Blog

  • Punjab News: कल होगा Post-mortem, पूर्व मंत्री भुल्लर की गिरफ्तारी पर रंधावा परिवार ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: कल होगा Post-mortem, पूर्व मंत्री भुल्लर की गिरफ्तारी पर रंधावा परिवार ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    अमृतसरः वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी उपिंदर कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी का परिवार स्वागत करता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच करवाई जानी चाहिए। उपिंदर कौर ने कहा कि पुलिस को भुल्लर का रिमांड लेकर इस मामले में शामिल बाकी लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि सच्चाई उजागर हो सके।

    उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भुल्लर आत्मसमर्पण ही करना चाहते थे तो उन्होंने पहले क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और इसके लिए चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल से डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई जाए। उपिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि कल गगनदीप सिंह रंधावा का पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा। उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ़ मिलने तक वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

  • ISRO विजिट से छात्रों को मिलेगी नई दिशा — मंत्री मोहिंदर भगत

    ISRO विजिट से छात्रों को मिलेगी नई दिशा — मंत्री मोहिंदर भगत

    जालंधर: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 25 मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद के दौरे के लिए रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह भी मौजूद थे। स्थानीय रेड क्रॉस भवन से 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रवाना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसरो जैसी संस्थाओं के दौरे से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। यह शैक्षणिक यात्रा उनके भविष्य को नई दिशा देगी।

    भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। पंजाब सरकार ने न केवल शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है, बल्कि सरकारी स्कूलों को अति-आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया है, जिसके कारण आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी नाम रोशन कर रहे है। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें इस यात्रा का पूरा लाभ लेने और अधिक से अधिक ज्ञान हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थी जीवन में ऐसी यात्राएं बहुत लाभदायक होती हैं, जो विद्यार्थी के शैक्षणिक जीवन को नया मोड़ दे सकती है।

    उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि जालंधर जिले में स्कूल ऑफ एमिनेंस फिल्लौर और आदमपुर में अति-आधुनिक स्पेस लैब स्थापित की गई है। इन लैबों के माध्यम से विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में ज्ञान हासिल कर सकेंगे और अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनकर भविष्य में अपने जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। जिक्रयोग्य है कि इन विद्यार्थियों में 15 लड़कियां और 10 लड़के शामिल है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डा. गुरिंदरजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

  • Petrol की आई किल्लत, वाहनों की लगी लंबी लाइने, Pump मालिक का आया बयान, देखें वीडियो

    Petrol की आई किल्लत, वाहनों की लगी लंबी लाइने, Pump मालिक का आया बयान, देखें वीडियो

    अहमदाबादः जिले में सोमवार को पेट्रोल की किल्लत को लेकर आम जनता परेशान नजर आई। बताया जा रहा है कि शहर के कई पेट्रोल पंप पर अचानक पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिससे लंबी कतारें देखने को मिलीं। बताया जा रहा है कि कम से कम 4 से 5 पेट्रोल पंप ऐसे हैं जहां पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। स्थिति सिर्फ अहमदाबाद तक सीमित नहीं है। गुजरात के अन्य शहरों जैसे राजकोट और द्वारका में भी कई पेट्रोल पंप पर इसी तरह की समस्या सामने आई है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि सप्लाई में कोई बड़ी रुकावट आई है।
    पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि यह समस्या अस्थायी है। उनके मुताबिक, वीकेंड की वजह से पेट्रोल के टैंकर समय पर नहीं पहुंच सके। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक टैंकर पहुंच जाएंगे और स्थिति सामान्य हो जाएगी। हालांकि, इस बीच कुछ पेट्रोल पंप मालिकों ने नाम न बताने की शर्त पर एक बड़ा संकेत दिया है। उनका कहना है कि अगर सप्लाई जल्दी बहाल नहीं होती, तो संकट और गहरा सकता है। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। ग्राहकों को भी इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। अहमदाबाद के एक पेट्रोल पंप पर मौजूद ग्राहक चंदन ने बताया कि उन्हें पेट्रोल नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक-दो नहीं, बल्कि कई जगहों पर यही हाल है। इस अचानक आई किल्लत ने लोगों के बीच घबराहट भी बढ़ा दी है। कई लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, सबकी नजर इस बात पर है कि शाम तक टैंकर पहुंचते हैं या नहीं। अगर सप्लाई समय पर बहाल हो जाती है तो हालात जल्दी सामान्य हो सकते हैं। लेकिन अगर देरी हुई, तो यह संकट बड़े स्तर पर फैल सकता है।
  • Himachal News: मंदिर के दानपात्र से चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा

