Blog

  • इथियोपिया में Great Honour अवॉर्ड से सम्मानित हुए PM Modi, भारतीयों को समर्पित किया सम्मान

    इथियोपिया में Great Honour अवॉर्ड से सम्मानित हुए PM Modi, भारतीयों को समर्पित किया सम्मान

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों अपने विदेशी दौरे पर हैं। बीते दिन पीएम अफ्रीकी देश इथियोपिया पहुंचे। वहां पर उन्हें इथियोपिया के सबसे बड़े अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया। 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री को राजधानी अदीस अबाबा में देश के सर्वोच्च सम्मान ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने और एक वैश्विक राजनेता के तौर पर उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया। सम्मान समारोह अदीस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ।

    विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

    विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रुप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। पीएम यह पुरस्कार पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख है।

    भारतीयों को समर्पित किया पीएम ने अवॉर्ड

    पीएम मोदी ने भी अपने एक्स पर भी पोस्ट शेयर की है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘मुझे ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित होने पर गर्व है। मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता है। मैं अपने दोस्त पीएम अबी अहदम अली का भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले महीने जब हम दक्षिण अफ्रीका में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे तो आपने बड़े प्यार और अधिकार से मुझे इथियोपिया आने का आग्रह किया था। मैं अपने दोस्त, अपने भाई का यह निमंत्रण कैसे ठुकरा सकता था? इसलिए पहले मौके पर ही मैंने इथियोपिया आने का फैसला किया’।

    पीएम मोदी को अब तक मिले 28 सम्मान

    अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के अलग-अलग देशों से बड़े 28 नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें वैश्विक नेतृत्व और पर्यावरण से जुड़े कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। पापुआ न्यू गिनी, फिजी, ग्रीस, अमेरिका, मालदीव, बहरीन, यूएई, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान और सऊदी अरब सहित कई देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिले हैं।
  • Geetanjali Murder Case में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व सीजेएम सहित ये बरी, देखें वीडियो

    Geetanjali Murder Case में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व सीजेएम सहित ये बरी, देखें वीडियो

    गुड़गांवः शहर के बहुचर्चित गीतांजलि मर्डर केस मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बड़ा फैसला सुनाया गया है। न्यायालय ने पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग और उनके माता-पिता को केस से बरी कर दिया है। वर्ष 2013 में गुड़गांव में पोस्टेड पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग पर उनकी पत्नी गीतांजलि को दहेज के लिए मार देने के आरोप लगे थे और इस मामले में सीजेएम रवनीत गर्ग और उसके माता पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में करीब 12 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग और उनके माता-पिता को बरी किया है।

    जानकारी देते एडवोकेट मनवीर राठी ने बताया कि पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग और उनके माता-पिता पर जो आरोप लगाए गए थे वह कोर्ट में साबित नहीं हो पाए। इसके चलते कोर्ट ने यह फैसला सुनाते हुए तीनों को बरी कर दिया है। उन्होंने बताया कि रवनीत गर्ग और उसके माता-पिता पर गीतांजलि को दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप था जो झूठे पाए गए और इसी आधार पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। वहीं सीबीआई को अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि गीतांजलि की हत्या हुई थी या अप्राकृतिक मौत।

    बता दें, 17 जुलाई 2013 को गीतांजलि की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई थी। उस समय गीतांजलि के पति रवनीत गर्ग गुड़गांव में पोस्टेड थे। इस घटना के बाद गीतांजलि के परिवार ने दहेज के लिए गीतांजलि की हत्या के रवनीत गर्ग व उसके माता-पिता पर आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर जांच सीबीआई को सौंपी गई और पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में कई सालों तक यह मामला चला और इस मामले में कई लोगों की गवाहियां भी हुई लेकिन आखिरकार अब इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग और उसके माता-पिता को इस हत्या के मामले में बरी किया है।

  • Punjab News: इस इलाके में महिला पर जहरीले केमिकल से हमला, भतीजी पर लगे आरोप, देखें CCTV

    Punjab News: इस इलाके में महिला पर जहरीले केमिकल से हमला, भतीजी पर लगे आरोप, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर के सदर पुलिस स्टेशन के तहत जवाहर नगर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने दूसरी महिला पर एसिड या कोई जहरीला केमिकल फेंक दिया। इस हमले से पीड़ित महिला के चेहरे पर बुरा असर पड़ा है और उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है।

