Blog

  • मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व अदाकार का हुआ निधन

    मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व अदाकार का हुआ निधन

    चंडीगढ़ः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व अदाकार अमृतपाल छोटू का 17 फरवरी को निधन हो गया है। बता दें कि अमृतपाल अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों जैसे सरदारजी, सरदार जी 2 और अन्य में काम किया है, यह भी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

    उक्त जानकारी ‘PFTAA Punjabi Film And T.V Actors Association’ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांझी की है। हालांकि मौत किन कारणों में हुई, इस बारे कोई जानकारी सामने नहीं आई। अमृतपाल छोटू की मृत्यु की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और उनके परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया है।

  • किसी के धर्म में जाने की बजाय उसे अपने धर्म में लाने की ताकत रखे बेटियां

    किसी के धर्म में जाने की बजाय उसे अपने धर्म में लाने की ताकत रखे बेटियां

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र की मोममनयार पंचायत के तहत श्री अमृतेश्वर शिव मंदिर खुरवाई में महाशिवपुराण कथा के सातबें दिन स्वामी जितेंद्र मोहन महाराज ने कहा कि बेटियां मां ताप्ती जैसा तप स्वयं में रखें और खुद किसी के धर्म में जाने के बजाय किसी के द्वारा ऐसी कोशिश करने पर उसे अपने धर्म में लाने की ताकत रखें। अपने सनातन धर्म को छोड़कर हम कहीं नहीं जाएं। मां ताप्ती ने भी स्वयं कोई परीक्षा नहीं दी और न तप किया बल्कि राजा स्वर्ण को उन्हें पाने के लिए तप करना पड़ा, परीक्षा देनी पड़ी । उन्होंने कहा कि अपने घर में रूखी सूखी जैसी भी रोटी मिले उसे खा कर गुजारा करो पर दूसरों के घर में जाकर उनकी जूठन मत खाओ ।दूसरे धर्म में आने के लिए पहले को प्रलोभन मिलेंगे, कुछ दिन खूब खातिरदारी होगी ,लेकिन फिर कोई नहीं पूछेगा। इसलिए बेटियां इसे लेकर खासतौर से सचेत रहें।

    स्वामी जितेंद्र मोहन ने बेटी और पिता का भावुक को प्रसंग सुनाया। जिससे सभी भक्तों की आंखें नम हो गई। उन्होंने कहा कि बेटी जिस दिन से जन्म लेती है, उसी देना से पिता उसके विवाह के लिए जोड़ना शुरु कर देते हैं। हैसियत न होने के बावजूद बेटी की हर इच्छा पूरी करते हैं। बेटी का कन्यादान उनकी सबसे बड़ी तमन्ना होती है। बेटी का जब विवाह होता है तो भी उसके सामने तक नहीं आ पाते और यहां वहां छुपकर रोते रहते हैं ऐसे में यदि बेटी उनकी मर्जी के बगैर अपनी मनमर्जी से विवाह कर ले तो उन्हें कितना दुख होगा, वह किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह जाते हैं। इस मौके पर कथा आयोजित संजीव कुमार शर्मा ,लक्ष्य एकेडमी डायरेक्टर खुरवाई रिटायर्ड कर्नल तरसेम चंद राणा, समाजसेवी एवं उद्योगपति महालक्ष्मी इंडस्ट्री अंबेहडा योगराज जोगी, पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • पंजाबः तेजधार हथियारों के बल पर गैस एजेंसी से लूटे लाखों रुपए, देखें CCTV

    पंजाबः तेजधार हथियारों के बल पर गैस एजेंसी से लूटे लाखों रुपए, देखें CCTV

    पटियालाः पंजाब के नाभा में हथियारबंद बदमाश ने दास भारत गैस एजेंसी को लूट लिया। इस वारदात को 3 बदमाशों ने अंजाम दिया। दो बदमाश एजेंसी के अंदर गए। जबकि तीसरा बाहर बाइक स्टार्ट करके फरार होने के लिए तैयार रहा। बदमाशों ने एजेंसी के मालिक केवल कृष्ण से ढाई लाख लूटे और फरार हो गए। यही नहीं बदमाश जाते हुए मालिक केवल कृष्ण को वॉशरूम में बंद करगए। उनकी ये हरकत एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वारदात के तुरंत बाद मालिक केवल कृष्ण ने वॉशरूम से दरवाजा खटखटाया। किसी तरह उन्हें लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

    उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज कब्जे में ली। पुलिस मुताबिक बदमाशों को जल्द लोकेट कर लिया जाएगा। नाभा के व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह एजेंसी मालिक से हथियारों के बल पर अढ़ाई लाख की लूट हुई है इस तरह किसी से भी वारदात हो सकती है। उनका कहना है कि पुलिस को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए। सरेआम व्यापारियों से लूट हो रही है। मामले में नाभा एसएचओ हैरी बोपाराए ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में 4 दिन में दूसरी बार चोर सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकारी स्कूल में 4 दिन में दूसरी बार चोर सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर के गांव चचेली के सरकारी मीडिल स्कूल में चोरों ने लगातार 2 बार वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सरकारी मीडिल स्कूल चचेली में 4 दिन 2 बार चोर सामान लेकर फरार हो चुके है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसीपल ने बताया कि 12 फरवरी को चोरों ने हमारे स्कूल में कंप्यूटर चोरी किए थे और अब 16 फरवरी को फिर से कंप्यूटर चोरी हो गए, जिसकी कीमत लाखों रुपए है।

    उन्होंने घटना संबंधी शिकायत शाहपुरकंडी थाने में पहले भी दी थी और अब फिर शिकायत दे दी है। डीएसपी राजिंदर मिन्हास ने कहा कि उन्हें स्कूल में चोरी की शिकायत मिली थी और उन्होंने कहा कि जो भी चोर है उसे बख्शा नहीं जाएंगा। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति और जन कल्याण परिषद ऊना के 49वें वार्षिक समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण व आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा 21 जनवरी को राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।

  • डोहगी पंचायत में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    डोहगी पंचायत में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोहगी में शुक्रवार को महिला एंव वाल विकास विभाग धुंधला,वृत धुंधला में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में पंचायत स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित करवाया गया।

    इस मौके पर वृत धुंधला की पर्यवेक्षिका मीना पठानिया ने महिलाओं व किशोरियों को वो दिन योजना के तहत किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंधित आने बाली परेशानियां तथा उनसे कैसे अपने आप को सुरक्षित तथा स्वच्छ रखना है उनके होने बाली परेशानियां तथा उनका किस तरह से सुरक्षित रखना है इन पर भी जागरूक किया।इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता माया देवी ने भी शिविर में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मीना पठानिया स्वास्थ्य कार्यकर्ता माया देवी, स्थानीय पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी,उप प्रधान राजेश शर्मा, बार्ड सदस्य गुरवचन सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना कुमारी बीना देवी,सरोज कुमारी,सोमा देवी सहित अन्य  पंचायत प्रतिनिधियों तथा महिलाओं ने इस शिविर में भाग लिया।

  • पंजाबः स्कूल वैन और बाइक की टक्कर में 1 की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः स्कूल वैन और बाइक की टक्कर में 1 की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के खेमकरण से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह एक मोटरसाइकिल और स्कूल वैन की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों छात्र कलगीधर अकादमी के छात्र हैं। जिसमें गांव दाल निवासी गुरजीत सिंह के पुत्र गुरसजन सिंह जो 10वीं का छात्र था, जबकि सुखदीप सिंह पुत्र निरवेल सिंह निवासी दल जो 8वीं का छात्र है और अर्शदीप सिंह निवासी दल जो 6वीं का छात्र है। मानक को गंभीर चोटें आई। उसे भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में लाया गया।

  • जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने करप्शन को लेकर विपक्ष का किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने करप्शन को लेकर विपक्ष का किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः आप सरकार की कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा आज जालंधर दौरे पर हैं और वही आज उन्हें जालंधर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । वही आम आदमी पार्टी के एमएलए और पीऐ के रिश्वत लेने वाले मामले अमन अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान की सरकार में किसी को बख्शा नहीं जाता चाहे वो अपना हो या पराया हो। खासकर सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए बोले 10 साल उनकी सरकार रही है तो उस वक्त उनके मंत्री और एमएलए पूरी तरह से करप्शन में लिप्त थे। उन्हें कोई हक नहीं है कि वह हमारी सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही पर कुछ बोले। इस बयानबाजी के बाद उन्होंने यू-टर्न लेते हुए कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं बोलना चाहते विजिलेंस विभाग इस मामले की जांच कर रही है।

    अमृतपाल और उसके साथियों पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था उस पर अमन अरोड़ा ने कहा कि इस पर मंत्री एमएलए कोई बयान बाजी करता है तो उसके बोलने से कुछ नहीं होता पुलिस अपना काम कर रही है और जो भी मारपीट अपराधिक घटनाएं करेगा उस पर मामला दर्ज किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में उनके डिपार्टमेंट के एक अफसर ने स्कैम का खुलासा किया था। उस समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह थे और उन्होंने धर्मसोत को बचाने के लिए उस मामले को दबाया और उन्हें क्लीनचिट दे दी गई थी।

