Blog

  • Punjab News: Construction के दौरान भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबने से 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Construction के दौरान भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबने से 3 की मौत, देखें वीडियो

    बरनाला: जिले के गांव फरवाही में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक मकान अचानक गिरने से तीन मजदूर युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल पुत्र जीवन कुमार निवासी फरवाही का मकान सीवरेज का पानी नींव में जाने के कारण एक तरफ से कमजोर होकर बैठ गया था।

    इस मकान की मरम्मत का काम रणजीत ठेकेदार निवासी मोगा द्वारा किया जा रहा था और मकान को ऊपर उठाने का कार्य चल रहा था। शनिवार रात चार युवक बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अज्ञात युवक (सभी निवासी मोगा) उसी मकान के अंदर सो रहे थे। रविवार सुबह अचानक मकान की एक दीवार झुक गई, जिससे पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा।

    हादसे में तीन युवकों की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवाया गया है। वहीं चौथे युवक की तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लोगों ने खुद ही मलबा हटाना शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई, जिसकी मदद से 3 लोगों के शवों को निकाला गया। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि की। DSP सतवीर सिंह ने बताया कि गांव फरवाही में विशाल के घर की मरम्मत मोगा का ठेकेदार रणजीत करवा रहा था। इस मकान की दीवारों में सीवर का पानी घुसने के कारण यह एक तरफ धंस गया था। उसी की मरम्मत के लिए काम चल रहा था।

    उन्होंने बताया कि मकान की मरम्मत में 4 युवक बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अज्ञात लगे हुए थे। ये सभी मोगा के रहने वाले थे। आज सुबह अचानक मकान की दीवार एक तरफ झुक गई और मकान गिर गया। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई, जिनके शव सिविल अस्पताल बरनाला में रखवा दिए गए हैं। एक अज्ञात युवक कल रात अपने घर पहुंच गया।

  • Punjab News: बिन मौसम बारिश से परेशान हुए किसान, बर्बाद हुई गेहूं की फसल, देखें वीडियो

    Punjab News: बिन मौसम बारिश से परेशान हुए किसान, बर्बाद हुई गेहूं की फसल, देखें वीडियो

    होशियारपुर: बीते दिन हुई तेज बारिश और आंधी के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में पकने के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता साफ नजर आ रही है। किसान नेता मनजीत राय ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत और महंगी खाद-बीज और दवाईयों का इस्तेमाल करके फैसल तैयार करवाई थी।

    परंतु खराब मौसम ने सब कुछ तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि बारिश और तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। जिससे दाल के दाने काले पड़ गए और उत्पादन कम होने का खतरा बढ़ गया है। मनजीत राय ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ने मांग की है कि खराब हुई फसल की जल्द विशेष गिरदावरी करवाई है।

    किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि उन पर बैंक का कर्ज है और यदि समय पर मदद नहीं मिली तो उनका गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। खेती विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय फसल के गिरने से न सिर्फ पैदावार कम होती है बल्कि कटाई के दौरान मशीनों के संचालन में भी परेशानी आती है।यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।

    खेती विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय फसल के गिरने से न सिर्फ पैदावार कम होती है, बल्कि कटाई के दौरान मशीनों के संचालन में भी परेशानी आती है। अगर आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ, तो नुकसान और बढ़ सकता है।

  • शरीर में दिखते ऐसे Symptoms देते हैं Vitamin-B12 की कमी का संकेत, न करें नजरअंदाज

    शरीर में दिखते ऐसे Symptoms देते हैं Vitamin-B12 की कमी का संकेत, न करें नजरअंदाज

    सेहत: जिस हिसाब से आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल बदल रहा है। उसी तरह उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है। आजकल बहुत से लोग खान-पान के बाद लगातार थकान, कमजोरी और फोकस की कमी महसूस करते हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण है विटामिन-बी-12 की कमी हो सकती है। जो अक्सर नजरअंदाज हो सकती है। एक स्टडी के अनुसार, उत्तर भारत में करीबन 47 प्रतिशत लोगों में इसकी कमी पाई गई है। चलिए आपको बताते हैं कि इसकी कमी को कैसे दूर कर सकते हैं।