    जानकारी देते पीड़ित महिला संतोष कुमारी ने बताया कि वह घर के बाहर कपड़े धो रही थी कि अचानक एक महिला आई और उस पर कोई जहरीला पदार्थ फेंककर मौके से फरार हो गई। हमले के तुरंत बाद उसे आंखों में बहुत तेज जलन महसूस हुई और अब उसे ठीक से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसका किसी से कोई बड़ा झगड़ा नहीं था, परिवार में थोड़ी बहुत कहासुनी ही हुई थी, लेकिन उसने कभी ऐसे हमले के बारे में नहीं सोचा था। उसने बताया कि घटना के समय उसकी मां और भाई भी घर में मौजूद थे और घर के बाहर CCTV कैमरे भी लगे हुए हैं। महिला जरूर सीसीटीवी में कैद हुई होगी। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसे न्याय मिले और दोषी को सख्त सजा मिले।

    इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान संतोष कुमारी के रूप में हुई है और हमलावर उसकी भतीजी चादनी उर्फ ​​रिचा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद इस्तेमाल किए गए केमिकल की पुष्टि होगी।

  • Punjab Election Results Live: इन जिलों में जीते ये उम्मीदवार, जीत के बाद आप उम्मीदवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab Election Results Live: इन जिलों में जीते ये उम्मीदवार, जीत के बाद आप उम्मीदवार का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समीति चुनावों को लेकर आज सुबह से मतगणना जारी है। वहीं मजीठा से आप पार्टी के उम्मीदवार यादविदंर सिंह ब्लॉक समिति मेंबर 407 वोटों से जीते। मामले की जानकारी देते हुए आप पार्टी के कार्यकर्ता ने कहा कि पहले रूझानों में 407 वोटों से आप पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। हालांकि यह इलाका शिरोमणि अकाली दल का गढ़ माना जा रहा था, जहां 40 साल के बाद जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि 5 गांवों में पहले से आप पार्टी को वोट देने को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।

    इसका मुख्य कारण है कि पावन 328 गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों के रोष में दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में आप पार्टी की ओर लोगों में रुझान देखा गया। वहीं हलके में विकास को लेकर कहा कि गांवों में यादविंदर की ओर से एक फोन पर काम करवा रहे है। उन्होंने कहा कि 2027 में भी आप पार्टी पंजाब में वापसी करेंगी। वहीं आप पार्टी में जीत हासिल करने के बाद उम्मीदवार यादविंदर ने कहा कि उन्होंने 407 वोटों में जीत हासिल की है।

    इस चुनाव में अकाली दल के गढ़ में विजय हासिल की है। दूसरे नंबर अकाली दल के उम्मीदवार मैदान में गुरमीत सिंह चुनाव लड़ रहे थे। वहीं जगदेव खुर्द जोन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह ने ब्लॉक समिति अजनाला से 426 वोटों से चुनाव जीते। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार बलराज सिंह को चुनावों में मात दी है। इसी के साथ आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जगदीश दविंदर कौर ने अजनाला विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक समिति जोन महिमद मंदरावाला से 165 वोटों से चुनाव जीता।

    वहीं मजीठा विधानसभा क्षेत्र के वडाला जोन 2 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलजिंदर सिंह ने ब्लॉक समिति सदस्य का चुनाव 245 वोटों से जीत हासिल की। जैसे ही नतीजे घोषित हुए, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह जश्न मनाया गया।

    -मोगाः ब्लॉक समीति चुनाव में कांग्रेस की पवनदीप कौर 157 वोटों से विजयी। वहीं शिरोमणि अकाली दल के गुरदर्शन सिंह ढिल्लों (काहन सिंह वाला) ने दौलतपुरा जोन से आप उम्मीदवार अंगरेज सिंह सामरा को 34 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। कोटईसे खां से आप उम्मीदवार रणजीत कौर, नवदीप सिंह, सतनाम सिंह, दविंदर सिंह गिल, निर्मल सिंह ने जीत हासिल की। इसी के साथ कांग्रेस उम्मीदवार सुरजीत सिंह, पलविंदर कौर संधू, रणजीत सिंह ने जीत हासिल की। वहीं बाघापुराना से भी शिरोमणि अकाली दल ने बढ़त बनाई और आप दूसरे नंबर पर रही।

