Blog

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बहन ने नौजवानों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बहन ने नौजवानों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के मोती नगर इलाके में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जयदीप सिंह के रूप में हुई है, जो चाप की दुकान पर काम करता था। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का एक भाई और बहन है। मृतक की बहन के अनुसार जयदीप घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है। कुछ देर बाद आस-पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि वह मोती नगर इलाके में सड़क किनारे पड़ा हुआ है।

    मौके पर पहुंचे परिवार वालों का आरोप है कि वहां मौजूद 2-3 युवकों ने उन्हें धमकाया और कहा कि अगर पुलिस को उनके नाम बताए तो जान से मार देंगे। परिजनों का कहना है कि उन्हीं युवकों ने जयदीप को नशे की ओवरडोज का इंजेक्शन लगाया था। परिवार ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो जयदीप बेसुध हालत में था। लोगों की मदद से उसे पेड़ के सहारे बैठाया गया और फिर ऑटो के जरिए घर ले जाया गया।

    घर पहुंचने पर उसकी हालत और बिगड़ने लगी, शरीर ठंडा पड़ने लगा और कुछ ही देर बाद उसकी नाक से झाग निकलने लगा। परिजनों के मुताबिक जयदीप पहले नशा करता था, लेकिन अब वह सुधर गया था और मेहनत-मजदूरी कर रहा था। उनका आरोप है कि कुछ लोग उससे रंजिश रखते थे। घटना के बाद जयदीप का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

  • 83 करोड़ के क्रेस्ट घोटाले में प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर अबरोल गिरफ्तार

    83 करोड़ के क्रेस्ट घोटाले में प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर अबरोल गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः चर्चित क्रेस्ट घोटाले में 83 करोड़ रुपये के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर अबरोल को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार क्रेस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिनों के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अधिकारियों अभय कुमार, सीमा धीमान और रिभव ऋषि पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है।

    जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ था कि क्रेस्ट के खातों से रकम शेल कंपनियों के जरिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी। जांच में सामने आया है कि ट्रांसफर की गई रकम का हिस्सा अबरोल के अपने खातों के साथ-साथ रिश्तेदारों और करीबी लोगों के भी अकाउंट्स में पहुंचा था। पुलिस अब इस घोटाले की मनी ट्रेल और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। निगम और क्रेस्ट से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि इसी घोटाले में पुलिस की टीम से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की अकाउंट अफसर नलिनी मलिक को पकड़ने के लिए करनाल में दबिश दी है।

    हालांकि वह मौके से फरार बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि वह किसी रिश्तेदार के घर ठहरी हुई थी। ऐसे में पुलिस की टीम उस घर पर पहुंची और आसपास पूछताछ की। यह कार्रवाई नगर निगम में 116.84 करोड़ रुपये की फर्जी एफडी और क्रेस्ट में करीब 75.16 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय गड़बड़ी मामले में हुई पूछताछ के बाद की गई है। वहीं, प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपियों ने जांच के दौरान कई अहम जानकारियां साझा की हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ बड़े अधिकारियों की भूमिका सामने आई है, जिन पर फर्जी कंपनियों और खातों के जरिए सरकारी धन के लेनदेन का आरोप है।

  • Punjab News: Mobile और Electronics की दुकान से नगदी और लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Mobile और Electronics की दुकान से नगदी और लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ढंडारी खुर्द मार्केट में बेखौफ चोरों ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने न केवल दुकान का शटर तोड़ा बल्कि बड़े आराम से एलईडी, टीवी, पंखे और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार राम जीत साहू ने बताया कि रोज की तरह वह अपनी दुकान साहू टेलीकॉम को बंद करके घर गए थे। रात करीब 2:30 बजे गली में रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि उनकी दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ है। पड़ोसियों ने तुरंत राम जीत साहू को फोन कर इसकी जानकारी दी।