    Himachal News: मंदिर के दानपात्र से चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के थाना टाहलीवाल के अंतर्गत आते गांव गोंदपुर जयचंद स्थित बापू कुम्भदास मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में माडलुस कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड गनेश कुमार निवासी गढ़शंकर (पंजाब) ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उसने एक व्यक्ति को मंदिर के दानपात्र (गल्ला) से पैसे निकालते हुए देखा।

    गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए जिसे मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपित की पहचान संदीप कुमार पुत्र सतपाल निवासी गांव व डाकघर भूता, तहसील बंगा जिला नवांशहर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किए गए 1040 रुपये बरामद किए हैं। इस संबंध में उपरोक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (वीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

  • अंबोटा की निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी और अचार से प्रतिमाह कमा रहीं 60 हजार का शुद्ध मुनाफा

    अंबोटा की निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी और अचार से प्रतिमाह कमा रहीं 60 हजार का शुद्ध मुनाफा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभरे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच जिला ऊना के अंबोटा गांव की निशु सूद आज आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने न केवल स्वयं आर्थिक मजबूती हासिल की, बल्कि दर्जनों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनके जीवन में आत्मविश्वास और नई उम्मीद का संचार किया है।

    निशु सूद द्वारा तैयार की गई चटनियों और अचार का स्वाद अब केवल ऊना तक सीमित नहीं रहा। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बाहरी राज्यों के लोग भी उनके उत्पादों को पसंद कर रहे हैं। बाजार से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया ने उनके इस प्रयास को एक सफल महिला उद्यम की पहचान दिलाई है।
    छोटे प्रयास से बड़े मुकाम तक का सफर निशु सूद ने ‘गणेश स्वयं सहायता समूह’ के माध्यम से अपने उद्यम की शुरुआत की। शुरुआत में महज 8 महिलाओं के साथ शुरू हुआ यह प्रयास आज लगभग 70 महिलाओं को जोड़ चुका है। समूह द्वारा वर्तमान में करीब 60 प्रकार की चटनियां और अचार तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें कटहल, सहजन, करेला, नींबू, गाजर, आम, आंवला और जामुन सहित कई पारंपरिक स्वाद शामिल हैं।

    हर महीने 60 हजार तक की आय, 5 महिलाओं को स्थायी रोजगार
    निशु सूद का यह उद्यम आज आर्थिक रूप से भी सशक्त बन चुका है। सभी खर्चों को निकालने के बाद वे प्रतिमाह लगभग 50 से 60 हजार रुपये तक का शुद्ध मुनाफा अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पांच महिलाओं को स्थायी रोजगार भी प्रदान किया है, जिससे उनके परिवारों की आजीविका मजबूत हुई है।

    मेलों और बाजारों से मिली पहचान
    समूह द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद ने बाजार में विशेष पहचान बनाई है। निशु सूद ने हिमाचल प्रदेश के प्रमुख मेलों सहित सरस मेला, श्री चिंतपूर्णी महोत्सव और राज्यस्तरीय हरोली उत्सव में स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की सफल बिक्री की है, जहां प्रत्येक मेले में लगभग दो से ढाई लाख रुपये तक का कारोबार हुआ। इसके अलावा गुरुग्राम जैसे बाहरी शहरों तक भी उनके उत्पादों की पहुंच बन चुकी है।

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिल चुका है सम्मान
    निशु सूद के उत्कृष्ट कार्यों को कई मंचों पर सराहा गया है। वर्ष 2023 में उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कोविड-19 महामारी के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए वर्ष 2021 में उपायुक्त ऊना द्वारा उन्हें ‘गरिमा अवॉर्ड’ भी प्रदान किया गया।

