर पड़ोस की युवती के नाम लिखा सुसाइड नोट 

    लुधियानाः डाबा रोड पर एक युवक ने प्रेमिका ने नाम सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान अनमोल प्रीत के रूप में हुई। अनमोल के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा आलमगीर साहिब गए हुए थे। घर वापस आए तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जब उन्होंने किसी बच्चे को घर के अंदर पड़ोसियों के घर से दाखिल करवाया तो पता चला कि कमरे में बेटे अनमोल प्रीत ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। अनमोल प्रीत ITI डीजल मैकेनिक का काम करता था। रणजीत सिंह मुताबिक शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

    रणजीत मुताबिक उनके पड़ोस में ही एक युवती से उनके बेटे की दोस्ती थी। इसलिए उस युवती और उसके रिश्तेदारों के दबाव में आकर उनके बेटे ने मौत को गले लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस शव के नजदीक मिले सुसाइड नोट की भी पड़ताल कर रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

    मेरी प्यारी मां मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आज तक बस इस प्यार को जता नहीं पाया। मैंने आपको बहुत दुख दिए हैं। मेरे कारण पापा की इज्जत गई। आप मेरे से बहुत परेशान थे। मैं कभी आपका लायक बेटा नहीं बन पाया। मुझे माफ कर दो। मैंने आपके सपने तोड़े हैं। मैंने इस दुनिया में रहकर कुछ नहीं करना। मैं जा रहा हूं। I LOVE YOU मम्मी-पापा। प्लीज मेरी छोटी बहन सहज को आप डॉक्टर बनाएं, जिसके बाद आप भुल जाएं की आपको कोई बेटा है।

    रही बात लड़की (प्रेमिका) की। उसे मैं बहुत प्यार करता था। कल मेरा सब कुछ खो गया। सभी गिफ्ट मम्मी-पापा सिमरन के वापस कर दें। यदि मेरे से कोई अच्छा लड़का उसे मिल जाए तो उसका जूता और मेरा सिर होगा। उससे मेरा कोई गुस्सा नहीं है। तुम कहती थी कि हम जितना मर्जी लड़ाई कर लें, लेकिन एक-दूसरे को छोड़ेंगे नहीं। पर कोई बात नहीं जैसे तुम्हारा दिल करता करो। मैं किसी काम का नहीं। पुत जी आपके जन्मदिवस का गिफ्ट में लेकर आया हूं, वह मम्मी-पापा से ले लेना। किसी ने रोना नहीं है। मैंने सभी से हमेशा प्यार किया है।

  • फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 4 घायल, मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां

    फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 4 घायल, मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां

    नई दिल्लीः दिल्ली के लिबासपुर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दस गाड़ियां रवाना हो गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार, लिबासपुर इलाके में अंबे गार्डन स्थित एक फैक्ट्री में किसी उपकरण में ब्लास्ट की जानकारी मिली थी। 

    हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की दस गाड़ियों को रवाना कर दिया है जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, इस हादसे में चार लोगों को घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। घायलों को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया  गया है।

  • बहादुरीः बाइक पर 20 मीटर तक घसीटने के बावजूद महिला ने नहीं छोड़े लुटेरे

    बहादुरीः बाइक पर 20 मीटर तक घसीटने के बावजूद महिला ने नहीं छोड़े लुटेरे

    जीरकपुरः शहर में लूटपाट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं देर रात शहर में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां एक्टिव पर बेटे के साथ जा रही महिला की गले से लुटेरे चेन छीनकर फरार हो गए है। इस दौरान महिला ने हिम्ममत ना हारते हुए बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया। दरअसल, शिवानी दहीया अपने 4 वर्षीय बेटे देवेन के साथ एक्टिवा पर जा रही थी कि अचानक बाइक सवार लुटेरे शिवानी के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। उस समय शिवानी की मदद करने वाला कोई नहीं था लेकिन शिवानी ने बिना डरे खुद ही लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर जब आरोपी ट्रैफिक में रुके तो शिवानी ने मोटरसाइकिल के पीछे बैठे एक लुटेरे की शर्ट पकड़ ली।