    पवनदीप कौर ने चोटीयां कलां से 158 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की मोगा हलका इंचार्ज मालविका सूद ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों का परिणाम है। वहीं शिरोमणि अकाली दल के गुरदर्शन सिंह ढिल्लों (काहन सिंह वाला) ने दौलतपुरा जोन से ब्लॉक समिति चुनावों में आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार अंगरेज सिंह सामरा को 34 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

    गांव सलीना से आम आदमी पार्टी के सुरिंदर सिंह ने 386 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। इस जीत के साथ सुरिंदर सिंह ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों का परिणाम है। वहीं जोन नंबर 6 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बेअंत सिंह ने सलीना से 206 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

    -फतेहगढ़ साहिबः आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रतन लाल ने अमलोह निर्वाचन क्षेत्र के ब्लॉक समिति जोन दढेरी से 1201 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की।

    -फाजिल्काः आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जोगिंदर सिंह ने फाजिल्का जोन नंबर 1 के सलेम शाह गांव से जीत हासिल की है। जोगिंदर सिंह को 503 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार 437 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा उम्मीदवार 445 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट के लिए कुल 1919 वोट डाले गए।

    -श्री चमकौर साहिबः जेएनवी संधू में ब्लॉक समिति श्री चमकौर साहिब के 15 जोन की मतगणना में पहला परिणाम झल्लियां कलां से आया है, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए।

    -होशियारपुरः ब्लॉक समिति आदमवाल से आप की राजवीर कौर ने जीत हासिल की।

    -लुधियाना: स्थानीय ननकाणा साहिब पब्लिक स्कूल गिल-रोड पर स्थित ब्लॉक डेहलो के अंतर्गत आने वाली जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की गिनती के पहले राउंड के दौरान जोन आलमगीर से कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक समिति उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्ना ब्लॉक समिति सदस्य पंचायत ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत सिंह चन्ना को 103 वोटों के अंतर से हराकर विजयी घोषित किया। कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्ना को 1132 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी पक्ष के उम्मीदवार गुरजीत सिंह दुलेअ को 1035 वोट प्राप्त हुए। इसी तरह ब्लॉक डेहलो की जोन कालेख से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शिंदर सिंह ने 118 वोटों के अंतर से विरोधी उम्मीदवार को हराया। इस दौरान कांग्रेस को 686 वोट मिले जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इकबाल सिंह को 568 वोट प्राप्त हुए।

    -सहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक समिति काका जोन से कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरजीत सिंह को हराकर जीत हासिल की।

    -ममदोटः आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार ओम प्रकाश ने मामदोट ब्लॉक के लक्खा सिंह वाला हिथाड़ ब्लॉक से 999 वोट हासिल करके जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार चरणजीत सिंह को 286 वोटों से हराया।

    -जंडियाला गुरुः ब्लॉक समिति के जोन मेहता के नतीजों में आम आदमी पार्टी की राजविंदर कौर को 14 वोटों के अंतर से विजेता घोषित किया गया। इस चुनाव में राजविंदर कौर को कुल 779 वोट मिले, कांग्रेस उम्मीदवार मनदीप कौर को 765 वोट, शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरजिंदर कौर को 373 वोट, भाजपा की रानी को 60 वोट और नोटा को 9 वोट मिले।

    -फिरोजपुरः ब्लॉक समिति जीरा जोन नंबर 5 से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