    सूचना मिलते ही मालिक करीब 3:00 बजे मौके पर पहुंचे। दुकान के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था और रैक खाली थे। ऐसा लग रहा था जैसे चोरों ने काफी समय लगाकर कीमती सामान को छांटा और फिर चोरी की। जब दुकानदार ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें दो संदिग्ध युवक दुकान के अंदर दाखिल होते साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज के अनुसार चोर बड़े शातिराना ढंग से दुकान के अंदर घुसे। सीसीटीवी में दिखा दो चोर दुकान में दाखिल हुए और काउंटर खंगालने लगे।वे एक बड़ा एलईडी टीवी (LED TV) और एक स्टैंडिंग पंखा उठाते नजर आ रहे हैं।

    गल्ले में रखे कुछ खुले पैसे और नोटों के बंडल उन्होंने एक बड़े लिफाफे में भरे।आरोपी बड़े आराम से सामान समेट कर वहां से रफूचक्कर हो गए। पीड़ित राम जीत साहू के अनुसार प्रारंभिक जांच में करीब 1 लाख रुपये से अधिक के सामान और नकदी की चोरी का अनुमान है। उन्होंने इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और नाइट पेट्रोलिंग पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस की गश्त इलाके में सक्रिय होती तो इतनी व्यस्त मार्केट में चोर इस तरह शटर तोड़कर वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: सरेआम कार का शीशा तोड़ बाइक सवारों ने उड़ाया नकदी से भरा Bag, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम कार का शीशा तोड़ बाइक सवारों ने उड़ाया नकदी से भरा Bag, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के पॉश इलाके दुगरी फेस-1 की मार्केट में चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने एक वरना कार को निशाना बनाते हुए उसका शीशा तोड़ा और भीतर रखा कला बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। बैग में 97 हजार रुपए की नकदी, 2 चेक बुक और जरूरी दस्तावेज थे। इस दौरान पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    जानकारी के मुताबिक फुल्लांवाल की मोती बाग कॉलोनी के रहने वाले जॉनसन जो कि फाइनेंस का कारोबार करते हैं रविवार को अपने उन दोस्तों के साथ दुगरी फेस-1 मार्केट आए थे, जो चंडीगढ़ से उनसे मिलने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अपनी वरना कार मार्केट में पार्क की और पास ही स्थित प्रीतम प्यारे रेस्टोरेंट में खाना खाने चले गए। जब वे खाना खाकर वापिस लौटे तो कार की हालत देख उनके होश उड़ गए। कार की पिछली सीट का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा कीमती बैग गायब था। जब उन्होंने पुलिस की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए तो वह हैरान रह गए। फुटेज में दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर लुटेरा कार के पास आता है। वह बड़े ही शातिर तरीके से किसी नुकीली चीज से कार की पिछली खिड़की के शीशे पर वार करता है। महज कुछ ही सेकंड में शीशा तोड़कर वह अंदर हाथ डालता है और काला बैग निकाल लेता है। बाद में शातिर लुटेरे बैग लेकर वहां से फरार हो जाते हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, 2 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, 2 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 120 फुटा रोड पर गुंडागर्दी का एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां आपसी रंजिश के चलते करीब 15-20 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसके सिर पर गहरे घाव आए हैं। जिसके बाद अस्पताल में उसे करीब 15-21 टांके लगे हैं। हमलावरों ने दात, किरच और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ खड़ा था, तभी अचानक बस्ती गुइयां और आसपास के इलाकों के रहने वाले करीब 15 से 20 युवकों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों की पहचान चिंटू, रोहित, अभी शर्मा, रवि बंडा और बॉबी के रूप में हुई है।

    हमलावरों ने आते ही बिना किसी बातचीत के पीड़ित पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों के पास दात और अन्य तेजधार हथियार थे। एक हमलावर ने उसके सिर पर दात से जोर से प्रहार किया, जिससे वह वहीं गिर गया और खून से लथपथ हो गया। हमले के पीछे मुख्य कारण कुछ दिन पहले हुई एक मामूली बहस और पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि ‘राया’ नाम के एक युवक के साथ उसकी चार-पांच दिन पहले बहस हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए इस हमले को अंजाम दिया गया। घायल युवक के परिजनों और हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