    अमन अरोड़ा ने कहा विजिलेंस विभाग अपनी कार्यवाही कर रहा है अगर वह गलत होंगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए उनको सजा दिलवाई जाएगी। पंजाब में साढे 5 रुपये प्रति स्केयर फ़ीट रेत लोगो को मिलनी शुरू हो गई है और 16 खड़ो से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोगों से किए हुए वादे पूरे किए जा रहे हैं और किसी को शायद यह मालूम होगा कि पंजाब में साढे 5 रुपये प्रति स्केयर फ़ीट रेत मिलनी शुरू हो जाएगी। 50 और ऐसी साइट से जहां से रेत निकली जाएगी और साढ़े 5 रुपए के हिसाब से लोगो को दी जाएगी। इससे रेत माफिया का रीड की हड्डी टूट जाएगी। पिछले लंबे अरसे से बंद पड़े फ्लाई ओवरों के बारे में बोलते हुए अरोड़ा ने कहाकि आज की मीटिंग के बाद जल्द ही उन फ्लाई ओवरों का काम शुरू कर दिया जाएगा जिससे जल्द लोगों को राहत मिलेगी।

  • बड़ी राहतः डेली वेज वर्करों को भी मिलेगी साल में 12 अतिरिक्त छुट्टी

    बड़ी राहतः डेली वेज वर्करों को भी मिलेगी साल में 12 अतिरिक्त छुट्टी

    चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : ज्वाइंट कमिश्नर जीएस सोढ़ी की अध्यक्षता में आज नगर निगम के अधकारियो तथा कोऑर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों के बीच मीटिंग हुई। मीटिंग में पेंशन ब्रांच के हेड सुरिंदर कुमार, अकाउंट ब्रांच से ज्ञानेश्वर शुक्ला, सभी विभागों के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर , एम ओ एच  के सुपरिटेंडेंट तथा फायर विभाग के प्रतिनिधि के इलावा इंजीनियरिंग विभाग के सुप्रिटेंडेट सुधीर कुमार, संजय कुमार तथा कलेरीकल अमला भी शामिल थे । 

    कोऑर्डिनेशन कमेटी की तरफ से प्रधान सतिंदर सिंह, महासचीव राकेश कुमार,  ,संग्रक्षक सुरेश कुमार, दी वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन के प्रधान राजिंदर कुमार महा सचिव जगमोहन सिंह, चंडीगढ़ सफाई कर्मचारी यूनियन से विक्रम कुमार महासचिव मुग्रेशन, चेयरमैन अनिल कुमार के इलावा सीवरेज एंप्लॉयीज यूनियं के  महासचिव  नरेश कुमार, एमसी रोड वर्कर्स यूनियन के प्रधान संतोष सिंह, महा सचिव रवि चंदर, एमसी इलेक्ट्रिकल यूनियन के महा सचिव दलजीत सिंह, कोऑर्डिनेशन कमेटी के कैशियर किशोरी लाल, एमओएच ड्राइवरों के प्रतिनिधि राज कुमार,, एमसी हॉर्टिकल्चर  एंप्लॉयज यूनियन के  प्रधान अनिल कुमार, आउट सोर्सिंग वर्करों के प्रतिनिधि रवी सिंह,, फायर ब्रिगेड यूनियन से संजीव कुमार,मनदीप सिंह, मैकेनिकल वर्कर यूनियन से राजन तथा चंडीगढ़ रिटायर्ड एंप्लॉयज मंच से गुरदेव सिंह आदि शामिल थे । यह मीटिंग 19 सितंबर को हुई मीटिंग मे लिए गए फैसलों को  रिव्यू करने के संबंध मे थी।

    आज की मीटिंग में जो फैसले लिए गए है उनमे डेली वेज वर्करो को भीं साल में 12 अतरिक्त छुट्टी मिलेगी, आउट सोर्सेड वर्करों को डीसी रेट्स का एरियर दलवाने के लिए ठेकेदारों को पत्र लिखा जाएगा,सभी आउट सोर्सीड वर्करों को 2019,का पेंडिंग डीसी रेट्स का एरियर एक महीने में दे दिया जाएगा। जिन कैटेगरीज का  डीसी रेट्स नहीं बड़ा उनके ग्रेड पे डीसी ऑफिस को भेज दिए गए है जिनमे पम्प हाउस ऑपरेटर, हैवी ड्राइवर,इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजरआद, माननीय ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम ने नरदेश दिए कि सभी, आउट सोर्स्ड वर्करों को 15 कैजुअल लीव  मिले  यह सभी अधकारी निश्चित  करेगे l