    आरोपी ने खुद को छुड़ाने की कई बार कोशिश की लेकिन वह अपनी शर्ट नहीं छुड़ा सका। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार ने रेस दे दी। जिससे शिवानी की एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और शिवानी जमीन पर गिर पड़ी। शिवान ने इसके बावजूद आरोपी की शर्ट नहीं छोड़ी। आरोपियों ने महिला को करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। इस घटना में शिवानी की टांगे, बाजू और चेहरे पर गंभीर चोट आई, लेकिन शिवानी ने आरोपी को नहीं छोड़ा।

    इसके साथ ही दोनों आरोपी मोटरसाइकिल समेत गिर गये। हालांकि घटना दौरान बाइक सवार आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन दूसरे लुटेरे को महिला ने पकड़ लिया। आरोपी ने छुड़वाने के लिए महिला के टांगे भी मारी, लेकिन वह भाग नहीं सका। राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। ये सारी घटना जीरकपुर में हुई। वहीं हादसे में घायल शिवानी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • जालंधरः नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार के द्वारा जालंधर के सभी वार्डो को लेकर नई वार्डबंदी की गई थी। जिसके विरोध में कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में कुछ दिन पहले हुई सुनवाई के बाद माननीय जज ने नगर निगम को 28 तक सभी दस्तावेज के साथ आने का समय दिया है। इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए बेरी ने कहा कि यह जो वार्डबंदी की गई है। बिल्कुल गलत तरीके से की गई है। उन्होंने कहा आप पार्टी की सरकार को पता था कि आने वाले समय में उनकी हालत खस्ता होनी है।

    जिसके चलते उन्होंने कानून से बाहर होकर वार्डबंदी की थी। कांग्रेस नेता बेरी ने कहा कि जिस इलाके में कांग्रेस के पार्षद हमेशा जीतते आए है, उन्हीं वार्डो को बदला गया है। साथ ही कानून के हिसाब से जहां जिस भी वर्ग के 40 प्रतिशत या उससे ज्यादा की तदार में लोग रह रहे हो उस वार्ड को बदला नहीं जा सकता। लेकिन इन्होंने सभी वार्डो को अपने हिसाब से ही बदल दिया है। जिसके बाद मजबूर होकर उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और इस वार्डबंदी को लेकर रिट दायर की है। उन्होंने कहा कि हमें मानयोग हाईकोर्ट पर पूरा विश्वास है कि वह जल्द इस मामले को लेकर कोई हल निकालेंगे। 

  • ਜਲੰਧਰ: ਆਂਗਨਵਾਡ਼ੀ ਸੈਂਟਰ ‘ਚ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅਨੀਮਿਆ ਦਿਵਸ

    ਜਲੰਧਰ: ਆਂਗਨਵਾਡ਼ੀ ਸੈਂਟਰ ‘ਚ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅਨੀਮਿਆ ਦਿਵਸ

    ਜਲੰਧਰ: ਜਿਲਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਫਸਰ ਸ. ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਜਲੰਧਰ ਬਲਾਕ ਅਰਬਨ ਸੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ. ਨੀਲਮ ਸ਼ੂਰ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸਰਕਰ ਅਜੀਤ ਨਗਰ ਆਂਗਨਵਾਡ਼ੀ ਸੈਂਟਰ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਵਿੱਚ ਅਨੀਮਿਆ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਸੁਪਰਵਾਈਜ਼ਰ ਅਲਵੀਨਾ ਸਹੋਤਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਨੀਮਿਆ ਦੇ ਲੱਛਣ, ਕਾਰਣ, ਅਤੇ ਉਪਚਾਰ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਰਕਰ ਪ੍ਰੀਤੀ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਸਕੂਲ ਦਾ ਸਟਾਫ ਹਾਜਰ ਸੀ।