    इस वजह से जरुरी है विटामिन-B12

    विटामिन-B12 शरीर के लिए बहुत जरुरी है। यह रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्वस सिस्टम को मजबूत रखने और खाने को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और लंबे समय में गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत में करीबन 47 प्रतिशत लोगों में इसकी कमी आई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी लोगों ने यह समस्या ज्यादा देखी जाती है क्योंकि B-12 मुख्य रुप से एनिमल बेस्ड- फूड में मौजूद होता है। इसके अलावा उम्र बढ़ने और कुछ दवाईयों के लंबे इस्तेमाल से भी इसकी कमी हो सकती है।

    लक्षण

    शुरुआती लक्षण अक्सर हल्के होते हैं। जैसे थके रहना, ध्यान न लगना या हल्की सांस फूलना लेकिन समय के साथ यह समस्या बढ़कर हाथ-पैरों में झुनझुनी, याददाश्त कमजोर होना और बैलेंस बिगड़ने तक पहुंच सकती है। यही कारण है कि इस संकेतों को समय रहते पहचानना बहुत जरुरी है।

    इन चीजों से होगी कमी पूरी

    यदि आप नॉन वेज खा लेते हैं तो अंडे, मछली, चिकन और डेयरी प्रोडक्ट्स अच्छे सोर्स माने जाते हैं। शाकाहारी लोगों का दूध, दही, पनीर के साथ फोर्टिफाइड फूडस जैसे सीरियल्स और प्लांट बेस्ड मिल्क को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि सामान्य वेज फूड्स में B-12 बहुत कम होता है। कुछ मामलों में सिर्फ खान-पान से कमी पूरी नहीं हो पाती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि B12 की लंबे समय तक बने रहे तो यह शरीर में कमजोरी, ब्रेन फॉग और स्थायी न्यूरोलॉजिकल नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन लेना जरुरी हो सकता है। रेगुलर जांच, संतुलित आहार और सही समय पर इलाज जरुरी है।        
  • Punjab News: पंजाब कैबिनेट ने ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ को मंजूरी दी, महिलाओं को ₹1000–₹1500 मासिक सहायता

    Punjab News: पंजाब कैबिनेट ने ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ को मंजूरी दी, महिलाओं को ₹1000–₹1500 मासिक सहायता

    चंडीगढ़, 29 मार्च 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने राज्य में जनकल्याण, विकास और प्रशासनिक सुधारों को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए। इन फैसलों में सबसे बड़ा निर्णय “मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना” को मंजूरी देना रहा, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

    यह फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

    महिलाओं को ₹1000–₹1500 मासिक सहायता

    इस योजना के तहत पंजाब की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह मिलेंगे। यह योजना राज्य की 97% से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी और देश की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजनाओं में से एक मानी जा रही है।

    अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इससे महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे अपने खर्चों का निर्णय खुद कर सकेंगी।

    यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी। इस योजना में परिवार की सभी पात्र महिलाएं लाभ ले सकेंगी, यानी संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी।

    18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं, जो पंजाब की मतदाता हैं और जिनके पास वैध आधार कार्ड और वोटर आईडी है, इस योजना के लिए पात्र होंगी। पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाली महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उनके पेंशन के साथ मिलेगा।

    योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार विशेष अभियान चलाएगी, खासकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में, ताकि महिलाओं को रजिस्ट्रेशन, बैंक खाते और जरूरी दस्तावेजों में मदद मिल सके।

    सरकार ने इस योजना के लिए 2026–27 के बजट में ₹9,300 करोड़ की राशि पहले ही मंजूर कर दी है।

    महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर जोर

    सरकार का मानना है कि राज्य में प्रगति के बावजूद कई महिलाएं अभी भी आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं हैं। यह योजना इस कमी को दूर करेगी और महिलाओं की भूमिका को परिवार और समाज में मजबूत बनाएगी।

    इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएं सामाजिक व आर्थिक फैसलों में अधिक भागीदारी कर सकेंगी।

    भर्ती और प्रशासनिक सुधार

    कैबिनेट ने योजना के अलावा कई अन्य अहम फैसले भी लिए। योजना विभाग में 70 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी गई है। यह फैसला आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड और सांख्यिकी निदेशालय के विलय के बाद लिया गया है।

    इससे राज्य में नीति निर्माण और डेटा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।

    बिजली क्षेत्र और कोयला परियोजना से जुड़े फैसले

    कैबिनेट ने PSPCL और PSTCL में चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) और डायरेक्टर पदों की नियुक्ति के नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी है, ताकि बिजली क्षेत्र में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाई जा सके।