  • शर्मनाक!, 2 युवकों ने बुजुर्ग को बेटियों के सामने लातों से पीटा, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    शर्मनाक!, 2 युवकों ने बुजुर्ग को बेटियों के सामने लातों से पीटा, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शहर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां, कार के वाइपर से पानी गिरने के चलते हुए विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने एक बुजुर्ग को उसकी बेटियों के सामने ही लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान भारी हंगामा हुआ और लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। वहीं बुजुर्ग की बेटियां अपने छोटे से बच्चे को लेकर अपने पिता को बचाने की जदोजहद करती रहीं। बाद में लोगों ने मामले को शांत करवाया। वहीं महिलाओं ने इंसाफ की मांग की है। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मुताबिक, 2 युवक बेखोफ आते हैं और सड़क पर अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए कार के सामने मोटरसाइकिल रोककर बुजुर्ग ड्राइवर को बाहर निकालते ही घूंसे और हेलमेट से पीटना शुरू कर देते हैं। बीच-बचाव करने आई बेटियों को भी वह नहीं बख्शते और उनसे भी हाथापाई करते हैं। इस हमले में बुजुर्ग घायल हो गया, जिससे बेटियां अभी भी सदमे में हैं। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बुजुर्ग राम स्वार्थ के साथ हुई, जो सेक्टर 24 के एक प्राइवेट होटल से अपने रिश्तेदार की शादी के लिए निकले थे। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटियां अनुप्रिया नूतन, अनीशा और उनकी 3 साल की पोती थे। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आगे की खिड़की पर धूल जम गई थी, जिसे साफ करने के लिए उन्होंने कार के वाइपर का इस्तेमाल किया। इस दौरान कार के पीछे मोटरसाइकिल पर एक युवक आ रहा था, जिसके पीछे एक महिला बैठी थी। पानी उस व्यक्ति पर गिरा, जिसे बहुत गुस्सा आया और उसने आगे बढ़कर अपनी मोटरसाइकिल कार के सामने खड़ी कर दी ताकि कार वाले को रोका जा सके और उससे अपनी बहस सुलझाई जा सके, लेकिन देखते ही देखते उनमें झगड़ा हो गया। कार वाला बाहर निकला तो फिर झगड़ा हाथापाई में बदल गया। किसी ने झगड़े का वीडियो बना लिया जिसमें वह बुजुर्ग को बुरी तरह लात-घुसों से पीटता नजर आ रहा है। राहगीरों ने भी झगड़ा रोकने के लिए बीच-बचाव किया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। बाद में लोगों ने झगड़ा शांत करवाया।
  • Punjab News: Gun Point पर मनी चेंजर की दुकान से मात्र 52 सेकंड में 4.50 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर मनी चेंजर की दुकान से मात्र 52 सेकंड में 4.50 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    माहिलपुरः होशियारपुर में शहर के फगवाड़ा रोड पर सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार में गन प्वाइंट पर लूट की घटना सामने आई है। जहां 3 नकाबपोश युवक पिस्तौल दिखाकर न्यू सोढी मनी चेंजर की दुकान से मात्र 52 सेकंड में 4.50 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि लुटेरों द्वारा मात्र 52 सैकेंड में घटना को अंजाम दिया गया। घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर माहिलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। न्यू सोढी मनी चेंजर के मालिक विजय कुमार ने बताया कि शाम 7:20 बजे वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान बाइक पर 3 नकाबपोश युवक दुकान के सामने आकर रुके। इनमें 2 युवक दुकान के भीतर आ गए और एक ने पिस्तौल निकालकर उनसे पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब उन्होंने विरोध किया तो युवक ने उनको खींचकर कुर्सी से गिरा दिया और पिस्तौल तान दी। उसके दूसरे साथी ने उनकी तिजौरी से साढ़े 4 लाख रुपए निकाल लिए। वहीं तीसरा लुटेरा बाहर पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर दुकानदारों और राहगीरों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। वहीं दुकानदारों के अध्यक्ष नरेश कुमार लवली ने कहा कि माहिलपुर के दुकानदारों को हर दिन फिरौती की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन खुफिया विभाग और प्रशासन गहरी केंद में सोया हुआ है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि जब तक लुटेरे नाहीं मिल जाते, तब तक मार्केट की दुकानें बंद रहेंगी। इस बारे में थाना प्रमुख मदन सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि पिस्तौल तानकर लूट हुई है, वे मौके पर पहुंचे और लुटेरों का पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जल्द लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
  • Jalandhar News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 50 हजार जुर्माना

    Jalandhar News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 50 हजार जुर्माना

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख में 26 फरवरी को 37 साल की महिला की शिकायत पर थाना-5 में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को सख्त सजा सुनाई है। कोर्ट में हुई सुनवाई में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले बस्ती शेख के 26 वर्षीय प्रिंस वासी को 20 साल की कैद व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि जुर्माना ना देने पर आरोपी को 6 महीने की और कैद काटनी होगी।

    पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मां ने कहा था कि उनकी बेटी को बुखार हो गया और वे बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गईं। जहां डॉक्टर के पास बेटी के उपचार के दौरान पता चला कि बेटी प्रेग्नेंट है। इसके बाद बच्ची ने मां को बताया कि प्रिंस उसे अपने साथ ले गया था और उसके साथ गलत काम किया।

    जिसके बाद प्रिंस ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मां की शिकायत पर थाना 5 की पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रिंस शादीशुदा है। पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी। पुलिस ने दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद अब कोर्ट ने प्रिंस को 20 साल की कैद और 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।