    जीपी फंड की स्टेटमेंट मैन्युअली त्यार की जा रही है ता जो जो वर्करों को हराशमेंट न हो। रेगुलर मुलाजिमों को रवाइज्ड पे स्केल्स का बकाया  31मार्च तक दे  दिया जाएगा। डेली वेज वर्करों को  भी  प्रशाशन की मंजूरी के बाद बड़े हुए पे स्केल के आधार पर  1.1.2016 से एरियर मिलेगा, सीवर्ज वर्करों को बड़ा  हुआ तेल साबुन देने के संबंध मे जल्द  फैसला लिया जाएगा। आउट सोर्स्ड तथा डेली वेज वर्करों को हर महीने की 10 तारीक तक वेतन देना निस्चित किया जाएगा। सरप्लस फायर विभाग के आउट सोर्सेड वर्करों को एडजस्ट किया जाएगा। जो ठेकेदार आउट सोर्स्ड वर्करों से पैसे ले रहे है दोशी पांए जाने पर उनके ठेके रद्द किए जाएंगे, रहते डेली वेज वर्करों को  जल्द्र,  रैगुलर किया जाएगा, टेक्नीशियन की हायर ग्रेड में  प्लेसमेंट ऐक महीने मे कर दी  जाएगी ता जो उनकी प्रमोशन का रास्ता साफ हो सके।

    एमओएच के ड्राइवरों को अब गाड़ी रिपेयर का खर्च जेब से नही देना पड़ेगा तथा गाडियों की एवरेज बड़ाने पर भी विचार किया जाएगा। एम ओ एच के डेलीवेजर स्वीपरो तथा ,31.12.96 के बाद भरती हुए डेली वेज वर्करों को रहते भते दिलवाने के लिए 13.3.15 की पालिसी में बदलाव के लिए मजुदा पॉलिसी को प्रशाशन के पास भेज दिया है। गावों से  नगर निगम में आए स्वीपरो को बेसिक प्लस डी ए लागू करने के संबंध मे  नोटिफिकेशन मे अमेंडमेंट के लिए  भी केस प्रशाशन को भेज दिए हैं तथा  उनको मकान देने पर भी विचार किया जा रहा है। नगर निगम के सभी विंगो मे प्रोमोशन की खाली पड़ी   पोस्टों  को 31 मार्च तक भरा जाएगा,  पेंशन केस का जल्द निपटारा किया जाएगा। मीटिंग के अन्त में  कोआरडीनेशन कमेटी के साथ सबंधित सभी यूनियनों की लीडरशिप द्वारा माननीय ज्वाइंट कमिश्नर और बाकी सभी अधिकारीयों का धन्यवाद किया गया।

  • प्रशासन की वायदा खिलाफी के विरोध में वर्करों ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन 

    प्रशासन की वायदा खिलाफी के विरोध में वर्करों ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन 

    चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लॉयज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के आव्हान पर जीएमएसएच सैक्टर 16  में काम करते कर्मचारीयों की तरफ से प्रशाशन की वायदा खिलाफी के विरोध मे तथा समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हॉस्पिटल के बाहर  पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

    जहा यह बताना जरूरी है कि कोऑर्डिनेशन कमेटी चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारीयों की मांगो पर दिय अशुवशन को पूरा नहीं किया और ना ही मांगो के संबंध दिए गए भरोसे अनुसार मुलाजिम प्रतिनिधियों से बात की है। लीडरशिप ने कहा कि जब प्रशाशन के जुमेवार अधकारी भरोसा तोड़ते है तो कर्मचारीयों में रोष उत्पन होना सुभाविक है। जिसका एंप्लॉयज एंप्लॉयर संबंधों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।उन्होंने प्रशाशन से पुण्य अनुरोध किया कि बात चीत रही मुलाजिम मसले को हल किया जाए नही तो पुतला फूंक प्रदर्शन जारी रहेंगे।

    प्रदर्शनकरीयो को संबोधन करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार,  ने मांग की आउट सोर्सेड वर्करों के लिए सिक्योर्ड पॉलिसी बनाई जाए तथा समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए, इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जल्द लागू किया जाए। डीसी रेट्स में रह रही विसंगतियों को दूर किया जाए। आउट सोर्सिंग वर्करों को सैलरी समय पर दी जाए, सर्विस प्रोवाइडरो द्वारा वर्करों का शोषण रोका जाए।

    खाली  पड़ी नर्सिंग ऑफिसर,टेक्नीशन, अटेंडेंट तथा क्लास फोर की सभी कैटेगरीज की  पोस्टों को जल्द भरा जाए तथा एबोलिश हो चुकी पोस्टों को बहाल करवाया जाए। डेथ केस में वर्करों को जल्द नौकरी दी जाए। वर्करों  को औरों के इलावा दी वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनीयन के प्रधान राजिंदर कुमार, महा सचिव जगमोहन सिंह,  इलेक्ट्रीकल वर्कमैन यूनीयन के प्रधान किशोरी लाल चेयर मैन वरिंदर बिष्ट, सुखविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, जज संधू आदि  ने भी संबोधन किया।