    स्वयं सहायता समूहों से मिला आगे बढ़ने का अवसर

    निशु सूद बताती हैं कि उन्हें स्वयं सहायता समूह की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिली। वर्ष 2001 में समूह के पंजीकरण के बाद उन्होंने छोटे स्तर पर उत्पादों की बिक्री शुरू की। वर्ष 2015 में समूह को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़े जाने के बाद उन्हें आर्थिक और तकनीकी सहयोग मिला, जिससे उनके कार्य को नई गति मिली। 35 हजार रुपये के रिवॉल्विंग फंड से उन्होंने दाल पिसाई और बड़ियां बनाने की मशीन खरीदकर अपने व्यवसाय को और सुदृढ़ किया।

    वर्तमान में निशु सूद अपने उत्पादों को हिमाचल के विभिन्न पर्यटन स्थलों शिवबाड़ी गगरेट, शिमला, ततापानी, कुफरी और चंबा में आउटलेट के माध्यम से बेच रही हैं। इसके साथ ही ki ऑनलाइन ऑर्डर और कुरियर सुविधा के जरिए वे देशभर में अपने उत्पादों की आपूर्ति भी कर रही हैं। निशु सूद का कहना है कि सरकार और प्रशासन से मिले सहयोग और सम्मान ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने अन्य महिलाओं से भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की है, ताकि वे भी परिवार की आर्थिक मजबूती में भागीदार बन सकें।

    सरकार की पहल से महिला समूहों को मिल रहा प्रोत्साहन
    प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और विपणन के अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित कर रही है, जिससे महिला समूहों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक मंच मिल रहा है।

    स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई दिशा : उपायुक्त
    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिले में स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशनानुसार जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के तहत समूहों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, विपणन सुविधा और प्रदर्शनी मंच उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा मेलों और उत्सवों में स्टॉल लगाने के अवसर प्रदान कर इन उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ा जा रहा है, जिससे महिला समूहों की आय में वृद्धि हो रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिल रही है।

  •  महाविद्यालय ऊना में शहीद दिवस पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि: पौधरोपण कर शहीदों को किया नमन

     महाविद्यालय ऊना में शहीद दिवस पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि: पौधरोपण कर शहीदों को किया नमन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के MCA और MBA विभाग द्वारा आज ‘उन्नत भारत अभियान’ (UBA) के तहत शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए ‘शहीद दिवस’ का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां विद्यार्थियों ने देशभक्ति के संकल्प लिए, वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

    देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीता शर्मा उप-प्रधानाचार्य प्रो. पुनीत प्रेम कंवर ,MBA समन्वयक डॉ. संजय वर्मा, और MCA समन्वयक डॉ. प्रोमिला देवी ने विशेष रूप से शिरकत की।

    शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कॉलेज परिसर में विभिन्न औषधीय और छायादार पौधे लगाए गए। डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि जिस तरह शहीदों ने अपने रक्त से देश की स्वतंत्रता को सींचा, उसी तरह आज के युवाओं को पौधों को सींचकर प्रकृति और देश के भविष्य को सुरक्षित करना चाहिए।

  • Himachal News: चिंतपूर्णी के बधमाणा में पकड़ी  8 बोतल देसी शराब

    Himachal News: चिंतपूर्णी के बधमाणा में पकड़ी  8 बोतल देसी शराब

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना के तहत पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च 26 को सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ बधमाणा क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान जसवीर सिंह पुत्र तिलक राज निवासी गांव नारी, डाकघर जलो दी बड़, तहसील अंब जिला ऊना के कब्जे से 8 बोतल देसी शराब (वीआरवी संतरा) पकड़ी।

    जिस पर पुलिस ने  उपरोक्त के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: नव विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, पति और सास पर केस दर्ज

    Punjab News: नव विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, पति और सास पर केस दर्ज

    संगरूरः सुनाम उधम सिंह वाला के गांव खडियाल में घरेलू कलह के चलते नवविवाहिता ने जहरीली वस्तु निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। सिविल अस्पताल में मृतका के पोस्टमार्टम के दौरान जानकारी देते हुए इंंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि ईलवाल गांव की जसवीर कौर की करीब एक साल पहले खडियाल के यादप्रीत सिंह के साथ शादी हुई थी।

    शिकायत में आरोप लगाए गए है कि ससुराल परिवार किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर उसे तंग परेशान करता था। जिस कारण 29 वर्षीय जसवीर कौर पत्नी यादप्रीत सिंह निवासी खडियाल ने जहरीली वस्तु निगलकर ली।