    इसके अलावा झारखंड के पचवाड़ा कोल माइंस के संचालन और रखरखाव के लिए संविदा आधार पर स्टाफ की भर्ती को भी मंजूरी दी गई है। इसके लिए एक सशक्त समिति भी बनाई गई है, जो भर्ती और अन्य संबंधित मामलों पर निर्णय लेगी।

    उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा

    उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लीजहोल्ड इंडस्ट्रियल प्लॉट्स को फ्रीहोल्ड में बदलने की नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब बैंक में गिरवी रखे प्लॉट भी आवश्यक शर्तों के साथ फ्रीहोल्ड में बदले जा सकेंगे।

    इसके अलावा पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (रेगुलेशन एंड मेंटेनेंस) संशोधन बिल, 2026 को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत इंडस्ट्रियल एरिया के बेहतर प्रबंधन के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) बनाए जाएंगे।

    ये SPV सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्क, ड्रेनेज और सुरक्षा जैसी सुविधाओं का प्रबंधन करेंगे। इनके कामकाज की निगरानी के लिए जिला स्तर पर मॉनिटरिंग अथॉरिटी भी बनाई जाएगी।

    नदी प्रबंधन और हाईवे परियोजनाएं

    कैबिनेट ने सतलुज नदी में डीसिल्टिंग के नियमों में ढील देने को भी मंजूरी दी है, ताकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की परियोजनाओं के लिए सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

    यह कदम राज्य में बेहतर नदी प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्यों को तेज करने में मदद करेगा।

    समावेशी विकास पर सरकार का फोकस

    कुल मिलाकर, कैबिनेट के ये फैसले राज्य में समावेशी विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और पंजाब को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाया जा सके।

  • Punjab News: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 155 बोरी चूरा-पोस्त बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 155 बोरी चूरा-पोस्त बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लुधियाना पुलिस की टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है।जानकारी देते DCP Jaskarnjit singh Teja ने बताया कि पुलिस टीम ने ऑपरेशन के दौरान 4 वाहनों को कब्जे में लिया, जिनमें एक ट्रक, स्कॉपियो, दो पिकअप शामिल हैं।

    इन वाहनों में नशे की तस्करी की जा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 155 बोरियों में भरी करीब 25 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुई। यह खेप बड़े स्तर पर सप्लाई के लिए लाई जा रही थी, जिसे समय रहते पकड़ लिया गया। नशा तस्करों में मोगा, लुधियाना, संगरूर और अन्य जिलों के लोग शामिल हैं। इस तरह पुलिस ने एक बड़े नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी इस नशे को विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

  • पहाड़ से टकराई बस, 20 बच्चों को आई चोटें, Driver की समझदारी ने बचाई जान, देेखें वीडियो

    पहाड़ से टकराई बस, 20 बच्चों को आई चोटें, Driver की समझदारी ने बचाई जान, देेखें वीडियो

    पंचकूला: शहर के मोरनी एरिया में रविवार को सुबह करीब 10 बजे ब्रेक फेल होने के कारण एक निजी बस पहाड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार करीबन 20 छात्र-छात्राओं को चोटें आ गई हैं। सभी को दूसरी बस में बिठाकर पंचकूला के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया वहां पर सभी का उपचार चल रहा है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ और पलवल जिले से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से युवाओं का दल पंचकूला के नेचर कैंप थापली में भेजा गया है।

    यह 27 मार्च को यहां पर आए थे और 1 अप्रैल तक इन्हें यहां पर कैंप करना है। कैंप के लिए सुबह युवाओं का दल 2 बसों में सवार होकर नेचर कैंप थापली एरिया से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ है। नेचर कैंप थापली से कुछ दूरी पर ही बस के ब्रेक फेल हो गए। घटना के समय बस में 50 स्टूडेंट बैठे हुए थे। इस हादसे में पलवल की राधिका, चंचल, अंजली, लक्ष्मी, दीप्ति महेंद्रगढ़, दिव्य नारनौल, दिव्या नारनौल, मुस्कान महेंद्रगढ़, पूजा पलवल मोनिका सतनाली सहित करीबन 20 युवक युवतियां घायल हो गए हैं जिनको पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है हालांकि सभी को हल्की चोटें आई हैं।

