Home Himachal|Rashifal Lok Sabha Election Result Live: Himachal में कांग्रेस और BJP में जानें कौन आगे

Lok Sabha Election Result Live: Himachal में कांग्रेस और BJP में जानें कौन आगे

0
Lok Sabha Election Result Live: Himachal में कांग्रेस और BJP में जानें कौन आगे

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है, जोकि अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी। मतगणना के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद पूरी होगी। करीब 80 दिन तक चले लोकतंत्र के इस महोत्सव में सब की निगाहें कल की मतगणना पर टिकी है, जो यह तय करेगा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता की हैट्रिक लगाता है या फिर विपक्षी इंडिया गठबंधन सत्ता परिवर्तन के अपने प्रयास में सफल होता है।

हिमाचल में चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त

  • हमीरपुर: BJP- अनुराग ठाकुर- 1 लाख 18 हजार 291 वोट से आगे।
  • कांगड़ा: BJP- राजीव भारद्वाज- 1 लाख 89 हजार 478 वोट से आगे।
  • मंडी: BJP- कंगना रनौत- 49 हजार 599 वोट से आगे।
  • शिमला: BJP- सुरेश कुमार कश्यप, 60 हजार 104 वोट से आगे।

उपचुनाव में फंसा पेच

  • गगरेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कालिया चुनाव जीते। उनका मुकाबला भाजपा के चैतन्य शर्मा से था।
  • सुजानपुर विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन रंजीत सिंह 2,195 वोटों चुनाव जीत गए।
  • लाहौल स्पिति विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार अनुराधा राणा 754 वोटों से आगे चल रहीं हैं।
  • धर्मशाला विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सुधीर शर्मा 2,776 वोटों से आगे चल रहे।
  • कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विवेक शर्मा 3426 वोट से आगे
  • शिमला लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुरेश कश्यप कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी से 28362 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • कंगना रनौत 65,807 मतों से आगे
  • कांगड़ा लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा 1,11,047 मतों से पीछे चल रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here