    घटना के बाद तुरंत जसवीर कौर को इलाज के लिए सुन्नाम के निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालात में सुधार नहीं होने पर फिर उसे इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि मृतका के पति यादप्रीत सिंह और उसकी सास लखविंदर कौर के खिलाफ बी.एन.एस.एस. की धाराओं 108 और 3,5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सशक्त और दूरदर्शी Budget, विकास को मिलेगी नई दिशा — स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री

    सशक्त और दूरदर्शी Budget, विकास को मिलेगी नई दिशा — स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री

    शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की सराहना करते हुए इसे दूरदर्शी, सशक्त और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि गंभीर वित्तीय चुनौतियों, विशेषकर केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान में भारी कटौती से हुए लगभग 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान के बावजूद, मुख्यमंत्री ने सूझबूझ और दृढ़ संकल्प के साथ एक संतुलित व प्रगतिशील बजट पेश किया है, जो विकास की गति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बनेगा।

    डॉ. शांडिल ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आधारभूत ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ नर्सों सहित हजारों पद भरने के निर्णय को सराहनीय बताया। साथ ही सीनियर रेजिडेंट स्पेशलिस्ट का स्टाइपेंड बढ़ाकर 1 लाख रुपये और सुपर-स्पेशलिस्ट के लिए 1.30 लाख रुपये किए जाने को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया। उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल कॉलेजों को मजबूत करने और कुपोषण व एनीमिया जैसी समस्याओं के समाधान हेतु राज्य पोषण नीति को पोषण अभियान के अनुरूप लाने के निर्णय की भी प्रशंसा की।

    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बजट में राजस्व विभाग को दिए गए महत्व और पूर्ण डिजिटल परिवर्तन की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भूमि अभिलेखों और म्यूटेशन प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने राजस्व चौकीदारों का मानदेय बढ़ाकर 6,800 रुपये करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है। मंत्रियों ने युवाओं के सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, विभिन्न विभागों में भर्तियों और 4 लाख मानव-दिवस सृजन जैसे प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह बजट ‘आत्मनिर्भर हिमाचल’ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

  • Punjab News: Black Marketing के खेल का भंडाफोड़, LPG Gas Agency पर MLA की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: Black Marketing के खेल का भंडाफोड़, LPG Gas Agency पर MLA की Raid, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शेरपुर इलाके में गैस सिलेंडर की किल्लत और धांधली को लेकर विधायक रविंद्र कौर छीना ने कड़ा रुख अपनाया है। उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक ने गैस एजेंसी पर रेड की जिससे एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया। इलाका निवासियों ने विधायक के सामने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि उनके साथ डिजिटल स्तर पर धोखाधड़ी हो रही है। बुकिंग के कुछ ही समय बाद मोबाइल पर सक्सेसफुल डिलीवरी का मैसेज आ जाता है। कागजों और मैसेज में डिलीवरी पूरी दिखाई जा रही है लेकिन हकीकत में उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहा।

    जब लोग एजेंसी जाते हैं तो उन्हें सटॉक खत्म होने की बात कहकर वापिस भेज दिया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसियां जानबूझकर कृत्रिम कमी पैदा कर रही हैं। लोगों का मानना है कि घरेलू कोटे की गैस को ऊंचे दामों पर व्यावसायिक क्षेत्रों में ब्लैक में बेचा जा रहा है। रसोई में सिलेंडर न होने के कारण घरों में चूल्हे ठंडे हैं और मध्यमवर्गीय परिवारों को मजबूरन बाहर से महंगा खाना मंगवाना पड़ रहा है जिससे बजट बिगड़ गया है।

    रेड के दौरान रिकॉर्ड में विसंगतियां पाए जाने पर विधायक ने एजेंसी मालिकों को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट लहजे में कहा जनता के हक की गैस चोरी करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर 24-48 घंटों के भीतर सप्लाई सामान्य नहीं हुई और ब्लैक मार्केटिंग बंद नहीं की गई तो एजेंसी का लाइसेंस रद्द करवाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही उनकी और से फ़ूड एंड सप्लाई को भी फ़ोन कर जाँच के लिए कहा गया है।