    पंचकूला के मोरनी एरिया में जब बस के ब्रेक फेल हुए ड्राइवर ने समझदारी से तीन घुमावदार मोड़ पर तो बस को बचा लिया है लेकिन आगे एक वी आकार का मोड़ था। जहां पर बस खाई में जा सकती थी। ड्राइवर ने बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए डिवाइडर में टक्कर मार दी। इससे बस खाई में गिरने से बच गई और बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।

  • 2 नाबालिग युवक कुछ ही Second में Activa चोरी कर फरार, देखें CCTV

    2 नाबालिग युवक कुछ ही Second में Activa चोरी कर फरार, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः एक्टिवा चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें 2 नाबालिग युवक जिनकी उम्र करीब 15 -16 साल के बीच प्रतीत हो रही है कुछ ही सेकेंड में एक्टिवा चोरी कर फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद से सभी लोगों में हैरानी का माहौल है कि इन छोटे बच्चो को ऐसा करने के लिए कौन सिखाता है।

    जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में एक एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक्टिवा सड़क किनारे एक दीवार के साथ खड़ी हुई है। तभी वहां दो नाबालिग आते हैं, जिनमें से एक नाबालिग एक्टिवा का लॉक खोलकर चला जाता है, जबकि दूसरा एक्टिवा को स्टार्ट करने की कोशिश करता है, लेकिन एक्टिवा स्टार्ट नहीं होती। फिर दोबारा छोटा लड़का वहां आता है और 20 सेकेंड के अंदर ही एक्टिवा को स्टार्ट कर दोनों उसे चुरा ले जाते हैं।

    चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी और सेक्टर 9 में हुई गोलीबारी की घटना के बाद क्राइम को रोकने के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। ये शहर की ज्यादातर मुख्य सड़कों पर हैं। चोर इसी का फायदा उठाकर सेक्टरों के अंदर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही उन्हें शिकायत मिलेगी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

  • Punjab News: भारी मात्रा में नकली नोटों की खेप बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: भारी मात्रा में नकली नोटों की खेप बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसरः सीमावर्ती क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल ने जाली भारतीय मुद्रा की एक बड़ी खेप बरामद की है। गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों को एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला, जिसमें भारी मात्रा में नकली नोट थे। इस बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस संबंध में थाना रामदास में मुख्य दफा नंबर 96 दिनांक 27 मार्च के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 178, 179, 180 और 61(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत बीएसएफ की 181 बटालियन की बी कंपनी के सहायक कंपनी कमांडर एसएच अमित लोखंडे द्वारा दर्ज कराई गई है।

    बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गश्त के दौरान सीमा के पास एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला था। पैकेट खोलने पर उसमें 500 रुपये के कुल 445 जाली नोट पाए गए, जिनकी कुल कीमत 2,22,500 रुपये है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जाली मुद्रा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारतीय सीमा में भेजी हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना है।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सीमावर्ती क्षेत्रों से ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप पकड़ी जाती रही है। जाली नोटों की यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे दी गई है।

  • Udan Yatri Cafe और Free Wi-Fi सहित हवाई अड्डों पर 7 नई सुविधाएं शुरू, देखें वीडियो

    Udan Yatri Cafe और Free Wi-Fi सहित हवाई अड्डों पर 7 नई सुविधाएं शुरू, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/जालंधरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय विमान पत्तनत प्राधिकरण देश को नई सुविधाओं की सौगात देने जा रहा है। इस मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि 29 मार्च 2026 को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु प्रातः 10:30 पर राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे गुजरात से नई सेवाओं का उद्घाटन करेंगे।

    इन सेवाओं में सबसे पहला है उड़ान यात्री कैफे शुरू कर। इस सुविधा में 11 हवाई अड्डे शामिल किए गए हैं जिनमें राजकोट, चंडीगढ़, जम्मू, पटना, इंदौर, अमृतसर, वाराणसी, ग्वालियर, अगरतला, जयपुर, लखनऊ शामिल है।