    मौके पर मौजूद परिजनों का कहना है कि इलाके में गुंडागर्दी और नशे का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने व्यस्त रोड पर जहां हर समय लोगों की आवाजाही रहती है, वहां अपराधी बेखौफ होकर हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करवा दी है। हालांकि, परिवार का कहना है कि वे सुबह सीपी (पुलिस कमिश्नर) साहब के सामने पेश होकर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे और अपना मेडिकल करवाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Jalandhar News: 300 रुपये के लेनदेन को लेकर चले ईंट-पत्थर, तेजधार हथियारों से किया घर पर हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 300 रुपये के लेनदेन को लेकर चले ईंट-पत्थर, तेजधार हथियारों से किया घर पर हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कबीर बिहार मोहल्ले में बीती रात 300 रुपये के लेनदेन को लेकर युवकों ने घर पर ईंट पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान इलाके के लोगों के मन में दहशत का माहौल बन गया। परिवार ने घर पर हमला करने आए युवकों की वीडियो मोबाइल में बना ली और सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। पीड़िता घर मालिक ने बताया कि वह बीमार थी और वह दवाई लेने के लिए डाक्टर के पास गई हुई थी।

    घर में अकेली उसकी बहु थी और उस दौरान सात से आठ युवक घर आ गए। वह गली में खड़े होकर बोलने लगे कि उन्होंने उसके बेटे से 300 रुपये लेना है और अगर पैसे नहीं दिए तो घर पर हमला करने के लिए बोलने लगे, जिसकी वीडियो उसकी बहु ने मोबाइल पर बना ली लेकिन युवकों डरे नहीं। वर घर पर ईंट पत्थरों व तेजधार हथियारों से घर और गेट पर हमला करने लगे गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    लेकिन हमले के दौरान उनके गेट और गली में खड़े ई प्रभात नुकसान हुआ, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र सिंह मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान ले लिए है। घर पर हमला करने वाले युवकों के घरों पर परिवार को साथ लेकर दबिश दी है लेकिन वह घरों से फरार चल रहे हैं। वर बनती कार्रवाई कर रहे है।

  • Stock Market में भारी गिरावट, Sensex 1100 और Nifty-50 321 अंक लुढ़का

    Stock Market में भारी गिरावट, Sensex 1100 और Nifty-50 321 अंक लुढ़का

    बिजनेसः पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते कई देशों को इसका नुक्सान उठाना पड़ रहा है। इस बीच सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक बाजारों की तरह ही गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। निफ्टी-50 321.75 अंक या 1.41% गिरकर 22,497.85 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 1,105.56 अंक या 1.50% गिरकर 72,477.66 पर खुला। वहीं जापान का निक्केई 225 3.97% गिरा, जबकि टॉपिक्स 3.9% नीचे रहा। बेंचमार्क कोस्पी 5% से अधिक गिर गया, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 3.97% नीचे रहा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24,630 पर था, जो बेंचमार्क के पिछले बंद भाव 24,951.88 से कम था।

    सेंसेक्स के शेयरों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 2.96 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.69 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.08 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 2.05 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.00 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.95 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.82 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.81 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.65 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.64 प्रतिशत, एलएंडटी 1.63 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.55 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.50 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.36 प्रतिशत, इंडिगो 1.35 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.26 प्रतिशत, ट्रेंट 1.25 प्रतिशत, टाइटन 1.22 प्रतिशत, टीसीएस 1.03 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.99 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.96 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.95 प्रतिशत, आईटीसी 0.85 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.81 प्रतिशत, सन फार्मा 0.75 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.47 प्रतिशत, बीईएल 0.43 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

  • आज का राशिफल, 30 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 30 मार्च 2026