  • Jalandhar में आधा घंटा देरी से शुरू हुई काउंटिंग, इन जिलों में हुआ हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प, देखें वीडियो

    Jalandhar में आधा घंटा देरी से शुरू हुई काउंटिंग, इन जिलों में हुआ हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प, देखें वीडियो

    जालंधर/लुधियाना/पटियालाः पंजाब भर में ब्लॉक समिति और पंचायत समिति के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वोटों की गिनती को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। लोहियां ब्लॉक में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के लिए मतगणना आधे घंटे की देरी के बाद शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र के अंदर सभी दलों के कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह देखने को मिला। वहीं मुल्लापुर दाखा के जीटीबी कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस और अकाली दल ने पक्षपात का आरोप लगाए है।

    इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के कार्यकर्ताओं को ही अंदर जाने दिया जा रहा है, जबकि अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। हालांकि दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन का कहना है कि सिर्फ उम्मीदवारों और स्टाफ को ही अंदर जाने की इजाजत है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों और बूथ सेंटर के स्टाफ के अलावा किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। दूसरी और पटियाला में काउंटिंग से पहले ही बवाल होने की घटना सामने आई है।

    पटियाला में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए मतों की गिनती आज विभिन्न मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई है। लेकिन आईटीआई नाभा रोड पर स्वास्थ्य मंत्री के बेटे राहुल सैनी और अकाली दल के निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी जसपाल सिंह बिट्टू चथा के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प होने की घटना भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस से भाजपा कार्यकर्त्ताओं में झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंदर ना जाने को लेकर रोष जताया है।

  • Stock Market में आज दिखी हरियाली, Sensex 201 व Nifty 64 अंक चढ़ा

    Stock Market में आज दिखी हरियाली, Sensex 201 व Nifty 64 अंक चढ़ा

    बिजनेसः कई दिनों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में एक बार फिर हरियाली देखी गई। आज धीमी गति से ऊपर की ओर ट्रेड की शुरुआत हुई। शेयर बाजार में निवेशकों का रुझान सकारात्मक नजर आया। BSE Sensex और NSE Nifty बुधवार के कारोबारी सत्र को सकारात्मक रुख के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 201.23 अंक चढ़कर 84,881.09 पर; निफ्टी 64.8 अंक ऊपर 25,924.90 पर खुला। बैंक निफ्टी सपाट होकर 59,035 पर खुला। हालांकि, छोटे और मिडकैप शेयर लाल निशान पर खुले। निफ्टी मिडकैप 25 अंक या 0.04% गिरकर 59,686 पर खुला।

    शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में इस समय शीर्ष पर रहने वाले शेयर एसबीआई, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, और आयशर मोटर्स थे। दूसरी ओर, निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में एसबीआई, भारती एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।

  • Punjab News: चुनावों को लेकर मतगणना शुरू, सेंटर से 500 मीटर दूरी पर लगी पुलिस की बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावों को लेकर मतगणना शुरू, सेंटर से 500 मीटर दूरी पर लगी पुलिस की बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

    मोगा/अमृतसरः पंजाब भर में 14 दिसंबर को ब्लॉक समिति और पंचायत समिति के लिए मतदान संपन्न हो गई थी। हालांकि कुछ जिलों में हंगामा होने और बैलेट पेपर को लेकर आई तकनीकी खराबी के कारण कल दोबारा चुनाव हुए थे। जिसके बाद आज पंजाब सहित ज़िला मोगा में मतगणना शुरू हो चुकी है। अगर मोगा में सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

    वहीं दूसरी ओर अमृतसर में स्ट्रांग रूम को अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों की मौजूदगी में खोला गया है। सेंटरों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल से लगभग 500 मीटर पीछे बैरिकेडिंग लगाकर आम आवागमन पर रोक लगाई गई है।

    ताकि मतगणना के दौरान किसी भी तरह का कोई व्यवधान न पड़े। यहां ब्लॉक समिति के लिए कुल 333 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि ज़िला परिषद के लिए 69 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। पुलिस का कहना है कि सेंटर में सिर्फ उम्मीदवार और स्टाफ को ही अंदर जाने की अनुमति है। ऐसे में किसी भी अन्य व्यक्ति को सेंटर में जाने नहीं दिया जा रहा।