    इसी के साथ डिजी यात्रा और निःशुल्क वाईफाई सुविधा भी शुरू की है। डिजी यात्रा में 08 और निःशुल्क वाईफाई सुविधा में 50 हवाई अड्डे शामिल किए गए हैं जिनमें चंडीगढ़, श्रीनगर, देहरादून, जम्मू, इंफाल, अगरतला, भोपाल, अमृतसर तथा वाईफाई सुविधा में चंडीगढ़, आदमपुर, आगरा, अलीगढ़, अमृतसर, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बीकानेर, चित्रकूट, देहरादून, गोरखपुर, हिंडन,हिसार, जैसलमेर, जम्मू, जोधपुर, कांगड़ा (गग्गल), कानपुर (चकेरी), खजुराहो, किशनगढ़, कुल्लू (भुंतर), कुशीनगर, लेह, लुधियाना, मुरादाबाद, पंतनगर, पठानकोट, प्रयागराज, शिमला, श्रीनगर, उदयपुर, वाराणसी,भुवनेश्वर, दरभंगा, देवघर, गया, झारसुगुड़ा, पटना, पाकयोंग, पूर्णिया, पोर्ट ब्लेयर, रायपुर, अगरतला, दीमापुर, होलोंगी, इंफाल, शिलांग, तेजू, इंदौर।

    अवसर सुविधा में 11 हवाई अड्डे शामिल किए गए हैं जिनमें चंडीगढ़, वाराणसी, जम्मू, खजुराहो, कुल्लू (भुंतर), इंफाल,ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, जामनगर, अगरतला और किड जोन में 10 हवाई अड्डे शामिल किए हैं जो चंडीगढ़, आदमपुर, बठिंडा, खजुराहो, जम्मू, देहरादून, अमृतसर, इंफाल, ग्वालियर, अगरतला को कवर करेंगे। वहीं फ्लाईब्ररी सुविधा 13 हवाई अड्डे जिनमें चंडीगढ़, इंदौर, आदमपुर,बरेली, हिंडन, खजुराहो,प्रयागराज,श्रीनगर, जम्मू,अमृतसर, इंफाल, जामनगर, अगरतला शामिल हैं, में शुरू होगी। इसी के साथ अवसरंचना कार्य में 08 हवाई अड्डे शामिलि किए गए है जिनमें इंदौर, श्रीनगर, भुवनेश्वर, इंफाल , भोपाल, जोधपुर, झारसुगुड़ा, दरभंगा मौजूद हैं।

    आदमपुर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए 29 मार्च से नवीनतम किड्स जोन , फ्लाइब्रेरी एवं फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने अतिथियों स्टेकहोल्डर तथा पैसेंजरों से अपील की है के वह प्रातः 10: 30 पर आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे जिससे यह कार्यक्रम सफल बनाया जा सके।

    आदमपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस तिमाही में पिछले वर्ष के मुकाबले यात्रियों की संख्या दोगुना होने का अनुमान है। पिछले 1 वर्ष में आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू हुई है। इसकी अतिरिक्त आदमपुर से कोपनहेगन, एमस्टरडम तथा मैनचेस्टर की कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा भी उपलब्ध है।

  • Jalandhar News: Society में firing करने वाले युवक को थाने ले जाने की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: Society में firing करने वाले युवक को थाने ले जाने की CCTV आई सामने

    जालंधरः सूर्या इंक्लेव में बीती रात गोली चलने का मामला सामने आया। पता चला है कि खुद को पार्षद का रिश्तेदार होने का दावा करने वाले युवक ने अपार्टमेंटस के सुरक्षाकर्मी के साथ बदसलूकी की और धमकी देते हुए फायर कर दिया। सोसाइटी की शिकायत पर पुलिस ने रूबी नाम के युवक को अरेस्ट कर लिया है।

    शौर्य ग्रीन सोसाइटी के नरेश शर्मा और अजय ने फोन पर जानकारी दी कि रूबी नाम का युवक अपार्टमेंटस में किराए पर रहता है। बीती रात लगभग 12.30 बजे वह आया और सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोककर पूछताछ की। इस दौरान रूबी गार्ड से बदसलूकी करने लगा। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था। युवक ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली गलौच की और अपना हथियार निकालकर फायर कर दिया। गोली चलने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तुरंत सभी इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने रूबी नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान सीसीटीवी में पुलिस आरोपी को लेजाती हुई दिख रही है। सोसाइटी के पदाधिकारियों का कहना है कि रूबी खुद को किसी पार्षद का रिश्तेदार होने का दावा कर सोसाइटी में गुंडागर्दी करता रहता है। कुछ दिन पहले भी उसने सोसाइटी में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।