    30 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है, जब ग्रहों की स्थिति जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर प्रभाव डाल रही है। चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता कोबढ़ा रहा है, जबकि अन्य ग्रहों की चाल करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में बदलाव के संकेत दे रही है। ऐसे में सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन अवसर और सावधानी—दोनों का संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का है।

    मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और नेतृत्व क्षमता निखरेगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।

    वृषभ: घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी या घरेलू मामलों में लाभ मिल सकता है। काम के दबाव के कारण थकान हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है।

    मिथुन: आज आपकी संवाद क्षमता मजबूत रहेगी। नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा, लेकिन गलतफहमी से बचें। काम में सफलता के योग हैं।

    कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी में संयम रखें।

    सिंह: आज आत्मविश्वास और आकर्षण चरम पर रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रिश्तों में अहंकार से बचना जरूरी है।

    कन्या: काम का दबाव महसूस हो सकता है। पुराने कर्ज निपटाने का अवसर मिलेगा। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है।

    तुला: दोस्तों और नेटवर्क से लाभ होगा। साझेदारी में सफलता मिल सकती है। टीमवर्क पर ध्यान दें और ईगो से बचें।

    वृश्चिक: करियर में उन्नति के संकेत हैं। नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें।

    धनु: भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और यात्रा से लाभ होगा। किसी विवाद में पड़ने से बचें और धैर्य रखें।

    मकर: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार में विवाद से बचें और संयम रखें।

    कुंभ: पार्टनरशिप और बिजनेस में सफलता मिलेगी। नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। जिद और अहंकार से बचें।

    मीन: कामकाज में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। दिनचर्या में अनुशासन जरूरी है।

  • Punjab News: बदमाशों ने किया कांग्रेस नेता का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने किया कांग्रेस नेता का कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के माछीवाड़ा कस्बे के गांव तखरां में कांग्रेस नेता का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार बस स्टैंड पर खड़े कांग्रेस ब्लॉक प्रधान पर बदमाशों द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में उनके कान और सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत उपचार के लिए माछीवाड़ा के सिविल अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान परमिंदर तिवारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कुंकुम कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीद दुकानदार ने बताया कि दो व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी मौके पर फेंक कर फरार हो गए।

    वहीं मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता पर दो व्यक्तियों द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिसके बाद उसके पिता को बस स्टैंड के पास फेंक कर लुधियाना की ओर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक परिजनों के बयानों के अनुसार बनती कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

  • Punjab News: कपूरथला में पुलिस की सख्त कार्रवाई: नाकेबंदी कर वाहनों की व्यापक जांच, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर, देखें वीडियो

    Punjab News: कपूरथला में पुलिस की सख्त कार्रवाई: नाकेबंदी कर वाहनों की व्यापक जांच, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर, देखें वीडियो

    कपूरथला: शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कपूरथला पुलिस ने रविवार को बड़े पैमाने पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौकों और व्यस्त इलाकों में नाके लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य मकसद आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और संदिग्ध वाहनों की पहचान करना है। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट और ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की गई। जिन चालकों के पास वैध कागजात नहीं पाए गए, उन्हें मौके पर चेतावनी दी गई, जबकि गंभीर मामलों में जुर्माना भी लगाया गया।

    DigiLocker पर भी रख सकते है दस्तावेज
    अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक डिजिटल युग में अब फर्जी दस्तावेज या गलत नंबर प्लेट के साथ वाहन चलाना आसान नहीं रह गया है। ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जाता है, क्योंकि कई बार इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक वारदातों में किया जाता है। पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अब वाहन के कागजात को फिजिकल रूप में साथ रखना जरूरी नहीं है। यदि दस्तावेज DigiLocker जैसे मान्यता प्राप्त डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित हैं, तो उन्हें भी वैध माना जाएगा।

    यातायात नियमों का पालन करने की अपील
    अंत में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके और शहर में शांति व सुरक्षा बनी रहे।