Home Himachal|Rashifal Dalhousie में हुई घटना के मामले Himachal Police ने पीड़ित की शिकायत को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

Dalhousie में हुई घटना के मामले Himachal Police ने पीड़ित की शिकायत को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

0
Dalhousie में हुई घटना के मामले Himachal Police ने पीड़ित की शिकायत को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

चंबाः हिमाचल के डलहौजी में अमृतसर के NRI जोड़े के साथ पार्किंग विवाद हो गया। जिसके बाद इस घटना में घायल हुए सिख व्यक्ति के हक में राजनीति नेता उतर आए। हाल ही में चन्नी ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ इस घटना को लेकर बातचीत की और उन्होंने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं इस मामले को लेकर अब चंबा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत जारी कर चौकाने वाला खुलासा किया है। जारी शिकायत में पीड़ित कवंलजीत का कहना है कि वह इस मामले में को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। शिकायत में पीड़ित जोड़े ने लिखा है कि वह घूमने के लिए खजियार आया था, जहां पार्किंग को लेकर उनका विवाद हो गया। इस झगड़े में व्यक्ति के सिर और शरीर पर गहरी चोटे आई है।

पुलिस द्वारा जारी की गई शिकायत में पीड़ित ने लिखा है कि वह किसी तरह के कानूनी झमेले में फंसना नहीं चाहता है और वह इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता है और ना ही कोई मेडिकल करवाना चाहता हूं। आगे लिखा है कि यह बयान मैं साथ आए अपने भाई जीवनजोत सिंह के सामने दर्ज करवा रहा हूं। बता दें कि हिमाचल के पार्किंग को लेकर कुछ हमलावरों ने स्पेनिश जोड़े की पिटाई कर दी थी। घटना में स्पेनिश पत्नी, उसके पंजाब मूल के पति और जीजा को चोटें आई। घायल हुए पति की हालत इतनी गंभीर बनी रही कि वह दो दिन तक अस्पताल में बेहोश रहा। आज यानी शनिवार को जब पीड़ित को होश आने पर सारा मामला मीडिया के सामने आया।

दंपती ने बताया कि डलहौजी में पार्किंग को लेकर पार्किंग ठेकेदार से बहस हो गई थी। इसी बीच ठेकेदार ने मौके पर सौ से ज्यादा लोगों को इकट्ठा कर लिया और उसके परिवार पर हमला कर दिया। एनआरआई परिवार के मुखिया और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं एनआरआई कंवलजीत सिंह की स्पेनिश पत्नी ने कहा कि वह हिमाचल घूमने गई थी, जहां यह पूरी घटना घटी। स्पेनिश महिला ने कहा कि हमारे यहां कोई सुरक्षा नहीं है। हमें बुरी तरह पीटा गया, किसी ने हमें बचाया तक नहीं। महिला ने बताया कि, उन्होंने झगड़े का वीडियो भी बनाया था, जिसे हिमाचल पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से डिलीट कर दिया।

महिला ने कहा कि पुलिस के हस्तक्षेप से वह बच गई, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। पीड़ित एनआरआई कंवलजीत सिंह ने कहा कि वह 25 साल से अधिक समय से स्पेन में रह रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब में रोजगार शुरू करने की बात कही थी। जिसके चलते वह अपने परिवार के साथ सब कुछ छोड़कर पंजाब के लोगों को रोजगार देने के लिए पंजाब लौट आए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि हालात अभी भी खराब हैं। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, हम तो सिर्फ हिमाचल घूमने गए थे और हिमाचल के लोगों ने हम पर हमला कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here